भारत रत्न विजेता लिस्ट 1954 से 2024 तक -Bharat Ratna Award Winners list in Hindi –

भारत रत्न विजेता लिस्ट

भारत रत्न विजेता लिस्ट 1954 से 2024 तक -Bharat Ratna Award Winners list in Hindi
भारत रत्न विजेता लिस्ट 1954 से 2024 तक -Bharat Ratna Award Winners list in Hindi

भारत रत्न अवॉर्ड हमारे देश भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान कहलाता है। भारत रत्न पुरस्कार किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न की शुरुआत 2 जनवरी 1954 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद द्वारा की गई थी।

तब से लेकर आजतक अनेकों गण-मान्य व्यक्तियों को उनके द्वारा किसी खास क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया।

सबसे पहले भारत रत्न से सम्मानित होने वाले हस्ती सी राजगोपालाचारी, सर्वपल्ली राधाकृष्णन और महान विज्ञानिक सी वी रमन थे। इस लेख में 1954 से लेकर 2024 तक के भारत रत्न विजेता लिस्ट का विस्तार से वर्णन है।

भारत रत्न प्राप्त व्यक्तियों की सूची – Bharat Ratna Award Winners list in Hindi

यह अवॉर्ड हर वर्ष प्रदान नहीं किया जाता है। क्योंकि देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न को प्रतिवर्ष प्रदान करने का कोई अनिवार्य नियम नहीं है। यह पुरस्कार एक वर्ष में अधिकतम तीन हस्तियों को ही प्रदान करने का नियम है।

- Advertisement -

बर्ष 1954 से लेकर 2024 तक कुल 50 महान हस्तियों को इस सम्मान से सम्मानित किया गया है। देश के इस सर्वोच्च सम्मान के साथ कोई धन राशि नहीं प्रदान की जाती।

बल्कि भारत रत्न अवॉर्ड के रूप में एक पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। जिस पर भारत के राष्ट्रपति का हस्ताक्षर होता है। आइए भारत रत्न विजेता लिस्ट में वर्णित जानकारी को विस्तारपूर्वक जानते हैं।

BHARAT RATNA AWARD WINNERS LIST IN HINDI - भारत रत्न विजेता लिस्ट
BHARAT RATNA AWARD WINNERS LIST IN HINDI – भारत रत्न विजेता लिस्ट

भारत रत्न विजेता लिस्ट (1954-2019)Bharat Ratna award winners)

भारत रत्न पुरस्कार लिस्ट 1954

नाम संक्षिप्त विवरण
चक्रवर्ती राजगोपालाचारीस्वतंत्रता सेनानी और भारत के अंतिम गवर्नर-जनरल
सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति
चन्द्रशेखर वेंकट रमनभारत के नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक

1. चक्रवर्ती राजगोपालाचारी भारत के अंतिम गवर्नर-जनरल बने। उनका भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है। वे एक महान राजनीतिज्ञ, लेखक और वकील और दार्शनिक थे। लोग उन्हें राजाजी कहकर संबोधित करते थे।

2. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक दार्शनिक, भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति थे। उन्हें भारत में शिक्षा के विकास में अहम योगदान के लिए याद किया जाता है। उनके जन्मदिन 5 सितंबर को भारत में “शिक्षक दिवस” के रूप में मनाया जाता है

3. चन्द्रशेखर वेंकट रमन हमारे देश के प्रख्यात भौतिक विज्ञानी थे। उन्हें भौतिक विज्ञान में उल्लेखनीय कार्य के लिए 1930 में प्रसिद्ध नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वे प्रकाश प्रकीर्णन में अपने अभूतपूर्व कार्य के लिए प्रसिद्ध हैं। जिन्हें “रमन प्रभाव” के नाम से जाना जाता है।

भारत रत्न विजेता लिस्ट – 1955

नाम संक्षिप्त विवरण
भगवान दासएक महान स्वतंत्रता सेनानी, दार्शनिक और शिक्षाविद
डॉ एम विश्वेश्वरैयाअपने जमाने के एक प्रसिद्ध कुशल सिविल इंजीनियर
जवाहर लाल नेहरू महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत के प्रथम प्रधानमंत्री

