कश्मीर में घूमने की टॉप 11 जगह | Kashmir me Ghumne ki Jagah | Top Tourist Places In Kashmir In Hindi

Kashmir me ghumne ki jagah | कश्मीर के दर्शनीय स्थल | कश्मीर में घूमने की जगह | TOURIST PLACES IN KASHMIR IN HINDI

कश्मीर में घूमने की टॉप 11 जगह की जानकारी – Kashmir me ghumne ki jagah In Hindi

Kashmir me ghumne ki jagahकश्मीर के दर्शनीय स्थल दुनियाँ भर के पर्यटक को अपनी ओर खिचती है। कश्मीर की खूबसूरती को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। धरती का स्वर्ग कश्मीर को यूं ही नहीं कहा गया है।

Contents
कश्मीर में घूमने की टॉप 11 जगह की जानकारी – Kashmir me ghumne ki jagah In Hindiकश्मीर के दर्शनीय स्थल के बारे में – Top Tourist Places In Kashmir In Hindi1. कश्मीर में घूमने की सबसे प्रसिद्ध जगह ‘श्रीनगर‘ – kashmir mein ghumne ki jagah Shrinagar In Hindi2. कश्मीर में घूमने की खुबसूरत जगह डल झील – Kashmir Me Ghumne Ki Jagah Dal lake In Hindi3. कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग – Kashmir Ke Prasidh Paryatan Sthal Gulmarg In Hindi4. कश्मीर के सबसे प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल हजरतबल दरगाह – Kashmir Ka sabse Prasidh Darshniya Sthal hajratbal dargah In Hindi5. कश्मीर में घूमने लायक खूबसूरत वादियां वाला जगह सोनमर्ग – Kashmir Me Ghumne Layak Jagah Sonmarg In Hindi6. कश्मीर का प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल बाबा बर्फानी (अमरनाथ) – Kashmir Ka Prasidh Darshniya Sthal Amarnath In Hindi7. कश्मीर के खूबसूरत पर्यटन स्थल ‘निशात और शालीमार बाग’ – Kashmir me ghumne ki jagah nishat & shalimarbag8. कश्मीर में घूमने की जगह ‘वुलर झील’ के बारे में – Kashmir Me Ghumne ki Jagah vular lake In Hindi9. कश्मीर के अद्भुत दर्शनीय स्थल ‘अनंतनाग’ के बारे में10. कश्मीर के दर्शनीय स्थल में में अग्रणी ‘हरी पर्वत’ – Kashmir Me Ghumne Ki Jagah hari parvat In Hindi11. कश्मीर के अति सुंदर पर्यटन स्थल ‘परी महल’ – Kashmir Me Ghumne Ki Jagah Pahalgam In Hindiकश्मीर के अन्य दर्शनीय स्थल – Kashmir Me Ghumne Ki anya Jagah In Hindiकश्मीर घूमने का सही समय – Best Time To Visit Kashmir In Hindiकश्मीर में घूमने कैसे जायें – How To Reach Kashmir In Hindiरेल मार्ग से कश्मीर कैसे घूमने जायें – How To Reach Kashmir By Rail In Hindiसड़क मार्ग से कश्मीर घूमने कैसे पहुंचे – How To Reach Kashmir By Road In Hindiकश्मीर कैसे पहुंचे हवाई मार्ग द्वारा – How To Reach Kashmir By Air In Hindi

कश्मीर की खूबसूरत वादियां देखकर लगता है की मानो प्रकृति ने यहाँ अपना सर्वस्व लूटा दिया है। कश्मीर का प्राकृतिक सौंदर्य अकल्पनीय है जो वर्वस ही मन को मोह लेती है।

सफेद हिम-चादर से अच्छादित हिमालय के गगनचुंबी चोटियों, रंग-बिरंगे फूलों से सजे उपवन, झीलों और झड़नों से मंडित कश्मीर की सुंदरता वास्तव में अद्वितीय है। ये अनुपम प्राकृतिक दृश्य कश्मीर के दर्शनीय स्थल के आकर्षण को और बढ़ा देती है।

