Rekha biography in Hindi – अभिनेत्री रेखा का जीवन परिचय

Rekha biography in Hindi – अभिनेत्री रेखा का जीवन परिचय

Facebook
WhatsApp
Telegram

Rekha biography in Hindi, Rekha actress biography in Hindi, रेखा एक्ट्रेस बायोग्राफी इन हिंदी
रेखा हीरोइन का जीवन परिचय, अभिनेत्री रेखा का जीवन परिचय,

रेखा भारत की प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री है। उनका पूरा नाम भानुरेखा गणेशन है। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा रेखा करीब 40 साल तक भारतीय फिल्म इंडस्ट्रीज में राज किया। अपनी दमदार अभिनय के दम पर कई वर्षों तक वे बॉलीवुड में छाई रही।

प्रसिद्ध भारतीय फिल्म अभिनेत्री रेखा ने अपने चार दशक से अधिक के करियर में 180 से अधिक फिल्मों में काम किया। रेखा का का जन्म 10 अक्टूबर 1954 को भारत के तमिलनाडु राज्य में चेन्नई के पास हुआ था।

इनके पिता जेमिनी गणेशन एक प्रसिद्ध तमिल अभिनेता थे। साथ ही उनकी माँ का नाम पुष्पावल्ली थी वो भी एक तेलुगु अभिनेत्री थीं। रेखा ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत 1966 ईस्वी में तमिल फिल्म “रंगुला रत्नम” से की थी।

लेकिन हिंदी फिल्मों में उन्हें अपने प्रदर्शन के वल पर व्यापक पहचान और प्रसिद्धि मिली। उन्होंने कई व्यावसायिक रूप से सफल फिल्मों में अभिनय की है, जिनमें “खूबसूरत,” “मुकद्दर का सिकंदर,” “उमराव जान,” और “खून भरी मांग” शामिल हैं।

रेखा जी को फिल्मों में उत्कृष्ट योगदान और दमदार अभिनय के लिए कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। इन पुरस्कारों में तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड के अलावा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी शामिल हैं।

अभिनेत्री रेखा एक सफल कलाकार के अलावा अपने परोपकार और सामाजिक कार्यों के लिए भी चर्चा में रहती हैं। वह विभिन्न परोपकार के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं।

Rekha biography in Hindi - अभिनेत्री रेखा का जीवन परिचय
Rekha biography in Hindi – अभिनेत्री रेखा का जीवन परिचय

इसके बावजूद उनकी गिनती भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे लोकप्रिय और सफल अभिनेत्रियों में होती है। अपने अभिनय करियर के अलावा, रेखा जी अपनी व्यक्तिगत शैली के लिए प्रसिद्ध हैं।

उन्हें एक स्टाइल आइकन माना जाता है। रेखा जी को मेकअप करना बेहद पसंद है वे अपने विशिष्ट मेकअप और फैशन के लिए जानी जाती हैं। वे अक्सर हाई-प्रोफाइल इवेंट्स और पार्टियों में नजर आती हैं।

रेखा व्यक्तिगत संबंधों के संबंध के कारण वर्षों से मीडिया का ध्यान आकर्षित करती रही है। इन सब के बावजूद, वह अपने निजी जीवन के बारें में सार्वजनिक रूप से बोलने से बचती रही हैं। आइये इस लेख में रेखा हीरोइन का जीवन परिचय विस्तार से जानते हैं।

अभिनेत्री रेखा का जीवन परिचय – Rekha biography in Hindi

वास्तविक नाम– भानुरेखा गणेसन
व्यवसाय – अभिनेत्री
उपनाम – बलीवूड रानी, रेखा, रेखा अगरवाल

व्यक्तिगत जीवन

READ  सदाबहार हीरो देवानंद की जीवनी (Indian actor Dev Anand Biography)

