25 Famous Monuments of India in Hindi – प्रसिद्ध भारतीय स्मारक की जानकारी
इसमें भारत के स्मारक और स्थान का भी विशद जिक्र किया गया है। यह स्मारक इतिहास की कई घटनाओं को अपने में समेटे हुए हैं। भारतवर्ष का इतिहास की बात करें तो यह इतना समृद्ध है कि यहाँ की ऐतिहासिक स्थल भारत की जीवंत संस्कृति को प्रदर्शित करता है।
भारत के हर भूभाग में कोई न कोई ऐतिहासिक स्थल, प्राचीन मंदिर, भव्य महल और किले देखने को मिल जायेंगे। इन ऐतिहासिक स्थलों के निर्माण के पीछे वीरता, शौर्य, भक्ति और प्यार कुछ न कुछ कारण रहा है।
इस आर्टिकल में टॉप 25 भारतीय राष्ट्रीय स्मारक( monument name in hindi ) का संक्षिप्त वर्णन किया गया है। हमें आशा है भारत के प्रमुख स्मारकों के नाम और उनके विषय में जानकारी पढ़ने के बाद आप भारतीय ऐतिहासिक स्मारकों के महत्व और इतिहास से अवगत हो सकेंगे।
1. राष्ट्रपति भवन
(Rashtrpati Bhavan – famous Monuments of India in Hindi)
यह भारत के राष्ट्रपति का निवास स्थान है। राष्ट्रपति भवन रायसीना पहाड़ी पर अवस्थित है, जिसे इंडिया से देखा जा सकता है। आजादी से पहले यह ब्रिटिश वाइसराय का आवास था। इसका डिजाइन ब्रिटिश वास्तुकार एडविन लैंडसिर ल्यूटियन ने तैयार किया था।
लगभग 340 कमरे वाले इस भवन को बनाने में लगभग 17 वर्ष का समय लगा। राष्ट्रपति भवन के परिसर में एक बेहद खूबसूरत गार्डन है जो मुगल गार्डन के नाम से प्रसिद्ध है।
यह गार्डन अनेक प्रकार के फूलों से भरा है जिसमें सकड़ों किस्म के गुलाब सुशोभित हैं। मुगल गार्डन हर वर्ष फरवरी-मार्च में पब्लिक के लिए खोला जाता है।
2. लाल किला -(Lal Qila – Historical Monuments of India in Hindi)
भारत का यह ऐतिहासिक स्थल पुरानी दिल्ली में यमुना के पास स्थित है। लाल बलुआ पत्थरों से निर्मित होने के कारण इस इमारतों के नाम लाल किला रखा गया। इसका निर्माण महान मुगल सम्राट शाहजहां ने कराया था।
लाल बलुआ पत्थरों के उपयोग के कारण इसके दीवारों का रंग लाल है। इस कारण ही इसे ‘लाल किला’ कहा जाता है। लाल किला अपने अनुपम वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है।
अपने अनुपम आर्किटेक्चर के कारण सालों भर पर्यटक को अपनी ओर आकर्षित करता है। यूनेस्को के द्वारा साल 2007 में इसे विश्व धरोहर की सूची में सम्मिलित किया गया। हर वर्ष 15 अगस्त के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री द्वारा यहॉं तिरंगा फहराया जाता है।
इन्हें पढ़ें : – लाल किला का इतिहास और पूरी जानकारी
3. इंडिया गेट – Historical Monuments of India India Gate in Hindi
इंडिया गेट असल में एक शहीद स्मारक है। इसका निर्माण प्रथम विश्व युद्ध और अफ़गान युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के याद में कराया गया था। इंडिया गेट भारत की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के ठीक सामने राजपथ पर स्थित है।
इसके वास्तुकार सर एडवर्ड लुटियन को माना जाता है जिन्होंने इसका डिजाइन तैयार किया। इसके दीवारों पर लगभग 13,300 शहीद सैनिकों का नाम अंकित हैं।
इंडिया गेट पर 26 जनवरी के अवसर पर भव्य परेड का आयोजन होता है। इसके नीचे अमर जवान ज्योति अनवरत जलता रहता गया है। भारत के राष्ट्रीय स्मारक की सूची इंडिया गेट का नाम शामिल है।
