यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर की सूची में शामिल राजस्थान के 6 प्रसिद्ध किले | Rajasthan forts in world heritage list in Hindi

यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर की सूची में शामिल राजस्थान के 6 प्रसिद्ध किले | Rajasthan forts in world heritage list in Hindi

Facebook
WhatsApp
Telegram

Rajasthan forts in world heritage list – राजस्थान राजा महाराजाओं की भूमि रही है। यहाँ अनेकों किले और महल हैं जिसे देखने लाखों पर्यटक प्रतिवर्ष राजस्थान आते हैं। कई प्रतापी राजपूत शासक की धरती राजस्थान अपनी आन-बान और शान के लिए प्रसिद्ध है।

इनकी लोकप्रियता को देखते हुए विश्व प्रसिद्ध संस्था यूनेस्को ने इस विश्व विरासत में सम्मिलित किया। विश्व विरासत मे शामिल राजस्थान के दुर्ग राजपूत राजाओं के गौरवशाली इतिहास का साक्षी है।

विश्व विरासत में शामिल राजस्थान के 6 दुर्ग – Rajasthan forts in world heritage list in Hindi

यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल यह सभी किले राजस्थान के पहाड़ी किले’ का हिस्सा है। आइये जानते हैं यूनेस्को द्वारा राजस्थान के छह किले विश्व धरोहर में शामिल हैं।

1. आमेर दुर्ग World Heritage Amer fort in Hindi

जयपुर शहर के पास स्थित यह किला अद्भुत नक्काकासी के लिए प्रसिद्ध है। इस किले को 2013 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया।

वर्ल्ड हेरिटेज सूची में शामिल राजस्थान के छह किले में यह प्रसिद्ध किला है। प्रसिद्ध पर्यटक स्थल में शामिल इस किले को देखने प्रतिवर्ष लाखों पर्यटक जयपुर पहुचते हैं। इस किले के परिसर में कई फिल्मों की सुटिंग भी हुई है। 

इन्हें भी पढ़ें : – आमेर दुर्ग का निर्माण किसने करवाया जानिये इतिहास

2. कुम्भलगढ़ किला – Kumbhalgarh fort in Hindi

राजस्थान के राजसमंद जिले में स्थित कुम्भलगढ़ किले विश्व धरोहर की लिस्ट मे है। किले के चारों स्थित दीवार चीन की दीवार के बाद विश्व का दूसरा बड़ा दीवार कहा जाता है।

इन्हें भी पढ़ें: -  खूबसूरत आमेर का किला का इतिहास और जानकारी | Amer fort jaipur history in hindi

Rajasthan fort in UNESCO list में शामिल यह किला राणा कुंभा द्वारा निर्मित है। यह किला महान शासक महाराणा प्रताप का जन्म स्थल, राजा उदय सिंह का राज्याभिषेक और राणा कुंभा की हत्या का साक्षी है।

यहीं पर माता पन्नाधाय ने राजवंश के उतराधिकारी राणा उदय सिंह का जान बचाने के लिए अपने बेटे का बलिदान कर महान त्याग का परिचय दिया था।

इन्हें भी पढ़ें : – कुंभलगढ़ का किला किसने बनवाया था जानिये इतिहास

3. जैसलमेर का किला – Jaisalmer Forts in Hindi

पीला बलुआ पत्थर से निर्मित जैसलमेर का किला सोनार किले के नाम से भी जाना जाता है। Rajasthan forts in world heritage list में शामिल यह किला जैसलमेर की पहचान है।

जब इस किले के ऊपर सूरज की रोशनी पड़ती है तब इसकी सुंदरता देखते बनती है। जैसलमेर फोर्ट को दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान में स्थित किला माना जाता है।

यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर में शामिल राजस्थान के 6 किले में जैसलमेर का सोनार किले प्रसिद्ध है।

इन्हें भी पढ़ें : जैसलमेर का किला किसने बनवाया था जानिये इतिहास

4. चित्तोड़गढ़ का किला – Chittorgarh fort in Hindi

विश्व विरासत में शामिल इसकी गिनती दुनियाँ के सबसे बड़े किले में होती है। राजपूत राजाओं के गौरवशाली इतिहास का प्रतीक यह किला देखने योग्य है।

इन्हें भी पढ़ें: -  जयगढ़ किला जयपुर राजस्थान, इतिहास, रहस्य और जानकारी | Information about Jaigarh fort in Hindi

इस किले पर अलाउद्दीन खिलजी और मुगल बादशाह तक ने चढ़ाई की। सन 1568 ईस्वी में इस विशाल दुर्ग पर मुगल बादशाह अकबर ने अपना अधिकार जमाया था।

