Top 11 tourist places in bihar in hindi – बिहार के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

Famous Tourist Place In Bihar
Famous Tourist Place In Bihar

tourist places in bihar in hindi – बिहार के टॉप 11 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

Tourist places in Bihar in hindi – बिहार, चार राज्यों उत्तर प्रदेश, झारखंड, प-बंगाल और एक तरफ से नेपाल देश की सीमा-रेखा से घिरा हुआ है। इसका इतिहास बहुत ही गौरवपूर्ण रहा है। यह धरती बुद्ध, महावीर, और सम्राट अशोक की रही है।

बिहार में अनेकों प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं। बिहार के पर्यटन स्थल अतीति काल से बिहार की धरती को गौरान्वित करती रही है। ये पर्यटक स्थल अपनी एतिहासिक महत्ता के कारण अक्सर ही पर्यटक को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है।

बिहार पर्यटन विभाग बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अनेकों कदम उठा रही है। इस लेख में बिहार के 11 famous tourist place का वर्णन किया गया है।

अगर आप बिहार के पर्यटन स्थल पर निबंध लिखना चाहते हैं अथवा बिहार का प्रसिद्ध स्थल की जानकारी चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए सहायक हो सकता है।

- Advertisement -

बिहार के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – bihar tourist places in hindi

1. बिहार टूरिस्ट प्लेस patna bihar

बिहार के प्रमुख शहर में पटना का नाम आता है। बिहार राज्य की वर्तमान राजधानी पटना पतित पावन गंगा नदी के तट पर वसा एक ऐतिहासिक शहर है। अजातशत्रु ने मगध की राजधानी को राजगृह से स्थानतरित कर पाटलीपुत्र (पटना) को बनाया। पर्यटक के लिए पटना में घूमने की जगह में कई स्थान प्रसिद्ध हैं।

यही से सम्राट अशोक ने अपने राज्य का संचालन किया। बाद में शेरशाह सूरी ने इसे संवारा और इसका नाम पाटलीपुत्र से बदल कर पटना हो गया। अतीत काल के गौरवशाली इतिहास के अवशेष आज भी इस शहर में देखे जा सकते हैं।

बिहार टूरिस्ट प्लेस patna bihar के लिस्ट में पटना का गोलघर, संजय गाँधी जैविक उदधान, पटना साहिब, बड़ी पटन देवी मंदिर, अगम कुआं, प्राचीन पटलीपुत्र के अवशेष आदि प्रमुख हैं। पटना स्थित हनुमान मंदिर को बिहार के प्रमुख मंदिर में गिना जाता है।

इन्हें भी पढ़ें : – पटना में 10 प्रसिद्ध घूमने लायक जगह

2. महाबोधि मंदिर ‘गया’ – famous Tourist place in Bihar in hindi

बिहार का प्रसिद्ध स्थल में महाबोधि मंदिर बेहद ही खास महत्व रखता है। यह स्थान बौद्ध धर्म से जुड़ा हुआ है। इसी स्थान पर लगभग 2500 वर्ष पहले पीपल वृक्ष के नीचे भगवान बुध ने तप किया था।

कहते हैं की 49 दिनों की कठोर तपस्या के पश्चात वैशाख माह की पूर्णिमासी को उन्हें दिव्य ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। वह पीपल का वृक्ष बर्तमान में बोधिवृक्ष के नाम से प्रसिद्ध है।

Top 11 tourist places in bihar in hindi – बिहार के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल
Famous Tourist Place In Bihar

भगवान बुध के जन्म दिवस के अवसर पर विश्वभर के बौद्ध समुदाय के लोग यहां भगवान बुद्ध की पूजा हेतु जमा होते हैं। बौद्ध मन्दिर के अंदर भगवान बुद्ध का पद्माकार आसन है। दुनियाँ भर के पर्यटक का यह आकर्षण का केंद्र था।