4. भारत रत्न भगवान दास एक महान शिक्षाशास्त्री, स्वतंत्रता सेनानी, दार्शनिक और समाजसेवी थे। उनका कई शैक्षणिक संस्थाओं जैसे काशी हिन्दू विद्यापीठ, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है।

5. डॉ एम विश्वेश्वरैया भारत के महान सिविल इंजीनियरों में से एक थे। उनका बांधों के निर्माण में महातपूर्ण योगदान माना जाता है। सर एम. विश्वेश्वरैया के जन्मदिन 15 सितंबर को हमारे देश भारत में ‘अभियन्ता दिवस’ (इंजीनियर डे) के रूप में मनाया जाता है।

6. पंडित जवाहर लाल नेहरूभारत के महान विद्वान, वकील और स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्हें भारत का प्रथम प्रधानमंत्री होने के गौरव प्राप्त है। आजादी की लड़ाई में गांधी जी के साथ उनका अहम योगदान रहा। उन्होंने प्रसिद्ध पुस्तक भारत की खोज की रचना की।

भारत रत्न विजेता लिस्ट – 1957

7 . गोविंद बल्लभ पंत जी की गिनती भारत के प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी और कुशल राजनेता के रूप में होती है। उन्हें भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के पहले मुख्यमंत्री और देश का चौथे गृहमंत्री होने का गौरव प्राप्त है।

हिन्दी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है। भारत सरकार ने उन्हें वर्ष 1957 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया।

भारत रत्न पुरस्कार लिस्ट 1958

8 . धोंडो केशव कर्वे की गिनती एक महान समाज सुधारक और शिक्षाविद, महिला शिक्षा और विधवा पुनर्विवाह को बढ़ावा देने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने विधवा बिवाह एसोसिएशन की स्थापना की।

गांवों में शिक्षा को सहज और सुलभ बनाने के लिए उन्होंने लोगों से चंदा जमा कर 50 से भी अधिक प्राइमरी विद्यालयों की स्थापना की। भारत सरकार ने धोंडो केशव कर्वे को 1958 में भारत रत्न प्रदान किया।

Bharat Ratna Award Winners list in Hindi : 1961

9 . डॉ बिधान चंद्र रॉय एक चिकित्सक, स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता थे। उनके सम्मान में पूरे भारत में उनके जन्म दिवस 1 जुलाई को राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के रूप में मनाया जाता है। डॉ बिधान चंद्र रॉय पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री बने जिस पद पर वे 1948 से लेकर अपनी मृत्यु (1962 ) रहे।

10 . पुरूषोत्तम दास टंडन भारत के एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्हें राजर्षि की उपाधि दी गई थी। उन्होंने हमेशा भारत के विभाजन का विरोध किया। पुरुषोत्तम दास टंडन हिंदी को आधिकारिक राजभाषा का दर्जा दिलाने के अभियान में सक्रिय रूप से शामिल थे।

भारत रत्न1962

11 . देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता और वकील थे। उनका जन्म बिहार के जीरादई नामक गाँव में हुआ था। आजादी की लड़ाई में उन्होंने गांधी जी के साथ कंधे-से कंधे मिलाकर काम किया। आजादी के बाद उन्होंने देश के पहले राष्ट्रपति पद को सुशोभित किया।

Bharat ratna in hindi : 1963

12. डॉ जाकिर हुसैन भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता थे। उन्हें देश के तीसरे राष्ट्रपति होने के साथ भारत के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति थे। शिक्षा में उनका अहम योगदान रहा। अपने ही कार्यालय में मरने वाले वे देश के पहले भारतीय राष्ट्रपति थे।