इन्हें भी पढ़ें – इंडिया गेट का इतिहास और पूरी जानकारी
4. गेटवे ऑफ इण्डिया Gateway of India Mumbai – Indian monuments in hindi
गेटवे ऑफ इण्डिया भारत का आर्थिक राजधानी मुबई में समुद्र के किनारे स्थित है। गेटवे ऑफ इण्डिया की उचाई 26 मीटर के लगभग है। इसक वास्तुकार जार्ज विंटैन्ट का माना जाता है। जिन्होंने गेटवे ऑफ इंडिया का डिजाइन तैयार किया था।
इसे वर्ष 1911 ईस्वी में ब्रिटेन के राजा जार्ज पंचम के भारत आगमन की याद में बनवाया गया था। भारत के प्रमुख स्थलों के नाम की सूची में गेटवे ऑफ इण्डिया भी सम्मिलित है।
इन्हें भी पढ़ें – मुंबई का इतिहास और प्रमुख दर्शनीय स्थल की जानकारी
5. ताजमहल Taj Mahal – a historical monuments of india in Hindi
ताजमहल भारत के एतिहासिक शहर आगरा में पवित्र यमुना नदी के किनारे अवस्थित है। ताजमहल अपने आकर्षन के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।
प्यार की निशानी ताजमहल खूबसूरती का वेजोड़ उदाहरण है। सफेद संगमरमर से निर्मित इस ताजमहल को शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल की याद में बनवाया था। यूनेस्को ने वर्ष 1983 में इसे विश्व धरोहर के रूप में अपने लिस्ट में शामिल किया।
विस्तृत जानकारी के लिए क्लिक करें – ताजमहल का अद्भुत सौन्दर्य व इतिहास
6. स्वर्ण मंदिर – Monuments of India in Hindi language
पंजाव के अमृतसर में स्थित इस स्वर्ण मंदिर को श्री हरमंदिर साहिब या दरबार साहिब के नाम से भी जाना जाता है। यह सिक्ख समुदाय का सबसे पवित्र स्थल है। इस मंदिर का निर्माण गुरु अर्जुन देव ने कराया था।
पवित्र सरोवर के मध्य में स्थित यह मंदिर विश्व के सर्वोतम वास्तुकला का अनुपम उदाहरण है।
7. जंतर मंतर – Monuments of India Jantar Mantar in Hindi
मोनुमेंट्स ऑफ़ इंडिया इन हिंदी में जंतर मंतर का नाम प्रसिद्ध है। यह एक खगोलीय वेधशाला है। इस स्मारक का निर्माण जयपुर के महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय के द्वारा करवाया गया था।
इसका निर्माण 1724 ईस्वी में पूरा हुआ था। यह वेधशाला प्राचीन भारत की विज्ञान के क्षेत्र में उन्नति को दर्शाता है।
भारत के अन्य राज्यो में भी इस तरह के वेधशालाओं का निर्माण किया गया था। दिल्ली का जंतर मंतर उन पाँच वेधशालाओं में प्रमुख माना जाता है जिसे विशाल मेसनरी उपकरणों के साथ निर्मित किया गया।
8. कुतुबमीनार Qutub Minar – historical monuments of india in hindi language
कुतुबमीनार भारत की राजधानी दिल्ली के महरौली नामक स्थान पर स्थित है। इसकी स्मारक की नींव सन 1199 में दिल्ली के प्रथम मूस्लिम शासक कुतुबुद्दीन ऐबक ने किया था। उसके बाद इसका बाकी निर्माण कार्य इल्तुतमिश ने कराया था। कुतुबुद्दीन ऐबक के नाम पर ही इसका नाम कुतुबमीनर पड़ा।
भारतीय और इस्लामिक वास्तुशैली में निर्मित इसकी उचाई लगभग 72.5 मीटर है। इस स्मारक को यूनेस्को ने 1993 में विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया। कुतुबमीनार के परिसर में चौथी सदी का बना हुआ आयरन पिलर (लोहे का स्तम्भ) विराजमान हैं।
हजारों वर्ष के बावजूद भी इस पिलर में जंग नहीं लगना अपने-आप में आश्चर्य की बात है।
