धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए

By Amit

धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए यह बात हर लोग नहीं जानते। धनतेरस का त्योहार सुख और समृद्धि का त्योहार माना जाता है। धनतेरस के दिन खरीदारी बहुत जोरों से होती है। इस दिन माता लक्ष्मी, धन्वंतरि और भगवान कुबेर की पूजा होती है।

शास्त्रों में इस दिन खरीदारी करना धन-संपत्ति में 13 गुना वृद्धि होने बाली मानी जाती है। इस शुभ अवसर पर कुछ चीज़ें खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। लेकिन वहीं इस दिन कुछ चीज़ें खरीदना शास्त्रों की दृष्टि से अशुभ भी माना गया है।

धनतेरस का त्योहार दिवाली से दो पहले कार्तिक मास के मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार इस बार धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर को मनाया जा जाएगा।

इस दिन भगवान कुबेर, गणेश और लक्ष्मी की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन खरीदारी करना बहुत ही शुभ समझा जाता है। लेकिन इस दिन खरीदारी करते समय आपको कुछ बातों का खास ध्यान भी रखना जरूरी है।

इस लेख में धनतेरस के दिन क्या खरीदन चाहिए क्या नहीं इसके बारें में विस्तार से जानेंगे। सबसे पहले हम जानते हैं की इस अवसर पर क्या खरीदना शुभ होता है।

धनतेरस पर क्या खरीदना शुभ माना जाता है

धनतेरस दिवाली त्योहार के दो दिन पहले कार्तिक मास के तिरियोदासी के दिन मनाया जाता है। धनतेरस के अवसर पर होने वाले विभिन्न अनुष्ठानों का मुख्य उद्देश्य घर की समृद्धि और सुख शांति के लिए प्रार्थना करना है।

पूरे भारत में हिन्दी समुदाय के द्वारा धनतेरस के दिन लक्ष्मी व कुबेर की पूजा की जाती है। धनतेरस हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस पर्व को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है।

शास्त्रों के अनुसार इस वर्ष धनतेरस 10 नवंबर 23 को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर 11 नवंबर 23 के दोपहर 1 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। फलतः उदया तिथि के अनुसार इस बार धनतेरस 10 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा।

वहीं धनतेरस की खरीदारी का शुभ मुहूर्त प्रदोष काल के दौरान सबसे शुभ माना जाता है। यह काल 10 नवंबर को दिन के 2 बजकर 45 मिनट से लेकर 11 नवंबर को सुबह 6 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।

इस दिन भर-भर कर खरीदारी की जाती है। नीचे कुछ चीजों का वर्णन दिया गया है जिसकी खरीदारी धनतेरस के अवसर पर शुभ माना गया है।

  • सोना
  • चांदी,
  • वाहन,
  • कुबेर यंत्र,
  • झाड़ू,
  • पान के पत्ते,
  • सबूत धनिया,
  • लक्ष्मी चरण,
  • लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा,
  • खील बताशे,
  • नए बर्तन,
  • गहने

धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए

जैसा की हमने जाना की धनतेरस के दिन कुछ वस्तुओं की खरीदारी करना बहुत ही शुभ माना जाता है। लेकिन कुछ चीजों की खरीदारी अशुभ भी माना गया है। फलतः इस दिन सोच समझ कर ही खरीदारी करनी चाहिए।

क्योंकि कहते हैं की कुछ चीजों के खरीदने से माता लक्ष्मी नाराज होती है और घर में दरिद्रता आती है। आइए जानते हैं धनतेरस के दिन किन चीजों की खरीदारी अशुभ होता है।

  • प्लास्टिक से बनी चीजें,
  • काले रंग के कपड़े खरीदने से बचें,
  • लोहे से बनी समान जैसे चाकू, कैंची,
  • शनि, राहू और केतु से जुड़ी चीजें,
  • एल्युमिनियम के बर्तन,
  • सुई जैसी धारदार और नुकीली समान,
  • कांच और आर्टिफिशियल ज्वेलरी,
  • मिट्टी से बने बर्तन(यहाँ मिट्टी के दीपक बात नहीं हो रही है)

फलतः धनतेरस में भूलकर भी इन चीजों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। मान्यता है की ऐसा करना केवल अशुभ ही नहीं बल्कि घर में दरिद्रता लाता है।

इस दिन पूरे विधि विधान के साथ माता लक्ष्मी और कुबेर को पूजा करने से मनोकामना पूर्ण होती है। इस दिन घर के बाहर 13 दीपक जलाने से दरिद्रता दूर होकर घर में सुख शांति आती है।

Share This Article