भारत के राष्ट्रपतियों की सूची और उनका कार्यकाल 2024 | List of President of India in Hindi

भारत के राष्ट्रपतियों की सूची और उनका कार्यकाल
भारत के राष्ट्रपतियों की सूची और उनका कार्यकाल

List of President of India in hindi – 1947 से अव तक भारत के राष्ट्रपतियों की सूची और उनका कार्यकाल

भारत के राष्ट्रपतियों की सूची (List of President of India in hindi) के बारें में जाननें से पहले हम थोड़ा भारत के राष्ट्रपति के बारें में जानते हैं। जब हमारा देश आजाद हुआ तब भारत में इंगलेंड के संबिधान का अनुसरण करते हुए संसदीय शासन की वयवस्था अपनाई गयी है।

Contents
List of President of India in hindi – 1947 से अव तक भारत के राष्ट्रपतियों की सूची और उनका कार्यकालभारत के सभी राष्ट्रपतियों की सूची – President of India list in hindiभारत में अब तक मुस्लिम राष्ट्रपतियों की सूचीदक्षिण भारत से राष्ट्रपतियों की सूचीभारत के अब तक दलित राष्ट्रपतियों की सूची in hindiभारत के महिला राष्ट्रपतियों की सूची (1947-2022),भारत के उपराष्ट्रपतियों की सूची जो बाद में राष्ट्रपति बनेभारत के उन राष्ट्रपति की सूची जिनका पद पर रहते निधन हुआभारत के कार्यवाहक राष्ट्रपतियों की सूचीभारत के राष्ट्रपतियों की सूची और उनका कार्यकाल – LIST OF PRESIDENT OF INDIA IN HINDI 2022भारत के सभी राष्ट्रपतियों की सूची (1947-2022), कार्यकाल एवं संक्षिप्त विवरण1. डॉ राजेन्द्र प्रसाद (03 दिसम्बर 1884 – 28 फरवरी 1963)2. डॉ॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णन (5 सितम्बर 1888-17 अप्रैल 1975)3. डाक्टर ज़ाकिर हुसैन (08 फरवरी 1897 – 03 मई 1969)4.  वी वी गिरी (10 अगस्त 1894 – 24 जून 1980)5. फखरुद्दीन अली अहमद (1905- 1977)6. नीलम संजीव रेड्डी (19 मई 1913 – 1 जून 1996)7. ज्ञानी ज़ैल सिंह (5 मई 1916 – 25 दिसंबर 1994)8. रामास्वामी वेंकटरमण (4 दिसम्बर 1910-27 जनवरी 2009)9. डॉ. शंकर दयाल शर्मा (19 अगस्त 1918 – 26 दिसंबर 1999)10. के आर नारायणन (4 फरवरी 1921 – 09 नवंबर 2005)11. डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ( 15 अक्टूबर 1931 – 27 जुलाई 2015)12. प्रतिभा देवी सिंह पाटिल (जन्म- 19 दिसम्बर 1934 )13. प्रणब मुखर्जी (11 दिसंबर 1935 – 31 अगस्त 2020)14. रामनाथ कोविन्द – (01 अक्टूबर 1945- )15. द्रौपदी मुर्मू – (20 जून 1958- )भारत के अबतक कितने राष्ट्रपति बने हैं?भारत के भूतपूर्व 13 राष्ट्रपति के नाम क्या है?राष्ट्रपति की नियुक्ति कौन करता है?

जिस तरह ब्रिटेन में शासन का प्रमुख वहाँ की रानी होती है। उसी तरह भारत में देश का सर्वोच्च राष्ट्रपति कहलाता है। भारत का राष्ट्रपति तीनों सेना का सर्वोच्च कमांडर होता है। भारत का राष्ट्रपति भारत का प्रथम नागरिक होता है।

वे भारतीय गणराज्य के कार्यपालक अध्यक्ष कहलाते हैं। यह भारत देश का सर्वोच्च संवैधानिक पद है।इस लेख में भारत के सभी राष्ट्रपतियों की सूची कर्मानुसर दी गई है।

