100 किमी के भीतर जयपुर के पास पर्यटन स्थल व घूमने की जगह | Top 11 Jaipur Tourist Places In Hindi

Jaipur Tourist Places In Hindi – राजस्थान में घूमने की जगह की बात हो और जयपुर पर्यटन स्थल की चर्चा न हो ऐसा हो नहीं सकता। गुलावी शहर के नाम से मशहूर जयपुर में अनेकों पर्यटक स्थल हैं।

जयपुर के आसपास के पर्यटन स्थल अपनी समृद्ध विरासत और संस्कृति के कारण प्रतिवर्ष लाखों पर्यटक को अपनी तरफ आकर्षित करता है। इस लेख मे 100 किमी के भीतर जयपुर के पास पर्यटन स्थल की जानकारी प्रदान की गई है।

ये सभी पर्यटन स्थल की गिनती जयपुर के ऐतिहासिक स्थल में भी होती है। आइये जानते हैं top 10 Jaipur tourist places with name in Hindi विस्तार से।

1. जयपुर सिटी पैलेस (City Palace) – Famous Jaipur Tourist Places In Hindi

सिटी पैलेस जयपुर का सबसे प्रसिद्ध इतिहासिक महल है। इसकी गिनती जयपुर शहर के प्रसिद्ध ऐतिहासिक तथा दर्शनीय स्थलों में होती है। इस खूबसूरत महल की आधारशिला जयपुर के संस्थापक राजा सवाई जयसिंह माधो ने करवाया था।

जयपुर के पास पर्यटन स्थल व घूमने की जगह | Jaipur Tourist Places In Hindi

महल परिसर के अंदर स्थित सुंदर महल, इमारतें, विशाल आंगन और बाग़-बगीचे देखने योग्य है। सिटी पैलेस जयपुर का निर्माण दो वास्तुकारों (Architect) विद्याधर भट्टाचार्य और सर सैमुअल स्विंटन जैकब के सहयोग से हुआ था।

महल के खूबसूरत नक्काशीदार मेहराब, सोने व रंगीन पत्थरों की फूलों वाली आकृतियों से सुशोभित दीवार सैलानी को अचंभित करती है।

सिटी पैलेस के मूजियम में चांदी के एक बड़े पात्र रखे हैं जिसका नाम ‘गंगाजली’ है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज इस पात्र की गिनती विश्व के सबसे बड़े चांदी के जारों में होती है।

सिटी पैलेस जयपुर के परिसर में बने ‘चंद्र महल’, ‘मुबारक महल’ और दीवान-ए-खास देखने योग्य है। सिटी पैलेस की खूबसूरती से आकर्षित होकर देश विदेश से लाखों पर्यटक जयपुर आते हैं।

सिटी पैलेस घूमने का समय – सुबह 90:00 बजे से शाम के 5:00 बजे तक
सिटी पैलेस की एंट्री फीस – भारत के लोगों के लिए 100 रुपया तथा विदेशी पर्यटकों के लिए 400 रुपया

2. नाहरगढ़ किला – Nahargarh Fort a Historical Jaipur Tourist Places In Hindi

जयपुर के पास स्थित नाहरगढ़ किला एक प्रसिद्ध इतिहासिक कीला है। अरावली पर्वतमाला की तराई में स्थित इस किले से पूरा जयपुर शहर को देखा जा सकता हैं।

जयपुर के पास पर्यटन स्थल व घूमने की जगह | Jaipur Tourist Places In Hindi

इस किले का निर्माण महाराजा जय सिंह ने सन 1734 ईस्वी में करवाया था। निर्माण के शुरूआत में इस किले का नाम सुदर्शनगढ़ रखा गया था। लेकिन बाद में इस किले का नाम बदलकर नाहरगढ़ कर दिया गया।

नाहरगढ़ किले जयपुर के प्रसिद्ध तीन किलों में से एक है। यह कीला आमेर किले और जयगढ़ किले के साथ मिलकर जयपुर शहर सुरक्षा कवच प्रदान करता था।

इस किले परिसर में बॉलीवुड फ़िल्म रंग दे बसंती और शुद्ध देशी रोमांस जैसी फिल्म की शूटिंग भी हुई है।

3. जयगढ़ किला – Jaigarh Fort

जयगढ़ किला राजस्थान के गुलाबी जयपुर शहर का प्रसिद्ध इतिहासिक किला है। आमेर और नाहरगढ़ कीला के बाद जयगढ़ दुर्ग जयपुर को अभेद सुरक्षा प्रदान करता था।

