नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय सूची 2022 – नोबेल पुरस्कार विश्व का सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। नोबेल पुरस्कार डायनामाइट के खोजकर्ता महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में प्रदान किया जाता है। विश्व प्रसिद्ध यह सम्मान कुल छः कैटेगरी में प्रदान किया जाता है।
नोबेल पुरस्कार रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, मैडिकल, अर्थशास्त्र, शांति और साहित्य के क्षेत्र में उलेखीय योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। वर्ष 1901 में शुरू हुआ यह पुरस्कार 2021 ईस्वी तक करीब 609 बार प्रदान किया जा चुका है।
शांति के क्षेत्र में इस पुरस्कार की घोषणा नॉर्वे में की जाती है, जबकि बाकी अन्य क्षेत्रों में यह पुरस्कार स्वीडन में प्रदान किए जाते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय सूची 2022 तक का अवलोकन करते हैं।
नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय सूची 2022 – Nobel puraskar vijeta bharateey suchi
वैज्ञानिक के नाम | क्षेत्र | प्राप्ति वर्ष |
रबीन्द्र नाथ टैगोर | साहित्य | वर्ष 1913 |
डॉ. चंद्रशेखर वेंकट रामन | भौतिकी | वर्ष 1930 |
मदर टेरेसा | शांति | 1979 |
सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर | भौतिकी | 1983 |
डॉ. अमर्त्य सेन 1998 | अर्थशास्त्र | 1998 |
डॉ. हरगोबिंद खुराना | विज्ञान | 1968 |
राजेन्द्र कुमार पचौरी | शांति | 2007 |
वेंकटरामन रामकृष्णन | रसायन | 2009 |
कैलाश सत्यार्थी | शांति | 2014 |
अभिजीत बनर्जी | अर्थशास्त्र | 2019 |
नोबेल पुरस्कार 2022 विजेता की सूची – 2022 Nobel prize winners list in India in Hindi
शांति के क्षेत्र में नॉवेल पुरस्कार 2022
- एलेस बियालियात्स्की, बेलारूस
- मेमोरियल (संस्था), रूस
- सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज (संस्था), यूक्रेन
रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नॉवेल पुरस्कार 2022
- कैरोलिन बर्टोज़ी, अमेरिका
- बैरी शार्पलेस, अमेरिका
- मोर्टन मेल्डल, डेनमार्क
रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नॉवेल पुरस्कार 2022
- एलेन एस्पेक्ट, फ्रांस
- जॉन एफ क्लॉसर, अमेरिका
- एंटोन जिलिंगर, ऑस्ट्रिया
अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नॉवेल पुरस्कार 2022
- बेन बर्नानके, अमेरिका
- डगलस डायमंड, अमेरिका
- फिलिप डायबविगो, अमेरिका
चिकित्सा के क्षेत्र में नॉवेल पुरस्कार 2022
- स्वांते पैबो, स्वीडन
साहित्य के क्षेत्र में नॉवेल पुरस्कार 2022
- एनी एनॉक्स, फ्रांस
प्रसिद्ध भारतीय जिनको मिला नोबेल पुरस्कार – List of Nobel Prize Winners of India in Hindi
1. रवीन्द्रनाथ टैगोर (नोबेल पुरस्कार विजेता प्रथम भारतीय)
भारत के नोबेल पुरस्कार विजेताओं की सूची में रवीन्द्रनाथ टैगोर का स्थान प्रथम है। इन्हें साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सन 1913 में विश्व प्रसिद्ध नॉवेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
रवीन्द्रनाथ टैगोर प्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय पुरुष थे, जिन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें उनकी प्रसिद्ध रचना गीतांजलि के लिए प्रदान किया गया।
रवीन्द्रनाथ टैगोर एक अच्छे लेखक, कवि और स्वतंरता सेनानी थे उन्होंने एक नहीं बल्कि दो देश (भारत और बांगलादेश) के राष्ट्रगान की रचना की।
- प्राप्ति वर्ष – 1913
- क्षेत्र – साहित्य
इन्हें भी पढ़ें – रवीन्द्रनाथ टैगोर की सम्पूर्ण जीवनी, रचनाएं, परिवार व योगदान
2. सी० वी० रमन
सर वेंकट रमन भारत के एक प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी थे। उन्हें उनकी खोज रमन प्रभाव के लिए सन 1930 ईस्वी में भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में नॉवेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
