रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड जानें रोहित शर्मा के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े

सिक्सर किंग (हिटमैन) के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड। रोहित शर्मा के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े उन्हें के महान बल्लेबाज की श्रेणी में लाकर खड़ा करता है। भारत और अफगनिस्टन के बीच खेला गया विश्वे कप के 9 वां मैच में भी वे कई कृतिमान स्थापित करते नजर आए।

रोहित शर्मा ने बनाया छक्का मारने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस मैच में उन्होंने सचिन के वर्ल्ड कप क्रिकेट में सर्वाधिक 6 शतक बनाने का रिकॉर्ड को तोड़ दिया। दिल्ली के अरुण जेठली क्रिकेट स्टेडियम में खले गए वर्ल्ड कप के 9 वां मुकाबले में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ अपना 7 वां शतक ठोका।

विश्व कप के इस मैच में उन्होंने 554 छक्के लगाकर वेस्ट इंडीज के महान बल्लेबाज क्रिस गेल की 553 छक्के का रिकॉड को भी ध्वस्त कर दिया।

देखें रोहित शर्मा ने कैसे तोड़ क्रिस गेल का 553 छक्के का रिकॉर्ड

इस मैच के साथ ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने वनडे विश्व कप में सबसे तेज 1000 रन पूरा करने वाले प्रथम भारतीय बल्लेबाज हो गए हैं। ICC क्रिकेट विश्व कप में सबसे तेज़ 1,000 रन पूरा करने का रिकॉर्ड डेविड वार्नर के नाम था।

जिसे उन्होंने 19 पारियों में पूरा किया था। भारत के रोहित शर्मा ने भी इसे 19 पारियां में पूरा कर इतिहास रच दिया। इसके पहले 20 पारी में सचिन तेंडुलकर और 21 पारी में सौरभ गांगुली भी इस मुकाम को छु चुके हैं।

रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

इस प्रकार रोहित शर्मा के वर्ल्ड कप में 7 शतक हो गये हैं। इस शतक के साथ ही उन्होंने सचिन के वर्ल्ड कप में 6 शतक बनाने के रिकॉड को पीछे छोड़ दिया।

साथ ही इस मैच में उन्होंने 554 छक्के लगाकर वेस्ट इंडीज के महान बल्लेबाज क्रिस गेल की 553 छक्के का रिकॉड को भी तोड़ दिया।

रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड जानें रोहित शर्मा के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा 36 साल के हो गए हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के प्रसिद्ध शहर नागपुर में हुआ। उन्होंने 2007 में इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में डेब्यू किया तब से लेकर रोहित शर्मा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

आज उनकी गिनती विश्व के प्रसिद्ध क्रिकेटर में होने लगी है। दर्शक उनके पावर हिटिंग के कायल हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप के 9 वां मुकाबले में तो उन्होंने कमाल ही कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भी अच्छा खासा रन बटोरे हैं।

इतना ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ने के अलावा रोहित ने आईपीएल में भी अपने बल्ले से कमाल किया है। आईपीएल में वे बतोर कप्तान मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हैं।

इस प्रकार रोहित शर्मा ने अपने बल्ले से कई नए कीर्तिमान स्थापित किए। आइये इस लेख में रोहित शर्मा के कुछ रिकॉर्ड के बारें में संक्षेप में जानते हैं।

रोहित शर्मा के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े

  • 554 सिक्स मार कर रोहित शर्मा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज था जिन्होंने 553 छक्के लगाए थे।
  • उन्होंने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंडुलकर के विश्व कप में 6 शतक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। यह रेकॉड उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 के अफगानिस्तान के विरुद्ध मैच में 7 शतक बनाकर पूरा किया।
  • रोहित के नाम वनडे क्रिकेट में तीन डबल सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। ऐसा करने वाले वर्तमन में वे एकमात्र बल्लेबाज हैं।
  • रोहित ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेटर में भी चार शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। साथ ही वे किसी एक वनडे वर्ल्ड कप में पांच शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं।
  • रोहित शर्मा के नाम 6 आईपीएल ट्रॉफी जीतने का भी रिकॉर्ड है। इतना ही नहीं बतौर कप्तान 5 आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले भी वे इकलौते कप्तान हैं।
  • रोहित के नाम आईपीएल में सबसे अधिक बार प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। अब तक रोहित शर्मा 19 बार प्लयेर ऑफ द मैच चुने जा चुके हैं।
  • वनडे क्रिकेट मैच में सबसे ज्यादा सिक्स मारने वाले वे पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। दूसरे नंबर पर भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का नाम आता है जिन्होंने 229 छक्के जड़े हैं।
  • रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशन मैच में सबसे अधिक 182 छक्के मारने वाले खिलाड़ी हैं। उनके बाद मार्टिन गुप्टिल का नाम आता है।
  • रोहित शर्मा के नाम एक साल में सबसे अधिक 78 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। उनके बाद सूर्यकुमार यादव का नाम आता है जिन्होंने एक साल में 74 सिक्स जड़े हैं।
  • रोहित शर्मा सबसे अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले पुरुष खिलाड़ी हैं, जो अब तक 148 मैच में शामिल हो चुके हैं।
  • रोहित शरमे आईसीसी के तीनों फॉर्मेट में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड पाने वाले पहले क्रिकेटर हैं। साथ ही वे सभी फॉर्मेट में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड पाने वाले पहले भारतीय ओपनर भी हैं।
  • रोहित शर्मा ने इंग्लैंड में सर्वाधिक 9 शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं।
  • वह वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी हैं। जिन्होंने वर्ष 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 173 गेंदों में 264 रन की यादगार पारी खेली थी।
  • वह सुनील गावस्कर के बाद एक टेस्ट सीरीज में 3 या उससे ज्यादा शतक मारने वाले दूसरे भारतीय ओपनर बल्लेबाज हैं।
  • रोहित शर्मा वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 248 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
  • वन डे क्रिकेट में उन्होंने 10000 से अधिक रन रन बनाए हैं। दस हजार के आँकड़े को छूने वाले वे भारत के 6 ठे खिलाड़ी हैं।
  • वनडे फॉर्मेट में रोहित शर्मा टोटल सेंचुरी की बात करे तो उनके नाम 30 शतक दर्ज हैं।
  • रोहित शर्मा का सबसे लंबा छक्का 93 मीटर का है जिसे उन्होंने 11 अक्टूबर 23 को वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के विरुद्ध लगाया।

Share This Article
Leave a comment