CTET क्या होता है (CTET Kya Hota Hai, जानें इसकी खास बातें 2024

CTET Kya Hota Hai : सीटेट, हिन्दी में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के नाम से जाना जाता है। यह शिक्षक पात्रता के लिए सबसे महत्वपूर्ण परीक्षा माना जाता है। इस परीक्षा या आयोजन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा साल में दो बार करवाया जाता है।

CTET Kya Hota Hai : CTET पास करने के फायदे 2024

सीटीईटी एक सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट(Central Teacher Eligibility Test) है जो केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के नाम से भी जाना जाता है। इस परीक्षा का उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर क्लास 1 से 8 तक के लिए शिक्षक की खोज करना है।

इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS), नवोदय विद्यालय समिति (NVS) और राज्य सरकार के स्कूलों में शिक्षक के रूप में नियुक्त के हकदार माने जाते हैं।

सीटीईटी परीक्षा पास करने के बाद क्या होता है?

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) में कुल दो पेपर होते हैं। पहला पेपर-1 और दूसरा पेपर-2, पेपर-1 में उत्तीर्ण आवेदक कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को पढ़ाने के पात्र होते हैं। जबकि पेपर-2 में पास होने वाले आवेदक कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को पढ़ाने के पात्र होते हैं।

इस परीक्षा में प्रत्येक पेपर में 150 प्रश्न होते हैं जिसमें प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित होता है। दोनों पेपर अर्थात पेपर 1 और 2 परीक्षा की समय अवधि दो घंटे तीस मिनट का होता है।

एक बार इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद आवेदक आजीवन शिक्षक नियुक्ति के पात्र हो जाते हैं अर्थात दुबारा उन्हें फिर से इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने की जरूरत नहीं है।

CTET सम्पूर्ण जानकारी वीडियो के माध्यम से देखें

Share This Article
Leave a comment