सी० वी० रमन भौतिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार पाने वाले प्रथम भारतीय वैज्ञानिक थे। साथ ही वे पहले एशियाई और गैर-श्वेत व्यक्ति थे जिन्हें नॉवेल पुरस्कार प्राप्त हुआ।
भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेताओं की सूची में ये दूसरे स्थान पर हैं। भारत सरकार ने विज्ञान में उल्लेखनीय कार्य के माध्यम से देश को गौरान्वित करने हेतु 1954 में भारत रत्न प्रदान किया गया।
- प्राप्ति वर्ष – 1930
- क्षेत्र – भौतिक विज्ञान
इन्हें भी पढ़ें : सर वेंकट रमन का जीवन परिचय, परिवार बच्चे योगदान
3. हर गोबिंद खुराना
नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय वैज्ञानिक हर गोबिंद खुराना को सन 1968 में चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए विश्व प्रसिद्ध नॉवेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार उन्हें आनुवंशिक कोड की व्याख्या और प्रोटीन संश्लेषण के बारें में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया गया। कहा जाता है की डा. हरगोविंद खुराना विज्ञान की दुनिया में विश्व का पहला कृत्रिम जीन बनाने वाले वैज्ञानिक थे।
इन्हें भी पढ़ें : हर गोबिंद खुराना का जीवन परिचय, परिवार, बच्चे, योगदान
4. नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय mother teresa
अल्बानिया में जन्मी और भारत में पली बढ़ी, बिना माँ बने ही लाखों लोगों का माँ कहलाने वाली मदर टेरेसा को 1979 में शांति के क्षेत्र में नॉवेल पुरस्कार से प्रदान किया गया।
शांति के क्षेत्र में विश्व प्रसिद्ध नॉवेल पुरस्कार पाने वाली वह भारत के पहले व्यक्ति हैं। ज्यादा से ज्यादा लोगों की सेवा करने के उद्देश्य से कलकत्ता में उन्होंने मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की।
उन्हें 17 अक्टूबर 1979 को नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
इन्हें भी पढ़ें : मदर टेरेसा का जीवन परिचय, परिवार, बच्चे, योगदान
5. सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर
भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर को भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सन 1983 में विश्व प्रसिद्ध नॉवेल पुरकसर प्रदान किया गया।
यह पुरस्कार उन्हें सितारों की संरचना और विकास पर सैद्धांतिक अनुसंधान के लिए प्रदान दिया गया। उन्होंने अपने चाचा सी वी रमण (CV Raman) को follow करते हुए हुए नोबेल पुरस्कार हासिल किया था।
नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय वैज्ञानिक सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर का जन्म 19 अक्टूबर 1910 को लाहौर (पाकिस्तान) में हुआ था। लेकिन इनकी प्रारम्भिक शिक्षा मद्रास तमिलनाडु में हुई।
इन्हें भी पढ़ें : सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर का जीवन परिचय, परिवार, बच्चे, योगदान
6. अमर्त्य सेन
भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को आर्थिक विज्ञान में उल्लेखनीय योगदान के लिए वर्ष 1998 में नॉवेल पुरस्कार से अलंकृत किया गया।
अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नॉवेल पुरस्कार पाने वाले वे प्रथम भारतीय ही नहीं बल्कि प्रथम एसियाई व्यक्ति हैं। अमर्त्य सेन को भारत सरकार ने वर्ष 1999 में देश का सबसे बाद नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया।
अमर्त्य सेन का जन्म 3 नवम्बर, 1933, कोलकाता के शांति निकेतन के पास हुआ था।
इन्हें भी पढ़ें : अमर्त्य सेन का जीवन परिचय, परिवार, बच्चे, योगदान
10. राजिंद्र कुमार पचौरी
राजिंद्र कुमार पचौरी का जन्म 20 अगस्त 1940 को उत्तराखंड के नैनीताल में हुआ था। राजिंद्र कुमार पचौरी को पूर्व संयुक्त राज्य अमेरिका (अमेरिका) के उपाध्यक्ष अल गोर के साथ 2007 में नोबेल शांति पुरस्कार से अलंकृत किया गया था।
भारत सरकार द्वारा वे वर्ष 2008 में पद्म विभूषण तथा वर्ष 2001 में पद्म भूषण से सम्मानित किए गए।
7. वेंकटरमन रामकृष्णन
