राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू की जानकारी हिंदी में | Mount Abu ki jankari in Hindi

राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू की जानकारी हिंदी में | Mount Abu ki jankari in Hindi

Facebook
WhatsApp
Telegram

माउंट आबू की जानकारी, माउंट आबू की जानकारी हिंदी में, माउंट आबू की जानकारी in hindi, माउंट आबू का इतिहास, माउंट आबू कहां है, माउंट आबू की विस्तृत जानकारी, माउंट आबू की पूरी जानकारी, माउंट आबू की सम्पूर्ण जानकारी –

माउंट आबू की पूरी जानकारी (Information about Mount Abu in Hindi)

माउंट आबू राजस्थान (state of India)रोचक जानकारी
नाम माउंट आबू
प्रसिद्ध राजस्थान का एक मात्र हिल स्टेशन
स्थिति जिला सिरोही, राजस्थान
उपनाम राजस्थान का शिमिला
माउंट आबू की ऊंचाई करीब 1220 मीटर
माउंट आबू की सबसे ऊंची चोटी– गुरु शिखर

माउंट आबू की जानकारी हिंदी में – Mount Abu ki jankari in Hindi

माउंट आबू (Mount Abu) राजस्थान के शीरोही ‌‍‍‍‍‍जिला में स्थित है। माउंट आबू भारत का हिल स्टेशन है जो 22 किलोमीटर लंबे और 9 किलोमीटर चौड़े पठार पर स्थित है। अरावली पहाड़ी पर अवस्थित माउंट आबू अपने ऐतिहासिक स्मारक, मंदिर और पर्यटन स्थल के लिए जाना जाता है।

माउंट आबू की जानकारी हिंदी में | Mount Abu ki jankari in Hindi
माउंट आबू की जानकारी हिंदी में

माउंट आबू की प्राकृतिक सुंदरता, मंत्रमुग्ध कर देने वाली झीलें और विस्तृत हरे भरे मैदान पर्यटक को बार-बार आने के लिए मजबूर करती है। माउंट आबू करीब 1220 मीटर की ऊंचाई पर स्थित राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता है।

माउंट आबू को राजस्थान का शिमिला भी कहा जाता है। रेगिस्तान में ओएसिस के नाम से प्रसिद्ध माउंट आबू शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता, अनुपम झीलों और हरे-भरे मैदानों के लिए प्रसिद्ध है। माउंट आबू पर्यटन की दृष्टि से बड़ा ही सुंदर है।

यहाँ देश विदेश से लाखों पर्यटक घूमने आते हैं। यहाँ के सबसे प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों में दिलवाड़ा जैन मंदिर है। माउंट आबू में स्थित यह मंदिर अपनी सुंदर संगमरमर की नक्काशी के लिए प्रसिद्ध है। राजस्थान का यह मंदिर जैन वास्तुकला का सुंदर नमूना है।

इसके अलावा माउंट आबू में घूमने की अन्य प्रसिद्ध जगह में नक्की झील, गुरु शिखर, अचलगढ़ किला आदि के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही माउंट आबू अपने समृद्ध वनस्पतियों और वन्य जीवों के लिए भी जाना जाता है।

यहाँ के जंगलों में कई दुर्लभ जानवर और पक्षियों देखने को मिलती है। इसके अलावा माउंट आबू ट्रेकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग और कैम्पिंग के शौकीन पर्यटक के लिए भी एक लोकप्रिय और सस्ता गंतव्य है।

इसमें राजस्थान का एकमात्र खूबसूरत हिल स्टेशन माउंट आबू की सम्पूर्ण जानकारी संकलित की गई है। हमें आशा है की माउंट आबू की जानकारी हिंदी में आपको जरूर पसंद आएगी।

READ  राजगीर बिहार का इतिहास और जानकारी - Information about Rajgir Bihar in Hindi

माउंट आबू का नाम आबू क्यों पड़ा

इसके संबंध में एक पौराणिक कथा का जिक्र मिलता है। पौराणिक कथा के अनुसार अर्भुदा नाम का एक नाग सांप था। जिन्होंने भगवान शिव के सवारी नंदी की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई थी। इन्ही नाग सर्प अर्भुदा के नाम पर ही इस पर्वत का नाम माउंट आबू पड़ा।

माउंट आबू का इतिहास

माउंट आबू का इतिहास अति प्राचीन माना जाता है। कहा जाता है इसे प्राचीनकाल में अर्बुदांचल के नाम से जाना जाता था। मान्यता है की यहाँ पर भगवान शिव ने भील दंपत्ति आहुक और आहूजा को साक्षात दर्शन दिए थे।

यह स्थान प्राचीनकाल में साधु संतों का निवास स्थल था। इस स्थान को महर्षि वशिष्ठ से भी जोड़कर देखा जाता है जिन्होंने धरती से दानवों के संहार के लिए यहां यज्ञ किया था। इस स्थान को जैन धर्म से भी जोड़कर देखा जाता है।

