Emmy Awards 2023 – एकता कपूर अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय, रच दिया इतिहास

By Amit

Emmy Awards 2023 : प्रसिद्ध निर्माता-निदेशक एकता कपूर अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय बनी। न्यूयॉर्क शहर में आयोजित हुए 51वां अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार समारोह में निर्माता-निर्देशक एकता कपूर को इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

एकता कपूर ने इस पुरस्कार को पाकर इतिहास रच दिया। एमी पुरस्कार को पाने वाली एकता कपूर पहली भारतीय महिला बन गई है। प्रसिद्ध बॉलीवुड निर्माता-निदेशक एकता कपूर को फिल्म जगत में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार प्रदान किया गया।

अमेरिका के न्यूयार्क में आयोजित यह पुरस्कार उन्हें प्रसिद्ध लेखक दीपक चोपड़ा द्वारा प्रदान किया गया। इस प्रकार एकता कपूर इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड को हासिल करने वाली भारत की पहली महिला फिल्म निर्माता बनीं।

Emmy Awards 2023एकता कपूर अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय

एकता कपूर निर्देशक अवार्ड पाने बाली पहली भारतीय महिला बनी। एकता कपूर प्रसिद्ध अभिनेता जितेंद्र की पुत्री और प्रोडक्टसन हाउस बालाजी की सह-संस्थापक हैं। इनसे पहले यह पुरस्कार 2011 में वरिष्ट पत्रकार सुभाष चंद्र को प्रदान किया गया था।

टेलीविजन की दुनियाँ का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान

एमी अवॉर्ड को टेलीविजन की दुनियाँ का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है। एकता कपूर के अलावा यह पुरस्कार भारतीय हास्य कलाकार वीर दास को भी प्रदान किया गया।

वीर दास ने सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी के लिए इस प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय एमी अवॉर्ड को हासिल की। इस पुरस्कार के दौर में अभिनेत्री शेफाली शाह और अभिनेता जिम सर्भ भी नामित थे। लेकिन अंतिम दौर में वे इस पुरस्कार को पाने में सफल नहीं हो सके।

एकता कपूर ने दर्शकों को आभार प्रकट किया

इस पुरस्कार पाने के बाद एकता कपूर बहुत खुश थी। उन्होंने कहा की दर्शकों के प्यार के लिए हमेशा आभारी हूँ। जिन्होंने मेरे कामों को इतना पसंद कर इस मुकाम तक पहुचने में मदद की।

हास्य कलाकार वीर दास ने दूसरी बार में जीत यह अवॉर्ड

वीर दास दूसरी बार में यह पुरस्कार पाने में सफल हुए। इसके पहले वे 2021 में भी अपने शो वीर दास फॉर इंडिया के लिए नामित हुए थे। लेकिन वे उस बक्त इस पुरस्कार को पाने में सफल नहीं हो सके थे। इस बार उन्हें यह पुरस्कार नेटफलिक्स पर कॉमेडी शो वीर दास : लैंडिंग के लिए मिला।

इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखी ये बातें

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में आयोजित हुए 51वें अंतर्राष्ट्रीय एमी अवॉर्ड के लिए कुल 14 अलग-अलग श्रेणियों के लिए लोग नामित हुए थे। इस दौरान भारत की प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक -निर्माता एकता कपूर को फिल्म उद्योग में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस अवॉर्ड को पाने के बाद एकता कपूर के आँखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा की “यह आपके लिए है, भारत।” आपकी एमी को हम घर ला रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अपनी मां शोभा कपूर को भी धन्यवाद दिया।

इन्हें भी पढे : भारत रत्न अवॉर्ड विनर लिस्ट

Share This Article