भारत के टॉप साइंस कॉलेज लिस्ट 2023 | Top Science colleges in India in Hindi

भारत के टॉप साइंस कॉलेज - Top Science colleges in India in Hindi

भारत के टॉप साइंस कॉलेज लिस्ट 2023 – अगर आप 12 वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए अच्छे कॉलेज के बारे में जानना चाहते हैं तो इस लेख में भारत सरकार के नेशनल इंस्टिट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क(NIRF) की लिस्ट में शामिल भारत के 10 प्रमुख कॉलेज के बारें में जानकारी दी गई है।

भारत के टॉप साइंस कॉलेज – Top Science colleges in India in Hindi

आइये जानते हैं भारत के टॉप साइंस कॉलज (Best Science Colleges in India) के बारें में –

1. मीरांडा हाउस, दिल्ली (Miranda House, Delhi)

भारत के टॉप साइंस कॉलेज - Top Science colleges in India in Hindi
स्थापना वर्ष– 1948 ई.
लोकेशन– नई दिल्ली, भारत
संपर्क– 01127666983
कोर्स(course offered)– BA, B.Sc, B.El.Ed, PG etc.
वेबसाइट(website)www.mirandahouse.ac.in

कॉलेज के पूर्व छात्र (Alumns)– इस कॉलेज के पूर्व स्टूडेंट्स में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, पूर्व संसद विन्दा करात, अभिनेत्री नंदिता दास, अभिनेत्री मलिका सेहरावत, पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार आदि नाम प्रमुख हैं।

मिरांडा हाउस कॉलेज, दिल्ली में स्थित एक प्रतिष्ठित महिला कॉलेज है। भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित Miranda House college छात्राओं की पहली पसंद होती है। इस कॉलेज में अंडरग्रेजुएट, ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट की पढ़ाई की व्यवस्था है।

अकादमिक उत्कृष्टता और बेहतर प्रदर्शन के कारण इसे भारत के टॉप साइंस कॉलेज में गिना जाता है। नेशनल इंस्टिट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क(NIRF) की सूची में यह कॉलेज भारत के टॉप कॉलेज और नंबर 1 स्थान पर है।

यह कालेज अपने छात्रों को रिसर्च और इंटर्नशिप में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। Miranda House college की स्थापना 1948 में तत्कालीन कुलपति सर मौरिस ग्वायर द्वारा किया गया था।

यह कॉलेज एक आवासीय कॉलेज है जिसकी गिनती दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रमुख महिला शिक्षण संस्थानों में होती है। मिरांडा हाउस करीब 2500 से स्टूडेंट को विभिन्न संकाय में उन्नत शिक्षा प्रदान करता है।

पाठ्यक्रमों (Courses Offered) – मिरांडा हाउस कॉलेज निम्नलिखित प्रकार के पाठ्यक्रम अपने स्टूडेंट को ऑफर करता है।

B.A. – Programme

B.A. Honours – (Bengali, Economics, English, Geography, Hindi, History, Philosophy, Political Science, Sanskrit, Music, and Sociology)

B.Sc. Honour – (Botany, Chemistry, Mathematics, Physics, and Zoology)

B.Sc. Life Sciences -(Botany, Zoology and Chemistry)

B.Sc. Physical Sciences – (Physics, Mathematics and Computer Science)

B.El.Ed. – (Bachelor in Elementary Education)

2. हिन्दू कॉलेज, दिल्ली (Hindu college, Delhi)

स्थापना वर्ष– 1899 ई.
लोकेशन– हिंदू कॉलेज, यूनिवर्सिटी एन्‍क्लेव, दिल्‍ली,  भारत
संपर्क– 01127667184
वेबसाइट(website)www.hinducollege.org

कॉलेज के पूर्व छात्र (Alumns)- मीडियाकर्मी अर्णव गोस्वामी, राजनीतिज्ञ – डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी, मीनाक्षी लेखी, अभिनेता- मनोज कुमार, आलोक नाथ, क्रिकेटर -गौतम गंभीर, अजेय जडेजा, मुरली कार्तिक आदि।

