चेतन भगत की जीवनी | Chetan Bhagat Biography Hindi, wife, kids, education, net worth

चेतन भगत की जीवनी | Chetan Bhagat Biography Hindi

चेतन भगत की जीवनी, चेतन भगत का जीवन परिचय, चेतन भगत बायोग्राफी इन हिन्दी, चेतन भगत इन हिन्दी, Chetan Bhagat Biography Hindi, चेतन भगत की पुस्तक का नाम, चेतन भगत के उपन्यास, चेतन भगत के विचार,

चेतन भगत की जीवनी, जीवन परिचय, पत्नी और बच्चे – Chetan Bhagat Biography Hindi

चेतन भगत कौन है

चेतन भगत भारत के जाने माने कॉलमिस्‍ट, स्‍क्रीन राइटर तथा अंग्रेजी भाषा के मशहूर उपन्यासकार हैं। उनकी गिनती दुनियाँ के वेस्ट सेलर बुक के लेखकों में की जाती है।

चेतन भगत की जीवनी में हम जानेंगे की कैसे उन्होंने अपनी दमदार लेखनी के वल पर दुनियाँ में एक अलग मुकाम हासिल किया। उनके द्वारा लिखे गए प्रथम दो उपन्यास को लोगों ने इतना पसंद किया की उनकी प्रतियों की रिकॉर्ड बिक्री हुई।

चेतन भगत की कहानियाँ को लोगों ने खूब पसंद किया तथा उन्हें रातों-रात मशहूर कर दिया। उसके बाद वे कभी पीछे मुड़कर नहीं देखे और लगातार सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ते गये। चेतन भगत की किताबें पर कई फिल्म भी बन चुकी है।

चेतन भगत की जीवनी | Chetan Bhagat Biography Hindi
चेतन भगत की जीवनी ( Chetan Bhagat Biography Hindi)

उनके एक पुस्तक ‘हॉफ गर्लफ्रैंड’ नामक फिल्‍म बनाई गई। इस फिल्म में अर्जुन कपूर और श्रध्‍दा कपूर ने मुख्‍य भूमिका अदा की थी। इसके अलावा उनके एक पुस्तक “Five Points Someone” के कहानी पर अधारित प्रसिद्ध फिल्म “Three Idiots” थी।

इस फिल्म में अभिनेता आमीर खान मुख्य किरदार में नजर आए। इस फिल्म को खासकर युववर्ग ने खूब पसंद किया तथा फिल्म ने सफलता के नये कृतिमान स्थापित किए। बताते चलें की मशहूर उपन्यासकार चेतन भगत ने अहमदाबाद के भारतीय प्रबंधन संस्थान से अपनी पढाई की।

लेकिन लिखने का ऐसा शौक चढ़ा की वे एक सफल उपन्यासकार बन गए। चेतन भगत एक लेखक के साथ-साथ मोटिवेशनल स्‍पीकर भी हैं। चेतन भगत के उपन्यास ने खासकर युवा वर्ग को बहुत पसंद आया। आज उनकी गिनीत भारत के मशहूर लेखको में की जाती है।

चेतन भगत को युववर्ग का आइकन भी कहा जाता है। टाइम मेगजीन ने चेतन भगत को वर्ष 2010 में दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्ति की सूची में सम्मिलित किया था। तो चलिए जानते हैं चेतन भगत का जीवन परिचय विस्तार से : –

चेतन भगत की जीवनी संक्षेप में – Chetan Bhagat Biography Hindi

पूरा नाम – चेतन भगत (in English- Chetan Bhagat)
जन्म दिवस व स्थान -22 अप्रेल 1974, नई दिल्ली
माता का नाम -कोमलताम्म्ल
पिता का नाम -श्रीनिवास अयंगर
व्यवसाय – लेखक

चेतन भगत जीवनी – Biography of Chetan Bhagat in Hindi

मशहूर लेखक चेतन भगत का जन्म 22 अप्रेल 1974 को नई दिल्ली में हुआ था। चेतन भगत के पिता श्रीनिवास अयंगर सेना में ऑफिसर थे। उनकी माता का नाम कोमलताम्म्ल थी जो कृषि विभाग में कार्यरत थे।

शिक्षा

चूंकि उनके पिता सेना में ऑफिसर थे और दिल्ली केंट में रहते थे। फलतः चेतन भगत की प्रारम्भिक शिक्षा दिल्ली केंट के पास धौलाकुआ ‘आर्मी पब्लिक स्कूल से हुई।

प्रारम्भिक पढ़ाई पूरे करने के बाद इन्होंने आईआईटी, नई दिल्ली से मैंकेनिकल इंजीनिंयरिंग में डिग्री हासिल की। उसके बाद वे पोस्ट-ग्रेजुएट की डिग्री के अहमदाबाद चले गए।

अहमदाबाद स्थित ‘भारतीय प्रबंधन संस्थान, से उन्होंने पोस्ट-ग्रेजुएट की डिग्री हासिल की। इस दौरान वे पुरस्कार जीतने में भी सफल रहे।

