Chhattisgarh CM: विष्णु देव साई बनेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर

By Amit

कई दिनों से छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद के लिए कई लोगों के नाम सामने आ रहे थे। लेकिन आज सस्पेंस खत्म हो गया और विधयाक दल की बैठक में विष्णुदेव साईं के नाम पर सर्व सम्मति से मुहर लगा दी गई।

विष्णु देव साई को छत्तीसगढ़ राज्य का नया मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया है। आज रविवार को रायपुर में भाजपा कार्यालय में आयोजित एक बैठक में भारतीय जनता पार्टी के 54 नवनिर्वाचित विधायकों ने विष्णु देव साईं के नाम को मंजूरी दी गई।

छत्तीसगढ़ में सीएम पद की रेस में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह प्रबल दावेदार के रूप में पहले नंबर पर माने जा रहे थे। इसके अलावा इसे मुख्यमंत्री के रेस में रेणुका सिंह और ईश्वर साहू का भी नाम सामने आया था। लेकिन सभी विधायकों ने विष्णु देव साई को सीएम पद के लिए चुना।

विष्णु देव साई का राजनीतिक जीवन

विष्णु देव साई को आदिवासी समुदाय के प्रमुख चेहरे के रूप में जाना जाता है। वे चार बार सांसद, दो बार विधायक, केंद्रीय मंत्री (राज्य मंत्री) के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। इसके साथ ही उनके पास संगठन के भीतर काम करने का एक लंबा अनुभव है।

उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1989 में की थी। वर्ष 1990 में भाजपा ने उन्हें तपुकारा विधानसभा क्षेत्र से उतारा था, जहां वे विधायक के रूप में चुने गए। आगे चलकर 1999 से 2014 तक राजगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चार बार संसद सदस्य के रूप में चुने गए।

इस बार विधानसभा चुनाव में कुनकुरी सीट से जीत हासिल की है। भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय को वर्ष 2020 में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया था।

इस पद पर वे अगस्त 2022 तक रहे। 59 साल के विष्णु देव साई को पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का करीबी माना जाता है। खुद पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी उनका समर्थन किया।

कौन हैं विष्णु देव साई जीवन परिचय

विष्णु देव साईं का जन्म छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगिया गाँव में एक आदिवासी किसान परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम राम प्रसाद साई और माता जी का नाम जशमनी देवी था।

उनकी शिक्षा लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुनकुरी, जशपुर, छत्तीसगढ़ से प्राप्त हुई। वर्ष 1991 में उनकी शादी कौशल्या देवी के साथ हुआ। उन्हें एक बेटा और दो बेटियां हैं।

विष्णु देव साई की जीवनी संक्षेप में

पूरा नाम: विष्णुदेव साईं (Vishnu Deo Sai)
उम्र 59 साल
जन्म तिथि: 21 फरवरी 1964
जन्म स्थान: बगिया, जिला: जशपुर (छत्तीसगढ़)
पिता का नाम: राम प्रसाद साय
माता का नाम: जशमनी देवी
वैवाहिक स्थिति: विवाहित
जीवनसाथी का नाम: कौशल्या देवी
बच्चे :एक पुत्र और दो पुत्री
Share This Article