यहाँ पर जैन धर्म के चौबीसवें र्तीथकर भगवान महावीर का भी आगमन हुआ था। तभी से माउंट आबू जैन अनुयायियों के लिए एक पवित्र धार्मिक स्थल बना हुआ है। यहाँ पर जैनियों के सबसे प्रसिद्ध मंदिर दिलवाड़ा का जैन मंदिर देखने योग्य है।

करीब 1190 ई के दौरान यहाँ पर राजा जेतसी परमार भील का शासन था। उसके बाद यहाँ पर भीम देव द्वितीय ने शासन किया। कलांतर में माउंट आबू चौहान साम्राज्य के अंगतर्गत आ गया।

उसके बाद इसे सिरोही के महाराजा ने अंग्रेजों को पट्टे पर दे दिया। अंग्रेजों के शासनकाल में भी यह उनका पसंदीदा स्थान था।

माउंट आबू कैसे पहुंचे – How To Reach Mount Abu In Hindi

माउंट आबू सड़क, रेल या हवाई मार्ग से देश के विभिन्न भागों से जुड़ा हुआ है। यहाँ का निकटतम हवाई अड्डा उदयपुर है, जिसकी दूरी करीब 200 किमी दूर है। यहाँ के सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन आबू रोड है जहां के लिए भारत के सभी बड़े शहरों से ट्रेन मिल जाती है।

इसके अलावा माउंट आबू सड़क मार्ग से भी देश के कोने-कोने से जुड़ा है। जहां से बस अथवा प्राइवेट कार से आसानी से माउंट आबू पहुंचा जा सकता है।

माउंट आबू से विभिन्न शहरों की दूरी

आबू रोड से माउंट आबू की दूरी    – करीब 28 किमी.
उदयपुर से माउंट आबू की दूरी      – करीब 160 किमी. 
जयपुर से माउंट आबू की दूरी – करीब 500 किमी. 
सिरोही से माउंट आबू की दूरी – करीब 85   किमी.
जोधपुर से माउंट आबू की दूरी      – करीब 260 किमी. 
कोटा से माउंट आबू की दूरी – करीब 440 किमी.
दिल्ली से माउंट आबू की दूरी – करीब 750 किमी.

माउंट आबू जाने का समय

वैसे तो माउंट आबू का मौसम पूरे साल भर सुहावना रहता है। माउंट आबू जाने का सही समय नवंबर लेकर फरवरी महीने तक है। इस दौरान यहाँ का मौसम ठंडा, सुखद और अनुकूल होता है।

READ  राजगीर के टॉप 15 पर्यटन स्थल | Rajgir Tourism in Hindi

गर्मी के मौसम में माउंट आबू का तापमान 23 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। वहीं जाड़े के मौसम में यहाँ का तापमान 11 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच पाया जाता है।

माउंट आबू में घूमने की जगह

पर्यटकों के लिए माउंट आबू में देखने के लिए कई आकर्षक स्थल हैं। आइये यहाँ के कुछ पर्यटक स्थल के बारें में जानते हैं।

दिलवाड़ा जैन मंदिर

दिलवाड़ा का जैन मंदिर यहाँ के सबसे प्रसिद्ध आकर्षण स्थल में से एक है।  11वीं से 13वीं शताब्दी के मध्य निर्मित यह मंदिर जैन वास्तुकला का बेजोड़ नमूना है। संगमरमर के सुंदर डिजाइन भरे इस मंदिर की भव्यता देखने योग्य है।

इस मंदिर की अनुपम जटिल नक्काशी और वास्तुकला को देखने देश विदेश से लोग यहाँ आते हैं। माउंट आबू के इस मंदिर को 1231 ई. में वास्तुपाल और तेजपाल नामक दो भाईयों ने बनवाया।

नक्की झील माउंट आबू

यहाँ के दूसरे सबसे प्रसिद्ध आकर्षण में नक्की झील का नाम आता है। यह झील राजस्थान के प्रसिद्ध मानव निर्मित झील में से एक है।

नक्की झील चारों तरफ से अरावली पहाड़ियों से घिरी हुई है, जो इसकी सुंदरता को और भी बढ़ा देता है। इस झील में पर्यटक बोट की सवारी का आनंद ले सकते हैं।

सनसेट पॉइंट –

यहाँ स्थित सनसेट पॉइंट एक बड़ा ही सुंदर पर्यटन स्थल है। शाम के समय जब सूर्य अस्त होने लगता है। उसे बक्त सूर्यास्त के आश्चर्यजनक दृश्य देखने के लिए हजारों पर्यटक यहाँ जमा होते हैं।

गुरु शिखर –

माउंट आबू से करीब 15 किमी दूर स्थित इस स्थान को राजस्थान का सबसे ऊंचा स्थान माना जाता है। इसकी ऊंचाई 1722 मीटर है। यहाँ पर कई प्रसिद्ध मंदिर स्थित है।

