नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय | Neeraj Chopra biography in Hindi

नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय | Neeraj Chopra biography in Hindi

Facebook
WhatsApp
Telegram

नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय, पत्नी, जाति धर्म, हाईट, कास्ट, भाला फेंक एथलीट, टोक्यो ओलंपिक, गोल्ड मैडल विजेता, रिकॉर्ड, भाले का वजन, कहां के रहने वाले है, Neeraj Chopra Biography, Height, Religion, Neeraj Chopra cast Hindi, Caste, Record, Salary, Javelin Throw in Hindi, Tokyo Olympic 2021, Gold Medal, World Ranking,

विषय सूची

नीरज चोपड़ा कौन है? (who is Neeraj chopra in Hindi)

भारत के जाने-माने स्टार जेवलिन ‘नीरज चोपड़ा’ ने ज्यूरिख में डायमंड लीग फाइनल के दौरान प्रथम स्थान हासिल कर इतिहास रच डाला।

हरियाणा के 24 साल के नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल जीतने वाले भारत के प्रथम ट्रैक एंड फील्ड एथलीट बन गए हैं। नीरज चोपड़ा ने 88.44 मीटर भाला फेंक कर चेक गणराज्य के जैकब वादलेच्चो को हराते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय | Neeraj Chopra biography in Hindi

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में भी भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा, रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय बनने का गौरव हासिल किया।

इसके पहले भी भारत के स्टार जेवलिन (भाला फेंक) खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में 87.58 मीटर थ्रो कर गोल्ड मेडल हासिल किया था।

आइये जाने भारत के स्टार ट्रैक एंड फील्ड एथलीट नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय, कैरीयर और उनके सभी जैवलिन रिकॉर्ड के बारें में बिस्तार से –

भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय – Neeraj Chopra biography in Hindi

पूरा नाम     नीरज चोपड़ा (in English – Neeraj Chopra)
जन्म तिथि    24 दिसंबर, 1997
जन्म स्थान    पानीपत हरियाणा
माता का नाम सरोज देवी
उम्र(Neeraj Chopra age) 25 साल
ऊंचाई (Neeraj Chopra height) 1.82 मीटर
पिता का नाम सतीश कुमार
शिक्षा दीक्षा    स्नातक
जाति(cast)          हिन्दू
समुदाय रोड़ समुदाय
धर्म    हिन्दू
राष्ट्रीयता (Nationality)  भारतीय
कोच का नाम उवे होन
पेशा   भाला फेक (जैवलिन थ्रो)
कुल नेटवर्थ    लगभग 5 मिलियन डॉलर
विश्व रैंकिंग   4
वर्तमान कोच डॉ क्लॉस बार्टोनिएट्ज़

नीरज चोपड़ा का जन्म व् प्रारंभिक जीवन (Birth, early life, age and Family)

भारत के जेवलिन थ्रो यानि कि भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का जन्म 24 दिसंबर 1997 में हरियाणा के पानीपत में हुआ था। भारतीय थल सेना में सूबेदार के पद पर तैनात नीरज चोपड़ा के पिता सतीश कुमार अपने गांव खंडरा में एक किसान हैं।

READ  MS Dhoni biography in Hindi | महेंद्र सिंह धोनी जीवन परिचय (Mahendra Singh Dhoni)

उनकी माताजी सरोज देवी एक कुशल गृहणी हैं। नीरज चोपड़ा अपने पाँच भाई बहन में सबसे बड़े हैं। उन्हें दो बहन और दो भाई है।

कहते हैं की नीरज चोपड़ा को बचपन से ही एथलीट के प्रति रुचि थी। उन्होंने 11 साल की उम्र से ही भाला फेक का अभ्यास शुरू कर दिया था।

नीरज चोपड़ा की शिक्षा दीक्षा (Education)

भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा की प्रारंभिक शिक्षा अपने ही राज्य हरियाणा से हुई है। स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने बीबीए कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। कहा जाता है की नसीम अहमद नीरज चोपड़ा का प्रारम्भिक कोच थे। बाद में उन्होंने कई एथलीट से गुर सीखे।

सेना में नौकरी (JCO in Indian Army)

भाला फेक प्रतियोगिता में अपने नाम को रोशन करने वाले प्रसिद्ध एथलीट नीरज चोपड़ा वर्तमान में सेना (Indian army) में हैं। वे भारतीय थल सेना के राजपूताना राइफल्स रेजमेन्ट में 2016 से सूबेदार के पद पर तैनात हैं।

