टॉप 10+ मसूरी में घूमने की जगह | Mussoorie mein ghumne ki jagah

टॉप 10+ मसूरी में घूमने की जगह | Mussoorie mein ghumne ki jagah

Facebook
WhatsApp
Telegram

मंसूरी भारत के उत्तराखंड में स्थित एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। सुंदर पहाड़ी से घिरा मसूरी में घूमने लायक जगह सैलानी को अत्यंत ही प्रभावित करता है।

पहाड़ी के मध्य स्थित मसूरी की खूबसूरती का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की इसे पहाड़ों की रानी कहकर संबोधित किया जाता है।

गंगोत्री और यमुनोत्री का प्रवेश द्वारा कहे जाने वाले इस खूबसूरत हिल स्टेशन की खोज अंग्रेज अफसर लेफ्टिनेंट ‘फ्रेडेरिक यंग’ ने की थी। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता, रमणीय और शांत वातावरण, पर्वत की ऊंची चोटी से टकराते और झूमते बादल बड़ा ही अद्भुत दृश्य प्रदान करता है।

इसकी अनुपम सुंदरता के कारण मसूरी में घूमने की जगह पर्यटक की पहली पसंद बन चुकी है। पहाड़ों की रानी मसूरी (Tourist Place Mussoorie) विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्‍थल बन चुकी है।

यहाँ सालोंभर सैलानियों का आना जाना लगा रहता है। गर्मि के मौसम में जहां मंसूरी का मौसम बड़ा है सुहावना होता है। वहीं सर्दियों के मौसम में भी बर्फ की चादर से ढकी मसूरी की सुंदर वादियां पर्यटकों के मन को आनंदित कर देती है।

आईए इस लेख में मसूरी में घूमने लायक जगह के बारें में विस्तार से जानते हैं।

प्रसिद्ध मसूरी में घूमने लायक जगह – Mussoorie mein ghumne ki jagah

मसूरी में घूमने की जगह | Mussoorie mein ghumne ki jagah

1. लाल टिब्बा – Laal Tibba in Mussoorie in Hindi

मसूरी में स्थित लाल डिब्बा यहां की सबसे प्रसिद्द घूमने की जगह माना जाता है। मसूरी की सबसे ऊंची चोटी में लाल डिब्बा का नाम आता है। अदमय ऊंचाई पर स्थित लाल डिब्बा से मसूरी का मनोरम नजारा दिखाई पड़ता है।

यहाँ की पहाड़ी लाल रंग के दिखने के कारण ही इसे लाल डिब्बा कहा जाता है। कुछ स्थानीय लोग लाल डिब्बा को डिपो हिल के नाम से भी जानते हैं। लाल डिब्बा मसूरी शहर से करीब 5 कीमी की दूरी पर स्थित है।

जहाँ पहुचने के लिए सवारी या ट्रैकिंग की सुविधा उपलब्ध है। समुन्द्र तल से करीब 7000 फिट की ऊंचाई पर स्थित इस स्थान पर ठंड बहुत होती है। हनीमून डेस्टिनेशन के साथ-साथ ट्रॅकिंग के शौकीन के लिए यह स्थान परफेक्ट है।

मसूरी में घूमने की जगह | Mussoorie mein ghumne ki jagah

2. केम्प्टी फॉल्स – Kempty Falls, Mussoorie in Hindi

केम्प्टी फॉल्स मसूरी से करीब 20 किमी दूर स्थित एक प्राकृतिक झड़ना है। इस झड़ना को मसूरी का सबसे सुंदर झड़ना माना जाता है। है। अत्यंत ऊंचाई (करीब 40 फिट) से गिरते जल की धारा एक सुंदर और अद्भुत दृश्य प्रदान करता है।

समुन्द्रतल से करीब 4500 फिट की ऊंचाई पर स्थित मसूरी का ‘केंपटी फॉल’ सबसे प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट में गिना जाता है। यहाँ जाने के लिए मसूरी से टैक्सी और बस की सुविधा उपलबद्ध है।

इन्हें भी पढ़ें: -  राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू की जानकारी हिंदी में | Mount Abu ki jankari in Hindi

जिस स्थान पर झड़ना का पानी गिरता है वहाँ एक पॉण्ड है जिसमें पर्यटक नहाने और स्विमिंग का आनंद लेते हैं। कहा जाता है की इस स्थान को पिकनिक स्थल के रूप में में विकसित करने का श्रेय ‘जॉन मेकिनन’ को जाता है।

3. तिब्बती बौद्ध मंदिर मसूरी – Tibetan Buddhist Temple Mussoorie in Hindi

मसूरी के पास स्थित यह मंदिर बौद्ध धर्म का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। तिब्बती बौद्ध मंदिर के दीवारों, छतों में बनी सुंदर नक्कासी देखने योग्य है।

यहाँ हैप्पी वैली नामक एक बड़ी सी तिब्बती बस्ती है, जहाँ काफी बड़ी संख्या में तिब्बती शरणार्थि रहते हैं। इस कारण से इस स्थान को मिनी तिब्बत भी कहा जाता है।