भारत के टॉप साइंस कॉलेज - Top Science colleges in India in Hindi

पाठ्यक्रमों (Courses Offered) – हिन्दू कॉलेज दिल्ली अपने स्टूडेंट को कई पाठ्यक्रम ऑफर करता है। यह संस्थान छात्रों को विज्ञान, मानविकी, सामाजिक विज्ञान और वाणिज्य में स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री प्रदान करता है।

Hindu college, Delhi भारत के टॉप साइंस कॉलेज की सूची में सम्मिलित है।  वर्ष 2022 में हिन्दु कॉलेज दिल्ली को भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय संस्थान रैंकिंग फ्रेमवर्क((NIRF) के लिस्ट में दूसरा स्थान मिला।

भारत के इस प्रतिष्ठित कॉलेज में करीब 120 स्टाफ और 2000 छात्रों की पढ़ने की व्यवस्था है। भारत के टॉप कॉलेज में से एक दिल्ली का हिन्दू कॉलेज अकादमिक उत्कृष्टता के कारण छात्रों की पहली पसंद है।

दिल्ली का यह कॉलेज बहुत पुराना है। इसकी स्थापना ब्रिटिश भारत में श्री कृष्ण दासजी द्वारा 1899 ईस्वी में ही किया गया था। पहले यह पंजाब लेकिन बाद में यह दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आता है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस एरिया में स्थित यह कॉलेज करीब 25 एकड़ में फैला है। इस कॉलेज के हॉस्टल में करीब 200 छात्रों को ठहरने की व्यवस्था है। इस कॉलेज के पूर्व छात्रों में उद्योगपति, राजनीतिज्ञ और मीडिया से जुड़े हस्तियां शामिल हैं।

3. सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली (St. Stephen’s College, Delhi)

स्थापना वर्ष1881 ई.
लोकेशननई दिल्ली, भारत
संपर्क01127662152
कोर्सBA, B.Sc, PG etc.
वेबसाइट(website)www.ststephens.edu

सेंट स्टीफंस कॉलेज दिल्ली की गिनती भारत के टॉप प्रतिष्ठित कॉलेज में होती है। दिनांक 1 फरफ़री फरवरी 1881 ईस्वी में स्थापित यह कॉलज दिल्ली का सबसे पुराना कॉलज है।

भारत के टॉप साइंस कॉलेज - Top Science colleges in India in Hindi

दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध इस कॉलेज में विज्ञान, मानविकी और सामाजिक विज्ञान सहित स्नातक और स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई की जाती है। सेंट स्टीफंस कॉलेज दिल्ली पिछले कई दशक से अपनी अकादमिक उत्कृष्टता के लिए प्रसिद्ध है।

लगातार भारत के शीर्ष कॉलेजों में शुमार यह कॉलेज राष्ट्रीय संस्थान रैंकिंग फ्रेमवर्क((NIRF) की सूची में चौथे स्थान पर है। भारत के टॉप साइंस कॉलेज में शुमार St.Stephen’s College अपने उन्नत शिक्षा और बेहतर फैसिलिटी के लिए जाना जाता है।

4. मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज, चेन्नई (Madras Christian College, Chennai)

भारत के टॉप साइंस कॉलेज - Top Science colleges in India in Hindi
स्थापना वर्ष– 1837 ई.
लोकेशन– तांबरम, चेन्नई, भारत
संपर्क– 04422396772
वेबसाइटwww.mcc.edu.in
कॉलेज के पूर्व छात्र (Alumns)-भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एस. राधाकृष्णन,

मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज (MCC) तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में स्थित भारत का टॉप साइंस कॉलेज है। देश के इस प्रसिद्ध कॉलेज की स्थापना 1837 ईस्वी में हुआ था।

