छोटी दीपावली से पहले पूरा कर लें यह काम, पूरे साल होगी धन की वर्षा (Choti Diwali 2023)

By Amit

Chhoti Diwali 2023 : दिवाली से ठीक एक दिन पहले छोटी दिवाली मनाने का रिवाज है। “छोटी दीपावली से पहले पूरा कर लें यह काम, पूरे साल होगी धन की वर्षा” शीर्षक वाले इस लेख में कुछ ऐसे उपाय का वर्णन है जो घरों में सुख समृद्धि लाने में मदद करता है।

छोटी दीपावली के दिन यम, भगवान श्री कृष्ण और माता लक्ष्मी के पूजन का विधान है। इनकी पूजा करने से अकाल मृत्यु का खतरा कम होता है और घरों में सुख समृद्धि की वृद्धि होती है।

छोटी दीपावली से पहले पूरा कर लें यह काम, पूरे साल होगी धन की वर्षा

शास्त्रों में छोटी दीपावली को नरक चतुर्दशी के नाम से भी वर्णन मिलता है। हम लोग सभी जानते हैं की दीपों का त्योहार दीपावली से एक दिन पहले भी एक दीपावली मनाई जाती है। इस दीपावली को छोटी दीपावली के नाम से जाना जाता है।

इस दिन भी दिवाली की तरह ही घरों को दीपों से सजाकर बहुत ही बेहद धूम धाम से मनाया जाता है। इसे दिवाली से एक दिन पूर्व यानी कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मानते हैं। Choti Diwali 2023 में 10 अक्टूबर 2023 को है।

शास्त्रों में दिवाली और छोटी दिवाली के दिन भगवान कुबेर, यम और माता लक्ष्मी की, भगवान कृष्ण आराधना विशेष फलदायी माना जाता है। कहा जाता है की इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से माँ की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

घर धन्य धान से परिपूर्ण होने से परिवार में सुख-समृद्धि का संचार होता है। आइए कुछ ऐसी बातें जानते हैं जीसे छोटी दिवाली पर करने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रहता है।

छोटी दीपावली से पहले इन कामों को निपटा दें

  • जैसे की हम जानते है की Choti Diwali 2023 में 11 नवंबर को है। छोटी दिवाली से पहले अपने घरों के आसपास और पूजा स्थल की अच्छे से सफाई कर लें।
  • घरों को दीपावली से पहले ही रंगाई और पुताई करवा लें। क्योंकि हमारी परंपराओं में दीपावली से पहले शुद्धता और स्वच्छता का विशेष महत्व माना गया है।
  • शास्त्रों के अनुसार घर में पड़ी कबाड़ नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। इस कारण से घर में पड़ी कबाड़ और टूटी फूटी चीजों को छोटी दिवाली से पूर्व ही घर से बाहर निकाल देना शुभ है।
  • हिन्दू धर्म ग्रंथों के अनुसार स्वच्छ स्थान पर देवी-देवता का निवास होता है। फलतः घरों की अच्छी तरह साफ-सफाई करने के थोड़ी से गंगाजल छिड़कना शुभ होता है।
  • आप दिवाली पूजन से पहले घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का निशान जरूर बना लें। कहते हैं की घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का निशान शुभ होता है इससे माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
  • इसके अलावा दीपावली पूजन से पहले घर के मुख्य द्वार पर ॐ और मां लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर लगाना भी सुबह माना जाता है।

ये भी करें उपाय, होगी खूब धनवर्षा

इस दिन पांच नारियल खरीदेकर उसे लाल कपड़े में बांध कर एक पट्टे पर रखे। उसके बाद रोली का तिलक कर, अक्षत लगाएं और धूप- दीप जलाएं। इसके अगले दिन दिवाली पूजा में भी इस नारियल को रखें।

पूजन के बाद इन नारियल को घर में किसी सुरक्षित स्थान पर एक साल के लिए रख दें। माना जाता है ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां प्रिन्ट व सोशल मीडिया, पत्र-पत्रिकाओं, धार्मिक और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी वेबसाईट nikhilbharat.com इस बात की सत्यता की किसी भी तरह से पुष्टि नहीं करता।)

Share This Article