भारत के टॉप 11 खूबसूरत हिल स्टेशन | Famous Hill Stations In India in hindi

भारत के टॉप 11 खूबसूरत हिल स्टेशन | FAMOUS HILL STATIONS IN INDIA IN HINDI
Photo by KIRTAN CREATIVE on Pexels.com

भारत के टॉप 11 खूबसूरत हिल स्टेशन – Famous Hill Stations In India in hindi

भारत की प्राकृतिक सुंदरता दुनियाँ भर में मशहूर हैं। यहाँ के मनोरम खूबसूरत घाटियां, हरे भरे घास के मैदान, फूलों से सजी खूबसूरत वादियाँ, जंगल, झरने और पहाड़ इसकी सुंदरता को और भी निखार देती है।

जब गर्मी बढ़ती है तो हर किसी के मन में हिल स्टेशन का ख्याल आ जाता है। क्योंकि हिल स्टेशन का नाम सुनते ही वहाँ का सुखद मौसम, प्राकृतिक सुंदरता और एक सुखद अहसास का ख्याल जो मन में आ जाता है।

यही कारण है कि हर वर्ष सिर्फ भारत से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग इन खूबसूरत हिल स्टेशन पर आनंद लेना पसंद करते हैं। लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ शहर के शोर शराबे से थोड़ा दूर अपनी गर्मी की छुट्टी हिल स्टेशन में व्यतीत करना चाहते हैं।

वैसे तो कश्मीर से कन्या कुमारी तक भारत के कई राज्य में हिल स्टेशन मौजूद हैं। लेकिन भारत में कुछ चुनिंदा हिल स्टेशन हैं जहाँ पर्यटक की सबसे अधिक भीड़ देखी जाती है।

- Advertisement -

इन हिल स्टेशन की गिनती भारत के सबसे बेस्ट और famous हिल स्टेशन में की जाती है। इस लेख में भारत के ऐसे ही टॉप टेन हिल स्टेशन इन इंडिया की जानकारी दि गई है। जहाँ गर्मियों की छुट्टी बिताने का प्लान बनाया जा सकता है।

गर्मियों के मौसम में इन हिल स्टेशन में जाना और वहाँ इन्जॉय करना बहुत ही अच्छा लगता है। देश के कोने कोने से लोग इस Famous Hill Stations में कुछ पल व्यतीत करना चाहता है।

अगर आप भी बेस्ट हिल स्टेशन इन इंडिया के बारें में जानना चाहते हैं तो यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए। इन प्रसिद्ध 11 हिल स्टेशन का चुनाव मेरा खुद राय है। इसका कतई मतलब नहीं की भारत के अन्य हिल स्टेशन फेमस नहीं है।

आईए जानते हैं भारत का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन के बारें में –

1. श्रीनगर – Famous Hill Stations In India ‘Srinagarin hindi

भारत के टॉप 11 खूबसूरत हिल स्टेशन | Famous Hill Stations In India in hindi
भारत के टॉप 11 खूबसूरत हिल स्टेशन – Famous Hill Stations In India in hindi

कहा जाता है की अगर इस धरती पर कोई स्वर्ग है तो वह भारत के कश्मीर राज्य में अवस्थित है। वैसे तो पूरे कश्मीर की खूबसूरती अत्यंत ही मनमोहक है। जहाँ पर्यटक को बार-बार यहॉं आने का मन करता है।

कश्मीर की खूबसूरती को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। श्रीनगर की खूबसूरत डल झील, यहाँ के धार्मिक स्थल, पहाड़ और चारों ओर फैले रंग बिरंगे फूल, हरे भरे मैदान इसे और भी बेहद खूबसूरत बनाती है।

झेलम नदी के तट के पास स्थित श्रीनगर की गिनती कश्मीर के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल में होती है। इस कारण भारत का टॉप 11 सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन में श्रीनगर का नाम होना लाजमी है।

हालांकि यहाँ पर फैले आतंकवाद ने यहॉं के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ कर रख दिया। लेकिन जब हालात ठीक होंगे तब फिर से पर्यटक का सबसे पसंदीदा जगह अगर कोई होगा तो कश्मीर ही होगा।

यहॉं के दर्शनीय स्थल में शंकराचार्य पहाड़ी, इंदिरा गांधी ट्यूलिप गार्डेन और नागिन झील आदि प्रमुख हैं।

इन्हें भी पढ़ें : – कश्मीर में घूमने की टॉप 11 खूबसूरत जगह की जानकारी

2.  दार्जिलिंग – Darjeeling a Famous Hill Stations In India in hindi

भारत के टॉप 11 खूबसूरत हिल स्टेशन | FAMOUS HILL STATIONS IN INDIA IN HINDI

इसकी गिनती भारत के टॉप 11 सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन में होती है। यह भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में बागडोगरा रेलवे स्टेशन से महज 100 किमी की दूरी पर स्थित है। इस हिल स्टेशन की प्राकृतिक सुंदरता अत्यंत ही खूबसूरत और दर्शनीय है।

