धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए,जानें ऐसे 10 चीज जिसे खरीदना शुभ होता है।

By Amit

धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए अक्सर लोग जानना चाहते हैं। क्योंकि इस दिन खूब खरीददारी की जाती है। लोग इस अवसर पर बर्तन से लेकर आभूषण तक की खरीदारी करते हैं। लेकिन धनतेरस को क्या खरीदना चाहिए क्या नहीं इसे अधिकांश लोग नहीं जानते।

पौराणिक ग्रंथों के अनुसार इसी दिन समुन्द्र मंथन के पश्चात आयुर्वेद के ज्ञाता भगवान धन्‍वंतरि का अवतरण हुआ था। चूंकि धन्‍वंतरि भगवान का अवतरण कार्तिक मास के त्रयोदशी के दिन होने हुआ था।

इस कारण से यह दिन धनत्रयोदशी अथवा धनतेरस के नाम से जाना जाता है। वर्ष 2023 में धनतेरस का पर्व 10 नवंबर को होने वाला है। इस अवसर पर खरीदारी के साथ-साथ भगवान धन्‍वंतरि, माता लक्ष्‍मी और कुबेर की पूजा अति फलदायी माना जाता है।

इस लेख में धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए क्या खरीदना शुभ है क्या अशुभ ऐसे चीजों के बारें में विस्तार से जानते हैं।

धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए, क्यों इस दिन खरीदारी होता है शुभ

छोटी दिवाली से एक दिन पहले और मुख्य दीपावली से 2 दिन पहले लोग धनतेरस मनाते हैं। धनतेरस के दिन वर्तन, सोना, चांदी और व आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है। इसके अलावा धनतेरस के दिन लोग ऑटोमोबाइल और अन्य सामानों की भी खरीदारी को शुभ मानते हैं।

कहा जाता है की धनतेरस की खरीदारी शुभ मुहूर्त में की जाय तो विशेष फल की प्राप्ति होती है। लोगों में इस बात को जानने की उत्सुकता होती है की इस दिन कौन सी चीज की खरीदारी शुभ होता है और कौन सा अशुभ।

इस अवसर की गई खरीदारी सुख और समृद्धि से जुड़ा होता है। तो चलिए जानते हैं ऐसे कुछ 10 चीज जिसकी खरीदारी को धनतेरस पर शुभ माना गया है।

धनतेरस पर खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त जरूरी है इस कारण सबसे पहले हम धनतेरस 2023 में खरीदारी के शुभ मुहूर्त के बारें में जानते हैं उसके बाद खरीदे जाने वाली चीजों के बारें में विस्तार से जानेंगे।

धनतेरस खरीदारी का शुभ मुहूर्त

कहते हैं की इस दिन खरीदारी का खास मुहूर्त का भी ध्यान रखना जरूरी है। शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना विशेष फलदायक समझा जाता है। इस धनतेरस में खरीदारी का शुभ समय 10 नबम्बर 23 को दोपहर 12:35 PM से लेकर 11 नवंबर 2023 के दोपहर 01:57 PM तक है।

ऐसी 10 चीजें जीसे धनतेरस में खरीदना चाहिए

1. पान के पत्ते – कहा जाता है की इस दिन पान के पत्ते खरीदने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। क्योंकि पान के पत्ते माँ लक्ष्मी को विशेष रूप से प्रिय माने जाते हैं। फलतः इस दिन पान के कम से कम पाँच पत्ते खरीदना शुभ माना जाता है।

2. साबुत धनिया – धनतेरस के दिन धनिया खरीदना शुभ माना जाता है। इस कारण से इस दिन धनिया खरीदकर जरूर लाना चाहिए। आप माता लक्ष्मी को धनियाँ अर्पित कर इसे पूजा स्थल में रखने से धन्य धान की वृद्धि होती है। माना जाता है की ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहती है।

3. लक्ष्मी चरण – इस दिन माता लक्ष्मी चरण की खरीदारी करना ही शुभ माना जाता है। दीपावली के दिन लक्ष्मी जी के चरण घर के मुख्य दरवाजे पर लगाना शुभ माना जाता है।

4. लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा – इस दिन लक्ष्मी गणेश की मिट्टी की प्रतिमा लाने से घर में सुख और समृद्ध बनी रहती है। घर में लक्ष्मी का वास होता है।

5. झाड़ू – धनतेरस के दिन घर में झाड़ू खरीदकर लाना शुभ माना जाता है। मान्यता है की इस दिन झाड़ू खरीदकर लाने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

6. सोना व चांदी – इस दिन सोना और चांदी की खरीदारी भी करना शुभ माना गया है। इस दिन जो लोग समृद्ध हैं उन्हें सोना अथवा चांदी के सिक्के व आभूषण जरूर खरीदना चाहिए। कहते है की धनतेरस में सोना-चांदी खरीदने से लक्ष्मी जी की विशेष कृपा मिलती है और घर सुख-समृद्धि में परिपूर्ण होता है।

7. बर्तन – धनतेरस के दिन बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इस कारण से इस दिन पीतल के वर्तन की खरीदारी करें। पीतल के स्थान पर दूसरा भी बर्तन खरीदा जा सकता है।

8. वाहन – इस दिन किसी भी प्रकार का वाहन की खरीदारी करना भी बेहद शुभ माना गया है। आप अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार टू व्हीलर अथवा फॉर व्हीलर खरीद सकते हैं। धनतेरस पर वाहन की खरीद शुभ रहेगा।

9. जमीन – धनतेरस पर लेंड अथवा लेंड से जुड़ी प्रॉपर्टी का सौदे करना भी सुख-समृद्धि दायक माना गया है। अगर आप की आर्थिक स्थति अच्छी है तो इस दिन लेंड की डील कर सकते हैं।

10. कुबेर अथवा श्री यंत्र– घर का सुख-सौभाग्य बढ़ाने के लिए धनतेरस पर कुबेर यंत्र अथवा श्री यंत्र जरूर खरीदना चाहिए।

इसके अलावा धनतेरस को कौड़ी, शंख, नमक, कमल गट्टा, कमल का फूल, खिलौने, जौ, गोमती चक्र, लाल वस्त्र, बतासे, कछुआ, श्री यंत्र, मिट्टी का दिया आदि की खरीदारी करना भी शुभ माना गया है।

धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए

धनतेरस के शुभ दिन कुछ वस्तुओं की खरीदारी बेहद शुभ होता है। वहीं इस दिन कुछ वस्तुओं की खरीदारी से बचना चाहिए। धनतेरस के दिन काले रंग के कपड़े, प्लास्टिक, लोहे से बना समान आदि की खरीदारी करना नहीं चाहिए।

धनतेरस पर नमक खरीदना चाहिए ?

धनतेरस को नमक खरीदना शुभ माना जाता है। ज्योतिषशस्त्र के आधार पर माने तो नमक समुद्र से प्राप्त होता है और मां लक्ष्मी का अवतरण भी समुद्र से ही हुआ था। इस कारण धनतेरस पर नमक खरीदने से माता की विशेष कृपा मिलती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां प्रिन्ट व सोशल मीडिया, पत्र-पत्रिकाओं, धार्मिक और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी वेबसाईट nikhilbharat.com इस बात की सत्यता की किसी भी तरह से पुष्टि नहीं करता।)

Share This Article