उम्मेद भवन महल राजस्थान के जोधपुर शहर में चित्तार पहाड़ी पर स्थित एक शाही महल और  लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। 

यह महल भारत की आजादी से ठीक पूर्व निर्मित आखिरी शाही महल है। जिसका निर्माण 1943 में राठौड़ राजवंश के महाराजा उम्मेद सिंह द्वारा हुआ था। 

इस महल का नाम महाराजा उम्मेद सिंह के नाम पर ही उम्मेद भवन महल रखा गया। इस विशाल खूबसूरत महल में 347 कमरे बने हैं।  

Floral Pattern
Floral Pattern

जोधपुर के इसी उमेद भवन में वर्ष  2018 में मशहूर अभिनेत्री व पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा ने निक जोन्स के साथ यहाँ शादी रचाई।  

26 एकड़ के विस्तृत क्षेत्र में फैला उम्मेद भवन महल भारतीय और यूरोपीय वास्तुकला का अनूठा संगम है। इसके वास्तुकार हेनरी वॉन लानचेस्टर और भारतीय वास्तुकार बुधमल राय थे।

महल के कुछ हिस्से को होटल में तब्दील कर दिया गया है। वर्तमान में जोधपुर का उम्मेद भवन महल की गिनती दुनियाँ के लक्ज़री फाइव स्टार हेरिटेज होटल में होती है। 

जोधपुर का यह लक्ज़री फाइव स्टार हेरिटेज होटल ताज होटल द्वारा मैनेज किया जाता है। राजसी सुख सुविधाओं से युक्त यह पैलेस यहाँ आने वाले पर्यटक का मुख्य आकर्षण है। 

महल के परिसर में सिंहासन कक्ष, निजी बैठक हॉल, दरबार हॉल दर्शनीय हैं। साथ ही इसमें स्विमिंग पूल, स्पा, एक बिलियर्ड्स रूम और चार टेनिस कोर्ट मौजूद हैं। 

उम्मेद भवन महल का निर्माण 1928 में आरंभ हुआ और करीब 16 साल बाद 1943 में पूरा हुआ। इसमें प्रतिदिन 3000 लोगों नें काम किया, जिसमें 11 मिलियन रुपये खर्च हुए। 

उम्मेद भवन महल जोधपुर के परिसर में एक संग्रहालय भी स्थित है। इस संग्रहालय में पुरात्तन युग की घड़ियाँ और चित्रकारी दर्शक को आकर्षित करती है।

जोधपुर का यह खूबसूरत भवन अभी भी पूर्व शासकों के परिवार का निवास स्थल है। इसकी गिनती दुनियां के छठा सबसे बड़ा प्राइवेट रेजिडेंस में होती है।  

ट्रिपएडवाइजर द्वारा 2016 में आयोजित ट्रैवलर्स च्वाइस अवार्ड समारोह में उम्मेद भवन पैलेस को विश्व का सर्वश्रेष्ठ होटल कहा गया।

राजस्थान की विशेष जानकारी के लिए