इसुदान गढवी की जीवनी | Isudan Gadhvi Biography in Hindi

Isudan Gadhvi biography in Hindi, इसुदान गढवी जीवनी

इसमें आप Isudan Gadhvi biography in Hindi, इसुदान गढवी जीवनी, आयु, शिक्षा, पत्नी, जाति, संपत्ति, जीवन परिचय, Isudan Gadhvi religion, age, religion, education के बारें में जान सकेंगे।

जानिये कौन हैं Isudan Gadhvi

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए इसुदान गढ़वी आम आदमी की तरफ से गुजरात के मुख्यमंत्री का चेहरा है। गुजरात के जामनगर में जन्में इसुदान गढ़वी इससे पहले युवा पत्रकार थे।

जिन्होंने दूरदर्शन, विटीवी जिसे टीवी चेनल में काम किया। इसुदान गढ़वी गुजरात में ओबीसी समुदाय से आते हैं। 40 साल के इसुदान गढवी एक साफ सुथरे छवि के उभरते हुए राजनेता हैं।

राजनीति में आने से पहले वे एक सफल पत्रकार थे। इसुदान गढवी जीवनी से पता चलता है की उन्होंने गुजरात विद्यापीठ से पत्रकारिता और जन-संचार में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की और एक सफल पत्रकार बने।

पत्रकार से राजनेता बने इसुदान गढवी ने 2021 में आपं आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। इसुदान गढवी उस बक्त सुर्खियों में आए जब उन्होंने पत्रकारिता के दौरान वृक्षों के अवैध कटाई से संबंधित करोड़ों करोड रुपये के घोटाले का पर्दाफास किया था।

Isudan Gadhvi biography in Hindi, इसुदान गढवी जीवनी
Isudan Gadhvi biography in Hindi, इसुदान गढवी जीवनी

वे वीटीवी पर अपना प्रसिद्ध कार्यक्रम महामंथन के दौरान जनता के बीच सबसे अधिक लोकप्रिय हुए। साथ ही इसुदान गढवी गुजराती मीडिया में सबसे कम उम्र के चैनल हेड बनने का गौरव प्राप्त किया है। आइये इस लेख में इसुदान गढवी जीवनी के बारें में विस्तार से जानते हैं।

इसुदान गढवी की जीवनी संक्षेप में – Isudan Gadhvi Biography in Hindi

पूरा नाम इसुदान गढवी (Isudan Gadhvi)
जन्म स्थान द्वारका जिला गुजरात
जन्म तिथि 10 जन 1982
आयु (age)40 साल
पिता का नाम खेराजभाई गढवी
माता का नाम ज्ञात नहीं
जाति वर्ग ओबीसी
संपत्ति ज्ञात नहीं
पत्नी व बच्चे ज्ञान नहीं
राजनीतिक पार्टीआम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party)
शिक्षा Bachelor of Mass Communication
व्यवसायपत्रकार, राजनेता
वेबसाइटisudangadhvi.blogspot.com
ई-मेल ज्ञात नहीं
सम्‍पर्क नंबरज्ञात नहीं
सम्पत्तिज्ञात नहीं

इसुदान गढवी प्रारम्भिक जीवन

इसुदान गढवी का जन्म 10 जनवरी 1982 को गुजरात के जामनगर के पास द्वारका जिले के पिपलिया में हुआ था। इनके पिता जी का नाम पिता खेराजभाई है जो पेशे से किसान हैं।

शिक्षा दीक्षा – Isudan gadhvi education

उन्होंने जामनगर में अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की। आगे चलकर उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला लिया और अहमदाबाद चले गए। इसुदान गढवी नें गुजरात विद्यापीठ से पत्रकारिता और जन-संचार में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की।

कैरियर

अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद वे पत्रकारिता से जुड़ गए सबसे पहले वे कुछ दिनों तक दूरदर्शन में काम किया। इस दौरान उन्होंने दूरदर्शन के योजना नामक शो में काम किया।

उसके बाद ईटीवी गुजरात से जुड़ गए। ईटीवी गुजराती में उन्होंने पोरबंदर में वर्ष 2007 से 2011 तक काम किया। इस दौरान उन्होंने अपने कामों से सबका दिल जीता।

