भारत की सबसे ऊंची इमारत 2023 | Bharat ki sabse unchi imarat |

Bharat ki sabse unchi imarat | भारत की सबसे ऊंची इमारत

जानें, भारत की सबसे ऊंची इमारत, भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग, Bharat ki sabse unchi imarat, Bharat ki sabse unchi building, India ki sabse unchi building, Bharat ki sabse badi building:-

हमारे देश भारत में ऊंची इमारत बनने की सुरुआत 1959 में हुई थी। जब देश की पहली सबसे ऊंची इमारत चेन्नई में एलआईसी बिल्डिंग (LIC Building in Chennai) निर्मित हुआ था।

इस इमारत की ऊंचाई 12 मंजिल तक थी। उसके बाद धीरे धीरे देश में आधुनिक टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेज़ी से विकास हुआ। फलतः मुंबई की 25 मंजिला इमारत उषा किरण बिल्डिंग ने इसे पीछे छोड़ दिया।

धीरे-धीरे भारत के विभिन्न शहरों में अनेकों ऊंची इमारतें बनने शुरू हो गई। अब तो भारत में एक से बढ़कर एक ऊंची बिल्डिंग्स देखने को मिल जाती हैं।

- Advertisement -

अगर अपने देश भारत की बात करें तो सबसे अधिक ऊंची इमारत मुंबई में स्थित है। इसी कारण से मुंबई को ऊंची इमारत का शहर भी कहा जाता है। माना जाता है की मुंबई में करीब 200 से अधिक गगनचुंबी इमारतें मौजूद हैं।

वहीं देश की राजधानी दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो यहाँ भी करीब 20 से ज्यादा गगनचुंबी इमारतों का निर्माण हो चुका है। इसके अलावा कोलकाता, बैंगलोर, हैदराबाद, पुणे, चेन्नई, अहमदाबाद में भी ऊंची इमारत देखने को मिल जाती है।

लेकिन इस लेख में भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग (Tallest building in India) के बारे में विस्तार से जानेंगे। हमारा प्रयास रहता है की आप तक सटीक जानकारी पहुंचाई जा सके।

भारत की सबसे ऊंची इमारत 2023 ( Bharat ki sabse unchi Imarat)

आइये भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग के बारे में (About Tallest Building in India) जानते हैं। जो हमारे देश का गौरव है।

Bharat ki sabse unchi imarat | भारत की सबसे ऊंची इमारत
Image credit – सोशल मेडिया

1. पैलेस रॉयल (Palace Royale)

इमारत का नामपैलेस रॉयल (Palace Royale)
स्थान – मुंबई
निर्माण वर्ष – 2008
इमारत की ऊंचाई – 320 मीटर
कुल मंजिलें – 88
वेबसाइट

भारत की सबसे ऊंची इमारत की लिस्ट में शामिल पैलेस रॉयल (Palais Royale) मुंबई के वर्ली में स्थित है। यह अबतक के भारत की सबसे ऊंची गगनचुंबी आवासीय टॉवर है।

पैलेस रॉयल की 320 मीटर अर्थात 1,050 फीट ऊंची है जिसमें 88 मंजिल बनी हैं। वर्ष 2008 में जब श्री राम मिल्स लिमिटेड के स्वामित्व वाली भूमि पर इस इमारत का निर्माण कार्य शुरू हुआ था।

तब यह यह माना जा रहा था की यह भारत की पहली सुपरटेक ऊंची इमारत होंगी। लेकिन कुछ कानूनी अर्चन के कारण बीच में इसका काम रुक गया और 2019 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इसका कार्य फिर से शुरू हुआ।

2019 में नीलामी के बाद इस अधूरी साइट को पूरा करने का जिम्मा ईमानदार शेल्टर्स नामक कंपनी ने लिया। आज इस इमारत की गिनती भारत के सबसे ऊंची संरचना में की जाती है।

Bharat ki sabse unchi imarat | भारत की सबसे ऊंची इमारत
पीरामल अरण्य आरव (Image credit social media)