4. कंपनी बाग मसूरी – Company Bagh Mussoorie in Hindi

यह स्थान मसूरी लाइब्रेरी बस स्टैंड से करीब 3.5 किमी दूर है। मसूरी का यह बाग ‘म्यूनिसिपल गार्डन’ के नाम से भी जाना जाता है।  हैप्पी वैली क्षेत्र में स्थित मसूरी का यह स्थान अत्यंत ही लोकप्रिय और दर्शनीय है।

कहा जाता है की मसूरी का यह स्थान कभी बॉटनिकल गार्डन के नाम से भी जाना जाता था। मसूरी का यह स्थान पिकनिक स्थल के रूप में लोग खूब पसंद करते हैं। यह स्थान मसूरी में सबसे अधिक देखे जाने वाले स्थान में से एक है। यहाँ पहुचने के लिए मसूरी से टैक्सी मिल जाती है।

5. मसूरी की माल रोड (Mussoorie Mall Road)

मसूरी स्थित माल रोड नामक जगह एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। मसूरी स्थित माल रोड पूरब में पिक्चर पैलेस से होते हुए पश्चिम में पब्लिक लाइब्रेरी तक फैली है। यह मसूरी में स्थित एक मुख्य शॉपिंग हब है, जहां कई प्रसिद्ध स्टोर स्थित हैं। 

मसूरी के केंद्र में स्थित होने के कारण दिन भर यहाँ सैलानी की रौनक रहती है। मसूरी आने वाले सैलानी एक बार जरूर माल रोड में शॉपिंग कारण पसंद करते हैं। अंग्रेजों के समय में इसे विकसित किया गया था।

कहा जाता है की ब्रिटिश राज में माल रोड पर भारतीयों का प्रवेश वर्जित था। उस बक्त भारतीयों को इस रोड पर चलने की इजाजत नहीं थी।

6. गनहिल (Gun-hill in Mussoorie in Hindi)

समुद्र तट से करीब 2000 मीटर की ऊचाई पर स्थित मसूरी का गनहिल एक सुंदर पर्यटक स्थल है। यह मसूरी की दूसरी सबसे ऊँची चोटी मानी जाती है। यहाँ का प्राकृतिक दृश्य बड़ा ही मनमोहक लगता है।

गर्मियों में चारों तरफ छाई हरियाली और सर्दियों में बर्फ से ढके हुए पेड़ बहुत ही मनोरम दिखाई पड़ते हैं। यहाँ एक सुंदर जलाशय भी स्थित है। जिसका नजारा पर्यटक को रोमांचित करती है। यहाँ रोपवे का भी आनंद लिया जा सकता है।  

इन्हें भी पढ़ें: -  100 किमी के भीतर दिल्ली के पास हिल स्टेशन | Famous Hill Station near Delhi in Hindi

7. लेक मिस्ट मसूरी में घूमने की जगह – Lake Mist Mussoorie In Hindi

मसूरी के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल में लेक मिस्ट का नाम लिया जाता है। जहां आप अपने परिवार और बच्चों के साथ शांति और आनंद के कुछ क्षण बीता सकते हैं। क्वीन ऑफ हिल्स की सबसे मनोरम स्थल में शामिल लेक मिस्ट एक खूबसूरत प्राचीन झील है।

मसूरी में यह स्थल आपको केम्प्टी फॉल्स के तरफ जाते समय मिलता है। अगर आप मसूरी के खूबसूरत जगह की सैर करना चाहते हैं तो एक बार आपको के झील की अवश्य सैर करना चाहिये।

खुले आकाश, हरी भारी वादियाँ और शांतिपूर्ण परिवेश के मध्य स्थित इस झील में नौका विहार का अद्भुत आनंद लिया जा सकता है।

8. नाग टिब्बा ट्रेक – Nag Tibba

मसूरी में स्थित नाग टिब्बा ट्रेकिंग के शौकीन के लिए बड़ा ही प्रसिद्ध स्थल है। करीब 10000 फिट की ऊंचाई पर स्थित नाग टिब्बा सर्पाकार चोटी के लिए जाना जाता है।

चारों तरफ देवदार के पेड़ों से घिरी यहाँ की सुंदरता बड़ा ही मनमोहक है। अगर आप शहर के कोलाहल से दूर अपना वीकेंड मनाना चाहते हैं तो इस स्थान के बारें में सोचा जा सकता है।

9. Dhonalti (धनोल्टी)

मसूरी से करीब 25 किलो मीटर दूर धनोल्टी एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। समुन्द्रतल से करीब 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह स्थान बड़ा ही शांत और मनोरम है।

अगर आप शहर के शोर-शराबे से दूर गर्मी के दिनों में शीतल और प्राकृतिक वातावरण के बीच कुछ समय बिताना चाहते हैं, तो मसूरी के पास Dhonalti (धनोल्टी) एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यहाँ के पहाड़ बर्फ की चादर ओढ़ें बड़ा ही सुंदर दिखाई पड़ता है।

ऐसा नजारा आपको अन्यत्र देखने को नहीं मिल सकता। मसूरी से बस अथवा कार के माध्यम से इस स्थान पर आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहाँ धनोल्टी के पर्वत पर सुकुण्डा देवी का मंदिर भी दर्शनीय है। जहां से मसूरी का अनुपम दृश्य दिखाई पड़ता है।