भारत के राष्ट्रपतियों की सूची और उनका कार्यकाल | LIST OF PRESIDENT OF INDIA IN HINDI
भारत के राष्ट्रपतियों की सूची और उनका कार्यकाल | LIST OF PRESIDENT OF INDIA IN HINDI

आपको भारत के राष्ट्रपतियों की सूची और उनका कार्यकाल के शीर्षक वाले इस लेख में भारत के राष्ट्रपति से संबंधित कई महत्वपूर्ण तथ्यों का उल्लेख मिलेगा।

- Advertisement -

तो आइये जानते हैं 1947 से लेकर 2022 तक के भारत के सभी राष्ट्रपतियों की सूची (List of President of India in hindi) संक्षेप में : –

भारत के सभी राष्ट्रपतियों की सूची – President of India list in hindi

1. डॉ राजेन्द्र प्रसाद , 2. डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन, 3. डॉ जाकिर हुसैन, 4. वी. वी गिरी, 5. फखरुद्दीन अली अहमद, 6. नीलम संजीव रेड्डी, 7. ज्ञानी जैल सिंह, 8. रामास्वामी वेंकटरमण, 9. शंकरदयाल शर्मा,

10. के. आर. नारायणन, 11. ऐ. पी. जे. अब्दुल कलाम, 12. प्रतिभा देवी सिंह पाटिल, 13. प्रणब मुखर्जी, 14. रामनाथ कोबिन्द।

भारत में अब तक मुस्लिम राष्ट्रपतियों की सूची

आजादी से लेकर अब तक भारत में कई मुस्लिम राष्ट्रपति बने। उन्होंने देश के इस सर्वोच्च पद पर रहते हुए अपने कर्तव्य का भली भांति निर्वहन किया। भारत के सभी मुस्लिम राष्ट्रपतियों की सूची में निम्नलिखित नाम शामिल हैं।

  • डॉ जाकिर हुसैन – 13 मई 1967 – 3 मई 1969
  • मुहम्मद एम हिदायतुल्लाह (कार्यवाहक राष्ट्रपति) – 20 जुलाई 1969 से 24 अगस्त 1969 तक
  • फ़ख़रुद्दीन अली अहमद – 24 अगस्त 1974 – 11 फरवरी 1977
  • डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम – 25 जुलाई 2002 – 25 जुलाई 2007

दक्षिण भारत से राष्ट्रपतियों की सूची

सन 1947 से लेकर 2022 तक की अवधि में दक्षिण भारत से अबतक भारत के चार राष्ट्रपति बने हैं। दक्षिण भारत के सभी राष्ट्रपति के नाम इस प्रकार हैं:-

  • डॉ॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णन,
  • वी वी गिरी, नीलम संजीव रेड्डी
  • आर वेंकटरमन।

भारत के अब तक दलित राष्ट्रपतियों की सूची in hindi

भारत में अब तक दलित राष्ट्रपति की सूची में देश के 10 वे राष्ट्रपति के आर नारायणन और भारत के वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोबिन्द के नाम शामिल हैं।

भारत के महिला राष्ट्रपतियों की सूची (1947-2022),

भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति होने का गौरव प्रतिभा देवी सिंह पाटील को प्राप्त है। देश की आजादी के करीब 60 साल बाद किसी महिला ने देश के शीर्ष पद पर विराजमान हुईं। इन्होंने जुलाई 2007 से लेकर जुलाई 2012 तक इस पद पर रहीं।

भारत के उपराष्ट्रपतियों की सूची जो बाद में राष्ट्रपति बने

भारत के 6 उपराष्ट्रपति हुए जिन्होंने उपराष्ट्रपति के बाद देश के राष्ट्रपति के पद को भी सुशोभित किया। इस लिस्ट में नाम हैं – डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन, जाकिर हुसैन, वी वी गिरी, आर वेंकटरमन, शंकर दयाल शर्मा और के आर नारायणन

भारत के उन राष्ट्रपति की सूची जिनका पद पर रहते निधन हुआ

भारत के 2 राष्ट्रपति का निधन राष्ट्रपति पद पर रहते हुए हुआ था। भारत के राष्ट्रपति की इस सूची में देश के तीसरे राष्ट्रपति जाकिर हुसैन और सातवें राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद का नाम सम्मिलित है।