मद्रास विश्वविद्यालय से संबद्ध इस कॉलेज में विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और मानविकी के क्षेत्र में शिक्षा दी जाती है। इस कॉलेज में स्नातक, स्नातकोत्तर के साथ-साथ अनुसंधान कार्य की भी वयबस्था है।

यह कॉलेज अपनी अकादमिक उत्कृष्टता के कारण भारत के टॉप कॉलेजों में स्थान रखता है। इस कॉलेज में 220 से अधिक संकाय सदस्य द्वारा करीब 5000 छात्रों को उन्नत शिक्षा प्रदान करता है।

5. हंसराज कॉलेज, दिल्ली (Hansraj College, Delhi)

भारत के टॉप साइंस कॉलेज - Top Science colleges in India in Hindi
  • स्थापना : 1948 ई.
  • स्थान : मल्का गंज, नई दिल्ली, भारत
  • कोर्स – BA, B.Sc, B.El.Ed, PG etc.
  • संपर्क : 01127667747
  • वेबसाइट : www.hansrajcollege.ac.in

हंसराज कॉलेज नई दिल्ली स्थित भारत का टॉप साइंस कॉलेज है। दिल्ली विश्वविद्यालय के अंगतर्गत आने वाले इस कॉलेज की स्थापना सन 1948 में की गई थी। यह कॉलेज डीएवी प्रबंध समिति के एक प्रमुख संस्थान के साथ-साथ सबसे बड़ा गैर-सरकारी शैक्षिक संगठन भी है।

इस कॉलेज का नाम महान शिक्षाविद् लाला हंसराज के नाम पड़ा। दिल्ली के इस कॉलेज में विज्ञान, मानविकी और अर्थशास्त्र सहित स्नातक और स्नातकोत्तर तक की शिक्षा प्रदान की जाती है।

इस कॉलेज का नाम अच्छे रिजल्ट के कारण भारत के शीर्ष कॉलेजों में शामिल है। यह कॉलेज अपने छात्रों को अनुसंधान और इंटर्नशिप के लिए विशेष रूप से प्रोत्साहित करता है।

6. लोयला कॉलेज, चेन्नई (Loyola College (Autonomous), Chennai)

भारत के टॉप साइंस कॉलेज - Top Science colleges in India in Hindi
  • स्थापना वर्ष – 1925 ई.
  • स्थान (पता)- नुंगमबक्कम, चेन्नई, भारत
  • कोर्स – BA, B.Sc, B.El.Ed, PG etc.
  • संपर्क – 04428178200
  • वेबसाइट – www.loyolacollege.edu

लोयोला कॉलेज South India में तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में स्थित है। तमिलनाडु के इस कॉलेज की गिनती भारत में टॉप साइंस कॉलेज में की जाती है। लोयोला कॉलेज तमिलनाडु की स्थापना वर्ष 1925 ईस्वी में किया गया था।

मद्रास विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले यह कॉलेज एक स्वायत्त संस्थान के रूप में कार्य करता है। यह कॉलेज छात्रों को अर्थशास्त्र, विज्ञान और मानविकी सहित कई विषयों में स्नातक व स्नातकोत्तर तक की पढ़ाईं पूरी करवाता है।

कई दशक से Loyola College, Chennai भारत के टॉप साइंस कॉलेज में अपना स्थान कायम रखे हुए है।

7. दौलत राम कॉलेज दिल्ली (Daulat Ram College, Delhi)

  • स्थापना : 1960 ई.
  • स्थान : रूप नगर, दिल्ली, भारत
  • संपर्क : 01127667863
  • वेबसाइट : www.dr.du.in

दिल्ली के प्रसिद्ध महिला साइंस कॉलजे दौलत राम की स्थापना 1960 ईस्वी में हुई थी। यह कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध है, जिसकी स्थापना दौलत राम गुप्ता द्वारा जी द्वारा हुआ था।

