रोहित शर्मा के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े से जुड़ी रोचक जानकारी

By Amit
रोहित शर्मा के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े

रोहित शर्मा के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े आपको चकित कर सकती है। क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा भारत के सबसे बिसफोटक बल्लेबाजों में से एक हैं। 30 अप्रैल 1987 को नागपुर में जन्मे रोहित शर्मा ने ने पहली बार अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप 2006 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

रोहित शर्मा के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े

रोहित शर्मा असाधारण प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं जो अपनी सहज और सुंदर बल्लेबाजी शैली के लिए जाने जाते हैं। रोहित शर्मा के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े की बात करने तो उनके पास वनडे में सबसे अधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड है। उन्होंने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन में 264 रन का विशाल स्कोर खड़े किए थे।

उन्होंने इंग्लैंड में सम्पन्न हुए 2019 क्रिकेट विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित शर्मा एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने वनडे में 3 दोहरे शतक लगाए हैं। आइए इस लेख में रोहित शर्मा के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े के बारें में विस्तार से जानते हैं।

वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा के शतक

रोहित शर्मा ने जून 2007 में आयरलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट के सतह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। तब से दिसंबर 2023 तक उन्होंने 254 वनडे क्रिकेट मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 246 पारियों में 49.12 की औसत से 10709 रन बनाए हैं।

अब तक रोहित शर्मा के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े पर नजर डालें तो उनके नाम 31 शतक और 53 अर्धशतक दर्ज हैं। रोहित ने भारत के लिए अपना पहला वनडे शतक 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया था।

रोहित ने वर्ष 2013 में पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने की उपलब्धि हासिल की थी। रोहित शर्मा ने अब तक तीन बार वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगा चुके हैं।

शतक का क्रमवर्ष टीम के विरुद्ध स्कोरस्थान
1(पहला शतक)2010जिम्बाब्वे114बुलावायो
2 (दूसरा )2010श्रीलंका101*बुलावायो
3 (तीसरा)2013ऑस्ट्रेलिया141*जयपुर
4 (चौथा)2013ऑस्ट्रेलिया209बैंगलोर
5 पाँचवाँ 2014श्रीलंका264कोलकाता
6 छठा 2015ऑस्ट्रेलिया138मेलबर्न
7 सातवाँ 2015बांग्लादेश137मेलबर्न
8 आठवाँ 2015दक्षिण अफ्रीका150कानपुर
9 नोवां 2016ऑस्ट्रेलिया171*पर्थ
10 दसवां 2016ऑस्ट्रेलिया124ब्रिसबेन
11 ग्यारहवाँ 2017बांग्लादेश123*बर्मिंघम
12 बारहवाँ 2017श्रीलंका124*पल्लेकेले
13 तेरहवाँ 2017श्रीलंका104कोलंबो
14 चौदहवाँ 2017ऑस्ट्रेलिया125नागपुर
15 पंद्रहवाँ 2017न्यूजीलैंड147कानपुर
16 सोलहवां 2017श्रीलंका208*मोहाली
17 सत्रहवाँ 2018दक्षिण अफ्रीका115पोर्ट एलिजाबेथ
18 अट्ठारहवाँ 2018इंग्लैंड137*नॉटिंघम
19 उन्नीसवाँ 2018पाकिस्तान111*दुबई
20 बिसवां 2018वेस्टइंडीज152*गुवाहाटी
21 इकिसवाँ 2018वेस्टइंडीज162मुंबई
22 बाइसवाँ 2019ऑस्ट्रेलिया133सिडनी
23 तेइसवाँ 2019दक्षिण अफ्रीका122*साउथैम्पटन
24 चौबीसवाँ 2019पाकिस्तान140मैनचेस्टर
25 पचिसवाँ 2019इंग्लैंड102बर्मिंघम
26 (छविसवाँ)2019बांग्लादेश104बर्मिंघम
27 (सत्ताइसवाँ)2019श्रीलंका103लीड्स
28 (अट्ठाइसवाँ)2019वेस्टइंडीज159विशाखापट्ट्नम
29 (उनतीसवाँ)2020ऑस्ट्रेलिया119बैंगलोर
30 (तीसवाँ)2023न्यूजीलैंड101इंदौर
31(एक तीसवाँ)2023अफगानिस्तान131दिल्ली

टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा के शतक

टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े पर नजर डालें तो रोहित ने अव तक 52 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 46.54 की औसत से टोटल 3,677 रन बनाए हैं। अपने टेस्ट कैरीयर में उन्होंने 10 शतक और 16 अर्धशतक अपने नाम किए हैं।

शतक का क्रमवर्ष टीम के विरूद्धस्कोरजगह
1.(पहला )2013वेस्टइंडीज177कोलकाता
2.(दूसरा)2013वेस्टइंडीज111*मुंबई
3. (तीसरा)2017श्रीलंका102*नागपुर
4.(चौथा)2019दक्षिण अफ्रीका176विशाखापट्टनम
5.(पाँचवाँ)2019दक्षिण अफ्रीका127विशाखापट्टनम
6. छठा 2019दक्षिण अफ्रीका212रांची
7. सातवाँ 2021इंग्लैंड161चेन्नई
8. आठवाँ 2021इंग्लैंड127लंदन
9. नौवां 2023ऑस्ट्रेलिया120नागपुर
10. दसवां 2023वेस्टइंडीज103डोमिनिका

टी20 क्रिकेट में रोहित शर्मा के शतक

रोहित शर्मा के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े में टी20 क्रिकेट में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। रोहित शर्मा ने अपने करियर में अब तक 148 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें 140 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 31.32 की औसत से 3853 रन बनाए हैं।

इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 139.24 रहा है। उन्होंने टी20 क्रिकेट में 4 शतक और 29 अर्धशतक भी लगाए हैं। टी20 क्रिकेट में उनका अधिकतम स्कोर 118 रन का है।

शतक का क्रमवर्ष टीम के विरूद्धस्कोर स्थान
1. (पहला शतक)2015दक्षिण अफ्रीका106धर्मशाला
2. (दूसरा)2017श्रीलंका118इंदौर
3.(तीसरा)2018इंग्लैंड100*ब्रिस्टल
4. (चौथा)2018वेस्टइंडीज111*लखनऊ

रोहित शर्मा के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े और उनसे जुडी रोचक बातें

  • रोहित शर्मा एकदिवसीय क्रिकेट में तीन बार दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं।
  • वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे अधिक रनों की पारी (264 रन) रोहित शर्मा के नाम दर्ज है।
  • रोहित शर्मा ने 2019 के विश्व कप में 5 शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था, जो उस बक्त के विश्व कप में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाये गए सबसे अधिक शतक है।
  • रोहित शर्मा के नाम एक टेस्ट में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कुल 13 छक्के लगाए ।
  • रोहित एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भी आगे हैं, उन्होंने 2019 में क्रिकेट के तीनों में कुल 77 छक्के लगाए थे।
  • टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम पर भी है, उन्होंने 4 शतक बनाए हैं ।
  • रोहित शर्मा कप्तान के रूप में टी20 शतक लगाने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं ।
  • रोहित क्रिकेट के सभी प्रारूपों में शतक लगाने वाले भी पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज हैं।

आपको रोहित शर्मा के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े से जुड़ी जानकारी जरूर अच्छी लगी होगी। अपने कमेंट्स से अवगत कराएं।

Share This Article