जयगढ़ किला राजस्थान की राजधानी जयपुर का एक पहाड़ी किलों है। इस किले में विश्व की सबसे बड़ी तोप रखी है, जिसका नाम ‘जयवाना तोप है। जयगढ़ किले का निर्माण सवाई जय सिंह द्वारा 18 वीं शताब्दी में हुआ था।

जयपुर के पास पर्यटन स्थल व घूमने की जगह | Jaipur Tourist Places In Hindi

उन्ही के नाम पर इस किले का नाम जाइगढ़ किला रखा गया। जयपुर के इस किले को आमेर और नाहरगढ़ की तुलना में सबसे मजबूत किला माना जाता था। जयपुर के ऐतिहासिक स्थल में इसका नाम सम्मिलित है।

इस किले की मजबूत संरचना के कारण कहते हैं की इस किले पर कोई भी राजा बड़ा आक्रमण करने में सफल नहीं हो सका। जयपुर का यह किला अपने सुंदर वास्तुकला के साथ-साथ अकूत खजाने के लिए भी सुर्खियां में रहा है।

4. जल महल – Jal Mahal

जल महल (jal mahal) जैसा कि इसके नाम से ही प्रतीत होता है। जयपुर का यह खूबसूरत महल पानी के बीचो-बीच निर्मित सुंदर इमारत है। जल महल (वाटर पैलेस) जयपुर के पास देखने के लिए सबसे सुंदर राजसी स्थान है।

मान सागर झील के मध्य स्थित इस महल को पहली बार देखने से लगता है की कोई महल जल में तैर रहा हो। जल महल की वास्तुकला दर्शक को अचंभित करती है।

जयपुर के पास पर्यटन स्थल व घूमने की जगह | Jaipur Tourist Places In Hindi

इस महल के निर्माण के संबंध में कोई आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं मिलता है लेकिन कहा जाता है की इसे महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने बनवाया था

5. हवा महल – Hawa Mahal

गुलावी नागरी जयपुर की पहचान हवा महल (hawa mahal) का निर्माण महाराजा सवाई सिंह ने 1799 में किया था। यह महल अपनी अदम्य खूबसूरती के लिए जाना जाता है।

इस महल के निर्माण के पीछे उद्देश्य था की शाही महारानियों पर्दे में रहकर बाहर होने वाले त्योहारों और उत्सवों को देख सकें। राजपूताना और इस्लामिक वास्तुकला का मिश्रण इस महल में कुल 953 झरोखे है।

जयपुर के पास पर्यटन स्थल व घूमने की जगह | Jaipur Tourist Places In Hindi

पांच मंजिल इस महल में ऊपर की मंजिल पर जाने के लिए सीढ़ी नहीं बल्कि रास्ते बने हैं। हवा महल की खास बात एक और है की यह महल बिना किसी ठोस नींव के खड़ा है।

हवा महल के ऊपरी मंजिल से जयपुर का खूबसूरत नजारा दिखाई पड़ता है। अगर आपर जयपुर जाने का प्लान कर रहे हैं तो हवा महल को जरूर देखना चाहिये। हवा महल के खुलने का समय – सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रहता है।

6. अंबेर किला व महल – Amber Fort And Palace

जयपुर के इस किले को पहले ‘कदीमी महल’ के नाम से जाना जाता था। कहते हैं की आमेर किले का नाम भगवान शिव के एक नाम अंबिकेश्वर पर पड़ा।

लेकिन कुछ विद्वानों के अनुसार यह नाम हिन्दू देवी दुर्गा के एक नाम अंबा से लिया गया। जयपुर से करीब 11 किलो मीटर दूर आमेर किला को अम्बर किले के नाम से भी जाना जाता है।

इस किले को राजा मान सिंह ने सन् 1592 ईस्वी में बनवाया था। जयपुर का आमेर किला एक सुंदर वास्तुकला का उदहारण हैं। इस किले के निर्माण में संगमरमर और लाल बलुआ पत्थरों का इस्तेमाल हुआ हैं।

जयपुर के पास पर्यटन स्थल व घूमने की जगह | Jaipur Tourist Places In Hindi

इस किले परिसर में बने दीवान-ए-आम, शीश महल, सुख मंदिर और केसर क्यारी देखने लायक है। किले में चार द्वार बने हैं लेकिन आमेर किले में प्रवेश केवल सूरज पोल नामक द्वार से होता है।

अगर आप जयपुर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस किले को जरूर देखना चाहिये।

आमेर किला खुलने का समय : सुबह 9 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक

7. अल्बर्ट हॉल म्यूज़ियम – Albert Hall Museum in Hindi

जयपुर में स्थित अल्बर्ट हॉल संग्रहालय राजस्थान का सबसे ओल्ड संग्रहालय है। राजस्थान का यह प्रसिद्ध संग्रहालय राम निवास उद्यान में अस्थित है।

