टॉप 10 ट्रेंडिंग न्यूज 07 अप्रेल 2024

By Amit

1. Surya Grahan 2024 : 50 साल बाद कल लगेगा दुर्लभ सूर्यग्रहण, जानें साल का पहला सूर्यग्रहण भारत में कब और कहाँ दिखेगा

चैत्र अमावस्या के दिन 8 अप्रैल, सोमवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। 54 साल के बाद इस बार सूर्य ग्रहण की अवधि करीब 5 घंटे 10 मिनट के करीब रहने वाली है। हमारे देश भारत में इसका समय 8 अप्रैल, सोमवार को रात 9 बजकर 12 मिनट से लेकर 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा।

अधिक जंकरी के लिए : Surya Grahan 2024

2. World Health Day: आज है वर्ल्ड हेल्थ डे, जाने 7 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है यह क्या है इस की थीम

पूरे विश्व में हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को सेहत से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरुक करना है। वर्ल्ड हेल्थ डे को विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्थापना दिवस 7 अप्रैल को मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस की इतिहास पर नजर डालें तो इसे 1950 में पहली बार मनाया गया था। बर्ष 2024 में वर्ल्ड हेल्थ डे की थीम है “मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार”।

BJP ने शुरू किया ‘शराब से शीश महल’ अभियान, दिल्ली के CM केजरीवाल के इस्तीफे की मांग

कथित शराब घोटाले को लेकर दिल्ली में बीजेपी और आम-आदमी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस दौरान दिल्ली बीजेपी(BJP) ने ‘शराब से शीश महल’ नामक एक अभियान की शुरुआत की है। दिल्ली में प्रदर्शनी लगाकर विरोध प्रदर्शन और दिल्ली के CM केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की जा रही है।

अधिक जानकारी के लिए, स्रोत – आजतक

Share This Article