इस वेब स्टोरी के माध्यम से भारत के प्रसिद्ध राज्य राजस्थान के कुछ रोचक बातें की जानकारी प्रदान की गई है। जो आपको पसंद आएगा। 

माउंट आबू, राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन कहलाता है। जहाँ गर्मी के बीच में मौसम बड़ा ही सुहावना रहता है। यहाँ के मंदिर और झीलें दर्शनीय है। 

राजस्थान में बहने वाली लूनी” नदी भारत की एकमात्र लवणीय नदी है। यह रेगिस्तान होते हुए गुजरात स्थित कच्छ के रन तक जाती है। 

राजस्थान किलों, मंदिरों और महलों के लिए प्रसिद्ध है। चित्तौड़गढ़ किले की गिनीत भारत के सबसे विशाल दुर्ग में होती है। 

यहाँ के इतिहासिक नगर जोधपुर, थार रेगिस्तान की सीमा पर स्थित होने के कारण 'थार मरुस्थल का प्रवेश द्वार' कहलाता है।

थार रेगिस्तान, भारत का सबसे बड़ा रेगिस्तान कहलाता है। करीब 120,000 वर्ग मील में फैला इस रेगिस्तान का 90% हिस्सा भारत में और बाँकी 10% पाकिस्तान में है।  

चीन की महान दीवार के बाद राजस्थान के कुंभलगढ़ किले के 38 किमी लंबी दीवार को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा दीवार माना जाता है। 

राजस्थान में चलने वाली शाही सवारी ट्रेन (Palace on Wheels) की गिनती विश्व की सबसे शानदार ट्रेनों में होती है। इसे पटरी पर दौरता हुआ महल कहा जा सकता है।

थार रेगिस्तान के बीचों-बीच स्थित किले और महलों के लिए प्रसिद्ध बीकानेर, राजस्थान का दिल कहा जाता है। यहाँ स्थित जूनागढ़ किला दर्शनीय हैं।  

यहाँ बड़ी-बड़ी मूंछो तथा रंगबिरंगी पगड़ी पहने कुछ पुरुष, सितारे और शीशे लगे लहंगे पहने हुए कुछ महिलाएं यहाँ की संस्कृति को जीवंत बनाये हुए हैं। 

राजस्थान का भानगढ़ का किला की गिनती दुनिया की सबसे डरावनी जगहों में होती है। इसे दुनियाँ का सबसे डरावना और भुतहा जगह कहा जाता है। 

यूनेस्को द्वारा चित्तौड़गढ़, रणथंभौर, अंबर फोर्ट, जैसलमेर का किला सहित राजस्थान के 8 स्थलों को विश्व विरासत की सूची में शामिल किया गया है। 

राजस्थान के बीकानेर के पास देशनोक नामक स्थान में करणी माता मंदिर को चूहा मंदिर भी कहा जाता है। मंदिर में उपस्थित करीब 25 हजार चूहे दर्शनार्थी के आकर्षण का केंद्र है। 

राजस्थान के बारें में इस प्रकार की जानकारी के लिए हमारे मुख्य वेबसाइट पर जा सकते हैं लिंक नीचे दिया गया है।