कहते हैं की यह स्थान स्वर्ग से कम नहीं लगता। यहाँ का मौसम और प्राकृतिक सुंदरता में मानो जादू है जो बरबस पर्यटक को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह हिल स्टेशन आज से नहीं बल्कि अंग्रेजों के शासन काल से ही मशहूर है।

यहॉं आने वाले पर्यटक टॉय ट्रेन का आनंद नहीं लेना भूलते। दार्जिलिंग सिर्फ खूबसूरती के लिए नहीं बल्कि अपने खूबसूरत चाय बगानों के लिए भी प्रसिद्ध है। यहॉं उगने वाली उत्तम कोटी की चाय की सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों से भी मांग रहती है।

इन्हें भी पढ़ें – दार्जिलिंग के पास सिक्किम के 11 खूबसूरत पर्यटन स्थल की जानकारी

3. ऊटी, तमिलनाडु – Ooty Famous Hill Stations In South India in

भारत के टॉप 11 खूबसूरत हिल स्टेशन | FAMOUS HILL STATIONS IN INDIA IN HINDI

भारत के प्रमुख हिल स्टेशन में ऊटी का नाम शामिल है। यह हिल स्टेशन भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित पर्यटक का पसंदीदा स्थल है। दक्षिण भारत के अन्य स्थानों की तुलना में ऊटी का मौसम ठंडा और सुखद रहता है।

सालों भर यहॉं का मौसम बड़ा ही खुशनुमा रहता है। अपने अद्भुत खूबसूरती के कारण ही South India के इस हिल स्टेशन को हमने Famous Hill Stations In India के अपने सूची में सम्मिलित किया है।

यहाँ चलने वाली टॉय ट्रेन का पर्यटक बेहद आनंद उठाते हैं। यहॉं की दर्शनीय स्थलों में बोटैनिकल गार्डन, ऊटी झील, कालाहट्टी झरना और कोटागिरी हिल प्रमुख हैं।

इन्हें भी पढ़ें – बिहार के 11 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल की जानकारी

4. मसूरी हिल स्टेशन – Mussoorie Famous Hill Stations In Uttarakhand of India in hindi ,

मसूरी का नाम भारत का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन में लिया जाता है। यह हिल स्टेशन भारत के उत्तराखंड राज्य में देहरादून से लगभग 40 किमी की दूरी पर स्थित है। गर्मियों के दिनों में यहॉं का मौसम बहुत ही सुहाना रहता है।

सुंदर पहाड़ों पर वसा मंसूरी इतना खूबसूरत है की इसे पहाड़ों की रानी कहा जाता है। गढ़वाल हिमालय पर्वतमाला की गोद में बसा हिल स्टेशन मसूरी की जलवायु सालों भर सुखद रहता है।

भारत के टॉप 11 खूबसूरत हिल स्टेशन | FAMOUS HILL STATIONS IN INDIA IN HINDI
Photo by Lisa Fotios on Pexels.com

समुद्र तल से करीब 7000 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह हिल स्टेशन सालों भर पर्यटक की पहली पसंद होती है। पर्यटक यहाँ आकार बर्फबारी का भी आनंद उठाते हैं।

मसूरी को बेस्ट हिल स्टेशन इन इंडिया बोला जा सकता है। यहॉं के अन्य प्रमुख दर्शनीय स्थल में केम्प्टी फाल, लाल दून, ज्वाला देवी मंदिर और आसपास फैले कई झरने प्रमुख हैं।

इन्हें भी पढ़ें – उत्तराखंड का इतिहास और जानकारी

5. हिल स्टेशन माउंट आबू – Mount Abu Famous Hill Stations In Rajasthan, India in hindi

राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू अपने खूबसूरती के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है। राजस्थान के गर्म मौसम बीच माउंट आबू का शीतल वातावरण अक्सर पर्यटक को अपनी ओर आकर्षित करता है।

कहते हैं की राजस्थान के राजे-महाराजे भी गर्मी से राहत पाने के लिए माउंट आबू की सैर पर जाते थे। सुंदर हरी-भरी पहाड़ियों से घिरा यह हिल स्टेशन बेहद ही मनमोहक लगता है।

भारत के टॉप 11 हिल स्टेशन माउंट आबू पर्यटन के साथ-साथ यह स्थान धार्मिक दृष्टिकोण भी बेहद खास है। यह हिंदु और जैन दोनों समुदाय के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

