परमवीर चक्र विजेता लिस्ट 2024 – Param Vir Chakra Winners list in Hindi

By Amit
परमवीर चक्र विजेता लिस्ट - Param Vir Chakra Winners list in Hindi

परमवीर चक्र विजेता लिस्ट में वर्णित नाम और उनकी शौर्य गाथा आपको प्रेरित करने वाली है। परमवीर चक्र (पीवीसी) हमारे देश भारत का सर्वोच्च सैन्य अलंकरण माना जाता है। इस अलंकरण को युद्ध के दौरान दुश्मन के सामने अदम्य साहस और वीरता को प्रदर्शित करने के लिए प्रदान किया जाता है।

इसकी स्थापना भारत को गणतंत्र घोषित होने के दिन अर्थात 26 जनवरी 1950 को हुई थी। परमवीर चक्र का मतलब होता है “व्हील ऑफ़ द लास्ट ब्रेव” है जिसे दुश्मन की उपस्थिति में सबसे विशिष्ट बहादुरी के लिए प्रदान किया जाता है।

भारत का यह सर्वोच्च सैन्य सम्मान संयुक्त राज्य अमेरिका के मेडल ऑफ ऑनर और यूनाइटेड किंगडम के विक्टोरिया क्रॉस के समान माना जाता है। 1950 से लेकर अवतक इस पुरस्कार को 21 बहादुर सैनिकों को प्रदान किया गया है, जिसमें 14 बार इसे मरणोपरांत प्रदान किया गया है।

भारत के सबसे प्रतिष्ठित सैन्य सम्मान को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, भारत रत्न के बाद दूसरे स्थान पर माना जाता है। यह थल सेना, वायु सेना और नौ सेना के सैनिकों को प्रदान किया जा सकता है।

कुल 21 सैन्यकर्मियों में 20 भारतीय सेना से और एक भारतीय वायु सेना के सैनिक हैं। यह पुरस्कार भारतीय सशस्त्र बलों के सैनिकों द्वारा प्रदर्शित उच्चतम स्तर के साहस और बलिदान का प्रतीक है।

जो राष्ट्र के प्रति उनके द्वारा प्रदर्शित सेवा, अदम्य साहस, वीरता और आत्म-बलिदान का प्रमाण है। आइये इस लेख में परमवीर चक्र विजेता लिस्ट Param Vir Chakra Winners list in Hindi) विस्तार से जानते हैं।

परमवीर चक्र विजेता लिस्ट – Param Vir Chakra Winners list in Hindi

क्रम संख्यारैंक नामयूनिट/रेजीमेंटदिनांकटिप्पणी
1.मेजरसोमनाथ शर्माकुमाऊं रेजीमेंट
3 नवंबर 1947मरणोपरांत
2.नायकजादूनाथ सिंहराजपूत रेजीमेंट6 फरवरी 1948
3.सेकंड लेफ्टिनेंटरमा राघोबा राणेबॉम्बे सैपर्स8 अप्रैल 1948
4.कंपनी हवलदार मेजरपीरु सिंहराजपूताना राइफल्स17 जुलाई 1948मरणोपरांत
5.लांस नायककरम सिंहसिख रेजीमेंट13 अक्टूबर 1948मरणोपरांत
6.कैप्टनगुरबचन सिंह सलारियाएक गोरखा राइफल्स5 दिसंबर 1961मरणोपरांत
7.मेजरधन सिंह थापा8 गोरखा राइफल्स20 अक्टूबर 1962
8.सूबेदारजोगिंदर सिंहसिख रेजीमेंट23 अक्टूबर 1962मरणोपरांत
9.मेजरशैतान सिंहकुमाऊं रेजीमेंट18 नवंबर 1962मरणोपरांत
10.कंपनी क्वार्टर मास्टर हवलदारअब्दुल हमीददी ग्रेनेडियर्स10 सितंबर 1965मरणोपरांत
11.लेफ्टिनेंट कॉलोनलआर्देशिर तारापुरपूना हॉरस्11 सितंबर 1965मरणोपरांत
12.लांयस नायकअल्बर्ट एक्काब्रिगेड ऑफ द गार्डस3 दिसंबर 1971मरणोपरांत
13.फ्लाइंग ऑफिसरनिर्मलजीत सिंह सेखोभारतीय वायु सेना 14 दिसंबर 1971मरणोपरांत
14.सेकंड लेफ्टिनेंटअरुण खेत्रपालपुणे हॉरस्16 दिसंबर 1971मरणोपरांत
15.मेजरहोशियार सिंह दहियादी ग्रेनेडियर्स17 दिसंबर 1971
16.नायब सूबेदारबाना सिंहजम्मू एंड कश्मीर लाइट इन्फेंट्री23 मई 1987जीवित
17.मेजररामास्वामी परमेश्वरणमैहर रेजिमेंट25 नवंबर 1987मरणोपरांत
18.लेफ्टिनेंटमनोज कुमार पांडे11 गोरखा राइफल्स3 जुलाई 1999मरणोपरांत
19.ग्रेनेडियरयोगेंद्र सिंह यादवदा ग्रेनेडियर्स4 जुलाई 1999जीवित
20.राइफलमैनसंजय कुमारजम्मू एंड कश्मीर राइफल्स5 जुलाई 1999जीवित
21.कैप्टनविक्रम बत्राजम्मू एंड कश्मीर राइफल्स7 जुलाई 1999मरणोपरांत
परमवीर चक्र विजेता लिस्ट 2024 - Param Vir Chakra Winners list in Hindi
परमवीर चक्र विजेता लिस्ट 2024 – Param Vir Chakra Winners list in Hindi