9. हुमायूँ का मकबरा Humayu’s tomb
यह स्मराक दिल्ली में पुराने किले के पास निजामुद्दीन पूर्व क्षेत्र में स्थित है। इस मक़बरे का निर्माण मुगल शासक हुमायूँ की बेगम ने 1562 ईस्वी में कराया था। मक़बरे के अंदर मुगल सम्राट हुमायूँ की कब्र उपस्थित है।
हुमायूँ का मक़बरा भारत मे मुगल शैली और फारसी स्थापत्य कला का अनुपम उदाहरण है। इस मकबरे के वास्तुकार मिरक मिर्जा घियाथ को माना जाता है। इस मकबरे का निर्माण लाल बलुआ पत्थर से किया गया है।
यनेस्को द्वारा इस मकबरे को बर्ष 1993 में विश्व धरोहर की सूची में मिलाया गया। कहते हैं की इसके निर्माण में 15 लाख रुपये खर्च हुए थे।
10. हवा महल Hawa Mahal
हवा महल भारत के गुलाबी शहर के नाम से मशहूर जयपुर में स्थित है। पांच मंजिला यह स्मारक अपनी खूबसूरती के कारण पर्यटक का आकर्षण का केंद्र रहा है। इसका निर्माण महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने 1798 ईस्वी में किया था।
इसका निर्माण भी लाल बलुआ पत्थरों से किया गया है। हवा महल के वास्तुकार लाल चंद उस्ता को माना जाता है जिन्होंने हवा महल का डिज़ाइन तैयार किया था। वास्तुकला के दृष्टि से यह महल अपना खास स्थान रखता है।
महल में आबाध रूप से हवा का प्रवेश के लिए 950 से भी अधिक खिड़कियाँ बनायी गयी है।
इन्हें भी पढ़ें :- हवा महल बिना नींव की इमारत की सम्पूर्ण जानकारी
11. सांची का स्तूप Sanchi Stupa –
सांची का स्तूप बौद्ध धर्म के प्रमुख स्तूपों में प्रमुख माना जाता है। यह भारत के मध्य प्रदेश राज्य में रायसेन में स्थित है। सांची का स्तूप की गिनती एक एतिहासिक धार्मिक स्थलों में की जाती है।
इसका निर्माण मौर्य वंश के शासक महान प्रतापी सम्राट अशोक के द्वारा करवाया गया था। इस स्मारक को भगवान गौतम बुद्ध के कुछ अवशेष को सुरक्षित रखने के लिए बनवाए गये थे। इस स्मारक को सदभाव, शांति, का प्रतीक माना जाता है।
मध्ययुगीन वास्तुकला का सबसे सुन्दर उदाहरण इस स्तूप में देखने को मिलता है। सांची के स्तूप की तस्वीर को पहली बार दो सौ के नोट पर छापी गयी थी।
12. विक्टोरिया मेमोरियल – monuments of india in hindi language
विक्टोरिया मेमोरियल भारत के कोलकता शहर में स्थित है। भारत में रानी विक्टोरिया के 25 वर्ष के शासन काल के पूरा होने के उपलक्ष्य में इसका निर्माण हुआ था। इस स्मारक का निर्माण राजस्थान के मकराना से लाए गये संगमरमर से किया गया था।
लगभग 64 एकड़ भूमि पर फ़ैला यह इमारत प्रतिवर्ष हजारों पर्यटक को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह भारत के प्रसिद्ध और सुंदर स्मारकों में से एक है जिसका निर्माण 1921 में हुआ था।
जार्ज पंचम ने वर्ष 1906 में इस स्मारक की आधारशिला रखी थी। इस स्मारक में टीपू सुल्तान की तलवार रखी गई है।
13. छत्रपति शिवाजी टर्मिनल Chatrapati Shivaji terminal
छत्रपति शिवाजी टर्मिनल का पहला नाम विक्टोरिया टर्मिनल था। यह भारत के आर्थिक राजधानी मुंबई में स्थित एक एतिहासिक रेलवे स्टेशन है। इसके भवन का डिजाइन एक ब्रिटिश वास्तुकार एफ डब्लू स्टीवेंस ने किया था।
