MP New CM: मोहन यादव बने मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री, भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में ली शपथ

By Amit
Madhya Pradesh New CM Mohan Yadav

Madhya Pradesh New CM Mohan Yadav in Hindi: मोहन यादव बने मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री, आज 13 दिसंबर को 11 बजकर 30 मिनट पर मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री की शपथ ली। उनके साथ राजेन्द्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने भी यूपी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिए।

वहीं नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष के पदभार को ग्रहण करेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़े नेताओं ने भाग लिया। उनका शपथ ग्रहण समारोह भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में सम्पन्न हुआ।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद थे। उनकी उपस्थिति में राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा ने भी उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

भाजपा ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के पद के लिए मोहन यादव का नामकरण करके सबको आश्चर्य कर दिया था। माना जाता है की उनके नामों पर कई बड़े नेताओं नें भी मुहर लगाई थी। उनका आरएसएस प्रमुख सहित भाजपा के कई बड़े नेताओं के साथ भी अच्छे संबंध माने जाते हैं।

मोहन यादव बने मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री Madhya Pradesh New CM Mohan Yadav in Hindi

25 मार्च 1965 को मध्य प्रदेश के उज्जैन में जन्मे डॉ. मोहन यादव राज्य के शिक्षा मंत्री के रूप में भी अच्छे कार्य कर चुके हैं। उनके माता का नाम ‘लीलाबाई यादव’ और पिता का नाम ‘पूनमचंद’ यादव है। सीमा यादव उनकी पत्नी का नाम है।

मध्यप्रदेश के 19 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले मोहन यादव वर्तमान में उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। उन्होंने पहली बार 2013 में इस क्षेत्र से विधायक चुने गए थे और 2018 में भी उन्होंने इसी विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे।

मोहन यादव ने 2 जुलाई 2020 को शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री के रूप में शपथ ली। इसबार 2023 के चुनाव में वे लगभग 13000 वोटों से उज्जैन दक्षिण से जीत दर्ज की।

इन्हें भी पढ़ें : मध्य प्रदेश के अगले सीएम मोहन यादव का जीवन परिचय

Share This Article