डॉ जाकिर हुसैन 13 मई 1967 को भारत के राष्ट्रपति के पद पर आसीन हुए। तथा अपने पद पर रहते हुए उनका देहांत हो गया था।

भारत के 7वे राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने 24 अगस्त 1974 को राष्ट्रपति के पद को संभाला। उनका भी निधन अपने पद पर रहते हुए 11 फरवरी 1977 को हुआ था।

भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपतियों की सूची

भारत के तीसरे राष्ट्रपति डॉ जाकिर हुसैन का पद पर रहते हुए आकस्मिक निधन के बाद कुछ दिनों के लिए तत्कालीन उपराष्ट्रपति वीवी गिरि को कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त किया गया था।

उसके बाद चीफ जस्टिस मुहम्मद हिदायतुल्ला की नियुक्ति कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में हुई। उसी प्रकार सन 1977 में देश के 7वे राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद के निधन के बाद बासप्पा दनप्पा जत्ती को कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में नियुक्ति हुई थी।

भारत के राष्ट्रपतियों की सूची और उनका कार्यकाल – LIST OF PRESIDENT OF INDIA IN HINDI 2022

भारत के राष्ट्रपति की क्रमबद्ध सूची और कार्यकाल कब से कब तक
1. डॉ॰ राजेंद्र प्रसाद26.01.5013.05.62
2. डॉ॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णन13.05.6213.05.67
3. ज़ाकिर हुसैन13.05.6703.05.69
-. वराहगिरि वेंकट गिरि (कार्यवाहक) Acting president03.05.6920.07.69
-. मुहम्मद हिदायतुल्लाह(कार्यवाहक) Acting president 20.07.6924.08.69
4. वराहगिरि वेंकट गिरि24.08.6924.08.74
5. फ़ख़रुद्दीन अली अहमद24.08.7411.02.77
-. बासप्पा दनप्पा जत्ती(कार्यवाहक) Acting president11.02.7725.07.77
6. नीलम संजीव रेड्डी25.07.7725.07.82
7. ज्ञानी जैल सिंह25.07.8225.07.87
8. रामास्वामी वेंकटरमण25.07.8725.07.92
9. शंकरदयाल शर्मा25.07.9225.07.97
10. के. आर. नारायणन25.07.9725.07.02
11. ऐ. पी. जे. अब्दुल कलाम25.07.0225.07.07
12. प्रतिभा सिंह पाटिल25.07.0725.07.12
13. प्रणब मुखर्जी25.07.1225.07.17
14. राम नाथ कोविन्द25.07.17अब तक
भारत के राष्ट्रपतियों की सूची और उनका कार्यकाल – list of president of India in hindi

भारत के सभी राष्ट्रपतियों की सूची (1947-2022), कार्यकाल एवं संक्षिप्त विवरण

भारत के राष्ट्रपतियों की सूची और उनका कार्यकाल : जैसा की हम जानते हैं की भारत का राष्ट्रपति भारत का प्रथम नागरिक होता है। इस लेख में आप अबतक के 14 भारत के राष्ट्रपति की क्रमबद्ध सूची और उनका कार्यकाल की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

यहाँ वर्णित सूची छात्रों के लिए विभिन्न परीक्षाओं में उपयोगी हो सकता है। यहाँ से भारत के राष्ट्रपतियों की सूची pdf download किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं भारत के राष्ट्रपतियों की सूची इन हिंदी विस्तार मे से –

1. डॉ राजेन्द्र प्रसाद (03 दिसम्बर 1884 – 28 फरवरी 1963)

कार्यकाल:- 26 जनवरी, 1950 से 13 मई, 1962 तक

भारत के राष्ट्रपतियों की सूची और उनका कार्यकाल | List of President of India in hindi 2022
भारत के प्रथम राष्ट्रपति

डॉ राजेन्द्र प्रसाद महान स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता थे। स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद को देश रत्न भी कहा जाता है। राजेन्द्र बाबू भारत के एकमात्र राष्ट्रपति हुये जिन्होंने लगातार दो कार्यकालों तक राष्ट्रपति पद को सुशोभित किया।