रानी पद्मावती इसी किले में रहती थी। यह किला राजपूत राजाओं की बहादुरी रानियों के जौहर के लिए भी प्रसिद्ध है।  

राजस्थान के अरावली पहाड़ी पर स्थित इस वृहदतम दुर्ग में प्रतिवर्ष ”जौहर मेले” का आयोजन किया जाता है। यहॉं स्थित जौहर कुंड का एतिहासिक महत्व है।

इन्हें भी पढ़ें : चित्तौड़गढ़ का किला किसने बनवाया था जानिये इतिहास

5. रणथम्भौर का किला – Ranthambore fort in Hindi

इस अभेद्य दुर्ग की तुलना अबुल फजल ने बख्तरबंद से की थी। यूनेस्को के विश्व धरोहर सूची में शामिल ऐसा दुर्गम दुर्ग शायद अन्य नही हैं।

अरावली पर्वतमाला के एक पहाड़ी पर निर्मित इस दुर्ग के तीन तरफ से प्राकृतिक गहरी खाई है। जो  किले को मजबूत सुरक्षा कवच प्रदान करती है। 

राजस्थान का रणथंबोर दुर्ग राज्य के 6 प्रसिद्ध किलों में से है जिसे वर्ष 2013 में विश्व प्रसिद्ध संस्था यूनेस्कों ने विश्व विरासत की सूचि में शामिल किया।

इन्हें भी पढ़ें : रणथंभौर का किला किसने बनवाया जानिये इतिहास

6. गागरोंन का किला – Gagron fort in Hindi

विश्व धरोहर में शामिल राजस्थान का एकमात्र किला जो जल से घिरा होने के कारण जलदुर्ग के नाम से भी जाना जाता है। राजस्थान के झालावाड़ जिले में स्थित यह दुर्ग दर्शनीय है।

राजस्थान के 6 प्रसिद्ध किले  Rajasthan forts in world heritage list in Hind
राजस्थान के 6 प्रसिद्ध किले Rajasthan forts in world heritage list in Hind

UNESCO विश्व धरोहर की सूची में शामिल राजस्थान के 6 किले में से एक है।इस किले को विश्व प्रसिद्ध संस्था यूनेस्को द्वारा 21 जून, 2013 को वर्ल्ड हेरिटेज की सूची में सम्मिलित किया गया था।

इन्हें भी पढ़ें: -  नाहरगढ़ किले का रहस्य और जानकारी | Nahargarh fort Jaipur history in Hindi

गागरोंन का किला राजस्थान के झालावाड शहर की पहचान है। यह किला झालावाड शहर से करीब 13 किलोमीटर की दूरी पर अरावली पर्वतमाला की तराई में अवस्थित है।

राजस्थान के अन्य किले की भांति इस किले का भी गौरवशाली इतिहास रहा है। इस किले का निर्माण 7वीं सदी से 14 वीं सदी के मध्य हुआ था।

इन्हें भी पढ़ें : गागरोन का किला किसने बनवाया था जानिये इतिहास

राजस्थान किले की सूची – Rajasthan fort list in Hindi

  • उदयपुर सिटी पैलेस (Udaipur City Palace)
  • चित्तौड़ किला (Chittor Fort)
  • मेहरानगढ़ किला (Mehrangarh Fort)
  • सिटी पैलेस जयपुर (City Palace)
  • जैसलमेर किला (Jaisalmer Fort)
  • आमेर का किला (Amer Fort)
  • उम्‍मेद भवन (Umaid Bhawan)
  • जूनागढ़ किला (Junagadh Fort)
  • रणथंभौर किला (Ranthambore Fort)

F.A.Q

राजस्थान में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल कितने हैं?

राजस्थान में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में आमेर का किला, जयपुर की दीवार शहर, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, जैसलमेर का किला, गागरोन किला, रणथंभौर का किला, कुंभलगढ़ का किला, चित्तौड़गढ़ किला, जंतर मंतर जयपुर शामिल हैं।

बाहरी कड़ियाँ (External links)

वर्ल्ड हेरिटेज सूची में शामिल हुए राजस्थान के छह किले – (Rajasthan forts in world heritage list in Hindi )

Amit

Amit

मैं अमित कुमार, “Hindi info world” वेबसाइट के सह-संस्थापक और लेखक हूँ। मैं एक स्नातकोत्तर हूँ. मुझे बहुमूल्य जानकारी लिखना और साझा करना पसंद है। आपका हमारी वेबसाइट https://nikhilbharat.com पर स्वागत है।

Leave a Comment

Trending Posts