कश्मीरी सेब से सजे बगान, फूलों से सजी क्यारी, अप्सराओं जैसी सुंदर युवतियों, केशर से सुशोभित खेत, हर दृष्टि-कोण से प्रकृति ने अपना प्यार कश्मीर के ऊपर लुटाया है।

- Advertisement -

कश्मीर की वादियां के खूबसूरती के कारण ही लाखों की संख्या में पर्यटक हर वर्षं यहाँ घूमने आते हैं। कश्मीर की खूबसूरती को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। आईए इस लेख में kashmir mein ghumne ki jagah kaun kaun si hai विस्तार से जानते हैं।

कश्मीर के दर्शनीय स्थल के बारे में – Top Tourist Places In Kashmir In Hindi

वैसे तो कश्मीर के अंदर अनेकों दर्शनीय स्थल हैं लेकिन इस लेख में 11 प्रसिद्ध कश्मीर की खूबसूरत वादियां का वर्णन किया गया है। आईए कश्मीर में घूमने की जगह के बारे में जानें –

1. कश्मीर में घूमने की सबसे प्रसिद्ध जगह ‘श्रीनगर‘ – kashmir mein ghumne ki jagah Shrinagar In Hindi

Kashmir me ghumne ki jagah | कश्मीर के दर्शनीय स्थल | कश्मीर में घूमने की जगह | TOURIST PLACES IN KASHMIR IN HINDI
इमेज क्रेडिट – commons.wikimedia.org

श्रीनगर अपने अद्भुत प्राकृतिक सुषमा के कारण यह कश्मीर के दर्शनीय स्थल में सर्वोपरि है। यह स्थल पर्यटक के लिए बड़ा ही रमणीक स्थल है। झेलम के तट पर स्थित अति सुंदर नगर श्रीनगर में घूमने की जगह बड़ा ही मनोरम है। यहाँ की छटा स्वर्ग की परिकल्पना को साकार करती नजर आती है।

कहते हैं की पौराणिक-काल का सूर्यनगर को आजकल श्रीनगर के नाम से जाना जाता है। प्राकृतिक सौंदर्य से लबालब यह शहर दो हिस्सों में बाँट कर देखा जा सकता है। पुराना और नए शहर के रूप में।

श्रीनगर का इतिहास करीब 2000 साल पुरानी है। नया श्रीनगर के बारें में कहा जाता है की इसे महाराजा प्रवरसेन ने स्थापित किया था।

श्रीनगर पशमीन शाल, लकड़ी की बनी सुंदर चीजें, सिल्क, और कश्मीरी आभूषण के प्रति पर्यटक काफी आकर्षित होते हैं। श्रीनगर की ऊंचाई समुन्द्र तल से ऊंचाई करीब 1760 की मि है। प्राकृतिक सुंदरता के लिए पर्यटक के बीच यह शहर काफी लोकप्रिय है।

करीब 100 की मि के वर्ग क्षेत्र में फैला यह शहर में पर्यटक के ठहरने के लिए कई अच्छे-अच्छे होटल उपलब्ध हैं। आप जम्मू से बस या टैक्सी के द्वारा आसानी से श्रीनगर पहुँच सकते हैं। यहाँ के डलझील कश्मीर का प्राकृतिक सौंदर्य को और भी बढ़ा देता है।

इन्हें भी पढ़ें : – बिहार के 11 प्रसिद्ध एतिहासिक पर्यटन स्थल

सिक्किम में घूमने लायक 11 सबसे खूबसूरत जगह

2. कश्मीर में घूमने की खुबसूरत जगह डल झील – Kashmir Me Ghumne Ki Jagah Dal lake In Hindi