अचलगढ़ किला –

माउंट आबू के पास स्थित यह राजस्थान का प्रसिद्ध किला है। इस किले परिसर में कई मंदिर और सुंदर झील भी अवस्थित है। पर्यटन की दृष्टि से यह किला बेहद खास है। परमारा वंश के शासनकाल में निर्मित इस किले को बाद में महाराणा कुंभा ने जीर्णोद्धार करवाया था।

READ  भारत के टॉप 11 खूबसूरत हिल स्टेशन | Famous Hill Stations In India in hindi

ब्रह्मकुमारी आश्रम माउंट आबू

यह एक आध्यात्मिक संस्‍था है, जिसकी शाखाएं देश-विदेश में फैली हुई है। यहाँ राजयोग की शिक्षा प्रदान की जाती है।

गोमुख मंदिर –

इस मंदिर परिसर में स्थित गाय की एक प्रतिमा के सिर के ऊपर से प्राकृतिक रूप से एक जल की धारा बहती है। तभी इस मंदिर को गोमुख मंदिर के नाम से जाना जाता है।

साथ ही मान्यता है की यहीं पर मुनि वशिष्ठ ने यज्ञ का आयोजन किया था। मंदिर परिसर में स्थित अरबुआदा नामक सर्प की एक विशाल मूर्ति बनी है।

माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्य –

माउंट आबू के इस अभयारण्य में कई दुर्लभ प्राणी और पक्षी देखने को मिलते हैं।

माउंट आबू घूमने का खर्चा

माउंट आबू घूमने के खर्चे की बात करें तो कम से कम 4 से 5 हजार के बीच प्रति व्यक्ती खर्च आ सकता है। इस बजट के अनुरूप आपको रहने और खाने के होटल आसानी से मिल जाते हैं।

माउंट आबू में ठहरने की सुविधा

माउंट आबू में आपके बजटों के अनुरूप लक्ज़री होटल और रिसॉर्ट उपलब्ध हैं। जिसका अपने बजट के अनुसार चुनाव किया जा सकता है।

निष्कर्ष

माउंट आबू राजस्थान के अरावली रेंज में स्थित राज्य का एकमात्र हिल स्टेशन है। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सुखद जलवायु तथा ऐतिहासिक विरासत के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है। इसके अलावा माउंट आबू राजस्थानी व्यंजनों के लिए भी प्रसिद्ध है।

पर्यटक माउंट आबू जाकर यहाँ के जीवंत स्थानीय संस्कृति और मनभावन व्यंजनों का लुफ़त उठाना नहीं भूलते। यहाँ के प्रसिद्ध व्यंजन में दाल-बाटी-चूरमा का नाम प्रमुखता से लिया जाता है।

F.A.Q

  1. Q- माउंट आबू क्यों प्रसिद्ध है?

    Ans- राजस्थान का माउंट आबू अपने हिल स्टेशन, जैन मंदिर और कई आकर्षिक पर्यटन स्थल के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है।

  2. Q- माउंट आबू किस राज्य में स्थित है?

    Ans- माउंट आबू भारत के राजस्थान राज्य में स्थित है

  3. Q-माउंट आबू किस जिले में स्थित है?

    Ans-माउंट आबू राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित है

  4. Q-माउंट आबू का दिलवाड़ा मंदिर किसे समर्पित है ?  

    Ans-दिलवाड़ा मंदिर का मंदिर राजस्थान के सिरोही जिले के माउंट आबू में स्थित प्रसिद्ध मंदिर है, जो जैन धर्म के र्तीथकरों को समर्पित है।

  5. Q-माउंट आबू कहां स्थित है

    Ans-माउंट आबू राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है।

  6. Q-माउंट आबू में क्या है खास?

    Ans-माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। जो अपने प्राकृतिक सुंदरता, मंदिर और सन सेट पॉइंट के लिए खास है।

  7. Q-माउंट आबू जाने के लिए कौन सा महीना सबसे अच्छा है?

    Ans-माउंट आबू जाने के लिए नवंबर से फरवरी का महीना सबसे अच्छा है?

  8. Q-माउंट आबू में घूमने कब जाना चाहिए?

    Ans-माउंट आबू में घूमने के लिए नवंबर के बाद जाना चाहिए।

  9. Q-माउंट आबू जाने में कितना खर्चा आता है?

    Ans-माउंट आबू 4 से पाँच हजार में घूमा जा सकता है।

इन्हें भी पढ़ें –

पावागढ़ गुजरात इतिहास और जानकारी

बाहरी कड़ियाँ

माउंट आबू का इतिहास और पूरी जानकारी

Amit

Amit

मैं अमित कुमार, “Hindi info world” वेबसाइट के सह-संस्थापक और लेखक हूँ। मैं एक स्नातकोत्तर हूँ. मुझे बहुमूल्य जानकारी लिखना और साझा करना पसंद है। आपका हमारी वेबसाइट https://nikhilbharat.com पर स्वागत है।

Leave a Comment

Trending Posts