कैरीयर

ऐसा कहा जाता है की चेतन भगत की शुरुआती झुकाव शेफ बनने की तरफ था। लेकिन पिता के इच्छा का सम्मान करते हुए उन्होंने 9 वर्ष के अनुबंध पर नौकरी करने विदेश (Hong Kong) चले गये। नौकरी के दौरान ही उन्हें लिखने का शौक उत्पन्न हो गया।

तभी उनके दिमाग में आडिया आया और उन्होंने अपने आई.आई.टी दिल्ली में विताए गए दिनों के बारें में लिखना शुरू किया। उनके उपन्यास इतने सफल रहे की उन्होंने अपनी नौकरी छोड़कर लेखन को ही फूलटाइम देने लगे। उनके चार उपन्यास पर फिल्म बन चुकी है।

चेतन भगत के उपन्यास पर बनी फिल्म

  • फाइव प्वाइंट सम वन – 3 इडियट्स (मुख्य किरदार आमिर खान और ग्रेसी सिंह)
  • वन नाइट एट कॉल सेंटर – हैलो
  • दी थ्री मिस्टेक्स ऑफ माय लाइफ – काई पो छे
  • 2 स्टेट्स- द स्टोरी ऑफ माय मैरिज

इनके किताबों पर बनी फिल्मों में आमिर खान की ‘3 इडियट्स’,  सलमान खान और कैटरीना की ‘किक’,  आलिया भट्ट तथा अर्जुन कपूर की ‘2 स्टेट्स’ और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘काय पो छे!’ के नाम शामिल हैं।

स्क्रीन प्ले राइटिंग की दुनियाँ में कदम

प्रसिद्ध लेखक चेतन भगत ने ने कई बेस्ट सेलर उपन्यास की रचना के बाद में भी अपना भविष्य आजमाया। स्क्रीन प्ले राइटिंग की शुरुआत उन्होंने फिल्म ‘किक’ की। जिसमें सलमान खान ने मुख्य किरदार निभाया। आज चेतन भगत युवा वर्ग के लिए एक रोल मॉडल बन चूकें हैं।

पारिवारिक जीवन, शादी और बच्चे (chetan bhagat wife, kids)

चेतन भगत की पत्नी का नाम अनुषा है।। चेतन भगत और अनुषा दोनों का प्यार आईआईएम अहमदाबाद से शुरू हुआ। चेतन भगत जहाँ उत्तर भारत से पंजावी परिवार से आते थे वहीं अनुषा दक्षिण भारत के तमिल फैमिली से। शुरूआती अर्चनों के बीच जब दोनों के घर वालों ने सहमति दे दी। तब दोनों वैवाहिक बंधन में बंध गए। उनकी पत्नी अनुषा बैंक में नोकरी करती है। उन्हें श्याम और ईशान भगत नामक दो वेटे हैं।

चेतन भगत की लेखन-यात्रा –

उन्होंने आईआईटी दिल्ली में बिताए गए एक-एक यादगार पल को लिपिबद्ध करना शुरू कर दिया। उन्होंने अपनी उपन्यास की कहानी का शीर्षक दिया “Five Points Someone What Not To Do At I.I.T”.

यह कहानी उन्होंने आई.आई.टी दिल्ली हॉस्टल के तीन लडकों की कहानी थी। उनके इस पुस्तक दिल्ली की रूपा एंड कंपनी ने प्रकाशित किया था। यह उपन्यास लोगों का इतना पसंद आया की इसकी रिकार्ड बिक्री हुई।

इस पुस्तक की सफलता ने चेतन भगत की मत्वकांक्षा को पंख लगा दिया। उन्हें लेखन में अपना भविष्य नजर आया। फलतः उन्होंने नौकरी छोड़ने का फैसला किया और हाँगकाँग से नौकरी छोड़कर इंडिया वापस आ गए।

उनके इस उपन्यास के कहानी के ऊपर मशहूर हिन्दी फिल्म निर्माता, राजकुमार हिरानी ने 3 इडीयट्स नामक प्रसिद्ध फिल्म बनाई। जिसमें आमिर खान मुख्य भूमिका में नजर आए।

इनकी दूसरी उपन्यास “वन नाइट एट द कॉल सेण्टर” जो 2005 में प्रकाशित हुई थी। यह कहानी गुरुग्राम के एक कॉल सेण्टर में काम करने वाले छः लोगों की कहानी है। उनके इस किताब पर भी हिन्दी फिल्म “हेलो ” का निर्माण हो चुका है। जिसमें सलमान खान, कैटरिना कैफ ने मुख्य किरदार निभाया है।