13. पांडुरंग वामन काणे भारत के महान शिक्षाविद, वकील, इंडोलॉजिस्ट, इतिहासकार और संस्कृत के प्रकांड विद्वान थे। उन्हें इतिहासिक अनुसंधानों के लिए जाना जाता है। उन्होंने धर्मशास्त्र का इतिहास जैसी महत्वपूर्ण कृतियाँ की रचना की। वर्ष 1963 में भारत सरकार ने पांडुरंग वामन को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया।

भारत रत्न1966

14. लाल बहादुर शास्त्री सादगी पूर्ण जीवन लेकिन दृढ़ निश्चय के धनी एक कुशल राजनेता थे। उन्होंने भारत के प्रथम प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू के अप्रत्याशित निधन के बाद देश के दूसरे प्रधानमंत्री बने। वर्ष 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान उन्होंने देश का सफलतापूर्वक नेतृत्व करते हुए जय जवान जय किसान का नारा दिया। भारत सरकार ने शास्त्री जी को 1966 में भारत रत्न से सम्मानित किया।

Bharat Ratna Award Winners list in Hindi : 1971

15. इंदिरा गांधी – “आयरन लेडी ऑफ इंडिया” के नाम से मशहूर, इंदिरा गांधी कई वर्षों तक भारत के प्रधानमंत्री रहीं। उन्हें भारत कि पहली महिला प्रधानमंत्री होने के गौरव प्राप्त है। 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान उन्होंने एक मजबूत राजनेता की क्षवि दुनियाँ के सामने पेश की। वर्ष 1984 में उनको गोली मारकर हत्या कर दी गई।

भारत रत्न पुरस्कार लिस्ट 1975

16. वी वी गिरी भारत के प्रसिद्ध राजनेता थे। उन्होंने 1967 से 1969 के बीच भारत के तीसरे उपराष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। उसके बाद वराहगिरी वेंकट गिरी भारत के चौथे राष्ट्रपति बने। इस पद पर वे 24 अगस्त 1969 से लेकर 24 अगस्त 1974 तक रहे। निर्दलीय के रूप में चुना जाने वाले वे भारत के पहले राष्ट्रपति थे।

Bharat Ratna award : 1976

17. के. कामराज का पूरा नाम कुमारास्वामी कामराज था। वे भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनेता थे। भारत सरकार ने उन्हें वर्ष 1976 में मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न से सम्मानित किया गया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने लंबे समय तक कार्य किया। उन्होंने स्कूलों में पहली बार मिड डे मिल की शुरुआत की।

Bharat Ratna Award Winners list in Hindi : 1980

18. मदर टेरेसा: भारत में मिशनरीज़ ऑफ चैरिटी की संस्थापक मदर टेरेसा ने अपने सम्पूर्ण जीवन गरीबों और असहाय की सेवा में समर्पित कर दिया। भारत की नागरिकता प्राप्त मदर टेरेसा एक रोमन कैथोलिक संत थी। जिन्हें शांति का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। भारत सरकार ने मदर टेरेसा को बर्ष 1980 में देश सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया।

भारत रत्न 1983

19. आचार्य विनोबा भावे एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और समाज सुधारक थे। उन्हें गांधीवादी नेता के रूप में भूदान आंदोलन के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने हमेशा भूमिहीनों और गरीबों के लिए आवाज उठाई। विनोबा भावे ने भारत के प्रमुख धार्मिक पुस्तक गीता का मराठी भाषा में अनुवाद किया। भारत सरकार ने विनोबा जी को 1983 में मरणोपरांत भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया।

Bharat ratna award : 1987

20. खान अब्दुल गफ्फार खान पहले विदेशी नागरिक थे जिन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। वे पाकिस्तान के रहने वाले थे, जिनका भारत के आजादी की लड़ाई में अहम योगदान रहा था। खान अब्दुल गफ्फार खान को लोग सीमांत गांधी के नाम से भी पुकारते थे।

