वैज्ञानिक रोहित श्रीवास्तव जीवनी | Rohit Srivastava scientist in hindi

वैज्ञानिक रोहित श्रीवास्तव जीवनी | Rohit Srivastava scientist in hindi

Facebook
WhatsApp
Telegram

वैज्ञानिक रोहित श्रीवास्तव जीवनी, जीवन परिचय, Rohit Srivastava scientist in Hindi, 2021 में शांतिस्वरूप पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक, कार्य व योगदान, सम्मान व पुरस्कार, Biography of Rohit Srivastava in Hindi , CONTACT DETAILS,

वैज्ञानिक रोहित श्रीवास्तव जीवनीRohit Srivastava scientist in Hindi

रोहित श्रीवास्तव भारत के एक प्रसिद्ध चिकित्सा वैज्ञानिक हैं। सार्बजनिक स्वास्थ्य हेतु डॉ रोहित श्रीवास्तव ने भारत मे किफायती चिकित्सा उपकरणों को विकसित कर एक उत्कृष्ट योगदान दिया है।

इसके लिए उन्हें मेडिकल साइंस के लिए वर्ष 2021 में भारत का सर्वोच्च विज्ञान पुरस्कार मिला। वर्तमान में रोहित श्रीवास्तव आईआईटी बॉम्बे में बायोसाइंसेज और बायोइंजीनियरिंग विभाग में एक प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं।

उन्हें मेडिकल डायग्नोस्टिक डिवाइस और नैनोइंजीनियर सामग्री के विकास तथा फोटोथर्मल कैंसर थेरेपी में विशेषज्ञता हासिल है। आईए इस लेख में डॉ रोहित श्रीवास्तव की जीवनी(Biography of Rohit Srivastava in Hindi) विस्तार से जानते हैं।

वैज्ञानिक रोहित श्रीवास्तव जीवनी | Rohit Srivastava scientist in hindi
वैज्ञानिक रोहित श्रीवास्तव जीवनी

डॉ रोहित श्रीवास्तव का जीवन परिचय –

बचपन व प्रारंभिक जीवन

डॉ रोहित श्रीवास्तव का जन्म 16 जन 1976 को हुआ था। डॉ रोहित श्रीवास्तव की प्रारंभिक शिक्षा पश्चिम बंगाल के DAV Model School दुर्गापुर से हुई। दुर्गापुर के इस्पात संयंत्र उनके पिता जॉब करते थे।

अपनी प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा बंगाल के दुर्गापुर से पूरी करने के बाद वे नागपूर आ गए। इन्होंने नागपूर के विश्वेश्वरैया रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज (VNIT Nagpur )से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।

READ  भारतीय पादप भ्रूणविज्ञान के जनक' पंचानन माहेश्वरी की जीवनी | Panchanan Maheshwari Biography In Hindi

डॉ रोहित श्रीवास्तव ने सन 1999 में इस कॉलेज से B.E की डिग्री हासिल की। उसके बाद वे उच्च शिक्षा के लिए आम्ररीक चले गए। अमेरिका के लुइसियाना टेक यूनिवर्सिटी में उन्होंने मास्टर डिग्री प्राप्त की।

उसके बाद पीएचडी के लिए शोध करने लगे। जहाँ उन्होंने 2005 में प्रो माइकल जे मैकशेन के मार्गदर्शन में बायोमेडिकल इंजीनियरिंग में शोध करते हुए डॉक्टरेट (पीएचडी) प्राप्त किया।

कैरियर

अमेरिका से पी एच डी प्राप्त करने के बाद डॉ रोहित श्रीवास्तव आईआईटी बॉम्बे में संकाय सदस्य के रूप में जुड़ गए। आज डॉ रोहित श्रीवास्तव भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे में प्रोफेसर हैं।

साथ ही रोहित श्रीवास्तव आईआईटी बॉम्बे के बायोसाइंसेज और बायोइंजीनियरिंग विभाग में नैनोबायोस लैब के प्रमुख भी हैं।

specialization की बात करें तो उन्हें नैनोइंजीनियर बायोसेंसर, कैंसर में फोटोथर्मल थेरेपी, पीओसी डायग्नोस्टिक डिवाइस, बायोमेडिकल माइक्रोसिस्टम्स डिवाइस (एमईएमएस) और नैनोइंजीनियर ऑर्थोपेडिक के विकास में विशेषज्ञता प्राप्त है।

कार्य व योगदान

नैनोबायोस लैब के प्रमुख के रूप में आईआईटी बॉम्बे के बायोसाइंसेज और बायोइंजीनियरिंग विभाग में उन्होंने कई उल्लेखनीय काम कीये।

उनके कार्यकाल में इस लैब द्वारा गहन चिकित्सा में पर्युक्त होने वाले कई उपकरणों का सस्ते लागत में विकास किया गया है।