Kashmir me ghumne ki jagah | कश्मीर के दर्शनीय स्थल | कश्मीर में घूमने की जगह | TOURIST PLACES IN KASHMIR IN HINDI

हम कश्मीर के दर्शनीय स्थल की बात करें और डल झील की चर्चा न हो। डल झील बस्ताव में कश्मीर के श्रीनगर का नाम आते ही डल झील की याद सहसा ही हो जाती है। डल झील, श्रीनगर के पास स्थित लगभग 12 की मि के क्षेत्र में फैला खूबसूरत जगह है।

सैलानियों के मुख्य आकर्षण का केंद्र डल झील, चारों तरफ से सुंदर बागों से घिरा है। प्रकृति का अनुपम उपहार डल झील करीब 6 की मि लंबी और 3 की मि चौड़ी है। यहाँ पर्यटक, houseboat in dal lake, बटर स्कीइंग और तैराकी का मजा ले सकते हैं।

डल झील के हाउस बोट का आकार करीब 10 फिट चौड़ी और 80 फिट लंबी होती है। पानी के ऊपर तैरता इस हाउस बोट के अंदर बैठकर एक अद्भुत ही आनंद आता है। डल झील का जल अत्यंत ही निर्मल और पारदर्शी है।

जल के अंदर खिले कुमुदनी और कमल के फूल डलझिल की सुंदरता को और भी बढ़ा देती है। रात के समय चाँदनी रात में जब चाँद की रोशनी इस झील के पारदर्शी जल से टकराती है तब एक अद्भुत दृश्य दिखाई पड़ता है।

चाँद से छिटककर जब चाँदनी डल झील के जल में प्रवेश करती है। तब लगता है की झील अपने पूर्ण यौवन में हो। उस बक्त का दृश्य बड़ा ही मनोहारी और अद्भुत दिखाई पड़ता है।

3. कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग – Kashmir Ke Prasidh Paryatan Sthal Gulmarg In Hindi

Kashmir me ghumne ki jagah | कश्मीर के दर्शनीय स्थल | कश्मीर में घूमने की जगह | TOURIST PLACES IN KASHMIR IN HINDI
इमेज क्रेडिट – Commons wikimedia

गुलमर्ग, कश्मीर में स्थित सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। कहते हैं की गुलमर्ग का प्राचीन नाम गैरमर्ग था। इसकी समुन्द्र तल से ऊंचाई लगभग 2700 फिट है। मार्च के बाद यहाँ आने का उत्तम समय है। कश्मीर के दर्शनीय स्थल गुलमर्ग, गोल्फ कोर्स और स्कीइंग ड्राइविंग प्रशिक्षण के लिए भी प्रसिद्ध है।

गुलमर्ग में दुनियाँ का सबसे ऊँचा गोल्फ कोर्स मौजूद हैं। यहाँ की वादियों में दूर-दूर तक देवदार के वृक्ष दिखाई पड़ते हैं। साथ ही यहाँ की वादियों में पाये जाने वाले मनमोहक पुष्प इसकी खूबसूरती को पंख लगा देती है।

4. कश्मीर के सबसे प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल हजरतबल दरगाह – Kashmir Ka sabse Prasidh Darshniya Sthal hajratbal dargah In Hindi

Kashmir me ghumne ki jagah | कश्मीर के दर्शनीय स्थल | कश्मीर में घूमने की जगह | TOURIST PLACES IN KASHMIR IN HINDI
इमेज क्रेडिट – विकिमेडिया

सफेद रंग की सुशोभित गुंबद के साथ स्थापित यह दरगाह हजरत मुहम्मद के केशों के लिए मशहूर है। कहते हैं की इस दरगाह में हजरत मुहम्मद साहब का एक बाल संरक्षित है। यह प्रसिद्ध दरगाह डलझिल के पश्चिमी तट पर निशात बाग के ठीक सामने स्थित है।

