Ayodhya Airport : अयोध्या एयरपोर्ट की खास बातें

By Amit
Ayodhya Airport latest news in Hindi

Ayodhya Airport latest news: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश में नवनिर्मित अयोध्या अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का आज 30 दिसंबर 23 को उद्घाटन किया। इस नए हवाई अड्डे का नाम रामायण के रचियता महर्षि वाल्मिकी के नाम पर रखा गया है,

वाल्मिकी जी को हिन्दू धर्म ग्रंथ रामायण महाकाव्य को लिखने का श्रेय दिया जाता है। अयोध्या का यह हवाई अड्डा शहर से करीब 15 किमी की दूरी पर स्थित है।

इस हबाई अड्डे का टर्मिनल भवन का करीब 6500 वर्ग मीटर में फैला होगा। जहां प्रति वर्ष करीब 10 लाख यात्रियों को हवाई यात्रा का लाभ मिल सकता है।

आधुनिक सुविधाओं से लेस अयोध्या एयरपोर्ट की खास बातें

महर्षि वाल्मिकी हवाई अड्डे को सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित लेस किया गया है। यह हबाई अड्डा एलईडी प्रकाश व्यवस्था, वर्षा जल संचयन के साथ सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और सौर ऊर्जा संयंत्र से भी सुसज्जित होगा।

हवाई अड्डे का यह रनवे कई प्रकार के विमान के आगमन के लिए उपयुक्त होगा। हवाई अड्डे पूरी तरह से पहली उड़ान के लिए तैयार है। प्रधान मंत्री के आयोध्या आगमन पर अयोध्या की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। ताजा खबर तक पीएम मोदी ने अयोध्या के हवाई अड्डे का उद्घाटन कर दिया है जिसका नाम महर्षि बाल्मीकि के नाम पर रखा गया।

Ayodhya Airport latest news in Hindi

नया नाम महर्षि वाल्मिकी हवाई अड्डा अयोध्या धाम

अयोध्या हवाई अड्डे का नाम अब महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या धाम होगा। विपक्ष मंदिर निर्माण और अयोध्या एयरपोर्ट का नाम बदलने को लेकर आने वाले आम चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं।

पहले इस हवाई अड्डे को मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में जाना जाता था। अयोध्या अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का नया नाम महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या धाम होगा।

बाल्मीकि कौन थे

महर्षि वाल्मीकि ने संस्कृत में हिन्दू समुदाय के पवित्र ग्रंथ रामायण की रचना की थी। कहा जाता है की इसकी प्रेरणा उन्हें ब्रह्मा जी से प्राप्त हुआ। रामायण में भगवान राम को विष्णु जा अवतार माना गया है। महर्षि बाल्मीकि जी के आश्रम में ही लव कुश ने शिक्षा पाई थी।

राम मंदिर वास्तुकला से प्रेरित होगा टर्मिनल भवन

अयोध्या टर्मिनल भवन का अग्रभाग अयोध्या में राम जन्मभूमि-श्री राम मंदिर की संरचना से प्रेरित है, और इमारत का आंतरिक भाग स्थानीय कला कार्यों, चित्रों और भित्तिचित्रों से सजाया गया है जो भगवान राम के जीवन को चित्रित करते हैं।

कई अन्य प्रोजेट का कर सकते हैं उद्घाटन पीएम मोदी

पीएम मोदी यहाँ आकार अयोध्या हवाई अड्डा के उद्घाटन के अलावा कई और भी प्रोजेट का शुभारंभ कर सकते हैं। जिसमें अयोध्या ग्रीनफील्ड टाउनशिप की आधारशिला रखना शामिल है।

इस दिन पीएम मोदी अयोध्या को एक और सौगात देने वाले हैं। पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद वे अमृत भारत श्रृंखला की पहली दो ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखा सकते हैं।

इसमें से एक दरभंगा-अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस और दूसरा मालदा टाउन-सर एम. एम. विश्वेश्वरदय टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस सम्मिलित हैं। इसके अलावा पीएम मोदी इस दिन 6 और नई वंदे भारत श्रृंखला की ट्रेनों की भी घोषणा करने वाले हैं।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने भी जानकारी

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री का कहना है कि अयोध्या अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। हवाई अड्डे आधुनिक सुविधाएं से सुसज्जती होगी।

टर्मिनल भवन को राम मंदिर की स्थापत्य शैली के चित्रण के साथ पारंपरिक स्वरूप प्रदान किया गया है। इसके सतह उन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए आगामी समय में 9 और एयरपोर्ट बनाने की बात कही। उन्होंने कहा की पिछले 9 सालों में देश में 75 से अधिक नए एयर पोर्ट का निर्माण हुआ।

इन्हें भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के बारें में रोचक जानकारी 5 मिनट में

Share This Article