वर्ष 1887 में इस टर्मिनल का निर्माण कार्य की शुरुआत हुआ जो लगभग 10 वर्ष में बनकर तैयार हुआ। विक्टोरियन गोथिक शैली में बना इस स्मारक में भारतीय स्थापत्य कला का संगम भी साफ नजर आता है।
यूनेस्को ने इसे वर्ष 2004 में विश्व धरोहर के सूची में सम्मिलित किया।
14. आगरा का किला Agra Red Fort
आगरे का किला मुगल वास्तुकला का अनुपम उदाहरण पेश करता है। कहते हैं की इस किला का निर्माण कार्य अकबर ने शुरू किया था। जिसे शाहजहॉं ने पूरा किया। यह भारत के आगरा शहर में ताजमहल के उदधानों के पास स्थित है।
लाल बलुआ पत्थर से बना इस किला को आगरा का लाल किला भी कहा जाता है। प्रसिद्ध मयूर सिंहासन आगरा के किला में ही था। जिसे शाहजहां द्वारा दिल्ली राजधानी ले जाने पर शिफ्ट कर दिया गया।
पहले मुगल शासक इसी किला से राज्य के शासन् को संभालते थे। 1666 में इसी किला में शाहजहां की मृत्यु हुई। विशेष जानकारी के लिए आगरे का लालकिला का इतिहास पढ़ें।
इन्हें भी पढ़ें –
फतेहपुर सीकरी का इतिहास और जानकारी
15. चारमीनार Charminaar
यह तेलांगना की राजधानी हैदराबाद शहर में अवस्थित प्रसिद्ध स्मारक है। चार मीनार हैदरवाद रेलवे स्टेशन से महज 7 किमी की दूरी पर है। इतिहासकारों के अनुसार इसका निर्माण सुल्तान मुहम्मद क़ुली क़ुतुबशाह के द्वारा कराया गया था।
मुहम्मद क़ुली क़ुतुबशाह ने इसका निर्माण शहर से प्लेग की समाप्ति की खुशी में सन 1591 ईस्वी मे कराया था। यह मीनार ग्रेनाइट के सुंदर चौकोर खंभों से बना है।
चार मीनारों से मिलकर बने होने की कारण ही इसे चार मीनार कहा जाता है। चार मीनार हैदराबाद की पहचान है।
इन्हें भी पढ़ें :- चार मीनार का इतिहास और जानकारी
16. बुलंद दरवाजा Buland Darwaza
बुलंद का मतलव होता है ऊँचा। बुलंद दरवाजा को दुनियाँ का सबसे बड़ा दरवाजा(प्रवेश द्वार) के रूप में जाना जाता है। यह स्मारक आगरा से 43 किमी दूर फतेहपुर सीकरी नामक जगह पर स्थित है।
फतेहपुर सीकरी के इतिहास से यह पता चलता है की यह स्थल सन 1571 से लेकर 1585 तक मुगल सल्तनत की राजधानी थी।
महान मुगल बादशाह सम्राट अकबर ने 1602 ईस्वी में इसका निर्माण करवाया था। अकबर ने इसका निर्माण गुजरात विजय की खुशी के उपलक्ष्य में किया था। बुलंद दरवाजा का निर्माण लाल बलुआ पत्थरों और सफेद संगमरमर के द्वारा किया गया है।
बुलंद दरवाजा पर बाइविल की कुछ पंक्ति लिखी हुई है जो अकबर के धार्मिक सहिष्णुता को दर्शाता है।
इन्हें भी पढ़ें –बुलंद दरवाजा का इतिहास और जानकारी
17. बड़ा इमामबाड़ा Bada Imambara – MONUMENTS OF INDIA IN HINDI
Photo by pawan singh from Pexels
बड़ा इमामबाड़ा भारत के उत्तरप्रदेश राज्य के लखनऊ शहर में स्थित प्रसिद्ध स्मारक है। बड़ा इमामबाड़ा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का ऐतिहासिक पहचान है। इसका वास्तुकार आसफ़उद्दौला को माना जाता है जिन्होंने इसका डिजाइन तैयार किया।
इस इमामबाड़ा का निर्माण नबाब आसफ-उद दौला के द्वारा सन् 1784 ईस्वी में कराया गया था। इस इमामबाड़े का निर्माण भारतीय और ईरानी शैली में किया गया है। इस एतिहासिक स्मारक में विश्व प्रसिद्ध भूलभुलैया बनी है। जो अनचाहे प्रवेश करने वालों को रास्ता भुला देती है।
इसका निर्माण राज्य में पड़े अकाल से निपटने हेतु किया गया था। इस इमामबाड़े में एक मस्जिद भी स्थित है। कहते हैं की वहों अन्य धर्मों के लोगों का प्रवेश वर्जित है।
