जीवनी (Biography) – वैज्ञानिक टी गोविंदराजु की जीवनी | about T Govindaraju in Hindi
वैज्ञानिक टी गोविंदराजु की जीवनी – About T Govindaraju in Hindi
प्रो टी गोविंदराजू (T Govindaraju) भारत के जाने माने रसायन विज्ञानी हैं। उन्हें जैविक रसायन विज्ञान और रासायनिक जीव विज्ञान में विशेषज्ञता प्राप्त है। उन्होंने अल्जाइमर रोग में प्रभावी ड्रग कैंडिडेट अणु (TGR63) की खोज की है।
डॉ टी गोविंदराजू को छोटे अणु निदान और चिकित्सा विज्ञान के विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए जाना जाता है। इन्होंने अल्जाइमर रोग और फेफड़ों के कैंसर के चिकित्सा के लिए अभूतपूर्व खोज किया।
इसके लिए उन्हें 2021 में केमिकल विज्ञान के लिए भारत का प्रसिद्ध शांतिस्वरूप भटनागर पुरस्कार प्रदान किया गया।
वर्तमान में वैज्ञानिक टी गोविंदराजु जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस साइंटिफिक रिसर्च, बेंगलुरु में बायोऑर्गेनिक केमिस्ट्री लैब में प्रोफेसर हैं। उनके मार्गदर्शन में इस लैब के शोधकर्ता रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और जैव सामग्री विज्ञान के शोध पर लगे हैं।
यहाँ के शोधकर्ता विशेष रूप से अल्जाइमर रोग, पेप्टाइड रसायन विज्ञान, नैनोआर्किटेक्टोनिक्स और बायोमिमेटिक्स से संबंधित समस्याओं पर कार्य कर रहे हैं। आइये भारत के इस वैज्ञानिक टी गोविंदराजू (T Govindaraju) के बारें में संक्षेप में जानते हैं।
वैज्ञानिक टी गोविंदराजु की जीवनी – Biography of T Govindaraju in Hindi
प्रारंभिक जीवन व शिक्षा
टी गोविंदराजु का जन्म 20 जुलाई 1976 को हुआ था। वैज्ञानिक टी गोविंदराजू ने वर्ष 2000 में बंगलुरु विश्वविद्यालय से मास्टर(M.Sc) की डिग्री प्राप्त की।
उसके बाद वे पुणे चले गए जहाँ से सन 2005 में उन्होंने राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला, पुणे से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उन्होंने अपना पोस्टडॉक्टरल की डिग्री के लिए अमेरिका चले गए।
जहाँ उन्होंने 2005-06 के दौरान विस्कॉन्सिन-मैडिसन विश्वविद्यालय, मैडिसन में पोस्ट-डॉक्टरल फेलो के रूप में भी कार्य किया।
उसके बाद वे जर्मनी चले गए जहाँ उन्होंने 2006-08 के दौरान मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट ऑफ मॉलिक्यूलर फिजियोलॉजी, डॉर्टमुंड, जर्मनी में अलेक्जेंडर वॉन हम्बोल्ट फाउंडेशन रिसर्च फेलो के रूप में अपना शोध किया।
करियर
टी गोविंदराजू (Prof. T Govindaraju Ph.D, FRSC ) बेंगलुरु स्थित जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस साइंटिफिक रिसर्च के बायोऑर्गेनिक केमिस्ट्री लेबोरेटरी में प्रोफेसर हैं।
अनुसंधान
उनके अनुसंधान का कार्यक्षेत्र रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और जैव सामग्री विज्ञान के इंटरफेस पर है। जो functional and disease amyloids के रासायनिक जीव विज्ञान के विषय पर केंद्रित हैं।
वे अपने समूह के साथ ऑर्गेनिक सिंथेसिस, पेप्टाइड केमिस्ट्री, बायोकॉन्जुगेट केमिस्ट्री, बायोफिजिकल तकनीक और केमिकल बायोलॉजी में शोध में लगे हैं।
साथ ही उनका शोध Molecular Architectonics, functional biomaterials और Alzheimer’s Disease पर भी फोकस है। ताकि मानव स्वास्थ्य और समाज से संबंधित चुनौतीपूर्ण समस्याओं का हल निकल सके।
कार्य व योगदान
टी गोविंदराजू को जैविक रसायन विज्ञान और रासायनिक जीव विज्ञान के क्षेत्र में निपुणता हासिल है। है। उन्होंने अपने अनुसंधान के द्वारा छोटे अणु निदान और चिकित्सा विज्ञान के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
सम्मान व पुरस्कार
वैज्ञानिक टी गोविंदराजू को रसायन विज्ञान में गहन शोध और योगदान के कारण कई सम्मान व पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
वर्ष 2011- Associateship Indian Academy of Sciences, Bengaluru
वर्ष 2011 – भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, नई दिल्ली द्वारा युवा वैज्ञानिक INSA पदक
वर्ष 2011 – ‘इनोवेटिव यंग बायोटेक्नोलॉजिस्ट अवार्ड’ विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा
वर्ष 2014 – सर सी वी रमन यंग साइंटिस्ट अवार्ड, कर्नाटक सरकार द्वारा
वर्ष 2015 – CRSI – कांस्य पदक (Bronze Medal) Chemical Research Society of India द्वारा
वर्ष 2016 – स्वर्ण जयंती फैलोशिप, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत
वर्ष 2017 – एमआरएसआई मेडल, मैटेरियल्स रिसर्च सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा
वर्ष 2017 – इंडियन पेप्टाइड सोसाइटी (IPS)-यंग साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित
वर्ष 2021 – रसायन विज्ञान में उल्लेखनीय कार्य के लिए शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार
वर्ष 2021 – रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री लंदन के फेलो (सदस्य)
वर्ष 2019 – सीडीआरआई अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन ड्रग रिसर्च
(यह पुरस्कार उन्हें CSIR-सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट, लखनऊ द्वारा प्राप्त हुआ)
टी गोविंदराजु – CONTACT DETAILS
Bioorganic Chemistry Laboratory
Jawaharlal Nehru Centre for Advanced Scientific Research
Jakkur, Bengaluru – 560064, Karnataka
E-Mail:tgraju@jncas.ac.in
टी गोविंदराजु कौन हैं?
वैज्ञानिक टी गोविंदराजु जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस साइंटिफिक रिसर्च, बेंगलुरु में बायोऑर्गेनिक केमिस्ट्री लैब में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं।
टी गोविंदराजु क्यों प्रसिद्ध हैं?
क्योंकि उन्हें 2021 में भारत का विज्ञान के क्षेत्र में सबसे बड़ा सम्मान शांतिस्वरूप भटनागर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- T Govindaraju | Jawaharlal Nehru Centre for Advanced …
- Thimmaiah Govindaraju – Google Scholar
- JNCASR Scientist wins Shanti Swarup Bhatnagar Prize for …
- अरुण कुमार शुक्ला की जीवनी
- वैज्ञानिक अमित सिंह की जीवनी
- वैज्ञानिक साकेत सौरभ की जीवनी
- वैज्ञानिक कनिष्क विस्वस की जीवनी
- वैज्ञानिक अनीश घोष की जीवनी
आपको वैज्ञानिक टी गोविंदराजु की जीवनी (about T Govindaraju in Hindi) से संबंधित संकलित जानकारी जरूर अच्छी लगी होगी,