भारत सरकार ने 21 परमवीर चक्र विजेता के सम्मान में अंडमान निकोबार के द्वीपों का नाम रखा। इन बहादुर सैनिकों ने अपनी अदम्य साहस और बहादुरी के द्वारा उच्चतम देश भक्ति का परिचय दिया।

इन्हें भी पढ़ें- परमवीर चक्र क्या हो तथा कब और क्यों प्रदान किया जाता है।

परमवीर चक्र विजेता के नाम और जानकारी

  1. मेजर सोमनाथ शर्मा (1947) – बडगाम, जम्मू और कश्मीर
  2. लांस नायक करम सिंह (1948) – टिथवाल, जम्मू और कश्मीर
  3. सेकेंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे (1948) – नौशेरा, जम्मू और कश्मीर
  4. नायक जदुनाथ सिंह (1948) – नौशेरा, जम्मू और कश्मीर
  5. कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह (1948) – टिथवाल, जम्मू और कश्मीर
  6. कैप्टन गुरबचन सिंह सलारिया (1961) – एलिज़ाबेथविले, कांगो
  7. मेजर धन सिंह थापा (1962) – सिरिजाप, लद्दाख
  8. सूबेदार जोगिंदर सिंह (1962) – टोंगपेन ला, लद्दाख
  9. मेजर शैतान सिंह (1962) – रेजांग ला, लद्दाख
  10. कंपनी क्वार्टरमास्टर हवलदार अब्दुल हामिद (1965) – असल उत्तर, पंजाब
  11. लेफ्टिनेंट कर्नल अर्देशिर बुर्जोरजी तारापोर (1965) – फिलोरा, पंजाब
  12. लांस नायक अल्बर्ट एक्का (1971) – गंगासागर, बांग्लादेश
  13. फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों (1971) – श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर
  14. सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल (1971) – शकरगढ़, पाकिस्तान
  15. मेजर होशियार सिंह (1971) – बसंतर, पाकिस्तान
  16. नायब सूबेदार बाना सिंह (1987) – सियाचिन, जम्मू और कश्मीर
  17. मेजर रामास्वामी परमेश्वरन (1987) – श्रीलंका
  18. कैप्टन विक्रम बत्रा (1999) – कारगिल, जम्मू और कश्मीर
  19. लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे (1999) – बटालिक, जम्मू और कश्मीर
  20. राइफलमैन संजय कुमार (1999) – कारगिल, जम्मू और कश्मीर
  21. सूबेदार मेजर (मानद कैप्टन) ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव(1999) – कारगिल, जम्मू और कश्मीर

FAQs

भारत में अब तक कितने लोगों को परमवीर चक्र मिला है?

भारत में अब तक 21 लोगों को देश का सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र प्रदान किया गया है।

Share This Article