जोधपुर राजस्थान का जयपुर के बाद सबसे बड़ा शहर है।  पर्यटन की दृष्टि से बहुत खास जोधपुर अपने दुर्ग, खूबसूरत महल और महंगी होटल के लिए प्रसिद्ध हैं।

जोधपुर में घूमने लायक कई प्रसिद्ध स्थान हैं। जो इतिहासिक और वास्तुकला की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस वेब स्टोरी में जोधपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के बारें में जानते हैं। 

मेहरानगढ़ दुर्ग को सन 1459 में जोधपुर के महाराजा राव जोधा ने चिड़ियाटूक नामक पहाड़ी पर बनवाया था। इस किले के संग्रहालय में शाही पालकी, तलवारें, चित्र और  तोपें दर्शनीय हैं।

मेहरानगढ़ दुर्ग 

जोधपुर में स्थित ‘जसवंत थड़ा’ सफ़ेद संगमरमर से निर्मित एक खूबसूरत स्मारक है। मेहरानगढ़ किले के पास स्थित इस स्मारक को राजस्थान का ताजमहल भी कहा जाता है। 

जसवंत थड़ा

भारत के सबसे महंगे होटल में शुमार उम्मेद भवन पैलेस में ही अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने निक जोन्स से शादी रचाई थे। इसकी गिनती राजस्थान के एक हेरिटेज होटल में होती है।

उम्मेद भवन पैलेस

मंडोर गार्डन जोधपुर शहर से कुछ दूरी पर स्थित एक ऐतिहासिक धरोहर स्थल है। यहाँ जोधपुर के शासकों द्वारा निर्मित लाल रंग की छतरियां और खूबसूरत गार्डन भी देखने योग्य है। 

मंडोर 

जोधपुर शहर से थोड़ी दूरी पर स्थित कायलाना झील जोधपुर आने वाले पर्यटको का मुख्य आकर्षण का केंद्र है। इस सुंदर झील में वोट की सवारी का आनंद लिया जा सकता है।

कायलाना झील 

जोधपुर शहर के मध्य में स्थित महाराजा सरदार सिंह द्वारा निर्मित घंटा घर दर्शनीय है। घंटाघरके टॉवर से इस शहर का खूबसूरत और अद्भुत दृश्य प्रस्तुत होता है। 

जोधपुर का घंटाघर

मसूरिया उद्यान जोधपुर स्थित सबसे खूबसूरत उद्यानों में से एक है। जोधपुर में मसूरिया पहाड़ी पर स्थित जोधपुर का यह स्थल स्थानीय देवता बाबा रामदेव को समर्पित है। 

मसूरिया हिल्स

जोधपुर में स्थित सरकारी संग्रहालय दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। इस संग्रहलय में राजा महाराजा के चित्र, वस्त्र, हथियार सहित स्थानीय कला और शिल्प देखने योग्य है। 

जोधपुर गवर्नमेंट म्यूजियम

यह झील जोधपुर सिटी से 5 किलोमीटर दूरी खूबसूरत स्थल है। यह हरे-भरे बागानों से घिरा यह लैक पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए एक पिकनिक स्पॉट है।

बालसमंद झील

इसके अलावा यहाँ फलोदी, खेजड़ला किला, मचिया जैबिक उद्यान, शास्त्री पार्क दर्शनीय है।  राजस्थान के अन्य दर्शनीय स्थल की जानकारी के लिए