2. पीरामल अरण्य आरव (Piramal Aranya Arav)

इमारत का नाम– पीरामल अरण्य आरव (Piramal Aranya Arav)
स्थान– मुंबई
निर्माण वर्ष
इमारत की ऊंचाई – 282.2 मीटर (926 फीट)
कुल मंजिलें – 83
वेबसाइट

पिरामल अरण्य अरव टॉवर भारत के मुंबई शहर के बाइकुला में स्थित एक आवासीय इमारत है। इस टॉवर के निर्माण पीरामल रियल्टी द्वारा किया जा रहा है। करीब 282 मीटर ऊंची इस इमारत में 83 फलोर होंगे।

इस बिल्डिंग का निर्माण आधुनिक जीवन शैली की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। जिसमें बैडमिंटन कोर्ट, लाइब्रेरी, साइकिलिंग और जॉगिंग ट्रैक, स्पा आदि जैसी सारी सुविधाएं शामिल हैं। संरचनात्मक रूप से यह बिल्डिंग बन चुका है। लेकिन पूरी तरह से यह बिल्डिंग 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है।

Bharat ki sabse unchi imarat | भारत की सबसे ऊंची इमारत
Image credit – wikipedia.org

3- वर्ल्ड वन (World One Tower Mumbai)

इमारत का नामवर्ल्ड वन (World One Tower)
स्थान– मुंबई
निर्माण वर्ष
इमारत की ऊंचाई – 280.2 मीटर (919 फीट)
कुल मंजिलें – 76
वेबसाइट
अनुमानित लागत– 291 मिलियन डॉलर

मुंबई में स्थित वर्ल्ड वन नामक प्रसिद्ध इमारत भारत की सबसे ऊंची इमारत में से एक है। इस बड़ी बिल्डिंग की ऊंचाई 919 फिट जो करीब 7 हेक्टेयर में निर्मित है। लोढ़ा ग्रुप द्वारा निर्मित इस इमारत का निर्माण कार्य 2011 में शुरू हुआ था।

प्रारंभ में इस बिल्डिंग को 442 मीटर तक ऊंचा ले जाने का प्लान था। लेकिन भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अनुमति नहीं मिलने से वर्तमान में इस टावर का निर्माण 919 फिट पर ही डिजाइन किया गया।

इस इमारत का काम 2022 में पूरी तरह से कम्प्लीट हो चुका है। 76 मंजिला इस बिल्डिंग में 18 लिफ्ट लगे हुए हैं। वर्ल्ड वन बिल्डिंग से मुंबई शहर के साथ अरब सागर के मनोरम दृश्य देखा जा सकता है।

Bharat ki sabse unchi imarat | भारत की सबसे ऊंची इमारत
इमेज क्रेडिट लोढ़ा ग्रुप

4- वर्ल्ड व्यू (World View)

इमारत का नामवर्ल्ड व्यू (World View)
स्थान– मुंबई
निर्माण वर्ष – 2020
इमारत की ऊंचाई – 280.2 मीटर (919 फीट)
कुल मंजिलें – 73
वेबसाइट
अनुमानित लागत– 521 मिलियन डॉलर

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई के वर्ली में स्थित इस इमारत की गिनती भारत की चौथी सबसे ऊंची बिल्डिंग में की जाती है। यह टावर इसमें रहने वाले लोगों के पूरी सुख-सुबिधा को ध्यान में रख कर बनाया गया है।

यह टावर वर्ल्ड क्रेस्ट और वर्ल्ड वन के मध्य स्थित है। यह इमारत यहाँ रहने वाले निवासियों को मुंबई शहर व अरब सागर का अविश्वसनीय दृश्य प्रदान करता है। 

भारत के प्रसिद्ध लोढ़ा ग्रुप द्वारा निर्मित वर्ल्ड व्यू (World View) इमारत की ऊंचाई 277.6 मीटर अर्थात 911 फीट है। 73 फ्लोर वाले इस बिल्डिंग की स्थापना 2020 में हुई। आधुनिक सुख सुविधाओं से युक्त  इस बिल्डिंग की अनुमानित लागत 321 मिलियन डॉलर आँकी गई है।