चेतन भगत की अगली पुस्तक “द थ्री मिसटेक्स ऑफ़ माय लाइफ”, है। जिसका प्रकशन वर्ष 2008 में हुआ था। यह उपन्यास एक लड़के की कहानी है जो खुद का रोजगार शुरू करना चाहता है। चेतन भगत की अगली पुस्तक में ‘रिवाल्यूशन 2020’ नामक उपन्यास है जिसका प्रकासन वर्ष 2011 में हुआ।

चेतन भगत की नई किताब

भारत के मशहूर लेखक चेतन भगत की बेस्टसेलर उपन्यास ‘वन इंडियन गर्ल’ पर फिल्म का निर्माण हो रहा है। इसके पहले उनकी पुस्तक हाफ गर्लफ्रेंड, टू स्टेट्स, थ्री इडियट्स, थ्री मिस्टेक ऑफ माई लाइफ पर पहले ही फिल्मों का निर्माण हो चुका है।

चेतन भगत की पुस्तक का नाम – chetan bhagat books

चेतन भगत बुक लिस्ट(chetan bhagat novels)

  • हाफ गर्लफ्रेंड
  • Five Points Someone What Not To Do At I.I.T (2004)
  • वन नाइट टू दी कॉल सेंटर (2005) – (One Night at the Call Center)
  • दी थ्री मिसटेक्स ऑफ़ माय लाइफ (The Three Mistakes of My Life) (2008)
  • ‘रिवाल्यूशन 2020’ (2011 )
  • 2 स्टेट्स
  • ‘400 डेज़ (400 days)
  • द गर्ल इन रूम 105

सम्मान और पुरस्कार –

  • वर्ष 2004 – सोसाइटी यंग अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित
  • वर्ष 2005 – पब्लिशर्स रिकग्निशन अवार्ड से सम्मानित
  • वर्ष 2010 –प्रसिद्ध टाइम्स पत्रिका ने उन्हें दुनियाँ के 100 प्रभावशाली लोगों की सूचि स्थान दिया।
  • वर्ष 2014 – बेस्ट स्क्रीनप्ले के लिये फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित
  • इससे पहले उन्होंने आईआईएम, अहमदाबाद में पढ़ाई के दौरण सर्वश्रेष्ठ निवर्तमान छात्र पुरस्कार भी हासिल किये थे। 

चेतन भगत के विचार

  • मुझे लगता है कि आपकी सब को हमारी आवाज़ मिलती है। लेकिन आपको बताने के लिए एक कहानी होना जरूरी है।
  • जब आप ऊंची उड़ान भरेंगे तो लोग आपके ऊपर पत्थर फेकने की कोशिस करेंगे। लेकिन नीचे मत देखना। बस ऊंची उड़ान भरते रहें ताकि पत्थर आप तक न पहुंचें।
  • अपने आप को सफल बनाने में इतना व्यस्त रहें कि आपके पास दूसरों की बुराई करने का समय ही न मिले।
  • मैं दिल से एक पूंजीवादी हूं और मुझे इस तरह के व्यावसायीकरण से कोई समस्या नहीं है।
  • मैं मानना है की जब शिक्षा एक लाभदायक व्यवसाय बन जाय, तो यह ठीक है, लेकिन जब यह भ्रष्ट हो जाता है तो यह उचित नहीं है।
  • जब एक महिला आपके जीवन में आती है तो चीजें खुद व खुद सन्तुलित होने लगती है। एक बुद्धिमान व्यक्ति भी प्यार में मूर्ख हो सकता है।
  • जिंदगी गंभीरता से जीने के लिए नहीं है, हम सब यहां अस्थायी रूप से हैं। हम सब एक Prepaid Card की तरह है जिसकी लिमिटेड वेलिडीटी है।
  • दुनियाँ का सबसे मजेदार और आसान चीज है दूसरों को सलाह देना।  यह वास्तविक दुनिया का सामना करने का समय है, भले ही यह कठिन और पीड़ादायक हो। मैं उड़ना और गिरना चाहता हूं, सिर्फ रुकना और सोना नही।

चेतन भगत का जन्म कब हुआ था?

चेतन भगत का जन्म नई दिल्ली में 22 अप्रेल 1974 को हुआ था। उनके पिता फौज में नौकरी करते थे।

चेतन भगत ने लिखना कब शुरू किया?

चेतन भगत आईआईएम अहमदाबाद से पोस्ट ग्रैजूइट होने बाद बाद नौकरी करे हाँग काँग चले गए। वहीं उन्हें लिखने की इच्छा का परवान चढ़ा। फलतः उन्होंने वहीं से लिखने की शुरुआत कर दी।

क्या चेतन भगत पंजाबी है?

भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार चेतन भगत मूल रूप से पंजाबी हैं। उनके पिता सेना में ऑफिसर के पद पर तैनात थे। उनका जन्म दिल्ली में हुआ था।

चेतन भगत अभी कहां रहता है?

भारत के मशहूर लेखक और उपन्यासकार चेतन भगत अभी मुंबई में रहते हैं।   

चेतन भगतक जीवन परिचय विकिपीडिया

Share This Article
Leave a comment