भारत के टॉप 11 खूबसूरत हिल स्टेशन | FAMOUS HILL STATIONS IN INDIA IN HINDI

यहाँ स्थित दिलवाड़ा का जैन मंदिर पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इसके अलाबा भी यहाँ बेहद सुंदर कलाकृतियों से सुसज्जित अनेकों मंदिर अवस्थित हैं।

इन्हें भी पढ़ें – राजस्थान राज्य की सम्पूर्ण जानकारी

6.  शिमला, हिमांचल प्रदेश – Shimla, Himachal Pradesh Famous Hill Stations In India in hindi

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का नाम भारत के प्रसिद्ध हिल स्टेशन में से एक है। यहॉं की खूबसूरती हमेशा से ही पर्यटक को बार-बार शिमला आने को बाध्य करती है। हिमाचल प्रदेश में स्थित यह हिल स्टेशन ब्रिटिश काल में अंग्रेजों का पसंदीदा जगह रहा है।

भारत के टॉप 11 खूबसूरत हिल स्टेशन | FAMOUS HILL STATIONS IN INDIA IN HINDI
Photo by Ramanpal singh on Pexels.com

अंग्रेजों के समय में यह हिल स्टेशन अंग्रेजों की ग्रीष्मकालीन राजधानी हुआ करती थी। यहाँ के हर स्थान पर ब्रिटिश साम्राज्य के समय झलक साफ दिखाई पड़ती है। गर्मियों के मौसम में जहॉं शिमला का मौसम बेहद ही सुहाना होता है।

वहीं पर सर्दियों के मौसम में भी पर्यटक बर्फबारी का मजा उठाने के लिए शिमला की तरफ रुख करते हैं। यहाँ के दर्शनीय स्थल में दि मॉल, तारादेवी मंदिर, क्राइस्ट चर्च, और शिमला स्टेट म्यूज़ियम आदि प्रमुख हैं।

7.  मुन्नार, केरल – Munnar Kerala South India Famous Hill Stations in hindi

मुन्नार एक मलयालम शब्द है जिसका अर्थ है तीन नदियों का संगम। यहॉं पर मधुरपुझा, नल्लथानी और कुंडली नदी का संगम है। केरल राज्य में स्थित यह हिल स्टेशन अपने प्राकृतिक सुंदरता के लिए अंग्रेजों के समय से ही प्रसिद्ध है।

भारत के टॉप 11 खूबसूरत हिल स्टेशन | FAMOUS HILL STATIONS IN INDIA IN HINDI
Famous Hill Stations In India

ब्रिटिश राज्य में यह स्थान अंग्रेजों का ग्रीष्म कालीन रिसॉर्ट हुआ करता था। यहॉं का मौसम बेहद ही खुशनुमा है यहॉं न ज्यादा गर्मी पड़ती है न ही ज्यादा सर्दी होती है।

यहाँ पर दूर-दूर फैले हरी-भरी चाय बागान, छोटी-छोटी नदियाँ और खूबसूरत झरने पर्यटक को बेहद आकर्षित करते हैं। यहॉं खेतों से आती मसालों की खुसबू को भी महसूस किया जा सकता है।

इन्हें भी पढ़ें – केरल राज्य की रोचक जानकारी

8. हिल स्टेशन अल्मोड़ा – Famous Hill Stations In India Almora in hindi

इस हिल स्टेशन को भारत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। विस्तृत भु-भाग में फैले बर्फीले पहाड़, हरी भरी घास के मैदान, कल-कल करती खूबसूरत झरने इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाती है।

भारत के टॉप 11 खूबसूरत हिल स्टेशन | FAMOUS HILL STATIONS IN INDIA IN HINDI

ट्रैकिंग के शौकीन के लिए अल्मोड़ा हिल स्टेशन उपयुक्त माना जाता है। पर्यटक द्वारा यहॉं आकर पर्यटक घूमने के साथ साथ ट्रैकिंग का भी मजा लिया जा सकता है। इस स्थान की खूबसूरती को देखकर लोग सारी थकान भूल जाते हैं।

साथ ही यह स्थान अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लाजबाब व्यंजन के लिए भी जाना जाता है। यदि आप अपने परिवार और बच्चों के साथ घूमना चाहते हैं तो यह हिल स्टेशन आपकी पहली पसंद हो सकती है।

यहॉं के अन्य पर्यटक स्थल में नैना देवी मंदिर, चताई मंदिर और कटारमल मंदिर प्रसिद्ध है।

इन्हें भी पढ़ें – 2 दिन के घूमने के प्लान हेतु भारत के प्रसिद्ध स्थल

9. मनाली, हिमाचल प्रदेश – Famous Hill Stations In India Manali, Himachal Pradesh in hindi

भारत के हिमाचल प्रदेश में स्थित मनाली का नाम खूबसूरत हिल स्टेशन में शुमार है। सदियों से मनाली को ऋषि और मुनियों का निवास स्थान भी रहा है। अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध मनाली के लिए किसी परिचय की जरूरत नहीं है।