Bharat ki sabse unchi imarat | भारत की सबसे ऊंची इमारत
Lodha Trump Tower (इमेज क्रेडिट – lodhagroup.in)

5- लोढ़ा ट्रम्प टॉवर,  (Lodha Trump Tower)

इमारत का नामलोढ़ा ट्रम्प टॉवर(Lodha Trump Tower)
स्थान– मुंबई
निर्माण वर्ष – 2013
इमारत की ऊंचाई – 268 मीटर (879 फीट)
कुल मंजिलें – 76
वेबसाइट
अनुमानित लागत– 521 मिलियन डॉलर

लोढ़ा ट्रम्प टॉवर भारत के वर्ली मुंबई शहर में स्थित एक गगनचुंबी लक्जरी आवासीय इमारत है। लोढ़ा ग्रुप द्वारा इस गगनचुंबी लक्जरी आवासीय इमारत का निर्माणकार्य 2013 में शुरू हुआ था।

करीब 8 साल बाद 2020 में कम्प्लीट हुए इस इमारत की ऊंचाई करीब 270 मीटर है। शहर का ऊंची इमरत लोढ़ा ट्रम्प टॉवर इसमें रहने वाले को सारी सुख सुविधाएं प्रदान करता है।

सारी आधुनिक सुबिधाओं से लेस इस टॉवर मे स्विमिंग पूल,  निजी सिनेमा घर, जिम और स्पा जैसी लक्जरी सुविधाएं प्रदान करता है। यह बिल्डिंग मुंबई शहर और अरब सागर के शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है।

कुल मिलकर देखा जाय तो लोढ़ा ग्रुप द्वारा बनवाया गया यह टॉवर एक सुंदर डिज़ाइन की गई गगनचुंबी इमारत है।

Bharat ki sabse unchi imarat | भारत की सबसे ऊंची इमारत
इमेज क्रेडिट सोशल मीडिया

6. ओंकार 1973 टावर (Omkar 1973 Tower)

इमारत का नामओंकार 1973 टावर (Omkar 1973 Tower)
स्थान– मुंबई, भारत
निर्माणकर्ता – (Omkar Realtors & Developers )
इमारत की ऊंचाई – 267 मीटर (876 फीट)
कुल मंजिलें – 73
वेबसाइट – http://www.omkar1973.com
अनुमानित लागत– 521 मिलियन डॉलर

मुंबई के वर्ली में स्थित ओंकार 1973 टावर भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग में से एक है। 73 मंजिला इस इमारत को ओंकार रियल्टर्स (Omkar Realtors & Developers ) द्वारा डेवलप किया गया है।

इस टॉवर ऊंचाई 267 मीटर अर्थात 876 फीट है। जो भारत के 6ठे सबसे ऊंची बिल्डिंग होने का गौरव प्रदान करता है। यह इमारत ऊपरी मंजिल तक बन चुकी है, जिसे 2023 तक पूरी तरह कम्प्लीट होने की संभावना जताई जाती है।

इस टॉवर में थ्री फ्लोर अन्डर ग्राउन्ड पार्किंग की व्यवस्था है। जहां हजारों गाड़ियां पार्क की जा सकती है। इस टावर्स का डिजाइन फोस्टर्स+पार्टनर्स (Fosters+Partners) और इंटीरियर डिजाइन यूके की कंपनी Hirsch Bedner Associates (HBA) द्वारा किया गया है।

Bharat ki sabse unchi imarat | भारत की सबसे ऊंची इमारत
इमेज क्रेडिट सोशल मीडिया

7. नथानी हाइट्स (Nathani Heights)

इमारत का नामनथानी हाइट्स (Nathani Heights)
स्थान– मुंबई
निर्माण वर्ष – 2012
इमारत की ऊंचाई – 262 मीटर (860 फीट)
कुल मंजिलें – 72
वेबसाइट – http://www.nathanigroup.in/
अनुमानित लागत