जन्मदिन १० अक्टूबर १९५४

उम्र साल 2022 में 68 साल

जन्म स्थान – चेन्नई तमिलनाडु, भारत

पिता जेमिनी गणेशन तमिल अभिनेता

माता पुष्पवल्ली गणेशन तेलुगु अभिनेत्री

बहन राधा गणेशन

वैवाहिक स्थिति तलाकशुदा

पति स्व मुकेश अग्रवाल

राशि चिन्ह तुला राशि

नागरिकता भारतीय

गृह नगर मद्रास भारत

धर्म हिंदू

शारीरिक संरचना

लम्बाई लगभग 5 फीट 6 इंच

वजन लगभग 60 किलो

आंखो का रंग भूरा

बालों का रंग काला

शिक्षा स्कूल चर्च पार्क कान्वेंट चेन्नई तमिल नाडू

कॉलेज ज्ञात नहीं

शैक्षिक योग्यता ज्ञात नहीं

करियर

टीवी डेब्यू – बाल कलाकार इनती गुट्टू तेलुगु १९५८ रंगुला रत्नम तेलुगु १९६६

पसंदीदा चीजे

पसंदीदा अभिनेता दिलीप कुमार

पसंदीदा अभिनेत्री कंगा रनौत

पसंदीदा भोजन -भारतीय खाना

पसंदीदा रंग सुन्हेरा लाल

पसंदीदा शौक -कविताए लिखना योगा करना चर्कोल से चित्र बनाना

प्रोफाइल्स

रेखाजी इंस्टाग्राम फैन पेज legendaryrekha

नेटवर्थ –  ४० मिलियन

उम्र और जन्मदिन

रेखा जी का जन्म दिवस 10 अक्टूबर है। भानुरेखा गणेशन का जन्म 10 अक्टूबर 1954 को चेन्नई में हुआ था। उनकी उम्र 68 साल हैं।

प्रारंभिक जीवन

भानुरेखा का जन्म 10 अक्टूबर 1954 को वर्तमान चन्नई में हुआ था। उनके पिता का नाम जेमिनी गणेशन तथा माता जी का नाम पुष्पवल्ली है। कहा जाता है की रेखा जी 1970 तक अपने परिवार की जानकारी सार्वजनिक करने से बचती रही।

उनके माता पिता के बीच अनबन थी। कहते हैं की रेखा जी के जन्म के समय उनके माता-पिता शादी के बंधन में नहीं बंधे थे। उनके पिता ने बचपन में उन्हें अपनी बेटी के रूप में स्वीकार करने से मना कर दिया था।

रेखाजी की एक अपनी सगी बहन है जिसका नाम राधा है। वैसे तो रेखा जी शुरू से ही बहुत ही सुलझी हुई अभिनेत्री मानी जाती है। लेकिन जितना सुलझा हुआ उनका कैरियर है उतना ही जटिल उनके परिवरिक जीवन का इतिहास रहा है।

परिवार

रेखा जी को एक सगी बहन भी थी, जिसका नाम राधा थी। उनके बचपन का अधिकांश समय नानी के पास बीता।

शिक्षा

रेखा जी की आरंभिक शिक्षा चर्च पार्क कान्वेंट से पूरी हुई। लेकिन उनकी उच्तर शिक्षा की जानकारी नहीं मिलती। कहा जाता है की उन्होंने मात्र 13 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़कर अभिनय की दुनिया में कदम रख दी थी।

करियर –

कहा जाता है की बचपन में रेखा जी एयर होस्टेस बनना चाहती थी। उन्होंने मात्र 13 वर्ष की उम्र में ही अभिनय के क्षेत्र में कदम रख दिया था। सबसे पहले उन्होंने एक बाल कलाकार के रूप में एक तेलुगु फिल्म में काम किया।

READ  jaya bachchan biography in hindi - जया बच्चन की जीवनी

उसके बाद उन्होंने 16 साल की उम्र में कन्नड़ फिल्म ‘ऑपरेशन जैकपोट नल्ली में लीड रोल निभाया। सं 1969 में रेखा जी की बॉलीवुड में एंट्री फिल्म ‘अंजना सफ़र’ के साथ हुआ। उसके बाद रेखा जी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

रेखा जी अपने फिल्मों में किरदार बखूबी निभाती गई और कामयाबी के पायदान पर चढ़ती चली गई। रेखा जी की प्रथम हिन्दी फिल्म जिसमें उन्होंने मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभाई वह सावन भादो था।

रेखा जी अपने दमदार आवाज के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने अभिनय के साथ-साथ कई अभिनेत्रियों के डाईलॉग के लिए अपनी आवाज दी। इसके अलावा उन्होंने डब भी किया। उन्होंने 1981 में नीतू सिंह के लिए और फिल्म वारिस में स्मिता पाटिल के लिए डब किया था।

रेखा जी का वैवाहिक जीवन

मशहूर अदाकारा रेखा जी की शादी 1990 में दिल्ली के एक उद्योगपति ‘मुकेश अगरवाल’ के साथ हुई थी। रेखा द अनटोल्ड स्टोरी में रेखाजी के पति मुकेश अग्रवाल के बारे में बताया जाता है की वे लंबे समय से डिप्रेशन के शिकार थे।

शादी के कुछ महीनों के बाद ही दोनों के वैवाहिक रिश्ते में दरार पड़ने शुरू हो गए। बाद में मुकेश अग्रवाल ने खुदकुशी कर ली। हालंकी कुछ देर के लिए रेखा जी को भी इसका जिम्मेदार ठहराया गया। लेकिन नियति को जो मंजूर हो लेकिन उनका वैवाहिक जीवन असफल रहा।