उनका कार्यकाल 26 जनवरी 1950 से लेकर 13 मई 1962 तक रहा। बिहार के जीरादई में जन्में डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने भारत के आजादी की लड़ाई में प्रमुखता से भाग लिया।

देश के लिए अभूतपूर्व योगदान को देखते हुये 1962 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। संबिधान के निर्माण में भी राजेन्द्र प्रसाद का बहुत बाद योगदान माना जाता है।

2. डॉ॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णन (5 सितम्बर 1888-17 अप्रैल 1975)

कार्यकाल:-13 मई, 1962 से 13 मई, 1967 तक

भारत के राष्ट्रपतियों की सूची और उनका कार्यकाल | List of President of India in hindi 2022
भारत के दूसरे राष्ट्रपति

डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को प्रकांड विद्वान, शिक्षक,  महान दार्शनिक और भारतीय संस्कृति के संवाहक माने जाते हैं। राष्ट्रपति बनने से पूर्व डॉ॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णन  स्वतंत्र भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति रहे।

वे एक महान देश भक्त और दार्शनिक विद्वान थे। उनकी ख्याति सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी थी। इंगलेंड की सरकार ने उन्हें सर की उपाधि से सम्मानित किया था। भारत सरकार ने उन्हें भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित किया।

1962 में वे भारत के दूसरे राष्ट्रपति बने और इस पद पर वे 1967 तक बने रहे। उनके जन्म दिवस 5 सितंबर को पूरे भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

3. डाक्टर ज़ाकिर हुसैन (08 फरवरी 1897 – 03 मई 1969)

कार्यकाल:- 13 मई, 1967 से 3 मई, 1969 तक

भारत के राष्ट्रपतियों की सूची और उनका कार्यकाल | List of President of India in hindi 2022
भारत के तीसरे राष्ट्रपति के नाम और उनके कार्यकाल

डॉ जाकिर हुसैन भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी और एक प्रख्यात शिक्षाविद थे। इन्होंने भारत की आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़कर भाग लिया। आजादी के बाद 13 मई 1967 को उन्हें भारत के तीसरे राष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त हुआ।

इस पद पर वे जीवन पर्यंत 13 मई 1967 तक बने रहे। उनकी मृत्यु पद पर रहते हुई थी। डॉ जाकिर हुसैन साहब भारत के पहले मुस्लिम थे जो राष्ट्रपति बनें।  इनकी मृत्यु पद पर इनके अपने ऑफिस में ही हुई थी।

राष्ट्रपति बनने से पूर्व राज्यसभा अध्यक्ष थे और बाद में बिहार राज्य के राजपाल नियुक्त किए गए। देश के लिए उत्कृष्ट योगदान को देखते हुये भारत सरकार ने उन्हें सं 1963 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” प्रदान किया।

इनके आकस्मिक निधन के बाद कुछ दिन तक वी वी गिरी और बाद में मोहम्मद हिदायतुल्लाह 20 जुलाई 1969 से लकार 24 अगस्त 1969 तक भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति रहे।

4.  वी वी गिरी (10 अगस्त 1894 – 24 जून 1980)

कार्यकाल:- 24 अगस्त, 1969 से 24 अगस्त, 1974 तक

भारत के राष्ट्रपतियों की सूची और उनका कार्यकाल | List of President of India in hindi 2022
भारत के चौथे राष्ट्रपति के नाम और उनका कार्यकाल

वी वी गिरी का पूरा नाम वराहगिरी वेंकट गिरी था। वे भारत के एक कुशल राजनेता और प्रसिद्ध वकील थे। सन 1969 में उन्हें भारत के चौथे राष्ट्रपति बनने से पूर्व में वे भारत के तीसरे उपराष्ट्रपति और भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति रह चुके थे।

उन्होंने राष्ट्रपति के रूप में 24 अगस्त 1969 से लेकर 24 अगस्त 1974 तक देश की सेवा की। इनके कार्यकाल के दौरान ही भारत और पाकिस्तान का सन 1971 का वॉर हुआ था।