मुस्लिम समुदाय के लिए यह एक बड़ा धार्मिक स्थल है। दुनियाँ भर से लोग हजरतबल दरगाह दर्शन करने आते हैं।

5. कश्मीर में घूमने लायक खूबसूरत वादियां वाला जगह सोनमर्ग – Kashmir Me Ghumne Layak Jagah Sonmarg In Hindi

Kashmir me ghumne ki jagah | कश्मीर के दर्शनीय स्थल | कश्मीर में घूमने की जगह | TOURIST PLACES IN KASHMIR IN HINDI
इमेज क्रेडिट – विकिमिडिया

यह स्थल श्रीनगर लेह मार्ग पर स्थित है। इसके बारें में कहा जाता है की सोनमर्ग के पानी में सोना है। मान्यता है की इसके जल को छूने से लोगों का जीवन भी स्वर्णिम हो जाते हैं। अनुपम मनोहारी प्राकृतिक सुंदरता से लबालब यह स्थल चारों ओर से गगनचुंबी पर्बत शृंखला से घिरा हुआ है।

सदुर तक फैले हरे घास के मैदान और पास बहती सिंधु नदी इसकी सुंदरता को और दूना कर देती हैं। कहते हैं की स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से यह स्थल बड़ा ही लाभप्रद है। यहाँ की आबोहवा में शरीर को स्वस्थ करने के गुण मौजूद हैं।

पर्यटक को रुकने के लिए सोनमर्ग में उचित व्यवस्था है। इनही सब कारणों से सोनमर्ग का नाम कश्मीर के दर्शनीय स्थल में सुमार है।

6. कश्मीर का प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल बाबा बर्फानी (अमरनाथ) – Kashmir Ka Prasidh Darshniya Sthal Amarnath In Hindi

Kashmir me ghumne ki jagah | कश्मीर के दर्शनीय स्थल | कश्मीर में घूमने की जगह | TOURIST PLACES IN KASHMIR IN HINDI
इमेज क्रेडिट – अंग्रेज़ी विकिपीडिया

अमरनाथ हिन्दू समुदाय का प्रमुख तीर्थ स्थल है। अमरनाथ गुफा में हिम-निर्मित शिव-लिंग के दर्शन करने हजारों लोग प्रतिवर्ष यहाँ आते हैं। कहते हैं की इस प्रसिद्ध तीर्थ स्थान के बारें में पौराणिक काल में महर्षि भृगु ने जगत को अवगत कराया।

समुन्द्र तल से अमरनाथ की ऊंचाई करीब 3900 मि है। इस पवित्र गुफा में बर्फ के जमने से अपने आप शिवलिंग निर्मिती होता है। अमरनाथ की यात्रा बड़ा ही दुर्गम और खतरनाक माना जाता है। भोले भक्त अपनी यात्रा पहलगाँव से शुरू करते हैं और रास्ते में कई पड़ाव पर विश्राम करते हुए आगे बढ़ते हैं।

चारों ओर हिम से आच्छादित पर्बतमाला दर्शनार्थी के मन को मोह लेती है। लोग हर हर महादेव करते हुए आगे बढ़ते हैं। लेकिन जब वे अमरनाथ गुफा पहुँचकर बाबा बर्फानी का दर्शन करते हैं तब वे सारी थकान भूल जाते हैं।

अमरनाथ में बाबा बर्फानी का कपाट समानतः लगभग एक महीने तक खुला रहता है। लोगों की आस्थ और विश्वास का केंद्र अमरनाथ का नाम कश्मीर के दर्शनीय स्थल में अग्रणी है।

7. कश्मीर के खूबसूरत पर्यटन स्थल ‘निशात और शालीमार बाग’ – Kashmir me ghumne ki jagah nishat & shalimarbag

Kashmir me ghumne ki jagah | कश्मीर के दर्शनीय स्थल | कश्मीर में घूमने की जगह | TOURIST PLACES IN KASHMIR IN HINDI
इमेज क्रेडिट – विकिमिडिया