भारत रत्न पुरस्कार लिस्ट -1988

21. मरुदुर गोपाला रामचन्दम : गोपाला रामचन्दम तमिल फ़िल्मों के ए प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता-निर्देशक थे। बाद में वे राजनीति में आये और 1977 से 1987 तक तमिलनाडु राज्य के मुख्यमंत्री रहे। कला और राजनीति में उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने वर्ष 1988 में उन्हें भारत रत्न से सम्मनित किया।

Bharat Ratna Award Winners list in Hindi : 1990

22. डॉ. भीमराव अम्बेडकर भारत के संविधान निर्माता कहे जाते हैं। उनकी गिनती एक महान भारतीय न्यायविद्, कुशल राज‍नीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और समाज सुधारक के रूप में होती है। उन्हें डॉ॰ बाबासाहब भीमराव आम्बेडकर नाम से भी जाना जाता है। देश में दलितों, पिछड़ो के उत्थान व सामाजिक सशक्तिकरण और समानता को बढ़ावा देने के लिए डॉ भीमराव अंबेडकर ने लंबी लड़ाई लड़ी।

23. नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति थे। उन्होंने रंगभेद के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद की और आंदोलन किया। कहते हैं की राष्ट्रपिता गांधी जी की तरह ही दक्षिण अफ्रीका में नेल्सन मंडेला को सम्मान प्राप्त है। इसी कारण से उन्हें अफ्रीका का गांधी कहा जाता है। खान अब्दुल गफ्फार खान के बाद नेल्सन मंडेला दूसरे विदेशी नागरिक हैं जिन्हें भारत सरकार ने 1990 में भारत रत्न से सम्मानित किया।

भारत रत्न पुरस्कार लिस्ट -1991

24. राजीव गांधी भारत के सातवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया था। उनकी गिनती एक कुशल के रूप में होती है। देश के विकास में उनका अहम योगदान रहा। राजीव गांधी की 21 मई 1991 को तमिलनाडु में हत्या कर दी गई थी। देश के लिए उनके योगदान को देखते हुए उन्हें 1991 में भारत रत्न प्रदान किया गया।

25. सरदार वल्लभ भाई पटेल को भला कौन नहीं जनता। सरदार पटेल एक महान स्वतंत्रा सेनानी, कुशल राजनीतिज्ञ और वकील थे। उन्होंने देश के पहले गृहमंत्री के रूप में कार्य करते हुए भारत के एकीकरण में अहम भूमिका निभाई। उन्हें लौह पुरुष के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री के रूप में भी कार्य किया। उनके प्रयास के कारण ही 562 छोटी-बड़ी रियासतों का भारतीय संघ में विलय संभव हो सका।

26. मोरारजी भाई देसाई भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने इंदिरा गांधी के हारने के बाद देश के पांचवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। देश के पहली गैर कांग्रेसी सरकार को मोरारजी भाई देसाई ने सफलता पूर्वक नेतृत्व किया। भारत सरकार ने 1991 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया।

Bharat Ratna award list in Hindi : 1992

27. मौलाना अबुल कलाम आजाद एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनेता थे। आजादी के बाद देश के प्रथम शिक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने बड़ी ही कुशलता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। उन्हें 1992 मे भारत सरकार ने देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्‍मानित किया।

28. जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा :  देश के जाने माने उद्योगपति जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा को भारत में टाटा कंपनी की स्थापना का श्रेय दिया जाता है। देश के अर्थव्यवस्था में उनके अहम योगदान को देखते हुए 1992 में भारत सरकार ने भारत रत्न सम्मान से सम्‍मानित किया।

29. सत्यजीत रे :  सत्यजीत रे भारतीय सिनेमा के मशहूर निर्माता – निर्देशक थे। इसके अलावा वे एक लेखक, कॉस्ट्यूम डिजाइनर, चित्रकार और गीतकार भी थे। भारतीय सिनेमा में उनका अहम योगदान माना जाता है।

भारत रत्न पुरस्कार लिस्ट -1997

30एपीजे अब्दुल कलाम की गिनती भारत के एक महान वैज्ञानिक के रूप में होती है। उनके कार्यकाल में भारत नें मिसाइल और परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।