10 अगस्त 1894 में भारत के ओडिसा राज्य में जन्में वी वी गिरी ने भारत की आजादी की लड़ाई में सक्रिय रूप से योगदान दिया। उन्होंने गांधीजी द्वारा चलाए गए असहयोग आंदोलन में बढ़ चढ़-कर भाग लिया।

देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें 1975 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया गया।

5. फखरुद्दीन अली अहमद (1905- 1977)

कार्यकाल:- 24 अगस्त, 1974 से 11 फरवरी, 1977 तक

भारत के राष्ट्रपतियों की सूची और उनका कार्यकाल | List of President of India in hindi 2022
भारत के 5 वे राष्ट्रपति और उनका कार्यकाल

फखरुद्दीन अली अहमद भारत के महान स्वतंत्रा सेनानी थे। कहते हैं की नेहरू जी मुलाकात के बाद उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए।

देश की आजादी के बाद फखरुद्दीन अली अहमद भारत के पांचवे राष्ट्रपति के रूप में 24 अगस्त 1974 को नियुक्त हुए। राष्ट्रपति पद पर रहते हुए इनकी मृत्यु 1977 में हो गई थी।

6. नीलम संजीव रेड्डी (19 मई 1913 – 1 जून 1996)

कार्यकाल:- 25 जुलाई, 1977 से 25 जुलाई, 1982 तक

भारत के राष्ट्रपतियों की सूची और उनका कार्यकाल | List of President of India in hindi 2022
भारत के 6 ठे राष्ट्रपति के नाम और उनका कार्यकाल

नीलम संजीव रेड्डी को भारत के छठे राष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त है। वे एक कुशल राजनेता, कवि और विद्वान थे। उन्होंने भारत के राष्ट्रपति के पद को 25 जुलाई 1977 से लेकर 25 जुलाई 1982 तक निभाया। उन्होंने आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री के पद को भी सुशोभित किया था।

7. ज्ञानी ज़ैल सिंह (5 मई 1916 – 25 दिसंबर 1994)

कार्यकाल:- 25 जुलाई, 1982 से 25 जुलाई, 1987 तक

भारत के राष्ट्रपतियों की सूची और उनका कार्यकाल | List of President of India in hindi 2022
भारत के 7 वे राष्ट्रपतिय और उनका कार्यकाल

ज्ञानी जैल सिंह भारत के राष्ट्रपति बनने से पूर्व पंजाब के मुख्यमंत्री और भारत के गृह मंत्री भी रह चुके थे। उन्होंने 25 जुलाई 1982 को राष्ट्रपति के पद को संभाला और 25 जुलाई 1987 तक इस पद पर रहे।

ज्ञानी जैल सिंह को जरनैल सिंह भी कहा जाता था। इनका जन्म पंजाब के फरीदकोट जिले में हुआ था।

8. रामास्वामी वेंकटरमण (4 दिसम्बर 1910-27 जनवरी 2009)

कार्यकाल:- 25 जुलाई, 1987 से 25 जुलाई, 1992 तक

भारत के राष्ट्रपतियों की सूची और उनका कार्यकाल | List of President of India in hindi 2022
भारत के 8 वे राष्ट्रपति और उनका कार्यकाल

आर वेंकटरमन एक वकील, भारत के एक प्रसिद्ध स्वतंत्रा सेनानी और कुशल राजनेता थे। उन्होंने देश की आजादी के लिए अंगरजों से संघर्ष किया तथा कई बार जेल भी गए।

राष्ट्रपति बनने से पूर्व रामस्वामी वेंकटरमण उपराष्ट्रपति के पद पर आसीन थे। जुलाई 1987 में वे भारत के आठवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण किए।

9. डॉ. शंकर दयाल शर्मा (19 अगस्त 1918 – 26 दिसंबर 1999)

कार्यकाल:- 25 जुलाई, 1992 से 25 जुलाई, 1997 तक

भारत के राष्ट्रपतियों की सूची और उनका कार्यकाल | List of President of India in hindi 2022
भारत के 9 वे राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल शर्मा और उनका कार्यकाल

