Atal Bihari Vajpayee Birthday: अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर जाने उनके जीवन की कुछ खास बातें

By Amit
Atal Bihari Vajpayee Birthday

Atal Bihari Vajpayee Birthday: आज 25 दिसंबर को भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती है। अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक में से एक थे।

उनके जन्म दिवस के मौके पर पूरा देश उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। अटल विहारी वाजपेयी जी की यह 99वीं जयंती है। अगले वर्ष 2024 में उनकी जन्म शताब्दी को पूरे देश में बड़े ही धूम-धाम से मनाएगा।

Atal Bihari Vajpayee Birthday और उनका प्रारम्भिक जीवन

भारत के महान राजनेता अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर, मध्य प्रदेश में हुआ था। एक ब्राह्मण परिवार में जन्मे वाजपेयी जी के माता का नाम कृष्णा देवी और पिता का नाम कृष्ण बिहारी वाजपेयी था। उनके पिता टीचर थे।

अटल जी की स्कूली शिक्षा ग्वालियर के सरस्वती शिशु मंदिर से सम्पन्न हुई। आगे चलकर उन्होंने डीएवी कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद राजनीती में आ गये। 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में उन्होंने एक छात्र के रूप में भाग लिया था।

राजनीतिक कैरीयर

भारत के महान राजनेता और लेखक अटल बिहारी वाजपेयी जी ने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत 1957 में की थी। 1977 में जनता पार्टी की सरकार में उन्होंने भारत के विदेश मंत्री के पद को भी सुशोभित किया।

संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिंदी में भाषण देने वाले वे पहले नेता थे। वर्ष 1980 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की और उसके पहले अध्यक्ष बने।

3 बार भारत के प्रधानमंत्री रहे

एक लंबे राजनीतक जीवन में वे पहली बार 1996 में 13 दिनों के भारत के 10वें प्रधानमंत्री के रूप में पद पर रहे। उसके बाद उनका दूसरा कार्यकाल 1998 से 1999 तक मात्र 13 महीने के प्रधानमंत्री के पद पर रहे थे।

लेकिन उन्होंने 1999 से लेकर 2004 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल पूरा किया। 16 अगस्त 2018 को भारत के महान राजनेता अटल विहारी वाजपेयी जी का निधन हो गया।

आज पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके 99 जयंती के अवसर पर ‘सदैव अटल’ स्मारक पर फूल चढ़ाये।

भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी पूर्व पीएम को पुष्पांजलि अर्पित ‘सदैव अटल स्मारक’ पहुंचे। इस दौरान भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

इन्हें भी पढ़ें: इंदिरा गांधी का जीवन परिचय

Share This Article