नथानी हाइट्स भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में स्थित 7 वीं सबसे बड़ी ईमारत है। मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पास स्थित इस ऊंचाई 262 मीटर अर्थात 860 फीट हैं। इसका ऊंची टॉवर का निर्माण कार्य वर्ष 2012 के अंत में शुरू हुआ था

जिसे 2020 में पूरा कर लिया गया। 72 मंजिल वाले इस इमारत को Multiplex द्वारा develop किया गया है। मध्य मुंबई में स्थित गगनचुंबी इमारत नथानी हाइट्स से शहर और अरब सागर का विहंगम दृश्य देखा जा सकता है।

भारत के यह गगनचुंबी इमारत पूरी तरह से आधुनिक ढंग से सुसज्जित है। जिसमें जिम, स्पा, योगस्थान, स्विमिंग पूल, टेनिस कोर्ट और जॉगिंग ट्रैक जैसी कई सुविधाएं इसमें रहने वाले को प्राप्त है।

Bharat ki sabse unchi imarat | भारत की सबसे ऊंची इमारत
इमेज क्रेडिट सोशल मीडिया

8- थ्री सिक्स्टी वेस्ट टावर B (Three Sixty West Tower B)

इमारत का नामथ्री सिक्स्टी वेस्ट टावर B (Three Sixty West Tower B)
स्थान– मुंबई
निर्माण वर्ष – 2013
इमारत की ऊंचाई – 260 मीटर (853 फीट)
कुल मंजिलें – 66
वेबसाइट
अन्डरग्राउन्ड– 4 मंजिल

थ्री सिक्सटी वेस्ट टावर भी भारत के महाराष्ट्र राज्य के मुंबई में स्थित सबसे बड़ी बिल्डिंग है। मुंबई के वर्ली में स्थित इस इमारत की गिनीत भारत के आठवीं सबसे ऊंची इमारत में होती है। अरब सागर से इस यह इमारत मात्र 600 की दूरी पर है।

यहाँ से मुंबई शहर के साथ अरब सगार का अद्भुत नजारा देश जा सकता है। इस ऊंची ईमारत का निर्माण कार्य वर्ष 2011 से शुरू हुआ था जो 2022 में पूरा हुआ। 260 मीटर ऊंची इस इमारत में 66 मंजिल हैं।

Bharat ki sabse unchi imarat | भारत की सबसे ऊंची इमारत
इमेज क्रेडिट सोशल मीडिया

9. इंपीरियल टॉवर मुंबई भारत (Imperial Tower, Mumbai)

इमारत का नामइंपीरियल टॉवर मुंबई भारत (Imperial Tower, Mumbai
स्थान– मुंबई
निर्माण वर्ष – 2010
इमारत की ऊंचाई – 256 मीटर (840 फीट)
कुल मंजिलें – 60
वेबसाइट – https://sdcorp.in/the-imperial.html
निर्माणकर्ता – एसडी कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड

इंपीरियल टॉवर भारत के मुंबई में स्थित देश की सबसे ऊंची इमारत है। इस गगनचुंबी आवासीय इमारत की ऊंचाई 840 फीट है। इस टॉवर का निर्माण 2010 में रियल एस्टेट के जाने माने नाम एसडी कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा हुआ था।

वर्ष 2019 तक इस इमारत की गिनती भारत के सबसे ऊंची इमारत में होती थी। भारत के सबसे ऊंची टॉवर इंपीरियल में 60 से अधिक मंजिलें हैं। यह टॉवर सारी आधुनिक सुख सुविधा से लेस हैं।

इस इमारत के अंदर जिम, स्विमिंग पूल के अलावा मनोरंजन के लिए थिएटर भी उपलबद्ध हैं। 840 फिट ऊंची इस इंपीरियल टॉवर से मुंबई शहर और समुन्द्र का बड़ा ही मनोरम दृश्य दृष्टि गोचर होता है।

