Duniya ki sabse khubsurat jagah | जानिये दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत जगह

Duniya ki sabse khubsurat jagah | जानिये दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत जगह

Facebook
WhatsApp
Telegram

Duniya ki sabse khubsurat jagah – दुनिया में अनेकों खूबसूरत जगह हैं जहां लोगों का घूमना-फिरना एक सपना होता है। कुछ ऐसी जगह जिसे देखकर आँखें फटी की फटी रह जाती है।

इन जगहों की खूबसूरती इतना अनुपम होता है की लोग लाखों रुपया खर्च कर इन स्थानों की सैर करते हैं। विश्व के कोने कोने से पर्यटक इन जगहों को देखने और यहां समय बिताने के लिए आते हैं।

हमारे देश भारत में भी कई खूबसूरत जगहें हैं। जिसकी हरियाली और खूबसूरती यकीनन आपका मन मोह लेगी। लेकिन इस लेख में भारत सहित दुनियाँ के कुछ ऐसी 10 खूबसूरत जगह की चर्चा की गई है।

जिसकी खूबसूरती यकीनन मानमोहित करने लायक है। तो चलिए जानते हैं Duniya ki 10 sabse khubsurat jagah के बारें मे विस्तार से : –

1. बोरा बोरा (Bora Bora Island French Polynesia)

Duniya ki sabse khubsurat jagah
बोरा बोरा (Duniya ki sabse khubsurat jagah photo credit – Pixaway)

यह आइलैंड प्रशांत महासागर में स्थित एक छोटा सा सुंदर द्वीप है। यह फ्रेंच पोलिनेशिया द्वीप समूह का हिस्सा है जिसकी प्राकृतिक सुंदरता अत्यंत ही मनमोहक और आश्चर्यजनक है।

चारों ओर दूर तक नजर आते समुन्द्र के नीले जल, सफेद रेतीले समुद्र तट और हरी भरी वादियाँ मन को मोह लेती है। बोरा बोरा द्वीप चारों तरफ से लैगून और कोरल रीफ से घिरा हुआ है।

स्नॉर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग के शौकीन पर्यटक के लिए यह द्वीप एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके अलावा पॉलिनेशिया का यह खूबसूरत आइलैंड दुनिया के Top 10 रोमांटिक डेस्टिनेशन में एक है।

यहां घूमने और छुट्टियां मनाने के लिए दुनियाँ भर से लाखों पर्यटक बोरा बोरा (Bora Bora island) की यात्रा करते हैं।

2. धरती का स्वर्ग भारत का कश्मीर (Kashmir India)

Duniya ki sabse khubsurat jagah
कश्मीर (Image credit Pixaway)

कश्मीर उत्तरी भारत में स्थित अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इसकी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता के कारण इसे “पृथ्वी पर स्वर्ग” कहा जाता है।

कश्मीर की वादियाँ अपने रंग विरंगे उद्यान, सफेद बर्फ से ढकी सुंदर पहाड़, खूबसूरत झीलों के लिए जाना जाता है। यहाँ पर पर्यटक ट्रेकिंग, स्कीइंग और झीलों में हाउसबोट का आनंद दूर-दूर से आते हैं।

गर्मी के दिनों में परिवार के छुट्टियों बिताने के लिए यह सबसे सुंदर डेस्टिनेशन हो सकता है। सर्दियों के मौसम में यहाँ का पारा शून्य से 15 डिग्री नीचे तक आ जाता है।

READ  All religions are equal in India - भारत में सभी धर्म बराबर हैं।

चारों तरफ इस इलाके में बर्फ की चादर विछ जाती है। लेकिन इस मौसम में भी यहाँ देशी और विदेशी सैलानी बड़ी संख्या में बर्फबारी का आनंद लेने पहुंचते हैं।

3. नॉर्दन लाइट्स, आइसलैंड (Northern Lights)

Duniya ki sabse khubsurat jagah
नॉर्दन लाइट्स, आइसलैंड (Image credit Pixaway)

नॉर्दन लाइट्स (Northern Lights) आइसलैंड अपनी अनुपम खूबसूरती के लिए पर्यटन की सूची में प्रमुख स्थान रखता है। यहां के कलरफुल पहाड़, खूबसूरत नदियां, पर्यटक का मन प्रफुलित कर देती है।

यहाँ की सबसे बड़ी विशेषता नॉर्दन लाइट्स है जो एक प्राकृतिक घटना है। यहाँ जब सूर्य की किरने पृथ्वी के वायुमंडल से टकराती है तब प्रकाश का एक खूबसूरत नजारा दृष्टिगोचर होता है।

वैज्ञानिक का मानना है की एक मध्यम आकार के सौर तूफान के चलते इस तरह की घटना घटित होती है जिसके चलते नॉर्दर्न लाइट्स पैदा होती हैं। इस नजारे को पर्यटक अपने कैमरे में कैद करना नहीं भूलते।

