100 किमी के भीतर दिल्ली के पास हिल स्टेशन | Famous Hill Station near Delhi in Hindi

100 किमी के भीतर दिल्ली के पास हिल स्टेशन | Famous Hill Station near Delhi in Hindi
100 किमी के भीतर दिल्ली के पास हिल स्टेशन | Famous Hill Station near Delhi in Hindi

Famous Hill Station near Delhi: अगर आप दिल्ली के पास सबसे अच्छा हिल स्टेशन के बारें जानने के इच्छुक हैं तो यह लेख 100 किमी के भीतर दिल्ली के पास हिल स्टेशन के बारें में सटीक जानकारी प्रदान करेगा।

100 किमी के भीतर दिल्ली के पास हिल स्टेशन (Hill Station near Delhi)

हिल स्टेशन का नाम आते ही मन में प्रचंड गर्मी में भी सर्दी का सुखद अहसास से भर देता है। अगर आप 100 किमी के भीतर दिल्ली के पास हिल स्टेशन के बारें में जानना चाहते हैं तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है।

आप दिल्ली की चिलचिलाती गर्मी और शहर की भीड़-भाड़ से दूर कुछ पल सकुन का पल बिताना चाहते हैं। तो आप यहाँ राजधानी दिल्ली के पास सबसे अच्छा हिल स्टेशन के बारें में जानकारी पा सकते हैं।

हिमालय पर्वतमाला के बीच बसे इन हिल स्टेशनों की प्राकृतिक सुंदरता,  हरी-भरी घाटियों, बर्फ से ढकी चोटियों और मनमोहक दृश्य मन को मोह लेती है।

- Advertisement -

यहाँ आकार रोमांच और शांति दोनों का आनंद लिया जा सकता है। इस लेख में हम आपको दिल्ली के पास सबसे अच्छा हिल स्टेशन बारें में जानकारी देंगे।

दिल्ली के पास सबसे अच्छा हिल स्टेशन

आइए दिल्ली के पास कौन कौन से हिल स्टेशन है संक्षेप में जानते हैं।

मसूरी

दिल्ली से कुछ ही घंटों की दूरी पर स्थित मसूरी उतराखंड में स्थित एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। यहाँ के पहाड़ की सुंदरता देखते ही बनती है, इसी कारण मसूरी को “पहाड़ियों की रानी” के नाम से जाना जाता है।

आप यहाँ की सुखद जलवायु और दून घाटी के मनोरम दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा आप यहाँ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल केम्प्टी फॉल्स, गन हिल व्यूपॉइंट और प्रसिद्ध माल रोड में भी घूम सकते हैं।

100 किमी के भीतर दिल्ली के पास हिल स्टेशन में से एक यहाँ आप यहाँ रोमांच से भरा ट्रेकिंग और पैराग्लाइडिंग का भी आनंद ले सकते हैं।

नैनीताल

नैनीताल एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन दिल्ली से कुछ दूरी पर उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में स्थित है।  नैनीताल अपने खूबसूरत झीलों के लिए प्रसिद्ध है। इस खूबसूरत हिल स्टेशन अपने शांत वातावरण और सुखद मौसम के लिए भी जाना जाता है।

नैनीताल के चारों तरह बर्फ की सफेद चादर से ढँकी ऊंची ऊंची चोटियां अवस्थित है। यहाँ के दर्शनीय स्थलों में नैनीताल झील, टिफिन टॉप, किलबरी पक्षी अभयारण्य, नैना पीक आदि प्रमुख हैं।

शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी ‘शिमला’ अंग्रेजों के जमाने से ही एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है। अंग्रेजों के शासनकाल में यह भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी कही जाती थी। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता औपनिवेशिक काल की इमारतें आदि देखने योग्य हैं।

यहाँ के प्रमुख पर्यटन स्थल में जाखू हिल, क्राइस्ट चर्च आदि का नाम लिया जाता है। अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं तो यहाँ आप आइस स्केटिंग, स्कीइंग और ट्रेकिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों का लाभ उठा सकते हैं।

