दादा साहब फाल्के पुरस्कार सम्पूर्ण जानकारी | Dada Saheb Phalke Award in Hindi(1969-2024)

By Amit
दादा साहब फाल्के पुरस्कार ( Information about Dada Saheb Phalke Award in Hindi)

दादा साहब फाल्के पुरस्कार (Dada Saheb Phalke Award) एक प्रतिष्ठित वार्षिक पुरस्कार है जो भारत सरकार द्वारा व्यक्तियों को भारतीय सिनेमा में उनके असाधारण योगदान के लिए दिया जाता है।

इसे भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च पुरस्कार माना जाता है और इसकी स्थापना 1969 में भारतीय सिनेमा के अग्रणी दादा साहब फाल्के को सम्मानित करने के लिए की गई थी। पुरस्कार में ₹10 लाख का नकद पुरस्कार, एक स्वर्ण कमल (गोल्डन लोटस) पदक और एक शॉल शामिल है।

दादा साहब फाल्के पुरस्कार के कुछ प्रमुख प्राप्तकर्ताओं में देव आनंद, यश चोपड़ा, आशा भोंसले, हृषिकेश मुखर्जी, दिलीप कुमार आदि कलाकारों के नाम शामिल हैं।

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार को भारतीय फिल्म उद्योग में दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। इस लेख में 1969 से 2024 तक दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेताओं की सूची विस्तार से दी गई है।

दादा साहब फाल्के पुरस्कार का इतिहास (Dada Saheb Phalke Award in Hindi)

दादा साहब फाल्के पुरस्कार किसी भी व्यक्ति को भारतीय फिल्म जगत में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। दादा साहब फाल्के पुरस्कार पुरस्कार की स्थापना भारत सरकार ने 1969 में किया था।

यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा के जनक कहे जाने वाले दाहासाहब फाल्के के सम्मान में शुरू किया गया था। दाहासाहब फाल्के का भारतीय सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान माना जाता है। उन्होंने 1913 में भारत की पहली फीचर फिल्म, “राजा हरिश्चंद्र” का निर्देशन किया था।

कौन थे दादासाहेब फाल्के-

दादा साहब फाल्के पुरस्कार ( Information about Dada Saheb Phalke Award in Hindi)
दादा साहब फाल्के पुरस्कार ( Information about Dada Saheb Phalke Award in Hindi)

दादासाहेब फाल्के- को भारतीय फिल्म का जनक कहा जाता है। हमारे देश में फिल्मों की शुरुआत का श्रेय उन्ही का जाता है। उन्होंने पहली बार 1913 में मुक फिल्म राजा हरिश्चंद्र बनाई थी।

अपने जीवन काल में उन्होंने 125 से भी अधिक फिल्मों के लिए काम किया। दादासाहेब फालके(Dadasaheb phalke award) का जन्म जन्म 30 अप्रेल 1870 में त्रंबकेश्वर में हुआ था। एक मराठी ब्राहमण परिवार में जन्में दादासाहेब फाल्के के पिता अपने जमाने के जाने-माने विद्वान थे।

दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रथम प्राप्तकर्ता (Dada Saheb Phalke Award first winner)

जैसा की हमने जाना की दादा साहब फाल्के पुरस्कार का प्रारंभ भारत सरकार द्वारा 1969 में की गई थी। दादा साहब फाल्के पुरस्कार को पाने वाला पहला व्यक्ति अभिनेत्री देविका रानी थी।

उन्हें यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया था। देविका रानी को यह पुरस्कार 17वें राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के दौरान प्रदान किया गया।

कौन प्रदान करता है दादा साहेब फाल्के पुरस्कार-

भारतीय सिनेमा में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार का बहुत महत्व है। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स समारोह के दौरान प्रदान किया जाता है। जिसका आयोजन भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत संचालित संस्था, फिल्म महोत्सव निदेशालय द्वारा किया जाता है।

दादा साहेब फाल्के पदक व सम्मान राशि –

भारत के सिनेमा उद्धोग से जुड़ी सबसे बड़े सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता को एक स्वर्ण कमल पदक (गोल्डन लोटस), एक शॉल तथा 10 लाख रुपये की नकद राशि प्रदान की जाती है। इस पुरस्कार के लिए विजेताओं का चयन एक समिति द्वारा निर्णय के आधार पर की जाती है।