भारत में उन्हें मिसाइल मेन के नाम से जाना जाता है। इसके साथ ही उन्होंने देश के 11वें राष्ट्रपति के रूप में भी अपने कर्तव्यों का भलीभाँति निर्वहन किया। भारत सरकार ने डॉ कलाम के योगदान को देखते हुए 1997 में भारत रत्न प्रदान किया।

31. गुलजारीलाल नंदा के प्रसिद्ध स्वतंत्रा सेनानी और अर्थशास्त्र के विद्वान थे। उन्होंने दो बार कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व किया। उनका जन्म सियालकोट, पंजाब (अव पाकिस्तान) में हुआ था।

32. अरुणा आसिफ अली एक सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थी। अरुणा आसिफ अली 1942 के दौरान भारत छोड़ो आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लिया और मुंबई के गोवालीया मैदान में झंडा फ्हराकर ब्रिटिश सरकार को सोचने पर मजबूर कर दिया। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को देखते हुए 1997 में मरणोपरांत उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

Bharat Ratna Award Winners list in Hindi : 1998

33. एमएस सुब्बालक्ष्मी : संगीत की दुनिया में एमएस सुब्बुलक्ष्मी का नाम बहुत ही सम्मान के साथ लिया जाता है। उनका जन्म 16 दिसंबर को मदुरई में हुआ था। संयुक्त राष्ट्र की सभा में संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली वे पहली भारतीय हैं।

भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित होने वाली एमएस सुब्बुलक्ष्मी पहली संगीतकार थी। इस शास्त्रीय संगीत गायिका को 1998 में इस सम्मान से सम्‍मानित किया गया।

34. सी. सुब्रमण्यम एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी थे बाद में कृषि मंत्री भी बने। भारत में हरित क्रांति का जनक सी. सुब्रमण्यम को कहा जाता है। उनके प्रयास के फलस्वरूप भारत में अनाज उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल की। उन्हें 1988 में सर्वोच्च भारतीय सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।

35. जयप्रकाश नारायण भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ थे। 1970 में इमरजेंसी के दौरान उन्होंने इंदिरा गांधी की सत्ता को हिला कर रख दिया था। लोकनायक के नाम से मशहूर जयप्रकाश नारायण का जन्म बिहार के सारण जिले में हुआ था। इन्दिरा गांधी को गद्दी से हटाने के लिए उन्होने ‘सम्पूर्ण क्रांति’ नाम से पूरे देश में आन्दोलन चलाया। भारत सरकार ने 1998 में मरणोपरान्त उन्हें भारत रत्न से सम्मनित किया गया।

भारत रत्न 1999

36. पंडित रविशंकर भारत के एक महान सितार वादक थे। उनकी गिनती सदी के सबसे महान संगीतकारों में की जाती है। उन्हें भारत सरकार ने बर्ष 1999 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न प्रदान किया।  

37. अमर्त्य सेन भारत के एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री थे जिन्हें अर्थशास्त्र के लिए विश्व प्रसिद्ध नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अमर्त्य सेन को भारत सरकार ने बर्ष 1999 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया।

38. गोपीनाथ बोरदोलोई एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता थे। आजादी के बाद उन्हें असम के प्रथम मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। असम राज्य के विकास के लिए उन्होंने अहम कार्य किए। इस कारण से उन्हें असम का निर्माता भी कहा जाता है।

Bharat ratna award : 2001

39. लता मंगेशकर भारत के एक महान पार्श्व गायिका थीं। उनकी आवाज के दीवाने सिर्फ भारत में नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं। भारतीय संगीत के प्रति उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्हें भारत का स्वर कोकिला कहा जाता है। लता मंगेशकर को गायन के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए 2001 में भारत रत्न से सम्‍मानित किया गया।

40. उस्ताद बिस्मिल्ला खां भारत के एक प्रसिद्ध शहनाई वादक हैं। अपने शहनाई वादने द्वारा बिस्मिल्ला खां ने भारत का नाम विश्व पटल पर गौरान्वित किया। उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने 2001 में भारत रत्न से सम्‍मानित किया।