इस बाग का निर्माण जहांगीर ने अपने पत्नी नूरजहां के लिए कराया था। यह बाग भी अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। तरह-तरह के फूल और चिनार के पेड़ से सजा यह बाग पर्यटक को खूब आकर्षित करता है। कहते हैं की मुगल बादशाह अपनी पत्नी नूरजहां के साथ यहाँ अक्सर आया करते थे।

8. कश्मीर में घूमने की जगह ‘वुलर झील’ के बारे में – Kashmir Me Ghumne ki Jagah vular lake In Hindi

Kashmir me ghumne ki jagah | कश्मीर के दर्शनीय स्थल | कश्मीर में घूमने की जगह | TOURIST PLACES IN KASHMIR IN HINDI
By Maxx786 at English Wikipedia

कहते हैं की वुलर झील का पानी ताजा है तथा यह लगभग 120 कि मि के क्षेत्र में फैला हुआ है। वुलर झील, कश्मीर के दर्शनीय स्थल की सूची में सुमार एसिया का सबसे बड़ा ताजे जल का झील माना जाता है।

9. कश्मीर के अद्भुत दर्शनीय स्थल ‘अनंतनाग’ के बारे में

भगवान विष्णु के शैया के रूप में अनेकों फन फैलाए शेषनाग के नाम पर ही इस स्थल का नाम अनंतनाग पड़ा। इस स्थान पर अति पौराणिक राधा-कृष्ण के मंदिर के साथ ही भगवान भोले शंकर का मंदिर भी अवस्थित है।

Kashmir me ghumne ki jagah | कश्मीर के दर्शनीय स्थल | कश्मीर में घूमने की जगह | TOURIST PLACES IN KASHMIR IN HINDI

दो जल निकायों के बीच स्थित स्थित यह स्थल बड़ा ही मनमोहक दिखाई पड़ता है। कहते हैं की यहाँ बहने वाली झड़ना औषधीय गुण से परिपूर्ण है।

इन्हें भी पढ़ें – पटना के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल

10. कश्मीर के दर्शनीय स्थल में में अग्रणी ‘हरी पर्वत’ – Kashmir Me Ghumne Ki Jagah hari parvat In Hindi

Kashmir me ghumne ki jagah | कश्मीर के दर्शनीय स्थल | कश्मीर में घूमने की जगह | TOURIST PLACES IN KASHMIR IN HINDI
By Mohamad Talib Bhat – Own work, CC BY-SA 3.0, https://commons.wikimedia.org/w/index.php?curid=78020653

यह पर्वतीय क्षेत्र मुगल बादशाह के द्वारा बनबाये गये किले के चार दीवारी से घिरा है। इस चार दिबारी का निर्माण सम्राट अकबर ने सन 1592 से 1598 के मध्य कराया था। यह स्थल हिन्दू समुदाय के लिए भी खास है।

11. कश्मीर के अति सुंदर पर्यटन स्थलपरी महल’ – Kashmir Me Ghumne Ki Jagah Pahalgam In Hindi

Kashmir me ghumne ki jagah | कश्मीर के दर्शनीय स्थल | कश्मीर में घूमने की जगह | TOURIST PLACES IN KASHMIR IN HINDI
इमेज क्रेडिट – विकिमिडिया

यह स्थान श्रीनगर से करीब 10 की मि की दूरी पर है। कहते हैं की यह आलीशान महल कभी प्रसिद्ध बौद्ध मठ हुआ करता था।

कश्मीर के अन्य दर्शनीय स्थल – Kashmir Me Ghumne Ki anya Jagah In Hindi

यहाँ के अन्य प्रसिद्ध जगह में चश्माशाही, जुम्मा मस्जिद, शाह हमदान मस्जिद, अलपायर झील, अवन्तीपुर, कोकड़नाग, मार्तण्ड मंदिर, पहलगाँव, ममलेश्वर शिव आदि प्रसिद्ध हैं।