इस शैक्षणिक संस्थान में मानविकी, वाणिज्य और विज्ञान, सहित कई विषयों में उन्नत शिक्षा प्रदान की जाती है। स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने वालों के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

अपने बेहतर प्रदर्शन के कारण दौलत राम कॉलेज दिल्ली की गिनती भारत के टॉप साइंस कॉलेज में की जाती है। अन्य कॉलेज की तरह इसमें में छात्रों को अनुसंधान के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

8. किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली (Kirori Mal College, Delhi)

  • स्थापना : 1954 ई.
  • स्थान : यूनिवर्टी एनक्लेव, दिल्ली, भारत
  • कोर्स – BA, B.Sc, B.El.Ed, PG etc.
  • संपर्क : 01171219084
  • वेबसाइट : www.kmc.du.ac.in

नई दिल्ली में स्थित किरोड़ीमल कॉलेज की गिनती भारत के सबसे टॉप कॉलेज में होती है। यह कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय का एक घटक कॉलेज है। इस कॉलेज की स्थापना वर्ष 1954 में हुआ था।

इसका नाम महान स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद किरोड़ीमल के नाम पर पड़ा है। इस कॉलेज में विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी सहित स्नातक और स्नातकोत्तर का पाठ्यक्रम प्रदान करता है।

दिल्ली का किरोड़ीमल कॉलेज अपनी अकादमिक उत्कृष्टता के वल पर देश के टॉप 10 कॉलेज में आता है।

9. स्टेला मारिस कॉलेज, चेन्नई (Stella Maris College, Chennai)

  • स्थापना : 1947 ई.
  • स्थान : गोपालपुरम, चेन्नई, भारत
  • कोर्स – BA, B.Sc, B.El.Ed, PG etc.
  • संपर्क : 04428111987
  • वेबसाइट : www.stellamariscollege.edu.in

स्टेला मैरिस कॉलेज भी तमिलनाडु राज्य के चेन्नई में अवस्थित है। भारत में इस टॉप कॉलेज की स्थापना 1947 में मद्रास विश्वविद्यालय के अधीन हुआ था।

सोसाइटी ऑफ द फ्रांसिस्कन मिशनरीज ऑफ मैरी (एफएमएम) द्वारा स्थापित इस कॉलेज में विज्ञान, मानविकी और वाणिज्य सहित स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रदान करता है।

चेन्नई का स्टेला मैरिस कॉलेज अपनी अकादमिक उत्कृष्टता के कारण देश भर के छात्रों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करता है। यह कॉलेज अपने छात्रों के अनुसंधान और इंटर्नशिप का भी खास ध्यान रखता है।

10. श्री वेंकटेश्वर कॉलेज, दिल्ली (Shri Venkateshwara College, Delhi)

  • स्थापना : 1961 ई.
  • स्थान : बेनिटो जुआरेज़ रोड, धौला कुआं, नई दिल्ली, भारत
  • कोर्स – BA, B.Sc, B.El.Ed, PG etc.
  • संपर्क : 01124112196
  • वेबसाइट : www.svc.ac.in

भारत के नई दिल्ली में स्थित श्री वेंकटेश्वर कॉलेज (SVC) दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आता है। इस कॉलेज की स्थापना वर्ष 1961 में हिंदू धर्म के प्रसिद्ध देव भगवान वेंकटेश्वर के नाम पर हुआ है।

दिल्ली का यह कॉलेज विज्ञान, मानविकी और वाणिज्य सहित स्नातक और स्नातकोत्तर तक की शिक्षा प्रदान करती है। कई वर्ष से अपनी बेहतर प्रदर्शन के कारण भारत के टॉप 10 कॉलेज के सूची यह शामिल है।

श्री वेंकटेश्वर कॉलेज विविध backgrounds के छात्रों को शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने हेतु एक मंच प्रदान करता है।

इन्हें भी पढे :-

भारत के अच्छे कॉलेज की लिस्ट और जानकारी

Share This Article
Leave a comment