साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज 14 अक्टूबर 2023 को
आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिष के अनुसार आश्विन माह में इस बार एक दो-दो ग्रहण लगने जा रहे हैं। इस ग्रहण का धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यंत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।
आज 14 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या के दिन इस वर्ष का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह ग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगने वाला है। लेकिन भारत में इसके दिखाई देने की संभावना कम है।
इस महीने सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। विद्वान के अनुसार एक महीने में दो ग्रहण लगना शुभ संकेत नहीं है।
क्या होगा ग्रहण का टाइम – Suyra Grahan 2023 date and Timing
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज 14 अक्टूबर 2023 को शनिवार के दिन लगने वाला है। जहां तक भारतीय समया की बात करें तो यह 14 अक्टूबर 2023 शनिवार रात 8 बजकर 24 मिनट पर लगने की संभावना है।
जो रात के 2 बजकर 15 मिनट तक का समय रहेगा। विद्वानों के अनुसार चूंकि साल का अंतिम सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं पड़ने वाला है। फलतः यहाँ सूतक काल का समय मान्य नहीं होगा। इस कारण से इसका धार्मिक दृष्टि से कोई प्रभाव नहीं होने वाला माना जाता है।
ग्रहण के दौरान ना करें यह काम
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण के दौरान कई कार्य करना शुभ नहीं माना जाता। सूर्य ग्रहण के सूतक काल के दौरान पूजा-पाठ जैसे धार्मिक कार्य करना वर्जित माना गया है।
इस दौरान भोजन बनाना और खाना दोनों अच्छा नहीं माना जाता। कहते हैं की इस दौरान भोजन ग्रहण करना हेल्थ की दृष्टि से खराब होता है। इससे हेल्थ से जुड़ी दिक्कतों से सामना करना पड़ सकता है।
ग्रहण के दौरान क्या करना होता है शुभ
इस दौरान गायत्री मंत्र अथवा महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। मान्यता है की ऐसा करने से ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव का असर नहीं होता।
सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा
वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण को मैक्सिको, अर्जेंटीना, कोलंबिया, उत्तरी अमेरिका, क्यूबा, बारबाडोस, पेरु, एंटीगुआ, वेनेजुएलगा, जमैका, ब्राजील आदि स्थानों पर देखा जा सकता है।