भारत रत्न पुरस्कार विजेताओं की सूची 2008

41. पंडित भीमसेन जोशी एक महान शास्त्रीय गायक हैं। पंडित भीमसेन जोशी भारतीय शास्त्रीय परंपरा में सबसे महान भारतीय गायकों में से एक थे।

भारत के कर्नाटक राज्य से आने वाले पंडित भीमसेन जोशी ख्याल गायन शैली के साथ-साथ भक्ति संगीत की लोकप्रिय प्रस्तुतियों के लिए प्रसिद्ध हैं। बर्ष 2008 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

भारत रत्न पुरस्कार लिस्ट 2014

42. सचिन तेंडुलकर : क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर को क्रिकेट के क्षेत्र में महान उपलब्धि के लिए भारत रत्न प्रदान किया गया। उन्होंने शतकों का शतक पूरा किया और खेल के क्षेत्र में भारत का नाम रौशन किया।

भारत रत्न विजेता लिस्ट - Bharat Ratna Award Winners list in Hindi
भारत रत्न विजेता लिस्ट – Bharat Ratna Award Winners list in Hindi

43. सीएनआर राव भारत के एक महान वैज्ञानिक हैं। उन्हें सॉलिड स्टेट और मैटेरियल केमिस्ट्री में विशेषज्ञता हासिल है। भारत सरकार ने 2014 को भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया। वे चंद्रशेखर वेंकट रामन और मिसाइल मेन अब्दुल कलाम के बाद वे इस पुरस्कार को पाने वाले भारत के तीसरे वैज्ञानिक हैं।

Bharat Ratna award list Hindi: 2015

44. अटल बिहारी वाजपेयी की गिनती भारत के जाने-माने स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता में होती है। वे एक अच्छे वक्ता, राजनेता और कवि थे। उन्होंने तीन बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। भारत सरकार ने उन्हें 2015 में भारत रत्न से सम्मानित किया।

45. पं. मदनमोहन मालवीय एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद और समाज सुधारक थे। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना का श्रेय पं. मदनमोहन मालवीय को ही जाता है। उन्होंने अखिल भारत हिंदू महासभा की स्थापना की साथ ही वे दो बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष भी बने।

BHARAT RATNA AWARD WINNERS LIST IN HINDI - भारत रत्न विजेता लिस्ट
BHARAT RATNA AWARD WINNERS LIST IN HINDI – भारत रत्न विजेता लिस्ट

भारत रत्न पुरस्कार लिस्ट 2019

46. प्रणब मुखर्जी एक कुशल राजनेता थे। कांग्रेस पार्टी से आजीवन जुड़े रहे। लेकिन बीजेपी सरकार के सहयोग से वे भारत के राष्ट्रपति बने। बर्ष 2019 में भारत सरकार ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया।

47. नानाजी देशमुख एक महान समाजसेवी, कुशल राजनेता और जनसंघ के जाने माने नेता थे। एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य और गामीण आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में व्यापक कार्य किया। उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने 2019 में भारत रत्न प्रदान किया।

48. भूपेन हजारिका भारत के प्रख्‍यात पार्श्व गायक, गीतकार, संगीतकार और कवि थे। भारतीय सिनेमा और संगीत में उनके योगदान के लिए 2019 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।  

भारत रत्न पुरस्कार लिस्ट 2024

कर्पूरी ठाकुर बिहार के एक प्रसिद्ध राजनेता थे। वे एक बार बिहार के उपमुख्यमंत्री और और दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। कर्पूरी ठाकुर बिहार में एक सामाजिक आंदोलन के प्रतीक के रूप में जाने जाते रहे हैं।

भारत सरकार ने 2024 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत सरकार ने 2024 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