किस क्षेत्र में दिया जाता है यह सम्मान –

दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता विभिन्न श्रेणियों जैसे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ फिल्म और बहुत कुछ में शामिल हैं।

हाल के विजेताओं में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए रणबीर कपूर, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए आलिया भट्ट, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए आर. बाल्की और “कश्मीर फाइल्स” और “आरआरआर” जैसी फिल्मों को मान्यता मिली है।

पुरस्कार समारोह टेलीविजन श्रृंखला में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री के पुरस्कारों के साथ टेलीविजन उद्योग के योगदान को भी स्वीकार करता है।

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेताओं की सूची (Dada Saheb Phalke Award first winner)

दादा साहब फाल्के पुरस्कार को पाने वाली पहली सुपर स्टार अभिनेत्री देविका रानी थीं। देविका जी को यह पुरस्कार 17वें राष्ट्रीय फिल्म समारोह के दौरान 1969 में सम्मानित किया गया था।

आइए जानते हैं 1969 से लेकर 2024 तक दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेताओं की सूची –

बर्ष प्राप्तकर्ता भाषा
1969देविका रानीहिन्दी
1970बिरेंद्रनाथ सरकारबंगाली
1971पृथ्वीराज कपूरहिन्दी
1972पंकज मल्लिकहिन्दी
1973रूपी मियर्स (सुलोचना)हिन्दी
1974बीएन रेड्डीटेलगु
1975धीरेंद्रनाथ गांगुलीबंगाली
1976कानन देवी बंगाली
1977नितिन बोसबंगाली , हिन्दी
1978रायचंद बोरलबंगाली , हिन्दी
1979सोहराब मोदीहिन्दी
1980पैदी जयराजहिन्दी, टेलगु
1981नौशाद हिन्दी
1982एलवी प्रसादहिन्दी, तमिल, टेलगु
1983दुर्गा खोटेहिन्दी, मराठी
1984सत्यजित रे बंगाली
1985वी. शांतारामहिन्दी, मराठी
1986बी नागी रेड्डीटेलगु
1987राज कपूरहिन्दी
1988अशोक कुमार हिन्दी
1989लता मंगेशकरहिन्दी, मराठी
1990अक्कीनेनी नागेश्वर रावटेलगु
1991भालजी पेंधरकरमराठी
1992भूपेन हजारिकाअसमी
1993मजरूह सुल्तानपुरीहिन्दी
1994दिलीप कुमारहिन्दी
1995राजकुमारकन्नड़
1996शिवाजी गणेसनतमिल
1997कवि प्रदीपहिन्दी
1998बीआर चोपड़ाहिन्दी
1999ऋषिकेश मुखर्जीहिन्दी
2000आशा भोसलेहिन्दी, मराठी
2001यश चोपड़ाहिन्दी
2002देवानंदहिन्दी
2003मृणाल सेनबंगाली
2004अदूर गोपालकृष्णनमलयालम
2005श्याम बेनेगलहिन्दी
2006तपन सिन्हाबंगाली , हिन्दी
2007मन्ना डेबंगाली , हिन्दी
2008वीके मूर्तिहिन्दी
2009डी. रामनायडूटेलगु
2010के. बालचंद्रतमिल, टेलगु
2011सौमित्र चटर्जीबंगाली
2012प्राण हिन्दी
2013गुलजार हिन्दी
2014शशि कपूर हिन्दी
2015मनोज कुमार हिन्दी
2016कासीनाथुनी विश्वनाथटेलगु
2017विनोद खन्नाहिन्दी
2018अमिताभ बच्चनहिन्दी
2019रजनीकान्त तमिल
2020आशा पारेख हिन्दी
2021रजनीकान्त तमिल
2022आशा पारेख हिन्दी
2023रेखा हिन्दी
2024शाहरुख खान हिन्दी
सदाबहार अभिनेत्री रेखा की जीवनी

दादा साहब फाल्के पुरस्कार में कितने रुपए पुरस्कार स्वरूप दिए जाते हैं

10 लाख रुपये

दादा साहब फाल्के पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है

सिनेमा जगत में उल्लेखनीय योगदान करने वाले को प्रदान किया जाता है।

अभी तक कितने लोगों को दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिल चुका है?

करीब 54 लोगों को

Share This Article