जगदीश देवड़ा मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम बने – Jagdish Devda Biography in Hindi :

By Amit
Jagdish Devda Biography in Hindi : जगदीश देवड़ा

Jagdish Devda Biography in Hindi: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में मोहन यादव की घोषणा के बाद आज सोमवार, 11 दिसंबर को दो उप मुख्यमंत्रियों की घोषणा भी हुई है। भाजपा ने मध्य प्रदेश के दो उपमुख्यमंत्रियों के रूप में जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को नामित किया है।

जगदीश देवड़ा के पास राज्य के वित्त मंत्री के रूप में पिछला अनुभव है। वे 7 बार मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं देवड़ा को भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेता के रूप में पहचान है।

मध्य प्रदेश के नए डिप्टी सीएम के रूप में जगदीश देवड़ा की नियुक्ति की घोषणा के बाद उनके गृह नगर मंदसौर में खुशी का माहौल है।

जगदीश देवड़ा का जीवन परिचय – Jagdish Devda Biography in Hindi

  • पूरा नाम – जगदीश देवड़ा (Jagdish Devda )
  • जन्म तिथि – 01 जुलाई,1957
  • जन्म स्थान- रामपुरा, जिला-नीमच
  • पिता का नाम- श्री गेंदालाल देवड़ा
  • वैवाहिक स्थिति – विवाहित
  • पत्नी का नाम – श्रीमती रेणु देवड़ा
  • बच्चे – 2 पुत्र
  • शैक्षणिक योग्यता – एम.ए., एल-एल.बी

जगदीश देवड़ा का राजनीतिक सफर

1 जुलाई, 1957 को नीमच जिले में जन्मे देवड़ा ने 1979 में एक छात्र के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। वे गवर्नमेंट कॉलेज में छात्र संघ के अध्यक्ष थे। ऐसा माना जाता है कि देवड़ा का राज्य में अनुसूचित जाति के मतदाताओं से गहरा संबंध है।

66 वर्षीय नेता जगदीश देवड़ा पहली बार 1990 में मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए थे। वे वर्ष 1993 में नौवीं विधानसभा में और फिर 10 वीं विधानसभा में 2003 में फिर से चुने गए।

वर्ष 2008 में उन्हें शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया जहां उन्होंने परिवहन, जेल और योजना जैसे कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी बखूबी निभाई। इस प्रकार वे 7 बार विधानसभा के सदस्य रहे हैं और 3 बार मध्य प्रदेश भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

उन्हें राज्य के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक माना जाता है और मालवी क्षेत्र में उनका मजबूत पकड़ मानी जाती है। उन्होंने इस बार 2023 के विधानसभा चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को हराकर लगातार 7 वें कार्यकाल के लिए मंदसौर-मल्हारगढ़ सीट जीत दर्ज की है।

इन्हें भी पढ़ें : मोहन यादव बनेंगे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री

Share This Article