राज निवास पैलेस की गिनती राजस्थान के प्रसिद्ध महलों में होती है। राजस्थान के  धौलपुर में स्थित इस महल को धौलपुर महल के नाम से भी जाना जाता है।  

Image credit- social media

राज निवास महल दिल्ली से करीब 250 की मी दूर उत्तरप्रदेश तथा मध्यप्रदेश की सीमा पर राजस्थान के धौलपुर सिटी में स्थित है। 

Image credit- social media

राजस्थान स्थित इस राज निवास पैलेस का निर्माण राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के ससुर राजा उदयभानु सिंह ने करवाया था। 

Image credit- social media

इस महल के इतिहास से पता चलता है की राज निवास पैलेस का निर्माण 1876 में भारत आये अल्बर्ट एडवर्ड के स्वागत के लिए हुआ था। 

Image credit- social media

वर्ष 1779 से लेकर भारत की आजादी (1947) तक यह महल ब्रिटिश हुकूमत के नियंत्रण में रहा। उदयभानु  सिंह इस महल के अंतिम राजा थे। 

पहले इस महल को धौलपुर महल कहा जाता था। आजादी के बाद दुष्यंत सिंह ने इसका नाम बदल कर राजनिवास पैलेस रख दिया। 

धौलपुर के राज निवास पैलेस के शानदार भवन में लाल बलुआ पत्थर का इस्तेमाल इस प्रकार हुआ है की देखने में बेहद सुंदर लगता है। 

लाल पत्थर से निर्मित इस खूबसूरत राज निवास महल को अब हैरिटेज होटल्स में बदल दिया गया है। आज इसकी गिनती प्रतिष्ठित हैरिटेज होटलों में होती है। 

लगभग 13 एकड़ में फैला इस महल में पचास से भी अधिक रूम हैं। अपनी सुंदरत बनावट के कारण यह पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है। 

धौलपुर पैलेस यहाँ के जीवंत इतिहास और समृद्ध विरासत का प्रतीक है। यह महल यूरोप और भारतीय आर्किटेक्चर की भव्यता को दर्शाता है।

राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य से थोड़ी दूर स्थित प्राकृतिक सुंदरता के मध्य स्थित यह महल और यहाँ पाए जाने वाले असंख्य मोर पर्यटक को आकर्षित करती है।  

अन्य वेब स्टोरी 

जूनागढ़ किला बीकानेर राजस्थान

चित्तौड़गढ़ किला राजस्थान इतिहास और जानकारी 

भारत का सबसे भुतहा स्थल 'भानगढ़ का किला का रहस्य'

Floral