डॉ. शंकर दयाल शर्मा भारत के 9वें राष्ट्रपति के रूप में जुलाई 1992 में शपथ लिए थे। राष्ट्रपति के पद पर आसीन होने से पूर्व वे भारत के आठवें उपराष्ट्रपति थे।

साथ ही वे भोपाल के मुख्यमंत्री और पंजाब, आन्ध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद पर भी रहे थे। सन 1999 में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

10. के आर नारायणन (4 फरवरी 1921 – 09 नवंबर 2005)

कार्यकाल:- 25 जुलाई, 1997 से 25 जुलाई, 2002 तक

भारत के राष्ट्रपतियों की सूची और उनका कार्यकाल | List of President of India in hindi 2022
भारत के 10 राष्ट्रपति श्री के आर नारायणन और उनका कार्यकाल

देश के 10 वे राष्ट्रपति के. आर नारायणन का पूरा नाम कोच्चेरील रामन नारायणन था। वे एक प्रसिद्ध वकील थे। राष्ट्रपति बनने से पूर्व डॉ के आर नारायणन, नेहरु विश्वविद्यालय के कुलपति के अलावा चीन,तुर्की, थाईलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के राजदूत के रूप में सेवा दे चुके थे।

11. डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ( 15 अक्टूबर 1931 – 27 जुलाई 2015)

कार्यकाल:– 25 जुलाई, 2002 से 25 जुलाई, 2007 तक

भारत के राष्ट्रपतियों की सूची और उनका कार्यकाल | List of President of India in hindi 2022
भारत के राष्ट्रपति डाक्टर एपिजे अब्दुल कलाम और उनका कार्यकाल

डाक्टर एपिजे अब्दुल कलाम भारत के मिसाइल मेन के नाम से जाने जाते हैं। भारत के 11 वे राष्ट्रपति कलाम साहब एक प्रख्यात वैज्ञानिक और शिक्षाविद थे। भारत में परमाणु कार्यकर्म के विकास में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा। देश के लिए उनके योगदान को देखते हुए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

12. प्रतिभा देवी सिंह पाटिल (जन्म- 19 दिसम्बर 1934 )

कार्यकाल:– 25 जुलाई, 2007 से 25 जुलाई, 2012 तक

भारत के राष्ट्रपतियों की सूची और उनका कार्यकाल | List of President of India in hindi 2022
भारत के प्रथम महिला राष्ट्रपति और उनका कार्यकाल

प्रतिभा पाटील ने भारत के 12 वे राष्ट्रपति के रूप में जुलाई 2007 को पदभार ग्रहण किए थे। उन्हें आजाद भारत के पहली महिला राष्ट्रपति बनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसके अलावा वे राजस्थान के प्रथम महिला राज्यपाल भी बनी।

प्रतिभा देवी सिंह पाटिल काफी लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी की सक्रिय सदस्य रही। राष्ट्रपति के रूप में भारतीय वायु सेना के सुखोई विमान पर सवार होने वाली वे एकमात्र महिला राष्ट्रपति हैं।

13. प्रणब मुखर्जी (11 दिसंबर 1935 – 31 अगस्त 2020)

कार्यकाल: – 25 जुलाई, 2012 से 25 जुलाई, 2017 तक

भारत के राष्ट्रपतियों की सूची और उनका कार्यकाल | List of President of India in hindi 2022
भारत के 13 वे राष्ट्रपति और उनका कार्यकाल

प्रणब मुखर्जी एक कुशल राजनेता थे और लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे। उन्होंने भारत के 13 वे राष्ट्रपति के रूप मे 24 जुलाई 2017 को पदभार ग्रहण किया था।

भारत के राष्ट्रपति बनने से पूर्व प्रणब मुखर्जी वित्त मंत्री, विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद को सुशोभित कर चुके थे। देश के लिए उनके योगदान को देखते हुए वर्ष 2019 में प्रणव मुखर्जी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘‘भारत रत्न’’ प्रदान किया गया।

14. रामनाथ कोविन्द – (01 अक्टूबर 1945- )

कार्यकाल:- 25 जुलाई, 2017 से जुलाई 2022

भारत के राष्ट्रपतियों की सूची और उनका कार्यकाल | List of President of India in hindi 2022
भारत के वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द