इन्हें भी पढ़ें : – महाबोधि मंदिर का इतिहास और रोचक जानकारी

3. पित्तरों की मोक्ष स्थली गया

पितरों के तर्पण के लिए गया का विशेष महत्व है। भारत के कोने-कोने से लोग पिंड दान के लिए गया जाते हैं। ऐसी मान्यता है की यहॉं पर पिंड दान करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

पौराणिक कथा के आधार पर कहते हैं की असुर गयासुर ने अपने पिता की हत्या का प्रतिशोध लेने के लिए देवताओं से युद्ध छेड़ दिया था। फलतः स्वयं नारायण को शक्तिशाली असुर गयासुर से लड़ने के लिए आना पड़ा।

भगवान नारायण की इच्छा के  अनुसार गयासुर पत्थर में परिवर्तित हो गया। भगवान नारायण ने गयासुर की इच्छाएं पूर्ण करते हुए यह वरदान दिया की जो कोई अपने पूर्वजों का पिण्ड दान इस शिला पर करेगा उसे मुक्ति की प्राप्ति होगी।

तभी से पितरों के उद्धार के लिए गया जाकर पिंड दान करने के परंपरा चली आ रही है। यहां आपको पिण्डदान कराने के लिए पण्डित मिल जाते हैं।

इसी स्थल पर भगवान विष्णु का मन्दिर है। जो विष्णुपाद मंदिर के नाम से विख्यात है। इस मन्दिर की यह विशेषता है कि यहां किसी मूर्ति की पूजा नहीं होती है।

इस प्राचीन मंदिर का जीणोद्धार सन 1789 ईस्वी में रानी अहिल्याबाई द्वारा करवाया गया था। कहते हैं की भगवान राम भी अपने पिता राजा दशरथ के पिंड दान के लिए माता सीता के साथ103 यहॉं आये थे।

इन्हें भी पढ़ें : जानिये क्या है गया धाम का इतिहास और महत्व

4. राजगीर, प्राचीन मगध की राजधानी – historical places in bihar in hindi

राजगीर जिसका प्राचीन नाम राजगृह था, अपने अंदर एक गौरवशाली इतिहास समेटे हुए है। यहॉं पर गौतम बुद्ध और महावीर स्वामी ने अपना उपदेश दिया था।

राजगीर में स्थित गर्म पानी के जल स्त्रोतों भी काफी प्रसिद्ध है। कहा जाता है की इन जलस्त्रोतों का जल कई औषधीय गुणों से युक्त है। बिम्बसार के बाद यहॉ अजातशत्रु का शासन हुआ। अजातशत्रु ने अपने पिता को जेल में डाल कर खुद सम्राट बन गया था।

रामायण और महाभारत काल में भी राजगृह का जिक्र मिलता है। महाभारत काल में राजगीर जरासंघ की राजधानी थी। जिसने एक युद्ध में भगवान श्री कृष्ण को रण छोड़ने पर मजबूर कर दिया था।

तभी से भगवान श्रीकृष्ण का नाम रनछोड़ पड़ा। बाद में जरासंघ को महाभारत की लड़ाई में भीम ने वध किया था। बौद्ध धर्म के लिए भी यह स्थान बेहद ही महत्वपूर्ण है।

यहॉं बौद्ध समुदाय के द्वारा विश्व शांति स्तूप की स्थापना की गई है। राजगीर में घूमने की जगह की बात करे तो यहाँ जरासंघ का अखाड़ा, पिपला गुफा, बिम्बसार कारागृह, सप्तपर्णी गुफा आदि प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं।

5. एसिया का सबसे बड़ा पशु मेला, सोनपुर

सोनपुर में विश्व प्रसिद्ध एतिहासिक पशु मेला लगता है। कहते हैं की बिहार में लगने वाला सोनपुर का मेला एसिया का सबसे बड़ा पशु मेला है। यह मेला कार्तिक मास के पूर्णिमा के दिन से लगता है।