10. झरीपानी फॉल्स मसूरी –Mussoorie Mein Ghumne Layak Jagah ‘Jharipani Falls’

मसूरी शहर से करीब 7 किमी दूर स्थित झरीपानी झरना एक सुंदर पिकनिक स्पॉट है। पास स्थित झरीपानी गाँव के नाम पर ही इस स्थान को नाम झरीपानी फॉल्स रखा गया है।

मसूरी शहर से झरीपानी झरना तक पैदल आसानी से पहुंचा जा सकता है। अगर आप प्रकृति के सुंदर नजारे का नजदीक से देखना चाहते हैं तो फॉल्स आपको जरूर पसंद आएगी।

इन्हें भी पढ़ें : ऋषिकेश में घूमने लायक 10 प्रसिद्ध जगह

11. मसूरी झील Mussoorie lake in Hindi 

मसूरी झील एक मानव निर्मित अत्यंत ही सुंदर झील है। इस कृतिम झील का निर्माण मसूरी सिटी बोर्ड एवं देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें: -  World Tourism Day 2023: आज है विश्व पर्यटन दिवस, जाने कैसे हुई थी इस दिन की शुरुआत, क्या है इस साल की थीम

मसूरी से करीब 7 किलो मीटर दूर देहरादून मार्ग पर स्थित यह झील पिकनिक स्पॉट के लिए सबसे अच्छी जगह है। अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता के मध्य स्थित इस सुंदर झील में वोटिंग की सुविधा उपलबद्ध है।

यहाँ पर्यटक अपने परिवार और बच्चों के साथ नौका विहार का आनंद ले सकते हैं। यहाँ से दून की घाटी का सुन्दर नजारा साफ देखा जा सकता है। प्रतिवर्ष देश विदेश से लाखों पर्यटक इस खूबसूरत झील का नजारा देखने मसूरी आते हैं।

12. कैमल्स बैक रोड –

मसूरी में घूमने के शीर्ष पर्यटन स्थल में से यह एक है। इसका निर्माण 1845 में किया गया था। यहाँ टेलिस्कोप लगी हुई है जहाँ से बद्रीनाध, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और नंदा देवी की चोटियाँ को साफ देखा जा सकता है।

मसूरी के अन्य दर्शनीय स्थल –

  • जॉर्ज एवरेस्ट हाउस – मसूरी के सबसे खूबसूरत जगह में से एक इसे पार्क एस्टेट के नाम से भी जाना जाता है।
  • हाथी पाव – मसूरी का यह स्थान प्रकृति और एडवेंचर प्रेमी के लिए बेहद ही खास है।
  • मसूरी का क्राइस्ट चर्च – मसूरी के इस पुराने चर्च का निर्माण 1836 ईस्वी में हुआ था।
  • कैम्ब्रिज बुक डिपो (Cambridge Book Depot),
  • कुलरी बाजार (Kulri Bazaar),
  • हिमालयन वीवर्स(Himalayan Weavers),
  • गांधी चौक(Gandhi Chowk),
  • लंढौर बाजार(Landour Bazaar),
  • बेनोग वाइल्ड लाइफ सेंचुरी
  • सिस्टर मार्केट (Sisters Bazaar) आदि प्रमुख हैं।

मसूरी घूमने का सही समय

अगर आप मसूरी में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो वहाँ घूमने का सबसे अच्छा समय मार्च से लेकर जुलाई के बीच का अच्छा हो सकता है। क्योंकि इस बक्त यहाँ का मौसम अत्यंत ही सुखद होता है।

इसके अलावा एक हिल स्टेशन में भीषण तेज गर्मी के दिनों में घूमेने का अहसास अलग हो सकता है। यहाँ पर घूमने के लिए आपके पास कम से कम दिन तो होना ही चाहिए।

मसूरी जाने का खर्च –

आप मसूरी में कितने दिन बिताना चाहते हैं, इसके अनुसार आप का बजट तय हो सकता है। लेकिन अगर आप एक से दो दिनों के लिए मसूरी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो कम खर्च में काम चल सकता है। आपको यहाँ 1,000 से लेकर 5000 तक के होटल के कमरे आपको मिल जाएंगे।

मसूरी में सबसे अच्छी जगह कौन सी है?

मसूरी में घूमने की प्रसिद्ध जगह में केम्प्टी फॉल्स एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। इसके अलावा लाल टिब्बा, गन हिल प्वाइंट, मसूरी, कंपनी गार्डन, झरीपानी जलप्रपात, ज्वालाजी मंदिर आदि प्रसिद्ध है।

Amit

Amit

मैं अमित कुमार, “Hindi info world” वेबसाइट के सह-संस्थापक और लेखक हूँ। मैं एक स्नातकोत्तर हूँ. मुझे बहुमूल्य जानकारी लिखना और साझा करना पसंद है। आपका हमारी वेबसाइट https://nikhilbharat.com पर स्वागत है।

Leave a Comment

Trending Posts