Ram Mandir Ayodhya Live Update: राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा आज, शुभ मुहूर्त मात्र 84 सेकेंड का, देखें मंदिर का अद्भुत दृश्य

By Amit
Ram Mandir Pran Pratishtha live

Ram Mandir Ayodhya Live Update: भगवान राम की नगरी अयोध्या पूरी तरह से सजधज कर तैयार है। आज भव्य मंदिर में भगवान श्रीराम का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने जा रहा है। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।  

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त

अयोध्या में भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए भारत सहित पूरा विश्व इंतजार कर रहा है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की शुभ घड़ी की बात की जय तो राम मंदिर के गर्भगृह में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा आज 12:15 बजे से 12:45 के बीच होने की संभावना बताई जा रही है।

मीडिया में आई खबरों के अनुसार रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए शुभ मुहूर्त मात्र 84 सेकेंड का है, जो 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से लेकर 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक रहेगा।

भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 23 जनवरी से सभी श्रद्धालुओं के लिए मंदिर दर्शन शुरू हो जायेगा। मंदिर में दर्शन का समय सुबह 7 बजे 11:30 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक का बताया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें : 22 जनवरी को ही क्यों चुना गया रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि

मंदिर का भव्य दृश्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तैयारी निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिन पहले ही राम की नगरी आयोध्या धाम पहुंच चुके हैं। उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों का फाइनल निरीक्षण किया साथ ही अयोध्या की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

मंदिर परिसर में प्रवेश हेतु करना होगा प्रक्रिया का पालन

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अनुसार, भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में प्रवेश केवल श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से जारी की गई पास के माध्यम ही संभव होगा। प्रवेशिका पर बने QR Code के मिलान के पश्चात ही मंदिर परिसर में प्रवेश संभव सुनिश्चित किया जायेगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा पीएम मोदी को पत्र

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। राष्ट्रपति ने अपने पत्र में लिखा, ‘अयोध्या धाम में नए मंदिर में प्रभु श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आप विधिवत तपश्चर्या कर रहे हैं। इस अवसर पर, मेरा ध्यान इस महत्वपूर्ण तथ्य पर है कि उस पावन परिसर में, आपके दवारा सम्पन्न की जाने वाली अर्चना से हमारी अद्वितीय सभ्यतागत यात्रा का एक ऐतिहासिक चरण पूरा होगा। आपके द्वारा किया गया 11 दिवसीय कठिन अनुष्ठान, पवित्र धार्मिक पद्धतियों का अनुसरण मात्र नहीं है बल्कि त्याग की भावना से प्रेरित सर्वोच्च आध्यात्मिक कृत्य है तथा प्रभु श्री राम के प्रति सम्पूर्ण समर्पण का आदर्श है। आपकी अयोध्या धाम की यात्रा के इस पावन अवसर पर मैं आपको अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करती हूं।’

Share This Article