इसे हरिहर क्षेत्र का मेला भी कहा जाता है। मेले में बहुत भीड़ हाती है। देश के कोने-कोने से लोग इस विश्व प्रसिद्ध मेला को देखने जाते हैं।

इन्हें भी पढ़ें : सोनपुर पशु मेला का प्राचीन इतिहास इतिहास

6. पावापुरी, जैन धर्म का पावन स्थल

इसका नाम एक प्रसिद्ध जैनतीर्थ स्थल में शामिल है। यहां का जल मन्दिर काफी प्रसिद्ध और दर्शनीय है। यहाँ पर भगवान महावीर स्वामी ने निर्वाण(शरीर का त्याग करना) प्राप्त किया।

ऐतिहासिक कथा के अनुसार जब भगवान महावीर के शरीर की पवित्र भस्म को उनके भक्तों ने उठा लिया था। भक्तों की तादाद अनगिनत थी।

फलतः हुआ ये कि जब राख समाप्त हो गई तब राख के स्पर्श से पवित्र हुई मिट्टी को ही भक्त साथ ले जाने लगे। जल्द ही वह स्थान एक विशाल गड्ढे में परिवर्तित हो गया।

इस प्रकार वहां जल निकल आया और उसे पवित्र कमल सरोवर में परिवर्तित कर दिया गया। यह सरोवर कमल के फूलों से भरा पड़ा है।

7. वैशाली, जहाँ विकसित हुआ लिच्छवी गणराज्य

लिच्छवी वंश के राजा इक्ष्वाकु के पुत्र विशाल के नाम पर इस स्थल का नाम पहले विशालपुरी था। कलांतर में यह विशालपुरी से वैशाली कहलाने लगा। लिच्छवी गणराज्य ने सबसे पहले दुनियाँ को प्रजातंत्र का पाठ पढ़ाया।

जैन धर्म के 24 वें तीर्थकर वर्द्धमान महावीर का जन्म वैशाली की उपनगरी कुम्भग्राम में ही हुआ था। वैशाली महात्मा गांधी सेतु द्वारा पटना से जुड़ा हुआ है।

यहॉं के दर्शनीय स्थल में बौद्ध स्तूप, चतुर्भुज महादेव, म्यूजियम में बुद्ध भस्म, ताम्र मुद्राएं, पुष्पकरिणी, राजा विशाल का किला, मीरजनी की दरगाह, पाल युग का बावन पोखर आदि दर्शनीय हैं।

इन्हें भी पढ़ें : जानिये वैशाली का इतिहास और विशेष रोचक जानकारी

8. नालन्दा Famous Tourist Place In Bihar

नालंदा प्राचीन काल से ही विश्व विख्यात शिक्षा का केंद्र रहा है। तीसरी शताब्दी में महान सम्राट प्रियदर्शी अशोक ने इसका निर्माण करवाया था। जहाँ विश्व भर से लोग ज्ञान अर्जन के लिए आते थे।

Famous Tourist Place In Bihar
प्राचीन नालंदा विश्वविध्यालय का खंडहर (Famous Tourist Place In Bihar )

कहा जाता जाता है कि नालन्दा, दुनियाँ का प्राचीनतम विश्वविद्यालय है। चीनी भ्रमणकारी ह्वेनसांग ने यही पर शिक्षा ग्रहण की थी। इस बख्तियार खिलजी ने नष्ट कर दिया था जिसके अवशेष नालंदा में देखे जा सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें नालंदा विश्व विधीयलय को बख्तियार खिलजी ने क्यों नष्ट कर दिया

9. एतिहासिक नगरी मुंगेर

मुंगेर, बिहार के आखिरी नवाब मीरकासिम की राजधानी थी। उनके द्वारा निर्मित किले के अवशेष आज भी देखे जा सकते हैं। रामायण और महाभारत काल में भी इसका जिक्र आता है। मुंगेर में घूमने की जगह में कई इतिहासिक और धार्मिक स्थल के नाम शामिल हैं।

