Salman Khan Birthday: सलमान खान हुए 58 साल के, जन्मदिवस पर जाने उनके फिटनेस का राज

By Amit

Salman Khan Birthday: बॉलीवुड के भाईजान उपनाम से प्रसिद्ध सलमान खान के भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में फेंस है। उनके चाहने भले लिस्ट में बच्चे से लेकर बूढ़े तक के नाम शुमार हैं। क्योंकि भाईजान ने कई यादगार फिल्मों में काम किया।

अपने सफल फिल्में करने वाले एक्टर सलमान खान एक्टिंग के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए काफी चर्चित रहते हैं। आज सलमान खान ने अपने 58 वां जन्मदिन मनाया।

Salman Khan Birthday – सलमान खान की उम्र कितनी है

बताते चलें की सलमान खान का जन्म 27 दिसम्बर 1965 को हुआ था। अपने जन्म दिन पर बालकनी में आकार सलमान खान ने अपने फेंस का शुक्रिया अदा किया। 58 साल की उम्र में भी सलमान खान अपने को फिट रखने के लिए काफी पसीना बहाते हैं।

इस लेख में हम सलमान खान के फिटनेस का राज जानेंगे। अगर आप भी बढ़ती उम्र में सलमान खान की तरह फिट बॉडी पाना चाहते हैं तो आपको भी उनके फिटनेस सीक्रेट को जानकार फॉलो करना पड़ेगा। सलमान खान शादी नहीं की है।

अपने बालकनी से किया फेंस का शुक्रिया

आज बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता सलमान खान का जन्मदिन है। उनके 58वां जन्मदिन के अवसर पर बड़ी संख्या में प्रशंसक उनके घर गैलेक्सी के सामने जमा हुए। वे सभी सलमान खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने आए थे।

सलमान खान ने भी उन्हें निराश नहीं किया। अपने प्रशंसकों के प्यार को देखकर सलमान खान अपने आप को रोक नहीं सके और बालकनी में आकार अपने सभी फेंस को हाथ जोड़कर धन्यवाद दिया। इस दौरान उनके पिता सलीम खान सहित परिवार के अन्य लोग भी मौजूद थे।

भाईजान के फिटनेस का राज

सलमान खान को लोग प्यार से सल्लू , भाईजान आदि नामों से भी बुलाते हैं। सलमान खान ने कई छोटी और बड़ी फिल्मों में अभिनय कर लोगों को प्रभावित किया और धीरे-धीरे उनके करोड़ों चाहने वाले हो गए।

उन्होंने बॉलीवुड में उस मुकाम को हासिल किया जिसे पाने की तमन्ना नए युवाओं के लिए किसी सपना से कम नहीं है। आज उनकी गिनती हिंदी सिनेमा के प्रमुख अभिनेताओं में की जाती है। सलमान खान की पत्नी नहीं है। क्योंकि उन्होंने शादी नहीं की है।

बॉलीवुड के भाईजान फिल्मों के साथ अपने मस्कुलर बॉडी के लिए जाने जाते हैं। उनके फेंस उनके फिल्म के साथ-साथ मस्कुलर बॉडी के भी दीवाने हैं। इसके लिए रोजाना वे वेट मैनेजमेंट से लेकर कई तरह के एक्सरसाइज करते हैं।

डाइट प्लान का सख्ती से करते हैं पालन

सलमान खान अपने डाइट प्लान का सख्ती पालन करते हैं। अपने बॉडी को फिट रखने के लिए सलमान सख्त डायट प्लान के साथ संतुलित आहर पर भी खास ध्यान देते हैं। कहा जाता है की लीन प्रोटीन, कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट और हेल्दी फैट शरीर को फिट रखने के लिए बहुत ही मददगार है।

अगर आप भी उनके तरह फिट बॉडी पाना चाहते हैं तो अपने रोजाना के डायट में संतुलित आहार, लिन प्रोटीन, अंडा, ताजा फल फल, दूध आदि स्वास्थवर्धक चीजों को शामिल करना होगा।

क्योंकि इनमें मौजूद विटामिन्‍स, मिनरल और एंटीऑक्‍सीडेंट गुण आपके स्किन और बालों और हृदय को हेल्‍दी रखते हुए बुढ़ापे को स्लो करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही आपको अपने बॉडी को अच्छी तरह हाइड्रेट रखने के लिए अधिक से अधिक जूस, पानी आदि तरल पदार्थ का सेवन करना होगा।

इन्हें भी जाने: सदाबहार हीरो देवानंद के बारे में रोचक बातें

2024 में कर सकते हैं फिल्मों की भरमार

कहा जाता है की सलमान खान पाने फेंस को निराश नहीं करते। उन्होंने अपने 58 जन्म दिवस के मौके पर आने फेंस को नमस्कार कहा। माना जाता है की साल 2024 में सलमान खान अपने फेंस के लिए कई फिल्मों का तोहफा लाने वाले हैं।

बॉलीवुड लाइफ में छपी रिपोर्ट्स की माने तो साल 2024 में भाईजान की पांच फिल्म आ सकती है। आने वाले समय में सलमान खान इसकी घोषणा कर अपने फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं।


Share This Article