18. जामा-मस्जिद Jama Masjid
FAMOUS MONUMENTS OF INDIA IN HINDI
जामा मस्जिद भारत की राजधानी दिल्ली में लाल किला के पास स्थित है। इसका निर्माण मुगल सम्राट शाहजहां ने लाल बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर से करवाया था। सन् 1656 ईस्वी में निर्मित यह मस्जिद दुनियाँ की सबसे बड़ी मस्जिद कहलाती है।
इसे मस्जिद – ए – जहानुमा भी कहा जाता है। जिसका मतलव होता है विश्व पर विजय दृष्टिकोण वाली मस्जिद। इस मस्जिद में एक साथ लगभग 25000 लोग मिलकर नमाज अदा कर सकते हैं। 11 मेहराबों से मिलकर बना इस मस्जिद के निर्माण में 6 वर्ष का समय लगा था। कहते हैं की इस मस्जिद के निर्माण में 10 लाख रुपए खर्च हुए थे।
19. प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय
भारत के प्राचीन स्थलों के नाम की सूची में नालंदा विश्वविद्यालय का नाम प्रसिद्ध है। यह प्राचीन भारत में शिक्षा का बहुत बड़ा केंद्र था तथा विश्व का प्रथम विश्व विध्यालय कहलाता है।
इसका अवशेष पटना से लगभग 90 किमी दूर नालंदा जिले में मिलता है। इतिहासकारों के अनुसार दुनियाँ की अति प्राचीन विश्वविद्यालय की स्थापना 5 वीं शताब्दी में हुआ था।
दुनियाँ भर से लोग अध्ययन करने नालंदा आते थे। चीनी यात्री हवेंसांग भी 12 वीं शताब्दी में अध्ययन के लिए नालंदा आए थे। इस विश्वविद्यालय में 10 हजार से ज्यादा छात्रों की रहने की व्यवस्था थी।
इन्हें भी पढ़ें – नालंदा विश्व विध्यालय का इतिहास और जानकारी, जानिये आखिर क्यों वखतीयर खिलजी ने नालंदा विश्व विद्यालय को नष्ट कर आग लगा दी,
20. पुराना किला Purana Qila
दिल्ली का पुराना किला, यमुना नदी के तट पर एक पहाड़ी पर स्थित है। इसके अंदर के मस्जिद में अष्टभूजी स्तम्भ अवस्थित है। विदानों के अनुसार यही स्थल पांडवों की विशाल राजधानी इन्द्र प्रस्थ थी। दिल्ली के पुराने किला का निर्माण शेर शाह सूरी ने किया था। जिन्होंने मुगल सम्राट हुमायूँ से गद्दी छिन लिया था।
21. विजय स्तम्भ Vijaya Stambh Monuments in Hindi
विजय स्तम्भ भारत के राजस्थान राज्य के चित्तौड़गढ़ में स्थित है। अपनी अनुपम स्थापत्य कला के कारण यह प्रतिवर्ष हजारों पर्यटक को अपनी ओर आकर्षित करता है।
लगभग 120 फ़ीट ऊंचा इस नौ मंजिला इमारत का निर्माण मेवाड़ के राजा राणा कुम्भा ने किया था। उन्होंने इस स्तम्भ का निर्माण मालवा और गुजरात में महमूद खिलजी को हराने की खुशी में बनवाया था।
इन्हें भी पढ़ें – चित्तौड़ गढ़ का इतिहास और जानकारी
22. बीबी का मकबरा Bibi ka Maqbara
image by commons.wikimedia.org
बीबी का मकबरा की तुलना ताजमहल से की जाती है। इस कारण इसे दक्षिण का ताज कहकर भी पुकारा जाता है। यह मकबरा महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित है। इसका निर्माण आजम शाह के द्वारा अपनी माँ दिलराज बानू बेगम की याद में किया गया था।
इन्हें भी पढ़ें – बीबी का मकबरा का इतिहास
23. जूनागढ़ किला राजस्थान Junagarh Qila
अपनी भव्यता और खूबसूरती के लिए मशहूर यह किला राजस्थान के बीकानेर में स्थित है। इसी किले के चारों तरफ खूबसूरत बीकानेर शहर बसा हुआ है। पहले इस किले को बीकानेर किला के नाम से जाना जाता है।