आधुनिक ढंग से डिजाइन किया गया इस टावर की सुंदरता देखते ही बनती है। इमारत के बाहरी भाग मे कांच और स्टील का प्रयोग द्वारा बड़ा ही मनोरम रूप दिया गया।

यह टॉवर मुंबई के बड़े बड़े हस्तियों का निवास स्थान है।  वर्ष 2019 तक यह भारत की सबसे बड़ी इमारत कहलाती थी।

Bharat ki sabse unchi imarat | भारत की सबसे ऊंची इमारत
इमेज क्रेडिट सोशल मीडिया

9. द 42, कोलकाता (The 42, Kolkata )

द 42 कोलकाता, भारत में स्थित एक भव्य गगनचुंबी आवासीय टॉवर है। वर्तमान में इसकी गिनति भारत की दूसरी सबसे ऊंची आवासीय इमारत में की जाती है। 65 मंजिला यह टावर 2019 में बनकर तैयार हुआ था।

इस बिल्डिंग की ऊंचाई 260 मीटर अर्थात 853 फीट है। इस गगनचुंबी इमारत से कलकता शहर और हुगली नदी का मनोरम दृश्यों देखा जा सकता है।

शानदार अपार्टमेंट वाला यह टॉवर सारी सुबिधाओं से युक्त है। इस इमारत में जिम, स्विमिंग पूल, थिएटर आदि सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस गगनचुंबी टॉवर (Tallest Buildings)  का निर्माण सारे होम्स और एलकोव रियल्टी के संयुक्त प्रयास से हुआ है।

यह टाबर कई अमीर और मशहूर लोगों का घर है। इस इमारत की विशेषता है की इसे भूकंप और तेज हवा को सामना करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। यह भारत की पहली इमारत मानी जाती है जिसमें डबल डेकर लिफ्ट प्रणाली लगा हुआ है।

Bharat ki sabse unchi imarat | भारत की सबसे ऊंची इमारत
वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, मुंबई (Image credit Google )

11. वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, मुंबई

इमारत का नामवर्ल्ड ट्रेड सेंटर, मुंबई
स्थान– मुंबई
निर्माण वर्ष – 2010
इमारत की ऊंचाई – 285 मीटर (935 फीट)
कुल मंजिलें – 52
वेबसाइट
निर्माणकर्ता

वर्ल्ड ट्रेड सेंटर भारत की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली शहर मुंबई में स्थति है। यह एक व्यावसायिक इमारत है। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, मुंबई की ऊंचाई 285 मीटर (935 फीट) है, जिसमें 52 मंजिलें हैं।

इस इमारत का निर्माण 2010 में पूरा हुआ था। इसकी गिनती भारत की तीसरी सबसे ऊँची इमारत में होती है। मुंबई का यह इमारत वर्ल्ड ट्रेड सेंटर्स एसोसिएशन से सम्बद्ध है। इस इमारत में

ऑफिस, मीटिंग रूम, प्रदर्शनी हॉल स्थित हैं। इसके छत पर हेलीपैड बना हुआ है जहां हेलिकॉप्टर उतरने की सुबिधा है। आधुनिक वास्तुकला का सुंदर उदाहरण यह टॉवर मुंबई शहर का एक प्रसिद्ध लैंडमार्क है।

FAQ

Q. भारत की सबसे ऊंची इमारत कौन सी है?

Ans. भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग पैलेस रॉयल है।

Q. भारत की दूसरी सबसे ऊंची बिल्डिंग कौन सी है?

Ans. भारत की दूसरी सबसे ऊंची बिल्डिंग सुपरनोवा स्पाइर है, यह वर्तमान में निर्माणाधीन है।

Q. भारत की सबसे ऊंची इमारत का नाम क्या है?

Ans. भारत की सबसे ऊंची इमारत का नाम मुंबई में स्थित पैलेस रॉयल है।

Q. भारत में सबसे ज्यादा ऊंची बिल्डिंग कहाँ है?

Ans. भारत में सबसे ज्यादा ऊंची बिल्डिंग देश की आर्थिक राजधानी मुंबई, महाराष्ट्र में हैं।

