मध्य प्रदेश के अगले सीएम मोहन यादव का जीवन परिचय – Madhya Pradesh CM Mohan Yadav Biography in Hindi

By Amit

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश में सत्ता की बागडोर किसके हाथ में होगी और संभालेगा कमान कौन, इसका फैसला आज हो गया है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज विधायक दल की बैठक में सर्व सम्मति से 58 वर्षीय मोहन यादव के नामों पर फैसला लिया गया।

इस फैसले से पहले भारतीय जनता पार्टी के आलाकमान ने पर्यवेक्षकों की एक टीम मध्यप्रदेश भेजी थी। इस टीम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, आशा लाकड़ा आदि शामिल थे। उनकी मौजूदगी मे सभी विधायकों ने  मोहन यादव को मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के रूप मे मोहर लगाई।

इसके पहले कल छत्तीसगढ़ में आदिवासी समुदाय से आने वाले विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री के रूप में चुनकर पार्टी ने सभी को चौंका दिया था। उसके बाद मध्य प्रदेश पर सबकी निगाहें गहई लेकिन सभी कयासों और अटकलों पर विराम लगाते हुए सर्व सम्मति से मोहन यादव को राज्य का अगला मुख्यमंत्री के लिए चुन लिया गया।

मध्य प्रदेश के अगले सीएम मोहन यादव कौन हैं

मध्यप्रदेश को नया मुख्यमंत्री के रूप में मोहन यादव को चुन लिया गया है। आज भोपाल में भाजपा विधायक दल की बैठक में मोहन यादव ने नाम पर मोहर लगी। मोहन यादव शिवराज सिंह चौहान सरकार में शिक्षा मंत्री रहे चुके हैं।

मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक चुने गए हैं। उनका शिवराज सिंह चौहान सरकार में शिक्षा मंत्री के रूप में शानदार कैरीयर रहा है। उन्होंने लगातार तीसरी बार विधान सभा चुनाव जीत कर पार्टी में अच्छी छवि बना चुके हैं।

मोहन यादव का जीवन परिचय - Madhya Pradesh CM Mohan Yadav Biography in Hindi

फोटो from twitter

राजनीतिक सफर

मोहन यादव ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1984 में किया था। पहले वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। वर्ष 2013 में उन्होंने उज्जैन दक्षिण से चुनाव लड़ा था और लगातार तीसरे बार यहां से विधायक चुने गए थे।

इस बार के चुनाव में उन्होंने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार चेतन प्रेम नारायण यादव को हराया। मोहन यादव को भाजपा के अनुभवी नेता के रूप में जाना जाता है। मोहन यादव के नाम की घोषणा उज्जैन वासियों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं है।

क्योंकि उनका नाम सीएम पद की रेस में दूर तक नहीं था। लेकिन विधायक दल की बैठक में भोपाल में उनके नाम की घोषणा की गई। वे 2004 से 2010 तक उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और 2011 से 2013 तक वे मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

मोहन यादव पहली बार 1982 में माधव साइंस कॉलेज के छात्र संघ के सह सचिव चुने गए थे । उन्हें 1984 में नगर मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था । 1986 में वे कॉलेज के विभागाध्यक्ष बने।

मोहन यादव 1988 में एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री बने । 1991-92 में उन्हें राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया । संघ में शामिल होने के बाद, उन्होंने कई वर्षों तक काम किया ।

मोहन यादव का जीवन परिचय – Madhya Pradesh CM Mohan Yadav Biography in Hindi

मध्यप्रदेश के चुने गए मुख्य मंत्री मोहन यादव का जीवन परिचय की बात करें तो, मोहन यादव का जन्म 25 मार्च 1965 को मध्यप्रदेश के उज्जैन में हुआ था।

  • पूरा नाम – मोहन यादव
  • पिता का नाम – श्री पूनम चंद यादव
  • माता का नाम – लीला बाई यादव
  • जन्म स्थान – उज्जैन
  • पत्नी का नाम – सीमा यादव
  • संतान – 02 पुत्र और 01 पुत्री
  • शैक्षणि क यो ग्यता – बी.एस.सी., एल-एल.बी., एम.ए.(राज.विज्ञान), एम.बी.ए., पी.एच.डी.
मोहन यादव का जीवन परिचय - Madhya Pradesh CM Mohan Yadav Biography in Hindi

मोहन यादव अपनी माता के साथ (फाइल फोटो – उनके ट्विटर अकाउंट से)

बाहरी कड़ियाँ : आजतक

Share This Article