नीरज चोपड़ा उम्र व व्यक्तिगत जीवन (age, personal life and wife)

भारत के स्टार एथलेटिस नीरज चोपड़ा की अभी शादी नहीं हुई है। वे अभी 25 साल के हैं। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर सबको चौंका दिया था।

नीरज चोपड़ा के कोच (Neeraj Chopra coach)

वर्तमान में प्रसिद्ध खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के कोच का नाम उवे होहनो है। उवे जर्मनी से आते हैं और अपने समय के सबसे प्रसिद्ध पेशेवर जैवलिन एथलीट रह चुके हैं। इन्ही के संरक्षण में नीरज चोपड़ा में एथलीट के गूढ बातों को सीखा और इस मुकाम तक पहुंचे।

नीरज चोपड़ा पेशा, वेतन, नेटवर्थ (Neeraj Chopra net worth and Salary)

नीरज चोपड़ा जैवलिन थ्रो वर्तमान समय में आर्मी के जेसीओ हैं। उन्हें आर्मी में रैंक के अनुसार वेतन व भत्ता के हकदार हैं। उनकी नेटवर्थ की बात की जाय तो वे जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स टीम के हिस्सा हैं।

साथ ही ये स्पोर्ट्स से जुड़ी कुछ कंपनी के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। यधपि सोशल मीडिया के अनुसार नीरज चोपड़ा की अनुमानित नेटवर्थ 5 मिलियन डॉलर आँकी जाती है।

READ  सचिन तेंदुलकर पर निबंध, जीवनी | Essay 10 lines on Sachin Tendulkar in Hindi

नीरज चोपड़ा जैवलिन थ्रो की सैलरी के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है, हालांकि इनकी विभिन्न पुरस्कारों से काफी अच्छी इनकम हो जाती है।

इसी साल स्टॉकहोम में आयोजित डायमंड लीग मीट में नीरज चोपड़ा ने 89.94 मीटर का थ्रो कर एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया। 

इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर 89.94 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए उन्होंने 89.30 मीटर थ्रो का अपना ही रिकॉर्ड तोडा डाला।

नीरज चोपड़ा भाला फेंक रिकॉर्ड (Records)

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय भाला फेक खिलाड़ी हैं। नीरज चोपड़ा एक ही साल में कॉमनवेल्थ गेम और एशियन गेम दोनों में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी हैं।

इसके पहले यह कारनामा भारत के फ्लाइंग सिक्ख कहे जाने वाले मिल्खा सिंह ने यह रिकॉर्ड वर्ष 1958 में बनाया गया था। उन्होंने वर्ष 2012 में अंडर 16 नेशनल जूनियर चैंपियनशिप में भाग लिया था।

लखनऊ में आयोजित इस प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा ने 68.46 मीटर भाला फेंक कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसके अगले साल उन्होंने नेशनल यूथ चैंपियनशिप में भाग लेकर दूसरे स्थान पर रहे।

नीरज चोपड़ा ने 2015 में आयोजित इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में 81.04 मीटर थ्रो कर एज ग्रुप का रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल रहे थे। 

वर्ष 2016 में भी नीरज चोपड़ा ने जूनियर विश्व चैंपियनशिप में भाग लेकर 86.48 मीटर का थ्रो कर गोल्ड मेडल हासिल किया था। इसी साल उन्होंने दक्षिण एशियाई खेलों में 82.23 मीटर के थ्रो द्वारा गोल्ड मेडल हासिल किया।

वर्ष 2018 में उन्होंने कॉमनवेल्थ और जकार्ता में आयोजित एशियन गेम में भाग लिया और दोनों ही गेम में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा भी कई कृतिमान इनके नाम हैं।

नीरज चोपड़ा को पुरस्कार (Medal and Award)

भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा को बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए पद्म श्री, मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवार्ड व अर्जुन अवार्ड फॉर एथलेटिक्स मिल चुके हैं। आइये जानते हैं इनके पुरस्कार के बारें में –