लालकृष्ण आडवाणी – लाल कृष्ण आडवाणी एक कुशल भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य आडवाणी जी भारतीय जनता पार्टी के सह-संस्थापकों में से एक हैं। लालकृष्ण आडवाणी ने वर्ष 2002 से 2004 तक भारत के 7वें उप प्रधान मंत्री के रूप में देश की सेवा की।

भारत रत्न प्राप्त व्यक्तियों की सूची (1954-2024)- Bharat Ratna award winners list in Hindi

  1. 1954 – डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (जन्म 05 सितंबर 1888 – मृत्यु 17 अप्रैल 1975)
  2. 1954 – चक्रवर्ती राजगोपालाचारी (जन्म 10 दिसंबर 1878 – मृत्यु 25 दिसंबर, 1972)
  3. 1954 – डॉ. चन्‍द्रशेखर वेंकटरमण (जन्म 07 नवंबर 1888- मृत्यु 21 नवंबर, 1970)
  4. 1955 – डॉ. भगवान दास (जन्म 12 जनवरी 1869 – मृत्यु 18 सितंबर, 1958)
  5. 1955 – सर डॉ॰ मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या (जन्म 15 सितंबर 1860 – मृत्यु 12 अप्रैल 1962)
  6. 1955 – पंडित जवाहर लाल नेहरु (जन्म 14 नवंबर 1889 – मृत्यु 27 मई, 1964)
  7. 1957 – गोविंद वल्लभ पंत (जन्म 10 सितंबर 1887 – मृत्यु 07 मार्च 1961)
  8. 1958 – डॉ॰ धोंडो केशव कर्वे (जन्म 18 अप्रैल 1858- मृत्यु 09 नवंबर, 1962)
  9. 1961 – डॉ॰ बिधन चंद्र रॉय (जन्म 01 जुलाई 1882- मृत्यु 01 जुलाई 1962)
  10. 1961 – पुरूषोत्तम दास टंडन (जन्म 01 अगस्त 1882 – मृत्यु 01 जुलाई 1962)
  11. 1962 – डॉ॰ राजेंद्र प्रसाद (जन्म 03 दिसंबर 1884 – मृत्यु 28 फरवरी, 1963)
  12. 1963 – डॉ॰ जाकिर हुसैन (जन्म 08 फरवरी 1897- मृत्यु 03 मई 1969)
  13. 1963 – डॉ॰ पांडुरंग वामन काणे (जन्म 07 मई 1880 – मृत्यु 08 मई 1972)
  14. 1966 – लाल बहादुर शास्त्री (जन्म 02 अक्टूबर 1904 – मृत्यु 11 जनवरी 1966), मरणोपरांत
  15. 1971 – इंदिरा गाँधी (जन्म 19 नवंबर 1917 – मृत्यु 31 अक्टूबर 1984)
  16. 1975 – वराहगिरी वेंकट गिरी (जन्म 10 अगस्त 1894 – मृत्यु 23 जून 1980)
  17. 1976 – के. कामराज (जन्म 15 जुलाई 1903 – मृत्यु 1975), मरणोपरांत
  18. 1980 – मदर टेरेसा (जन्म 27 अगस्त 1910 – मृत्यु 05 सितंबर 1997)
  19. 1983 – आचार्य विनोबा भावे (जन्म 11 सितंबर 1895 – मृत्यु 15 नवंबर, 1982), मरणोपरांत
  20. 1987 – खान अब्दुल गफ्फार खान (जन्म 06 फरवरी 1890 – मृत्यु 20 जनवरी 1988), पहले गैर-भारतीय
  21. 1988 – एम जी आर (जन्म17 जनवरी 1917- मृत्यु 24 दिसम्बर 1987), मरणोपरांत
  22. 1990 – डॉ॰ भीमराव आंबेडकर (जन्म 14 अप्रैल 1891- मृत्यु 06 दिसम्बर 1956), मरणोपरांत
  23. 1990 – नेल्सन मंडेला (जन्म 18 जुलाई 1918 – मृत्यु 05 दिसम्बर 2013), दूसरे गैर-भारतीय