इस अद्भुत प्राकृतिक घटना को देखने लाखों पर्यटक देश-विदेश से इस आइसलैंड की यात्रा करना चाहते हैं।

4. सेंटोरिनी ग्रीस ( Santorini, Greece)

Duniya ki sabse khubsurat jagah
सेंटोरिनी ग्रीस ((Image credit Pixaway))

यह सेंटोरिनी एजियन सागर(Aegean Sea) में स्थित एक सुंदर द्वीप है। ग्रीस में स्थित यह स्थान अद्भुत सूर्यास्त के नजारे, नीली छतों वाले सफ़ेद घरों और खूबसूरत समुन्द्री तटों के लिए जाना जाता है।

यहाँ के सबसे प्रमुख दर्शनीय स्थल में काल्डेरा है जो ज्वालामुखी विस्फोट से निर्मित एक गड्ढा का नाम है। इस द्वीप के मुख्य शहर, फ़िरा से काल्डेरा और ईजियन सागर के मनोरम दृश्य दिखाई पड़ता है।

ग्रीस का यह ऐतिहासिक और अनुपम स्थान की गिनती Beautiful Places in the World में होती है। इसके अलावा ग्रीस का यह स्थल स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी प्रसिद्ध है। पर्यटक यहाँ ताज़ा समुद्री भोजन और स्थानीय वाइन का आनंद लेना पसंद करते हैं।

5. गोवा भारत (Goa India)

Duniya ki sabse khubsurat jagah
Goa India (Duniya ki sabse khubsurat jagah) (Image credit Pixaway)

गोवा भारत के पश्चिमी तट पर स्थित एक सुंदर छोटा सा राज्य है। गोवा भारत का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह अपने खूबसूरत समुद्र तटों, पुर्तगाली औपनिवेशिक वास्तुकला और जीवंत नाइटलाइफ़ के लिए जाना जाता है।

दुनियाँ भर से लोग इस खूबसूरत स्थल का लुफ़त उठाने आते हैं। यहाँ का शांत वातावरण, खूबसूरत समुन्द्री तट और खुशनुमा मौसम दुनिया भर के पर्यटकों गोवा आने को मजबूर करते हैं।

READ  भारत की सबसे ऊंची इमारत 2023 | Bharat ki sabse unchi imarat |

अपने समुद्र तटों और सांस्कृतिक विरासत के अलावा, गोवा पूरे दुनियाँ में अपने सुंदर जंगलों, नदियों और झरनों जैसी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी प्रसिद्ध है।

6. नियाग्रा फॉल्स, अमेरिका (Niagara Falls)

Duniya ki sabse khubsurat jagah
नियाग्रा फॉल्स, अमेरिका (Image credit Pixaway)

अमेरिका में स्थित इस वॉटरफॉल की अनुपम सुंदरता देखकर पर्यटक अचंभित हुए विना नहीं रह सकते। यहाँ करीब 160 फीट की ऊंचाई से गिरने वाला झड़ना पर्यटक को बहुत ही आकर्षक और अद्भुत लगता है।

अमेरिका में स्थित नियाग्रा फॉल्स की एक और विशेषता है की सर्दियों के मौसम में यह वॉटरफॉल जम जाता है। बर्फ में तब्दील होने के बाद यह देखने में और भी खूबसूरत लगता है।

यह प्रसिद्ध वाटर फॉल्स, कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका के सीमा पर सेंट लारेंस नदी के तट पर स्थित है। इस वाटरफॉल्स की खूबसूरती को निहारने दुनियाँ भर से प्रतिवर्ष हजारों पर्यटक यहाँ आते हैं।

7. पलावन द्वीप (Palawan Island)

Duniya ki sabse khubsurat jagah
पलावन द्वीप (Image credit Pixaway)

पलावन फिलीपींस के MIMAROPA क्षेत्र में स्थित एक द्वीपीय प्रांत है। फिलीपींस का यह स्थान अपने खूबसूरत समुद्र तटों, प्राकृतिक सुंदरता और विविध वन्य जीवन के लिए प्रसिद्ध है।

फिलीपींस असल में द्वीपों का समूह है इसमें से पलावन द्वीप सबसे सुंदर द्वीप है। साउथ चाइन सागर में स्थित इस मनोरम द्वीप पर करीब 10 लाख लोग प्रतिवर्ष घूमने आते हैं।

एक बार आपको धरती का स्‍वर्ग कहे जाने वाले दुनिया की सबसे बेहतरीन आईलैंड जरूर घूमना चाहिये।

8. मालदीव (Maldives)

Duniya ki sabse khubsurat jagah
मालदीव (Image credit Pixaway)

यह हिंद महासागर में स्थित एक छोटा सा सुंदर देश है। मालदीव अपने अत्यंत साफ जल, सफेद रेतीले समुद्र तटों और लक्ज़री रिसॉर्ट्स के लिए पूरे दुनियाँ में प्रसिद्ध है।