कश्मीर घूमने का सही समय – Best Time To Visit Kashmir In Hindi

वैसे तो साल भर कश्मीर का मौसम खुशनुमा होता है। लेकिन जाड़े के मौसम में कश्मीर घाटी में बर्फ गिरने से पूरा कश्मीर बर्फ से ढँक जाता है और ठंढ काफी बढ़ जाती है।

अधिकतर लोग गर्मियों में अपने बच्चे के साथ छुट्टी मनाने हेतु कश्मीर के इस दर्शनीय स्थल की तरफ रुख करते हैं। मई से अगस्त तक का मौसम पर्यटन के लिए बहुत ही अनुकूलित होता है। कश्मीर घूमने का उपयुक्त समय मई से लेकर अगस्त तक माना जाता है।

कश्मीर में घूमने कैसे जायें – How To Reach Kashmir In Hindi

कश्मीर सड़क, रेल और हवाई मार्ग के देश के कोने-कोने से जुड़ा हुआ है। आईए इसके बारे में जानते हैं।

रेल मार्ग से कश्मीर कैसे घूमने जायें – How To Reach Kashmir By Rail In Hindi

Kashmir me ghumne ki jagah | कश्मीर के दर्शनीय स्थल | कश्मीर में घूमने की जगह | TOURIST PLACES IN KASHMIR IN HINDI

अगर आप कश्मीर घूमने का मन बना रहे हैं तो आप देश के किसी कोने से रेल के द्वारा यात्रा कर कश्मीर पहुँच सकते हैं। कश्मीर जाने के लिए सबसे नजदीक का बड़ा रेलवे स्टेशन जम्मू-तवी है।

सड़क मार्ग से कश्मीर घूमने कैसे पहुंचे – How To Reach Kashmir By Road In Hindi

Kashmir me ghumne ki jagah | कश्मीर के दर्शनीय स्थल | कश्मीर में घूमने की जगह | TOURIST PLACES IN KASHMIR IN HINDI

अगर आप सड़क मार्ग से कश्मीर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आप देश के किसी कोने से सड़क मार्ग से जम्मू पहुच सकते हैं। जम्मू से करीब 300 किलोमीटर की दूरी तय कर कश्मीर की घाटी पहुंचा जा सकता है।

कश्मीर कैसे पहुंचे हवाई मार्ग द्वारा – How To Reach Kashmir By Air In Hindi

Kashmir me ghumne ki jagah | कश्मीर के दर्शनीय स्थल | कश्मीर में घूमने की जगह | TOURIST PLACES IN KASHMIR IN HINDI

हबाई मार्ग से कश्मीर की यात्रा करना सबसे आसान है। सबसे नजदीक का हवाई अड्डा श्री नगर और जम्मू हवाई अड्डा है। जहाँ देश के सभी प्रमुख शहर से हवाई मार्ग से जुड़ा हुआ है।

जाननें योग्य बातें (Related searches)

  • जम्मू से कश्मीर कितने किलोमीटर है
  • जम्मू टूरिस्ट प्लेस
  • जम्मू कश्मीर में घूमने लायक जगह
  • शिमला में घूमने की जगह
  • जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध मंदिर
  • वैष्णो देवी मंदिर के पास पर्यटन स्थल
  • कटरा के पास जम्मू पर्यटन स्थल
  • jaipur me ghumne ki jagah
  • gujrat me ghumne ki jagah
  • ghumne ki jagah in delhi
  • surat me ghumne ki jagah
  • lucknow me ghumne ki jagah
  • dehradun ghumne ki jagah

आपको कश्मीर में घूमने की जगह ( kashmir me ghumne ki jagah ) के बारे में यह जानकारी जरूर अच्छी लगी होगी।

Share This Article
Leave a comment