लेकिन बाद में इसका नाम बदल कर जूनागढ़ किला रखा गया। जूनागढ़ के किले को बनवाने का श्रेय महाराजा रायसिंह को जाता है।
24. अजंता की गुफाएं Ajanta Caves – historical monuments of india in hindi
बौद्ध धर्म के द्वारा प्रेरित अजंता की गुफ़ाएं महाराष्ट्र में औरंगाबाद से करीव 107 किमी की दूरी पर स्थित है। अजंता की गुफ़ाएं 29 गुफाओं का एक शृंखला है जो गुफा चित्रकारी का अनुपम उदाहरण है।
इन गुफाओं में बने चैत्य कक्ष का उपयोग बौद्ध भिक्षुयों के द्वारा साधना और ध्यान के लिए किया जाता था। इस गुफाओं के दीवारों और इसके छतों पर भगवान बुद्ध के जीवन से सम्बंधित चित्रकारी की गई है।
वर्ष 1983 ईस्वी में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर की सूची में सम्मिलित किया।
25. एलीफेंटा की गुफाएं – monuments of india Elephants Caves in hindi language
एलीफेंटा के गुफ़ाएं मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से 10 किमी की दूरी पर स्थित है। एलीफेंटा को धारापूरी जैसे, प्राचीन नामों से भी जाना जाता है। गुफा में निर्मित मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।
यह गुफ़ाएं सात गुफाओं का एक शृंखला है। इन सारे गुफाओं में महेश मूर्ति गुफा सबसे महत्वपूर्ण है। इस गुफा में भगवान शिव के अर्धनारीश्वर रूप और नटराज की मूर्तियों प्रसिद्ध है।
इस गुफा को राष्ट्र कूट राजाओं के द्वारा 8 वीं शतावदी के दौरान खोज गया था। एलीफेंटा के इस गुफ़ाएं को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर के लिस्ट में शामिल किया गया।
आपको 25 FAMOUS MONUMENTS OF INDIA IN HINDI शीर्षक वाला यह लेख जरूर पसंद आया होगा। अपने कमेंट्स से जरूर अवगत कराएं। अगर आप monuments name in hindi को गूगल में सर्च कर रहें हैं तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है।
इसके अलावा Indian Historical Monuments की सूची में निम्नलिखित नाम प्रसिद्ध हैं।
- आगरा का किला Agra Red Fort,
- दिलवाड़ा का जैन मंदिर Dilwara Jain temple,
- एतमातुद्दौला का मकबरा Tomb of Ettamadawalla,
- मोती मस्जिद Moti Masjid,
- कोर्णाक का सूर्य मंदिर Konark Surya Temple,
- कमल मंदिर Lotus temple,
- सोमनाथ मंदिर Somnath temple,
- मैसूर राजमहल, मैसूर,
- मीनाक्षी मंदिर, मदुराई,
इन्हें भी पढ़ें : –
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (F.A.Q)
प्रश्न – भारत में कौन से स्मारक का निर्माण सबसे पहले हुआ था?
प्राचीन काल में भारत में मंदिर निर्माण का अत्यधिक चलन था। मौर्य साम्राज्य के विस्तार के बाद स्मारक का संभवतः चलन शुरू हुआ। उनके शासनकाल में सबसे पहले सांची का स्तूप और अशोक स्तम्भ आदि का निर्माण कार्य हुआ।
भारत के ऐतिहासिक स्थल कौन कौन से हैं?
भारत में अनेकों ऐतिहासिक स्थल हैं जिसमें सांची का स्तूप, अशोक स्तम्भ, छित्तोरगढ़ का किला, लाला किला आदि अनेकों नाम हैं।
भारत का सबसे प्राचीन स्मारक कौन सा है?
भारत का सबसे प्राचीन स्मारक में अजंता और एलोरा की गुफा का नाम लिया जा सकता है। इसके निर्माण गुप्त वंश के शासन काल में हुआ था।
बाहरी कड़ियाँ (External links)