भारत के वर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में 25 जुलाई 2017 को शपथ ग्रहण की। उत्तर प्रदेश के कानपुर में जन्मे रामनाथ कोविन्द एक प्रसिद्ध वकील और राजनेता हैं।

भारत के राष्ट्रपति पद पर आसीन होने से पूर्व वे बिहार के राज्यपाल थे। इसके अलावा वे राज्यसभा के सदस्य के रूप मे भी अपनी सेवा दे चुके हैं।

15. द्रौपदी मुर्मू – (20 जून 1958- )

कार्यकाल:- 25 जुलाई, 2022 से अब तक

भारत के राष्ट्रपतियों की सूची और उनका कार्यकाल
भारत के राष्ट्रपतियों की सूची और उनका कार्यकाल

भारत की वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हैं। उन्होंने 25 जुलाई 2022 को भारत की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
द्रौपदी मुर्मू को भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति होने का गौरव प्राप्त है। वह आदिवासी समाज से आती हैं। द्रौपदी मुर्मू 2015 से 2021 तक झारखंड राज्य की की राज्यपाल रहीं।

भारत के अबतक कितने राष्ट्रपति बने हैं?

भारत की आजादी के वर्ष 1947 से लेकर अबतक 14 राष्ट्रपति हो चुके है। भारत के इन 14 राष्ट्रपति के अलावा भारत के 3 कार्यवाहक राष्ट्रपति भी बनाए गए थे।

भारत के भूतपूर्व 13 राष्ट्रपति के नाम क्या है?

1. डॉ राजेन्द्र प्रसाद , 2. डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन, 3. डॉ जाकिर हुसैन, 4. वी. वी गिरी, 5. फखरुद्दीन अली अहमद, 6. नीलम संजीव रेड्डी, 7. ज्ञानी जैल सिंह, 8. रामास्वामी वेंकटरमण, 9. शंकरदयाल शर्मा, 10. के. आर. नारायणन, 11. ऐ. पी. जे. अब्दुल कलाम, 12. प्रतिभा पाटिल और 13. प्रणब मुखर्जी।

राष्ट्रपति की नियुक्ति कौन करता है?

भारत के राष्ट्रपति को पद और गोपनीयता की शपथ सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश दिलाता है।

आपको भारत के राष्ट्रपतियों की सूची और उनका कार्यकाल (LIST OF PRESIDENT OF INDIA IN HINDI ) शीर्षक वाला हमारा प्रयास जरूर अच्छा लगा होगा।

प्रश्न – भारत के पूर्व राष्ट्रपति का क्या नाम है?

उत्तर – भारत के पूर्व राष्ट्रपतियों की सूची में 1. डॉ राजेन्द्र प्रसाद , 2. डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन, 3. डॉ जाकिर हुसैन, 4. वी. वी गिरी, 5. फखरुद्दीन अली अहमद, 6. नीलम संजीव रेड्डी, 7. ज्ञानी जैल सिंह, 8. रामास्वामी वेंकटरमण,

9. शंकरदयाल शर्मा, 10. के. आर. नारायणन, 11. ऐ. पी. जे. अब्दुल कलाम, 12. प्रतिभा पाटिल और 13. प्रणब मुखर्जी के नाम शामिल हैं।

प्रश्न – Bharat ke pehle rashtrapati kaun the

उत्तर – Bharat ke pratham rashtrapati ka naam डॉ राजेन्द्र प्रसाद है।

प्रश्न – bharat ke dusre rashtrapati kaun the

उत्तर – भारत के दूसरे राष्ट्रपति का नाम डॉ॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णन है।

प्रश्न – भारत में दलित वर्ग से राष्ट्रपति के नाम क्या हैं।

उत्तर – भारत में दलित वर्ग से के आर नारायणन और राम नाथ कोविन्द हुए।

प्रश्न – भारत की महिला राष्ट्रपति के नाम क्या हैं।

उत्तर – भारत में अबतक सिर्फ एक बार महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटील बनी।

इन्हें भी पढ़ें –

Share This Article
Leave a comment