  • राष्ट्रीय जूनियर चैंपियनशिप गोल्ड मेडल – वर्ष 2012      
  • राष्ट्रीय युवा चैंपियनशिप रजत पदक – वर्ष 2013
  • तीसरा विश्व जूनियर अवार्ड – वर्ष 2016
  • एशियाई जूनियर चैंपियनशिप रजत पदक – वर्ष 2016
  • एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप गोल्ड मेडल – वर्ष 2017
  • राष्टीयमंडल खेल में स्वर्ण पदक – वर्ष 2018
  • अर्जुन पुरस्कार – वर्ष 2018
READ  MS Dhoni biography in Hindi | महेंद्र सिंह धोनी जीवन परिचय (Mahendra Singh Dhoni)

नीरज चोपड़ा ओलंपिक रिकॉर्ड 2023

नीरज चोपड़ा ने वर्ष 2021 में जापान के टोक्यो शहर में आयोजित ओलम्पिक (Tokyo Olympics 2021) में भाग लिया। नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक्स में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

उन्होंने 87.58 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम कर नीरज चोपड़ा रियो ओलंपिक में एक कृतिमान स्थापित कर दिया। नीरज चोपड़ा का का यह अब तक का उनका सबसे बेस्ट थ्रो था।

नीरज चोपड़ा वर्ल्ड रैंकिंग (World Ranking)

अपने अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए नीरज चोपड़ा ने कई अहम रिकॉड अपने नाम किया। नीरज चोपड़ा की विश्व रेंकिंग की बात की जाय तो उन्हें वर्तमान में विश्व रैंकिंग जैवलिन थ्रो की कैटेगरी में चतुर्थ पर आते हैं।

भाला फेक इतिहास में नीरज चोपड़ा का नाम दर्ज

भाला फेक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा भारत के पहले खिलाड़ी हैं। साथ ही भाला फेक प्रतियोगिता में भारत के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले भी वे पहले एथिलीट हैं।

अभिनव बिंद्रा के बाद ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। इसके अलावा नीरज चोपड़ा ने ज्यूरिख में हुए डायमंड 2022 में जीत दर्ज करने वाले पहले भारतीय बन चुके हैं।

नीरज चोपड़ा के भाले का वजनAbout Neeraj chopra in Hindi

कहा जाता है की नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में करीब 800 ग्राम वजन के भाले का प्रयोग किया था। इसकी लंबाई करीब 2.5 मीटर थी।

नीरज चोपड़ा के सम्मान में ‘भाला फेंक दिवस’

भारत सरकार के खेल संस्थान एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने नीरज चोपड़ा के सम्मान में ‘भाला फेंक दिवस’ के आयोजन का फैसला किया है।

टोक्यो ओलंपिक में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा के सम्मान में 7 अगस्त को हरसाल ‘भाला फेंक दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।

नीरज चोपड़ा न्यू रिकॉर्ड

इस वर्ष जून 2022 में भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड में आयोजित पावो नुरमी गेम्स में बेहतर प्रदर्शन कर अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया।

साथ ही उन्होंने 89.30 मीटर दूरी तक भाला फेंक कर अपने ओलंपिक वाले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। यह नीरज चोपड़ा का बेस्ट थ्रो था। उन्होंने जुलाई 2022 में अमेरिका के यूजीन में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भी भारत को पदक दिलाया।

इसी वर्ष सितंबर 2022 में डायमंड लीग के फाइनल्स में खिताब जीतने में कामयाब रहे। 

F.A.Q

नीरज चोपड़ा कहां के रहने वाले हैं?

नीरज चोपड़ा हरियाणा के पानीपत के रहने वाले हैं।

नीरज चोपड़ा किस खेल से संबंधित है?

भारत के प्रसिद्ध एथलीट नीरज चोपड़ा भाला फेक खेल से जुड़े हैं।

नीरज चोपड़ा की हाइट कितनी है?

भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा की हाइट 6.17 फिट के करीब है।

आपको भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय जरूर अच्छा लगा होगा, अपने कमेंट्स से अवगत करायें।

इन्हें भी पढ़ें –

डॉ विश्वरूपराय चौधरी का जीवन परिचय

Amit

Amit

मैं अमित कुमार, “Hindi info world” वेबसाइट के सह-संस्थापक और लेखक हूँ। मैं एक स्नातकोत्तर हूँ. मुझे बहुमूल्य जानकारी लिखना और साझा करना पसंद है। आपका हमारी वेबसाइट https://nikhilbharat.com पर स्वागत है।

Leave a Comment

Trending Posts