जयपुर के पास पर्यटन स्थल व घूमने की जगह | Jaipur Tourist Places In Hindi

भारत और अरवी वास्तुशैली में निर्मित इस म्यूजियम को गवर्नमेंट सेंट्रल म्यूजियम के नाम से भी जाना जाता है। इस संग्रहालय में राजस्थान के संस्कृति और विरासत की झलक देखी जा सकती है।

यहाँ प्राचीन समय के कई बस्तुओं का संग्रह आपको देखने को मिल जायेगा। इस संग्रहालय की आधारशिला 6 फरवरी 1876 को प्रिंस ऑफ वेल्स ‘अल्बर्ट एडवर्ड’ की जयपुर यात्रा के दौरान रखी गई थी।

इस संग्रहालय के गलियारों की दीवारों को को भिन्न-भिन्न प्रकार की भित्ति चित्रों से सुशोभित किया गया है। इसमें प्राचीन सिक्के ,संगेमरमर की कला, मिटटी के बर्तन और मिस्र की ममी रखी हुई है।

8. जंतर मंतर – Jantar Mantar jaipur

जंतर-मंतर राजस्थान के जयपुर में स्थित में स्थित एक ऐतिहासिक स्मारक है। जयपुर का जंतर-मंतर की गिनति भारत की सबसे विशाल खगोलीय वेधशाला में होती है। जयपुर में घूमने की प्रसिद्ध स्थल में जंतर मंत्रर का नाम आता है।

जयपुर स्थित इस जंतर-मंतर को विश्व प्रसिद्ध संस्था यूनेस्को ने विश्व विरासत की सूची में शामिल किया है। जंतर मंतर का निर्माण 1734 में राजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने कराया था।

इसके वेधशाला के निर्माण के पीछे का मुख्य उद्देश्य खगोल विज्ञान की मदद से अन्तरिक्ष व समय के बारे में अध्ययन कर सटीक जानकारी प्राप्त करना था। जंतर-मंतर में लगे हजारों वर्ष पुराने यंत्र अभी भी काम कर रहें हैं।

जयपुर के पास पर्यटन स्थल व घूमने की जगह | Jaipur Tourist Places In Hindi

यह चीज पर्यटक को अचंभित करती है। इसके यंत्र को देखकर उस काल के तकनीक का भी पता चलता है। इस वेधशाला में 14 प्रमुख यन्त्र लगे हैं.

साथ ही जंतर मंतर जयपुर में दुनियाँ की सबसे बड़ी पत्थर की ‘सूर्य घड़ी’ लगी है। जयपुर ट्रिप के दौरण जंतर-मंतर घूमना आपके लिए एक सुखद अनुभव हो सकता है।

9. सिसोदिया रानी बाग इन हिंदी – Sisodiya Rani Bagh in Hindi

सिसोदिया रानी बाग जयपुर राजस्थान में स्थित एक सुंदर बाग है। यह गार्डन गुलाबी नगरी जयपुर शहर से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

प्रेम का प्रतीक जयपुर का यह प्रसिद्ध गार्डन अपने सुंदर हरे-भरे बगीचे, रंग विरंगे सुंदर फूलों की क्यारी के लिए जाना जाता है। रानी सिसोदिया जयपुर नरेश, सवाई जय सिंह की रानी थी।

सवाई जय सिंह ने प्रेम की एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए अपनी रानी सिसोदिया के लिए इस बाग का निर्माण 1728 में करवाया था।

जयपुर के पास पर्यटन स्थल व घूमने की जगह | Jaipur Tourist Places In Hindi

इस बाग का सुंदर नजारा पर्यटक को मनमोहित कर देती है। आज सिसोदिया रानी बाग की गिनती जयपुर के सबसे सुन्दर गार्डन में होती है।

10. सैंट्रल पार्क – Central Park Jaipur in Hindi

जयपुर का Central Park राज्य के सबसे लोकप्रिय और बड़ा पार्क है। सेंट्रल पार्क की गिनती जयपुर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल में होती है। जहाँ लोग शहर की भागम-भाग भरी जिंदगी से कुछ पल निकालकर कर यहाँ सुकून पाते हैं।

जयपुर के पास पर्यटन स्थल व घूमने की जगह | Jaipur Tourist Places In Hindi
सैंट्रल पार्क जयपुर

यहाँ के शांत वातावरण और चारों तरफ फैली हरियाली पर्यटक को मंत्रमुग्ध करती है। इस पार्क का निर्माण जयपुर विकास प्राधिकरण ने करवाया था।