Q. भारत की सबसे ऊंची इमारत कौन और कहां है?

Ans. भारत की सबसे ऊंची इमारत पैलेस रोयले जिसकी ऊंचाई 320 मीटर है, मुंबई के वर्ली में स्थित है।

Q.भारत में सबसे ऊंची इमारत कौन सी है

Ans. भारत की सबसे ऊंची इमारत का नाम Palais Royale है। मुंबई के वर्ली में स्थित इस गगनचुम्बी इमारत की ऊंचाई 320 मीटर है।

Q. भारत की सबसे ऊंची इमारत कहां पर है

Ans. भारत की सबसे ऊंची इमारत मुंबई शहर और उसके आसपास स्थित हैं। मुंबई के सबसे ऊंची इमारत का नाम Palais Royale, Piramal Aranya Arav, World One, World View, Omkar 1973 Tower A आदि है।

Q. भारत में सबसे सुंदर इमारत का नाम क्या है?

Ans. भारत के सबसे सुंदर इमारत का नाम ताजमहल है, जो भारत के आगरा शहर में स्थित एक मकवरा है।

Q. भारत में सबसे ऊंचा घर किसका है?

Ans. भारत में सबसे ऊंचा घर अर्थात इमारत में पैलेस रोयले कहलाता है जो मुंबई के वर्ली में अवस्थित है।

Q. दुनिया की सबसे ऊंची इमारत कौन सी है

Ans. अभी तक दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में स्थित बुर्ज खलीफा है। दुनियाँ के सबसे ऊंचे इमारत की ऊंचाई 828 मीटर है। 160 मंजिला इस इमारत का निर्माण वर्ष 2010 में आवासीय और व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए हुआ है।

इन्हें भी पढ़ें : –

मुंबई की सबसे ऊंची इमारत

भारत की मुंबई शहर में सबसे ज्यादा गगनचुंबी इमारतें हैं। मुंबई की सबसे ऊंची इमारत का नाम पैलेस रॉयल है। 320 मीटर ऊंचाई वाला यह एक गगनचुंबी आवासीय इमारत है।

दिल्ली की सबसे ऊंची इमारत

वर्तमान में दिल्ली की सबसे ऊंची इमारत का नाम सिविक सेंटर है। दिल्ली की सबसे ऊंची इमारत की ऊंचाई करीब 110 मीटर है।

चीन की सबसे ऊंची इमारत

वर्तमान में चीन की सबसे ऊंची इमारत का नाम शंघाई टॉवर है। शंघाई में स्थित इस टावर की ऊंचाई 632 मीटर यह है। दुबई के बुर्ज खलीफा के बाद शंघाई टॉवर दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत मानी जाती है।

नोएडा की सबसे ऊंची बिल्डिंग

सुपरनोवा स्पाइरा की गिनती नोएडा की सबसे ऊंची बिल्डिंग में होती है। 80 मंजिलों वाली इस इमारत की ऊंचाई 300 मीटर बताई जाती है।

अमेरिका की सबसे ऊंची बिल्डिंग

न्यूयॉर्क शहर में स्थित वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की गिनती  अमेरिका की सबसे ऊंची बिल्डिंग में की जाती है। अमेरिका के इस इमारत की ऊंचाई 541 मीटर है।

सऊदी अरब की सबसे ऊंची बिल्डिंग

जैसे की हम सभी जानते हैं की सऊदी अरब के दुबई में स्थित बुर्ज खलीफा सऊदी अरब की सबसे ऊंची बिल्डिंग ही नहीं बल्कि दुनियाँ की सबसे ऊंची इमारत भी है।

इन्हें भी पढ़ें

मुंबई का इतिहास और जानकारी

भारत के अच्छी कॉलेज की जानकारी

भारत के टॉप 10 साइंस कॉलेज की जानकारी

Share This Article
Leave a comment