मेहरानगढ़ फोर्ट स्थापत्यकला का अद्भुत नमूना है। यह किला सुंदर महलों और खूबसूरत नक्काकासी के कारण पर्यटक के आकर्षण का केन्द् है| 

मेहरानगढ़ दुर्ग या मेहरानगढ़ फोर्ट के नाम से प्रसिद्ध यह किला राजस्थान के जोधपुर के मध्य स्थित है। जोधपुर की पहचान और शान इस किले की ऊंचाई करीब 125 मीटर है। 

विशाल क्षेत्र में फैले और म्यूर आकृति के समान होने के कारण इसे मेहरानगढ़ दुर्ग कहा जाता है। इस किले परिसर में स्थित चामुंडा देवी मंदिर में नवरात्रि में अपार भीड़ होती है। 

इस किले में स्थित सुंदर और भव्य महल, खूबसूरत दरवाजे और जालीदार खिड़कियां किले की शोभा को बढ़ाती है। किले में मोती महल, फूल महल, शीश महल बेहद खास हैं। 

जैसा की नाम से ही प्रतीत होता है। जोधपुर में स्थित फूल के समान खूबसूरत महल अत्यंत ही भव्य है। इसके निर्माण में लगा सोना अहमदाबाद से लाया गया था।

फूल महल 

मेहरानगढ़ किले के परिसर के परिसर में स्थति कांच का बना शीश महल दर्शनीय है। छत और फर्श तक कांच की सुंदर नक्काकाशी बहुत ही आकर्षक है। 

शीश महल 

मोती महल सुंदर मोती से सुसज्जित खूबसूरत महल है। इस महल के कांच की खिड़कियों से रानियों जोधपुर के शाही सिंहासन में होने वाली कार्यवाही को देख सकती थी। 

मोती महल 

राजस्थान के जोधपुर के इस किले की गिनती भारत के प्राचीनतम और विशाल किलों में होती है। यह किला राजपूतों राजाओं की समृद्धशाली अतीत का प्रतीक है। 

इतिहासकार के अनुसार इस किले की नींव 15वीं शताब्दी में राव जोधा द्वारा रखा गया था। लेकिन इसे पूरा करने का श्रेय महाराज जसवंत सिंह को जाता है।  

सुरक्षा के लिहाज से यह किला विशाल तथा दस किलोमीटर लंबी दीवार से घिरा है। ऊंचाई पर स्थित इस दुर्ग से जोधपुर शहर की खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है।  

इस किले के अन्दर के एक भाग को संग्रहालय में परिवर्तित कर दिया गया है। इस संग्रहालय में कुल 14कमरे हैं। इसमें शाही हथियारों, गहनों और वेशभूषाओं को देखा जा सकता है। 

अन्य वेब स्टोरी 

वेब स्टोरी जूनागढ़ किला बीकानेर राजस्थान

जयगढ़ का किला जयपुर राजस्थान पर वेब स्टोरी 

राज निवास पैलेस धौलपु राजस्थान वेब स्टोरी 

Floral

राजस्थान का किला से जुड़ी जानकारी आपको जरूर अच्छी लगी होगी। राजस्थान के अन्य प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के बारें में विस्तार से जानने के लिए