मनाली

ब्यास नदी घाटी में बसा ‘मनाली’ भारत का एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। दिल्ली से कुछ घंटों के सफर के बाद आप बर्फ से ढके पहाड़ों, हरे-भरे जंगलों और नदियों से घिरा मनाली पहुंचा जा सकता है।

प्रकृति प्रेमियों और रोमांच के शौकीनों के लिए मनाली स्वर्ग से कम नहीं है। यहाँ के प्रमुख आकर्षण में रोहतांग दर्रा, सोलंग घाटी और हडिम्बा देवी मंदिर आदि प्रसिद्ध हैं। एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए यहाँ पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग और स्कीइंग की सुविधा उपलबद्ध है।

ऑली

अगर आप दिल्ली के पास किसी शांत और गर्मी से राहत प्रदान करने वाले जगह की तलाश कर रहें हैं तो उतराखंड का औली आपके लिए सही जगह है।

उत्तराखंड का यह आकर्षक हिल स्टेशन बर्फ से ढकी चोटियों, सुंदर और मनोरम दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। औली स्कीइंग, केबल कार की सवारी और ट्रेकिंग के शौकीन के लिए भी शानदार जगह है।

डलहौजी

औपनिवेशिक काल में भारत के गवर्नर जेनरल लॉर्ड डलहौजी के नाम पर हिमाचल प्रदेश के इस हिल स्टेशन का नाम डलहौजी है। इसकी प्राकृतिक सुंदरता, मनोरम पहाड़ और सुखद मौसम पर्यटकों को अपनी तरफ खूब आकर्षित करते हैं।

इसी कारण से इसे लोग ‘भारत का मिनी स्विट्जरलैंड’ भी कहते हैं। डलहौजी के प्रमुख आकर्षण में पंचपुला जलप्रपात, दैनकुंड चोटी, चमेरा झील अन्य दर्शनीय स्थल प्रसिद्ध हैं। डलहौजी प्रकृति प्रेमी के लिए एक आदर्श स्थान है।

धनौल्टी

उतराखंड में गढ़वाल में स्थित धनोल्टी एक शांत और मनोरम हिल स्टेशन है। सदियों से यह स्थान अपनी सुंदरता और असीम शांति के लिए प्रसिद्ध है। इस हिल स्टेशन से सफेद बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियां बड़े ही मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है।

यहाँ के प्रमुख दर्शिनीय स्थल में इको पार्क, सुरकंडा देवी मंदिर और दशावतार मंदिर आदि प्रसिद्ध हैं। यह हिल स्टेशन एडवेंचर चाहने वाले के लिए कैंपिंग और ट्रेकिंग जैसी गतिविधियों भी प्रदान करती है।

हल्द्वानी

उत्तराखंड राज्य के कुमाऊँ क्षेत्र में स्थित हल्द्वानी एक सबसे आकर्षक हिल स्टेशनों में से एक है । इसे कुमाऊँ का प्रवेश द्वार के नाम से भी जाना जाता है।

इन्हें भी पढ़ें: राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट की सम्पूर्ण जानकारी

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (F.A.Q)

मुझे दिल्ली के पास 1 दिन की यात्रा के लिए कहाँ जाना चाहिए?

आप दिल्ली के पास एक दिन की यात्रा के लिए हरिद्वार, सोहना रोड, सूरजकुंड, मथुरा, आगरा आदि जगह पर जा सकते हैं।

दिल्ली के पास कौन सा हिल स्टेशन है?

दिल्ली के पास प्रमुख हिल स्टेशन में हल्द्वानी, नैनीताल, मनाली, डलहौजी, मंसूरी आदि नाम प्रसिद्ध हैं। यह सभी हिल स्टेशन जून में घूमने के लिए बेस्ट है।

Share This Article
Leave a comment