वेंकटरमन रामकृष्णन को रसायन विज्ञान में उत्कृष्ट कार्य के लिए वर्ष 2009 में नॉवेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें राइबोसोम की संरचना और कार्यों पर अनुसंधान के लिए प्रदान किया गया।
अपनी आरंभिक शिक्षा तमिलनाडु के चिदंबरम से पूरी करने के बाद उन्होंने बड़ौदा के महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय से भौतिकी में स्नातक की डिग्री हासिल की।
आगे चलकर अमेरिका में शोध-कार्य करते हुए उन्होंने वर्ष 1976 में पी-एच०डी० की डिग्री प्राप्त की।
इन्हें भी पढ़ें : वेंकटरमन रामकृष्णन का जीवन परिचय, परिवार, बच्चे, योगदान
8. कैलाश सत्यार्थी
भारत के महान समाजसेवी कैलाश सत्यार्थी को वर्ष 2014 में शांति के क्षेत्र में नॉवेल पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार उन्हें पाकिस्तान के मलाला यूसुफजई के साथ संयुक्त रूप में प्रदान किया गया।
दोनों को संयुक्त रूप से यह पुरस्कार बच्चों और युवाओं के दमन के खिलाफ आवाज उठाने और बच्चों के शिक्षा का अधिकार के लिए संघर्ष के लिए प्रदान किया गया।
महान समाजसेवी कैलाश सत्यार्थी का जन्म 11 जनवरी को 1954 ईस्वी को मध्यप्रदेश के विदिशा नामक स्थान में हुआ था।
इन्हें भी पढ़ें : कैलाश सत्यार्थी का जीवन परिचय, परिवार, बच्चे, योगदान
10. अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय अभिजीत बनर्जी
नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय सूची 2019 में एक और नाम जुड़ा। जब अभिजीत बनर्जी को विश्व प्रसिद्ध नॉवेल पुरस्कार आर्थिक विज्ञान के क्षेत्र में विशेष कार्य के लिए प्रदान किया गया। अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय में अभिजीत बनर्जी दूसरे भारतीय हैं।
भारतीय मूल के प्रसिद्ध अमरीकी अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी को इश्तर डूफलो और माइकल क्रेमर के साथ संयुक्त रूप से अर्थ शास्त्र का नॉवेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।
इन्हें भी पढ़ें : अभिजीत बनर्जी का जीवन परिचय, परिवार, बच्चे, योगदान
conclusion
इसके आलवा वर्ष 1902 चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्तकर्ता रोनाल्ड और 1907 में साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार पाने वाले रुडयार्ड किपलिंग का जन्म भारत में ही हुआ था।
साथ ही साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार पाने वाले सर विद्याधर सूरजप्रसाद नायपॉल, भी भारतीय मूल ब्रिटिश नागरिक है। नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय सूची 2022 से संबंधित यह जानकारी जरूर अच्छी लगी होगी। अपने कमेंट्स से अवगत करें
नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन है?
नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला मदर टेरेसा हैं।
नोबेल पुरस्कार किस तिथि को प्रदान किया जाता है?
नोबेल पुरस्कार महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि के अवसर पर हरवर्ष 10 दिसंबर को प्रदान किया जाता है।
प्रश्न – नोबेल पुरस्कार की शुरुआत कब हुई थी?
उत्तर – विश्व प्रसिद्ध नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 1901 में स्वीडन के महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में प्रदान किया जाता है.
प्रश्न – किन-किन क्षत्रों में नोबेल पुरस्कार दिया जाता है?
उत्तर – नोबेल पुरस्कार कुल 6 क्षेत्रों में प्रदान किया जाता है। जिसमें रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, मैडिकल, अर्थशास्त्र, शांति और साहित्य के क्षेत्र शामिल हैं।
प्रश्न – भारत के प्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता कौन हैं?
उत्तर – भारत के प्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर हैं, जिन्हें साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ।
प्रश्न – स्वान्ते पाबो को 2022 में किस क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया?
उत्तर – स्वीडन के स्वान्ते पाबो को 2022 में चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया।
बाहरी कड़ियाँ (External links)