इस पार्क की सबसे खास विशेषता है की यहाँ देश के सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहा है। यह ध्वज यहाँ आने वाली सैलानी के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र है।

11. गलताजी मंदिर – Galtaji Temple in Hindi

गलताजी, राजस्थान राज्य के जयपुर में स्थित एक प्राचीन धर्मस्थल है। गलता तीर्थ पर स्थित मंदिर गणपती देवा को समर्पित है। इसे जयपुर स्थित एक तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता है।

अरावली की तराई में स्थित इस स्थल पर बने मंदिर, मंडप और पवित्र कुंड पर्यटक के खास आकर्षण का केंद्र विंदु है। साथ ही चारों तरफ फैली मनोरम हरियाली यहाँ की सुंदरता में चार चाँद लगाती है।

जयपुर शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित गलताजी मंदिर परिसर में प्राकृतिक ताजी पानी के झरने और पवित्र कुण्ड दर्शनीय हैं।

जयपुर के पास पर्यटन स्थल, घूमने की जगह | Top 11 Jaipur Tourist Places In Hindi
गलताजी मंदिर जयपुर (Galtaji Temple Jaipur)

कहा जाता है की यह स्थल गालव ऋषि की तपोभूमि थी। यहाँ स्थित गलता जी कुंड में स्नान करना पुण्यदायक माना जाता है। इन जल कुण्डों के के बारें में कहा जाता है की यह कभी नहीं सूखता।

हरवर्ष लाखों लोग इस मंदिर परिसर में आकार स्थान और दर्शन करते हैं। जयपुर के आसपास के पर्यटन स्थल में गल्ताजी का नाम प्रमुख है।

मंदिर में घूमने का समय – सुबह 5 बजे से रात के 8 बजे तक

जयपुर घूमने का सही समय

जयपुर घूमने का सबसे उपयुक्त समय अक्टूबर के बाद का हो सकता है। क्योंकि अक्टूबर से दिसंबर के बीच यहाँ का मौसम पर्यटन के अनुकूल पाया जाता है।

इस दौरान जयपुर का तापमान 15 से 25 के बीच और मौसम सुहाना रहता है। आप अपने पर्यटन के दौरान जयपुर की फेमस चीज के बारें में अच्छी तरह अवगत हो सकते हैं।

जयपुर घूमने में कितना खर्चा आएगा

इतिहासिक नगरी जयपुर में महंगा से महंगा और सस्ता से सस्ता होटल मौजूद है। आप अपने बजट के अनुसार इसका चुनाव कर सकते है। Jaipur tourist places ticket price भी स्थान के अनुसार अलग है।

जिसका वर्तमान मूल्य आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा यहाँ चलने वाली जयपुर दर्शन बस सेवा का भी कम बजट में लाभ उठाया जा सकता है।

जयपुर कैसे पहुंचे (How to reach jaipur city)

राजस्थान का यह गुलावी नगरी जयपुर रेल, रोड और वायुमार्ग से देश विदेश के सभी कोनों से जुड़ा हुआ है। आप रेल मार्ग से जयपुर शहर पहुंचकर यहाँ की सैर कर सकते हैं।

जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भी जहाँ आप भारत कई प्रसिद्ध शहर से सीधी फ्लाइट उपलबद्ध है।

इन्हें भी पढ़ें

मेहरानगढ़ किला का इतिहास और विशेषताएं

वेब स्टोरी जयपुर पर्यटन स्थल के बारें में (Jaipur tourism Webstory in Hindi)

जयपुर के पास अन्य प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – More Tourist Places near Jaipur in Hindi

  • गोविंद देव जी मंदिर
  • मोती डूंगरी मंदिर
  • अक्षरधाम मंदिर
  • जयपुर मोम म्यूजियम
  • डॉल म्यूजियम
  • अनोखी म्यूजियम
  • राम निवास बगीचा
  • जयपुर चिड़ियाघर
  • चांद बावड़ी (Chand Baori),
  • चोखी ढाणी(Chokhi Dhani),
  • महारानी की छतरी(Maharani ki Chhatri),

जयपुर की फेमस चीज क्या है?

जयपुर के फेमस चीज में कई इतिहासिक किला और महल प्रसिद्ध हैं। जिसे देखने प्रतिवर्ष लाखों सैलानी जयपुर आते हैं। जयपुर के प्रसिद्ध चीज की सूची में हवा महल, जंतर मंतर, आमरे, नाहरगढ़ और जयगढ़ का किला, म्यूज़ीअम, पार्क आदि के नाम शामिल हैं।

बाहरी कड़ियाँ (External links)

जयपुर के दर्शनीय स्थल(Jaipur Tourist Places In Hindi) – विकिपीडिया

Share This Article
Leave a comment