सम्मान व पुरस्कार

रेखाजी को 1990 में बनी सुपर हिट फिल्म खून भरी मांग और 1988 में बनी फिल्म खिलाडियों का खिलाडी के लिये फिल्मफेयर पुरस्कार प्राप्त हुए। उन्हें दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और एक बार सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए सम्मानित किया गया।

1981 में निर्मित उमराव जान उनकी एक क्लासिक फिल्म मानी जाती है जिसमें उन्होंने एक तवायफ की भूमिका निभाई। उन्हें इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार प्रदान किया गया।

वर्ष 2010 में भारत सरकार ने उन्हें भारत के प्रसिद्ध नागरिक सम्मान पद्माश्री प्रदान किया गया।  

अभिनेत्री रेखा विवादों के घेरे में (Controversies)

कहा जाता है की रेखा जी जब 15 साल की थी तब वह अपनी पहली फिल्म अंजना सफर की शूटिंग के दौरान सुर्खियों में आई थी। इस दौरान वे फिल्म के एक रोमांटिक सीन में रेखा और विश्वजीत चटर्जी एक विवाद के शिकार हो गए थे।

READ  jaya bachchan biography in hindi - जया बच्चन की जीवनी

रेखा जी, अभिनेता वनोद मेहरा के साथ प्रेम संबंध के कारण भी सुर्खियों में रही। कहा जाता है की दोने ने कोलकाता में एक गुप्त समारोह में शादी कर ली थी।

लेकिन जब रेखा जी अपने ससुराल गई तब उनकी सास ने अत्यधिक शत्रुतापूर्ण व्यवहार किया। यहाँ तक की जब उन्होंने अपनी सास के पैर छूने की कोशिश की तो उन्हें धक्का दे दिया। इस प्रकार रेखा जी को अपने ससुराल में प्रवेश करने से मना कर दिया।

यह भी कहा जाता है की रेखा जी से मार पीट भी की गई। लेकिन रेखा जी ने इन सब बातों को एक अफवाह करार दिया तथा एक एक तेलिविजन शो के दौरान उन्होंने इस बात से साफ़ इंकार कर दिया था।

यह भी कहा जाता की रेखाजी और अमिताभ बच्चन के बीच कुछ चक्कर चल रहा है। उनका तीसरा विवाद ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी के दौरान हुआ था।

जब 22 जनवरी 1980 को शादी समारोह में अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन पहुंची थी। तभी माथे पर लाल बिंदी और सिंदूर लगाये रेखा जी इस समारोह में आईं।

जब रेखा और अमिताभ जी आमने सामने हुआ तब उस बात को लेकर रेखा जी और जया भादुरी में नोक झोंक हुई थी।

अभिनेत्री रेखाजी कुछ सफल व श्रेष्ठ फिल्मे

  • सावन भादों 1970
  • नामक हरम 1972
  • दो अनजाने  1976
  • मुक़द्दर का सिकंदर 1978
  • घर 1978
  • जानी दुश्मन 1979
  • खूबसूरत 1980
  • जुदाई 1980
  • सिलसिला 1981

रेखाजी के बारें रोचक तथ्य –

  • रेखाजी का बचपन में एक एयर-होस्टेस बनना चाहती थी।  
  • यह भी कहते हैं की स्कूल के दिनों में ननों प्रेरित होकर वे नन बनना चाहती थीं।
  • उनको हमेशा से ही मेकअप करना बेहद पसंद है।
  • 1970 तक रेखा जी ने अपने परिवार के बारें में जानकारी सार्वजनिक नहीं की।
  • वह अभिनेता जेमिनी गणेशन और पुष्पावल्ली के शादी पूर्व की संतान थी। 
  • कहते हैं की शुरू में उनके पिता ने उन्हें अपनी बेटी का हक देने से भी इनकार कर दिया था
  • रेखा जी की पहली हिन्दी फिल्म का नाम अंजाना सफर था, जिसमें विश्वजीत हीरो थे।
  • यह फिल्म एक चुंबन दृश्य को लेकर विवाद में फंस गया और कई वर्ष बाद रिलीज हुआ।
  • रेखा जी की मातृभाषा तेलुगु है लेकिन उन्हें हिंदी तमिल और अंग्रेजी का भी अच्छा ज्ञान है।

इन्हें भी पढ़ें :

मशहूर अभिनेत्री जया भादुरी का जीवन परिचय

Amit

Amit

मैं अमित कुमार, “Hindi info world” वेबसाइट के सह-संस्थापक और लेखक हूँ। मैं एक स्नातकोत्तर हूँ. मुझे बहुमूल्य जानकारी लिखना और साझा करना पसंद है। आपका हमारी वेबसाइट https://nikhilbharat.com पर स्वागत है।

Leave a Comment

Trending Posts