UPTET Latest News: यूपी टेट 2023 नोटिफिकेशन और आवेदन तिथि जानें लैटस्ट अपडेट

By Amit

UPTET Latest News: UPTET 2023 एग्जाम की घोषणा का इंतजार कर रहे आवेदकों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर जानकारी आई है। यदि आप UPTET से संबंधित नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे थे तो अब आप की प्रतीक्षा की घड़ी खत्म होने वाली है।

उत्तर प्रदेश सरकार के एजुकेशन बोर्ड द्वारा यूपी टीईटी 2023 से संबंधित एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। यूपी टीईटी परीक्षा के संचालन के लिए एक समिति का गठन किया गया है। इसके साथ ही यूपीटीईटी परीक्षा में इस बार कई महत्वपूर्ण बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।

UPTET LATEST NEWS 2023 क्या है लैटस्ट अपडेट

इस बार उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 को लेकर काफी बड़े परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं। उत्तर प्रदेश में शिक्षक के रूप में सेवा करने के लिए सबसे पहले यूपीटीईटी को पास करना होता है।

जो उत्तर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक भर्ती के फॉर्म को भरने के लिए जरूरी होता है| इस परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा किया जाता था। लेकिन अब इसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को सौंप गई है।

दरअसल में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड का नाम परिवर्तित कर अब उत्तर प्रदेश नया शिक्षा सेवा चयन आयोग कर दिया गया है।

यूपीटीईटी नोटिफिकेशन और आवेदन तिथि ( UPTET 2023 NOTIFICATION AND ONLINE FORM )

अभी तक यूपीटीईटी 2023 नोटिफिकेशन नहीं आया है इस कारण से इसकी आवेदन तिथियां अभी तक नहीं आई है। कहा जाता है की नए आयोग के गठन के बाद बहुत जल्दी ही यूपीटीईटी का नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। जिसका लाखों आवेदक का इंतजार कर रहे हैं।

UPTET 2023 परीक्षा का परूप

यूपीटीईटी उत्तर प्रदेश राज्य में वर्ष में एक बार आयोजित होने वाली एक राज्य स्तरीय टेस्ट है। जिसे पास करने के बाद उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के स्कूलों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के रूप में भर्ती के के लिए आवेदन के पात्र हो जाते हैं।

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा(UPTET 2023) में बहु विकल्प के प्रश्न पूछे जाते हैं| अर्थात अभीयर्थी को अपने उत्तर के लिए कई विकल्प दिये जाते हैं जिसमें से किसी एक विकल्प को चुनना होता है। UPTET परीक्षा दो पाली में सम्पन्न होंगे।

UPTET पेपर 1 उन उम्मीदवारों के लिए होगा जो कक्षा 1-5 के शिक्षक बनना चाहते हैं। वहीं दूसरी पेपर उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित होगा जो कक्षा 6-8 के शिक्षक बनने की सोच रहे हैं। इसमें प्रत्येक पाली में कुल 150 प्रश्न होंगे जिसके लिए प्रत्येक के लिए एक अंक निर्धारित होगा।

यूपीटीईटी में होंगे कई बड़े बदलाव ( UPTET 2023 NEWS TODAY )

आगामी होने वाले यूपीटीईटी परीक्षा में इस बार कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लेकिन इसमें क्या बदलाव हो सकता है यह नया आयोग गठित होने के बाद अच्छे से साफ हो सकेंगी। लैटस्ट जानकारी के लिए इसके आधिकारिक वेबसाइट http://updeled.gov.in पर विजिट किया जा सकता है।

Share This Article