बहुमूल्य लेकिन किफाइती चिकित्सा उपकरणों के विकास के लिए वर्ष 2021 में उन्हें चिकित्सा विज्ञान में, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए शांतिस्वरूप भटनागर पुरस्कार प्रदान किया गया।

READ  Dilip Mahalanabis in Hindi - ORS के जनक डॉ. दिलीप महालनोबिस की जीवनी

यह सिर्फ नैनोबायोस लैब ही नहीं बल्कि पूरे आईआईटी बॉम्बे के लिए बड़े ही गर्व की बात की मेडिकल साइंस के क्षेत्र में भारत को सर्वोच्च विज्ञान पुरस्कार प्रो. रोहित श्रीवास्तव दिया गया।

डॉ श्रीवास्तव ने अपने प्रयोगशाला में “यूचेक” नामक मोबाइल प्लेटफॉर्म पर आधारित एक पोर्टेबल मूत्र विश्लेषण प्रणाली यंत्र का विकास किया। जिसके लिए उन्हें 2015 में DBT Biotech Process and Product Commercialization Award मिला।  

उपलब्धियां

वे 130 से भी अधिक भारतीय और यूएस पेटेंट दाखिल कर चुके हैं। इनके पेटेंट की सूची में 20+ से अधिक स्वीकृत भारतीय पेटेंट हैं। बहुत ही काम समय में उन्होंने सफलता की ऊंचाई प्राप्त की है।

रोहित श्रीवास्तव (CONTACT DETAILS)

Department of Biosciences and Bioengineering Indian Institute of Technology Bombay Mumbai – 400076, Maharashtra Telephone :02225767746 E-Mail:rsrivasta[at]iitb[dot]ac[dot]in

सम्मान व पुरस्कार

जैसा की ऊपर वर्णित किया जा चुका है की नैनोबायोस लैब के प्रमुख डॉ श्रीवास्तव को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा भी उन्हें अनेकों सम्मान व पुरस्कार प्राप्त हुए। आइये उन्हें प्रदत पुरस्कारों पर एक नजर डालते हैं।

  • वर्ष 2021 –  आईएनएई का फेलो चुना जाना
  • वर्ष 2021 – शांतिस्वरूप भटनागर पुरस्कार
  • वर्ष 2019 – अब्दुल कलाम टेक्नोलॉजी इनोवेशन नेशनल फेलोशिप
  • वर्ष 2019 – राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारत (NASI) के निर्वाचित फेलो
  • वर्ष 2019 – रॉयल सोसाइटी ऑफ बायोलॉजी के निर्वाचित फेलो
  • वर्ष 2019 – रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री के निर्वाचित फेलो
  • वर्ष 2018 – श्रीओम प्रकाश भसीन पुरस्कार,  चिकित्सा विज्ञान में उत्कृष्ट कार्य हेतु
  • वर्ष 2017 – डीबीटी राष्ट्रीय जैव विज्ञान पुरस्कार
  • वर्ष 2016 – जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) द्वारा राष्ट्रीय जैव विज्ञान पुरस्कार
  • वर्ष 2015 – डीबीटी बायोटेक उत्पाद और विकास के लिए व्यावसायीकरण पुरस्कार
  • वर्ष 2014 – ओपीपीआई युवा अन्वेषक पुरस्कार
  • वर्ष 2013 – वासविक पुरस्कार, जैविक विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में योगदान हेतु
  • वर्ष 2013 – सीनियर आईवाईबीए पुरस्कार
  • वर्ष 2013 – आईएनएई यंग एसोसिएटशिप की प्राप्ति
  • वर्ष 2011 – राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के फ़ेलो निर्वाचित
  • वर्ष 2010 – प्रतिष्ठित आईएनएई यंग इंजीनियर अवॉर्ड
READ  Narendra Karmakar in Hindi - नरेंद्र कृष्ण कर्मकार की जीवनी

रोहित श्रीवास्तव कौन हैं?

रोहित श्रीवास्तव भारत के एक प्रसिद्ध चिकित्सा विज्ञानी हैं।

इन्हें भी पढ़ें – 2021 में शांतिस्वरूप पुरस्कार विजेता अन्य वैज्ञानिक

आपको वैज्ञानिक रोहित श्रीवास्तव जीवनी (ROHIT SRIVASTAVA SCIENTIST IN HINDI ) जरूर अच्छी लगी होगी, अपने सुझाव से अवगत कराएं।


बाहरी कड़ियाँ (External links)

रोहित श्रीवास्तव विकिपिडिया


Amit

Amit

मैं अमित कुमार, “Hindi info world” वेबसाइट के सह-संस्थापक और लेखक हूँ। मैं एक स्नातकोत्तर हूँ. मुझे बहुमूल्य जानकारी लिखना और साझा करना पसंद है। आपका हमारी वेबसाइट https://nikhilbharat.com पर स्वागत है।

Leave a Comment

Trending Posts