भारत और श्रीलंका के दक्षिण-पश्चिम में स्थित मालदीव असल में 1,000 से अधिक प्रवाल द्वीपों का समूह है। मालदीव अपने पर्यटन उद्योग के लिए भी जाना जाता है।

दुनिया भर से पर्यटक यहाँ के सुंदर समुद्र तटों, स्नॉर्कलिंग, गोताखोरी और लक्ज़री रिसॉर्ट्स का आनंद लेने के लिए मालदीव आते हैं। इसके अलावा मालदीव अपने मालदीवियन व्यंजनों के द्वारा भी पर्यटक को आकर्षित करता है।

पर्यटक यहाँ सैर के अलावा विभिन्न प्रकार के समुद्री भोजन का आनद उठाते हैं।

9. बाली द्वीप इन्डोनेसिया (Bali, Indonesia)

Duniya ki sabse khubsurat jagah
बाली द्वीप इन्डोनेसिया (Image credit Pixaway)

दुनिया का सबसे खूबसूरत जगह में बाली द्वीप का नाम गिना जाता है। विश्व भर से लाखों सेलानी अपनी छुट्टियां बिताने इस अनुपम द्वीप पर आते हैं। बाली, जावा और लोम्बोक के बीच स्थित विश्व विख्यात पर्यटन स्थल है।  

READ  नर्मदा नदी के बारे में संपूर्ण जानकारी | Information About Narmada river in Hindi

जिसकी कला, संगीत, नृत्य और मन्दिर मनमोहक हैं। यहां की राजधानी देनपसार नगर है। यह द्वीप में कला और संस्कृति का प्रधान स्थान है। यह द्वीप अपने खूबसूरत समुद्र तटों, अनूठी संस्कृति और अनुपम प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है।

10. ग्रेट बैरियर रीफ(The Great Barrier Reef, Australia)

Duniya ki sabse khubsurat jagah
ग्रेट बैरियर रीफ आस्ट्रेलिया (Image credit Pixaway)

यह प्रशांत महासागर में ऑस्ट्रेलिया के तट पर स्थित दुनिया की सबसे बड़ी कोरल रीफ प्रणाली कही जाती है। करीब 2,000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला यह स्थल मछली, कछुए, डॉल्फ़िन और शार्क जैसे समुद्री जीव जन्तु का शरण स्थल है।

ग्रेट बैरियर रीफ अपने क्रिस्टल क्लियर जल और खूबसरत समुद्री तटों के लिए सैलानी का पहली पसंद है। स्नॉर्कलिंग और डाइविंग के शौकीन के लिए ग्रेट बैरियर रीफ पहली पसंद हो सकती है।

यूनेस्को की विश्व धरोहर की सूची में शामिल ग्रेट बैरियर रीफ विश्व के प्राकृतिक आश्चर्यों की सूची में से एक है। इसके अलावा केरल का munnar hill भी दुनियाँ में प्रसिद्ध है।

टी गार्डन हिल ऑफ मुन्नार, केरल,

भारत समुन्द्र तट से घिरा भारत का अनुपम राज्य केरल अपने सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ के हिल्स और चाय के खूबसूरत बगान पर्यटक को आत्मविभोर कर देती है।

केरल में वैसे तो, कई स्थान दुनियाँ भर में प्रसिद्ध है जिसे देखने भारत के कोने-कोने से लोग केरल आते हैं। लेकिन यहां का मुन्नार हिल की खूबसूरती का कोई मिसाल नहीं है।

समुद्र तट से करीब 6500 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह हिल स्टेशन अपने खूबसूरत वादियाँ और टी गार्डन के लिए प्रसिद्ध है। इसक हिल स्टेशन के चारों तरफ फैले चाय के बगान खूबसूरत प्राकृतिक नजारा पेश करता है।

आपको दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत जगह (Duniya ki 10 sabse khubsurat jagah ) से संबंधित संकलित जानकारी जरूर अच्छी लगी होगी।

इन्हें भी पढ़ें :

भारत के टॉप 11 हिल स्टेशन की जानकारी

भारत की 10 सबसे ऊंची इमारत

F.A.Q

दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह कौन सी है?

दुनियाँ के अन्य खूबसूरत जगह में सेंटोरिनी, ग्रीस, बाली, इंडोनेशिया, बोरा बोरा, फ्रेंच, कश्मीर के डल झील आदि कई नाम हैं।

Amit

Amit

मैं अमित कुमार, “Hindi info world” वेबसाइट के सह-संस्थापक और लेखक हूँ। मैं एक स्नातकोत्तर हूँ. मुझे बहुमूल्य जानकारी लिखना और साझा करना पसंद है। आपका हमारी वेबसाइट https://nikhilbharat.com पर स्वागत है।

Leave a Comment

Trending Posts