इस दौरान वे डांग और कपरादा जिले में वृक्षों के अवैध कटाई से संबंधित 150 करोडों रुपये के घोटाले की रिपोर्टिंग कर सुर्खियों में आए। वर्ष 2015 में वे वीटीवी गुजरात से जुड़ और चैनल प्रमुख बने।

वीटीवी पर उनका कार्यक्रम महामंथन बहुत पोपुलर हुआ। एक शो के द्वारा वे गुजरात के घर-घर तक पहुंचे। उन्होंने गुजराती मीडिया में सबसे कम उम्र के एडीटर बनने का गौरव हासिल किया।

गुजरात आम आदमी का CM कंडीडेट – Politician Isudan Gadhvi in Hindi

2022 गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी(AAP) ने अपना सीएम चेहरा घोषित किया गया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पत्रकार से नेता बने इसुदान गढ़वी को गुजरात के मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया था।

जैसा की जानते हैं की साफ सुधरी छवि वाला इसुदान गढ़वी पेशे से एक पत्रकार हैं। लोकप्रिय और साफ छवि वाले इसुदान गढवी ने वर्ष 2021 में आम आदमी पार्टी जॉइन किया था।

पार्टी स्तर पर एक सर्वे के बाद उन्हें AAP के तरफ से गुजरात के मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर दिया गया था। कहते हैं की गुजरात के मुख्यमंत्री के चेहरे का निर्धारण करने के लिए AAP के सर्वे में उन्हें 73% वोट मिले थे।

दिल्ली के चीफ मिनिस्टर अरविंद केजरीवाल ने 29 अक्टूबर को सूरत में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी कार्यकर्ता से राय पूछा था कि वे आप पार्टी की तरफ से गुजरात में मुख्यमंत्री के रूप में किसे देखना चाहते हैं।

इस रेस में कई नाम थे जिसमें इसुदान गढ़वी के आलवा गोपाल इटालिया, महासचिव मनोज सोरथिया जैसे कई नाम लिए जाते थे। लेकिन पार्टी कार्यकर्ता ने बहुमत से गुजरात में आम आदमी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पद का चेहरा के रूप में ईसुदान को चुना था।

राजनीतिक कैरियर

इन्होंने 2021 में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरिवाल के मौजूदगी में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इसुदान गढ़वी की रोचक बातें

  • इसुदान गढ़वी भगवान श्री कृष्ण की भूमि द्वारका से ताल्लुक रखते हैं
  • इसदुान गढ़वी का जन्म जामनगर के पास एक किसान परिवार में हुआ
  • गढ़वी सक्रिय राजनीति में आने से पहले एक सफल पत्रकार थे।
  • टीवी शो ‘महामंथन’ से मिली पहचान।
  • उन्होंने इसी वर्ष राष्ट्रीय संयुक्त सचिव बनाया गया।

संपर्क – Isudan Gadhvi Contact number

कहा जाता है इसुदान भाई अपनी व्यक्तिगत जानकारी आम लोगों से साझा करने में विश्वास नहीं रखते। लेकिन् अव वे आम आदमी की तरफ से गुजरात में होने वाले चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा हैं।

अव उन्हें अपना कान्टैक्ट नंबर जारी करना चाहिए ताकि आम जन उनसे संपर्क कर अपनी समस्या से अवगत करा सकें।

इसुदान गढ़वी धर्म Isudan Gadhvi religion in Hindi

गुजरात में आगामी विधानसभा के लिए इसुदान गढ़वी आम आदमी की तरफ से गुजरात के CM पद का चेहरा हैं। इसुदान गढ़वी हिंदू धर्म से आते हैं। है

FAQ’s

इसुदान गढ़वी कब और कहाँ हुआ था।

इसुदान गढ़वी गुजरात के जामनगर के पास द्वारका जिले में 1982 में हुआ था।

इसुदान गढ़वी के पिता का नाम क्या है?

इनके पिता किसान हैं। इसुदान गढ़वी के पिता का नाम खेराजभाई हैं।

इशुदान गढ़वी ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता कब ली?

इशुदान गढ़वी ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता 14 जून 2021 को ली?

इन्हें भी पढ़ें :

इंदिरा गांधी की जीवनी

बाहरी कड़ियाँ (External links)

Isudan Gadhvi Wikipedia in Hindi

Share This Article
Leave a comment