कहते हैं की उस बक्त मुंगेर का नाम मोदगिरि था। यहाँ जल के बीच टापू पर सीता चरण मन्दिर है। जिसके पास ही में सीता कुंड अवस्थित है। कहते हैं की सीताजी की अग्नि-परीक्षा के समय इस कुण्ड का उद्भव हुआ था।

सीता-कुण्ड से 10 कि.मी. दूर स्थित है ऋषिकुण्ड, यहाँ गर्म का जल कुण्ड है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु इस स्थान पर दर्शन करने को आते हैं। मुंगेर का संबंध महाभारत के अंगराज कर्ण से भी रहा है।

10. भागलपुर, जहाँ था प्राचीन विक्रमशीला विश्वविध्यालय

भागलपुर बिहार की राजधानी पटना से लगभग 200 किमी की दूरी पर स्थित है। पतित पावन गंगा नदी के तट पर बसा यह ऐतिहासिक शहर चम्पानगरी के नाम से प्रसिद्ध था। प्राचीनकाल में यह अंग देश की राजधानी थी।

यह भारत का प्रमुख सिल्क उत्पादक शहर कहलाता है। नालंदा के बाद विक्रमशीला विश्व विध्यालय शिक्षा क बहुत बड़ा केंद्र था। जिसका अवशेष देखा नित्य हजारों पर्यटक आते हैं।

इन्हें भी पढ़ें : भारत के सिल्क सिटी के नाम से प्रसिद्ध भागलपुर का इतिहास और सम्पूर्ण जानकारी

11. शेरशाह सूरी का मकबरा, सासाराम Sher Shah Suri Tomb

यह स्थान महान शासक शेरशाह सूरी के मकबरे के लिए प्रसिद्ध है। शेरशाह सूरी जिसने मुगल बादशाह को पराजित कर पटना शहर को आबाद किया। सन 1998 ईस्वी में उनेस्को ने इसे विश्व विरासत की सूची मे शामिल किया।

Famous Tourist Place In Bihar – बिहार के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल
शेरशाह का मकबरा प्रसिद्ध TOURIST PLACE IN BIHAR
Image credit : PP Yoonus -commons.wikimedia.org

अफगानी स्थापत्य कला शैली में बना यह मकबरा सासाराम जिले में अवस्थित है। सासाराम रेलवे स्टेशन से चंद किमी दूर यह मकबरा अपनी अद्भुत नक्कासी के कारण आकर्षण का केंद्र है। रोहतास बिहार के दर्शनीय स्थल में शेरशाह सूरी का मकबरा सबसे प्रसिद्ध है।

बिहार के दर्शनीय स्थल क्या है?

बिहार के दर्शनीय स्थल में प्राचीन नालंदा विश्व विद्यालय का खंडहर, पटलीपुत्र, भागलपुर का विक्रमशीला, गया का महाबोधि मंदिर, पटना का गोलघर, राजगीर, वैशाली, आदि स्थल प्रमुख हैं।

बिहार में सबसे ज्यादा फेमस क्या है?

बिहार में सबसे ज्यादा फेमस शहर में पटना, भागलपुर, मुजफरपुर, छपरा, बेगूसराय, दरभंगा, आदि हैं। वहीं बिहार में घूमने की जगह में सबसे ज्यादा फेमस राजगीर, नालंदा, वैशाली, सोनपुर मेला, सीतामढ़ी आदि प्रसिद्ध हैं।

अगर आप list of tourist places in Bihar यह visiting places in Bihar अथवा tourist place bihar in Hindi में जानना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार हो सकता है।

आपको के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल (Tourist places in Bihar in hindi ) के बारें में यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी, अपने कमेंट्स से अवगत करायें।




Share This Article
2 Comments