भानगढ़ का किला जितना अपने बनावट और इतिहास के कारण प्रसिद्ध नहीं है। उससे कहीं ज्यादा यह स्थल कई रहस्य और भूत प्रेतों के किस्सों से चर्चा में है।

भानगढ़ का इतिहास से पता चलता है की इस किले को आमेर के राजा भगवत दास ने 1573 ईस्वी में अपने बेटे माधोसिंह के लिए बनवाया था। 

राजस्थान के अलवर जिले की अरावली पहाड़ी की गोद में बसा भानगढ़ किला एक आबाद क्षेत्र था। अब यह सुनसान और वीरान भुतहा जगह कहलाता है। 

भानगढ़ किला को दुनिया के सबसे डरावनी स्थलों में गिना जाता है। स्थानीय लोगों और पर्यटक का कहना है की यहां आज भी भूत का वास है। 

कहते हैं की यहाँ जाने पर लोगों को एक अलग प्रकार के डर का एहसास होता है। कहा जाता है की जो भी रात में इस किले में रुका जींदा वापस नहीं लौटा। 

शाम के बाद रुकने की मनाही 

भानगढ़ किला में सूर्यअस्त होने के बाद तथा सूर्यउदय से पूर्व किसी भी व्यक्ति को वहाँ जाने और रुकने की इजाजत नहीं है।

लोग कहते हैं की जो कोई भी किले के अंदर रात में रहने में कामयाब रहा। वह सुबह तक जिन्दा नहीं रहा या किले की कहानी बताने लायक नहीं रहा।

किसी अनहोनी के डर  से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने भी स्थानीय लोगों और पर्यटकों को रात में किले में जाने से मना किया है।

भानगढ़ किले की कहानी

कहा जाता है की यह किला शापित है। एक ऋषि के शाप के कारण यह किला खंडहर में परिवर्तित होकर वीरान, भुतहा और डरावना बन गया। 

इससे जुड़ी दूसरी कहानी है की एक तांत्रिक को यहाँ की रानी रत्नावती से प्यार हो गया था। उसने रानी को अपने बस में करने के लिए काला जादू कर दिया। 

जब राजा को इस बात का पता चला तो उसने तांत्रिक को मौत के घाट उतार दिया गया। कहते हैं की मरते हुए तांत्रिक ने इस किले को वीरान होने का श्राप दे दिया। 

कहते हैं की उसी तांत्रिक के श्राप के कारण यह किला पूरी तरह बर्बाद और भूतिहा हो गया। मान्यता है की शाम के बाद यहाँ आत्माएं भटकती हैं। 

स्थानीय लोग और पर्यटक को यहाँ कई बार रहस्यमयी और डरावनी आवाज़ का अनुभव हुआ है। ऐसा कहा जाता है। 

स्थानीय लोग और पर्यटक को यहाँ कई बार रहस्यमयी और डरावनी आवाज़ का अनुभव हुआ है। ऐसा कहा जाता है। 

हालांकि के किले के अब खंडहर शेष रह गए हैं। लेकिन दीवारों पर की गई सुंदर कलाकृतियों अभी भी मौजूद हैं। किले परिसर में स्थित मंदिर भी देखने योग्य है।

अन्य वेब स्टोरी 

जूनागढ़ किला बीकानेर राजस्थान

चित्तौड़गढ़ किला राजस्थान इतिहास और जानकारी 

भारत का सबसे भुतहा स्थल 'भानगढ़ का किला का रहस्य'

Floral

राजस्थान के किलेे और महल का बारें में विस्तार से जानकारी हेतु हमारे मुख्य वेबसाईट पर जा सकते हैं। लिंक नीचे दिया गया है।