  24. 1991 – राजीव गांधी (जन्म 20 अगस्त 1944 – मृत्यु 21 मई 1991), मरणोपरांत
  25. 1991 – सरदार वल्लभ भाई पटेल (जन्म 31 अक्टूबर 1875- मृत्यु 15 दिसम्बर, 1950), मरणोपरांत
  26. 1991 – मोरारजी देसाई (जन्म 29 फ़रवरी 1896- मृत्यु 10 अप्रैल, 1995)
  27. 1992 – मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (जन्म 11 नवंबर 1888 – 22 फरवरी, 1958), मरणोपरांत
  28. 1992 – जे. आर. डी. टाटा (जन्म 29 जुलाई 1904- मृत्यु 29 नवंबर 1993)
  29. 1992 – सत्यजीत राय (जन्म 02 मई 1921 – मृत्यु 23 अप्रैल 1992)
  30. 1997 – ऐ. पी. जे. अब्दुल कलाम (जन्म 15 अक्टूबर 1931- मृत्यु 27 जुलाई 2015)
  31. 1997 – गुलजारी लाल नंदा (जन्म 04 जुलाई 1898- मृत्यु 15 जनवरी 1998)
  32. 1997 – अरुणा आसफ अली (जन्म 16 जुलाई 1909 – मृत्यु 29 जुलाई 1996), मरणोपरांत
  33. 1998 – एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी (जन्म 16 सितंबर 1916- मृत्यु 11 दिसम्बर 2004)
  34. 1998 – सी. सुब्रामनीयम (जन्म 30 जनवरी 1910 – मृत्यु 07 नवंबर 2000)
  35. 1998 – जयप्रकाश नारायण (जन्म 11 अक्टूबर 1902 – मृत्यु 08 अक्टूबर 1979), मरणोपरान्त
  36. 1999 – पंडित रवि शंकर (जन्म 07 अप्रैल 1920 – मृत्यु 12 दिसम्बर 2012)
  37. 1999 – अमर्त्य सेन (जन्म 03 नवंबर 1933)
  38. 1999 – गोपीनाथ बोरदोलोई (जन्म 1890 – मृत्यु 1950), मरणोपरान्त
  39. 2001 – लता मंगेशकर (जन्म 28 सितंबर 1929 – मृत्यु 6 फ़रवरी 2022)
  40. 2001 – उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ां (जन्म 21 मार्च 1916 – मृत्यु 21 अगस्त, 2006)
  41. 2008 – पंडित भीमसेन जोशी (जन्म 04 फरवरी 1922 – मृत्यु 05 जनवरी 2011)
  42. 2014 – सी॰ एन॰ आर॰ राव (जन्म 30 जून 1934),
  43. 2014 – सचिन तेंदुलकर (जन्म 24 अप्रैल 1973),
  44. 2015 – अटल बिहारी वाजपेयी (जन्म 25 दिसंबर 1924 – मृत्यु 16 अगस्त 2018)
  45. 2015 – मदन मोहन मालवीय (जन्म 25 दिसंबर 1861 – मृत्यु 12 नवंबर 1946)मरणोपरांत
  46. 2019 – प्रणब मुखर्जी (जन्म 11 दिसम्बर 1935 – मृत्यु 31 अगस्त 2020)
  47. 2019 – नानाजी देशमुख (जन्म 11अक्टूबर 1916 – मृत्यु 27 फ़रवरी 2010), मरणोपरांत
  48. 2019 – भूपेन हजारिका (जन्म 8 सितंबर 1926 – मृत्यु 5 नवंबर 2011), मरणोपरांत
  49. 2024 – कर्पूरी ठाकुर (जन्म 24 जनवरीर 1924 – मृत्यु 17 फ़रवरी 1988), मरणोपरांत
  50. 2024 – लालकृष्ण आडवाणी (जन्म 8 नवंबर 1927)

इन्हें भी पढ़ें – जानिए भारत के राष्ट्रीय फूल कमल क्यों है

Share This Article
Leave a comment