भारत के टॉप 11 खूबसूरत हिल स्टेशन | FAMOUS HILL STATIONS IN INDIA IN HINDI

मनाली, पीर पंजाल और धौलाधार पर्वतमाला के ढलानों के मध्य बसा खूबसूरत हिल स्टेशनों में गिना जाता है। यहाँ के सुंदर मनमोहक नजारे, दूर तक फैले और फूलों से सजे मैदान, खूबसूरत झड़ने और झीलें, हवा में मौजूद धुंध मनाली की सुंदरता में चार चांद लगाती है।

यहां पर पर्यटक, रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग, हाइकिंग आदि का भरपूर आनंद लेते हैं। यहॉं की अन्य दर्शनीय स्थल में हिडिम्बा मंदिर, मुनि वशिष्ठ कुंड, व्यास नदी, जोगिनी झरना और  रोहतांग पास प्रमुख हैं।

इन्हें भी पढ़ें – हिमाचल परदेश की सम्पूर्ण जानकारी

10.   नैनीताल, उत्तराखंड – Nainital a Famous Hill Stations In India in hindi

भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित यह हिल स्टेशन बेहद खूबसूरत झीलों के लिए जाना जाता है। इस हिल स्टेशन से चारों तरफ झीलों का अद्भुत नजारा दिखाई पड़ता है।

भारत के टॉप 11 खूबसूरत हिल स्टेशन | FAMOUS HILL STATIONS IN INDIA IN HINDI
Photo by Liger Pham on Pexels.com

झीलों से से घिरा नैनीताल पर्यटक का मुख्य आकर्षण का केंद्र है। गर्मियों के दिनों में नैनीताल का खुसनुमा मौसम और वहाँ की सुंदरता लाखों की संख्या में पर्यटक अपनी ओर आकर्षित करती है।

साथ ही सर्दियों के मौसम में बर्फबारी भी इस हिल स्टेशन की शोभा को बढ़ाती है। यहाँ के दर्शनीय स्थल में नैनादेवी मंदिर, नैनीताल झील, नैना चोटी और पंडित जी.बी. पंत जैविक उद्यान आदि प्रसिद्ध हैं।

इन्हें भी पढ़ें – उत्तराखंड राज्य की सम्पूर्ण जानकारी

11. शिलॉन्ग, मेघालय – Shillong Famous Hill Stations In north east India in hindi

भारत के पूर्वोत्तर राज्य मेधालय में स्थित शिलांग हिल स्टेशन अपनी खूबसूरती के लिए विश्व प्रसिद्ध है। खूबसूरत खासी पहाड़ियों के मध्य स्थित शिलांग में विश्व का सबसे ऊँचा वॉटरफॉल भी स्थित है।

भारत के टॉप 11 खूबसूरत हिल स्टेशन | FAMOUS HILL STATIONS IN INDIA IN HINDI
Photo by Krivec Ales on Pexels.com

भारत का यह स्थान इतना सुंदर है की इसकी खूबसूरती के कारण इसे पूर्व का स्कॉटलैंड ने नाम से जाना जाता है। प्रचंड गर्मी के मौसम में बच्चे के साथ इन्जॉय करने के लिए शिलांग बेस्ट हिल स्टेशन इन इंडिया हो सकता है।

यहाँ के सबसे प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल में मॉवलिननॉन्ग वॉटरफॉल, ऑल सैंट चर्च, एलीफेंट फॉल, शिलॉन्ग व्यू पॉइंट और बटरफ्लाई म्यूज़ियम प्रमुख हैं।

इन्हें भी पढ़ें – ताजमहल का अद्भुत सौन्दर्य मेघालय की सम्पूर्ण जानकारी

हिल स्टेशन कहां है?

हिल स्टेशन सुंदर पहाड़ी पर बसे प्राकृतिक रूप से सबसे खूबसूरत स्थान को कहा जाता है। जहाँ का मौसम और मनमोहक वादियाँ सुखद अनुभूति प्रदान करता है। यहाँ भारत के कश्मीर से कन्याकुमारी तक बिभिन्न राज्यों में स्थित है।

हिल स्टेशन किस राज्य में है?

भारत के हिल स्टेशन की बाद करें तो यह कश्मीर, हिमाचल, केरल, तमिलनाडु, उतराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मेघालय, पश्चिम बंगाल में मुख्य रूप से स्थित है।

आपको भारत के टॉप 11 खूबसूरत हिल स्टेशन (Famous Hill Stations In India in hindi ) शीर्षक वाला यह लेख कैसा लगा अपने सुझाव से जरूर अवगत करायें।

Share This Article
Leave a comment