बिहार के प्रमुख शहर की जानकारी | 11 Famous city of Bihar in Hindi

बिहार के प्रमुख शहर की जानकारी | 11 Famous city of Bihar in Hindi

Facebook
WhatsApp
Telegram

बिहार के प्रमुख शहर की रोचक जानकारी (Famous city of Bihar in Hindi)

बिहार के प्रमुख शहर (Famous city of Bihar in Hindi) – इस लेख में बिहार के प्रमुख शहरों के बारें में संक्षिप्त जानकारी दी गई है। हमें आशा है की बिहार के बारें में यह छोटी से जानकारी पसंद आएगा।

बिहार के प्रमुख शहर की जानकारी | 11 Famous city of Bihar in Hindi

1. भागलपुर (Bhagalpur silk city)

गंगा नदी के किनारे बसा भागलपुर, बिहार का ऐतिहासिक शहर है। इसे प्राचीन समय में चम्पा नगरी के नाम से जाना जाता था। प्राचीन काल से यह शहर शिक्षा का केंद्र रहा है।

साथ ही भागलपुर की गिनती भारत के 6 प्रमुख रेशम उत्पादक शहर में की जाती है। सदियाँ से भागलपुर रेशम उददोग का केंद्र रहा है। भागलपुर का रेशमी शाल पूरे भारत में प्रसिद्ध है।

इसके साथ ही यह स्थल महर्षि मेही के आश्रम के लिए भी पूरे भारत में प्रसिद्ध है। महाभारत काल में भागलपुर अंगदेश की राजधानी हुआ करती थी।

विशेष जानने के पढ़ें : – सिल्क सिटी भागलपुर का इतिहास और जिले सम्पूर्ण जानकारी

2. पटना (Patna historical city)

पटना, बिहार का अति प्राचीन शहर है। आधुनिक पटना की नींव शेरशाह सूरी द्वारा रखा गया था। इसके पहले पटना का नाम पटलिपुत्र, कुसुमपुर, पुष्पपुर था। पटना विहार राज्य की राजधानी है।

आज भी पटना में प्राचीन पटलिपुत्र के अवशेष देखे जा सकते हैं। यही से सम्राट अशोक ने पूरे भारत में फैले मगध साम्राज्य का संचालन किया।

पटना के दर्शनीय स्थल में पटना का गोलघर, पटना मयुजीयम, गुरूद्वारा साहिब, संजय गाँधी जैविक उद्यान, पटना का हनुमान मंदिर, गांधी मैदान, बड़ी पाटन देवी मंदिर प्रसिद्ध हैं।

विशेष जानने के पढ़ें : – पटलीपुत्र का इतिहास इतिहास और जिले सम्पूर्ण जानकारी

3. गया (Gaya)

गया भी बिहार का प्राचीन शहर माना जाता है। कहा जाता है की समूचा गया शहर गयासुर राक्षस के शरीर पर बसा हुआ है। यह स्थल अति पवित्र माना जाता है। लोगों पितरों को पिंडदान के लिए गया जाते हैं।

कहते हैं की यहाँ पिंडदान से पितरों को मुक्ति मिलती है। गया में ही एक पेड़ के नीचे भगवान गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। यहाँ के प्रसिद्ध स्थल में गया का विष्णुपद मंदिर, महाबोधि मंदिर आदि प्रसिद्ध हैं।

READ  अहमदाबाद का इतिहास | history of ahmedabad in hindi

4. मुंगेर (Famous city of Munger)

बिहार का शहर मुंगेर इतिहास और धार्मिक दोनों दृष्टि कोण से प्रसिद्ध है। इसे महाभारत काल के कर्ण तथा ऋषि मुद्गल से भी जोड़कर देखा जाता है। गंगा के दक्षिणी तट पर वसा यह शहर सीता चरण के लिए प्रसिद्ध है।

कहा जाता है माता सीता ने यहाँ पर छठ व्रत की थी। मुंगेर का पुराना नाम मुद्गलपुर था। यह बंगाल के अंतिम नवाब मीर कासिम के राजधानी भी रही है। मीरकासिम ने गंगा के तट पर एक किले का निर्माण भी कराया था जिसका अवशेष आज भी देखा जा सकता है।

विशेष जानने के लिए पढ़ें : मुंगेर का प्राचीन गौरवशाली इतिहास और सम्पूर्ण जानकारी

4. पूर्णिया (Purnia)

पूर्णिया, बिहार के उत्तर पूर्व में बसा हुआ एक प्रसिद्ध शहर है। सौरा नदी के किनारे बसा पूर्णियाँ मुगल काल में भी प्रसासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण था। यह शहर पूर्वोत्तर बिहार का सबसे विकसित और बड़ा सिटी कहलाता है।

पूर्वोत्तर बिहार में स्थित यह शहर शिक्षा और चिकित्सा में अग्रणी है। इसके साथ ही पूर्णियाँ किराना और अनाज मंडी के लिए भी पूरे बिहार में प्रसिद्ध है।

5. सहरसा (Saharsha)

बिहार के उत्तर-पूर्व में बसा यह शहर काफी प्रसिद्ध है। सहरसा को आदि गुरु शंकराचार्य और मंडन मिश्र के पत्नी भारती के बीच हुए शास्त्रार्थ से भी जुड़ा माना जाता है। यहाँ के प्रमुख दर्शनीय स्थल में चौसठ योगनी मंदिर, महिषी का तारा स्थान आदि प्रसिद्ध हैं।   

6. बेगूसराय (Begusarai)

बेगूसराय धरती है राष्ट्रकवि दिनकर की। बेगूसराय चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रणी शहर है। यहाँ एक से बढ़कर एक डाक्टर उपलब्ध हैं। बेगूसराय तेलशोधक कारखाने के लिए प्रसिद्ध है।

शहर के प्रसिद्ध स्थल में टाउन शिप, सावित्री सिनेमा रोड, कचहरी रोड, बेगूसराय का नौलक्खा मंदिर, शहर के बीच में स्थित काली मंदिर प्रसिद्ध है। यहाँ का कावार झील भी प्रसिद्ध है

READ  भागलपुर का इतिहास और सम्पूर्ण जानकारी - Information about Bhagalpur in Hindi

जहाँ प्रतिवर्ष साइवेरीयन पक्षी हजारों की संख्या में पहुंचते हैं। पक्षी अभ्यारण के रूप में कावार झील पूरे भारत में प्रसिद्ध है।

7. कटिहार (Katihar)

बिहार का कटिहार शहर पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे एक प्रमुख शहर है। कभी इसकी पहचान जुट उदोग से की जाती थी। कटिहार इस जिले का मुख्यालय भी है।

यहाँ के आस-पास के दर्शनीय स्थल में गंगा और कोसी का संगम त्रिमोहिनी घाट प्रसिद्ध है। यहाँ की प्राकृतिक सुषमा मनमोहक है। इसके अलावा यहाँ के गोगाबिल झील जो एक पक्षी अभयारण्य है तथा कल्याणी झील देखने योग्य है।

8. छपरा (Chhapra)

घाघरा नदी के तट पर बसा छपरा बिहार का एक प्रसिद्ध शहर है। छपरा देश के प्रमुख सड़क और रेल मार्ग से जुड़ा है। बिहार के इस शहर में डबल डेकर फ्लाई ओवर का निर्माण हो रहा है। जो भारत का सबसे बड़ा डबल डेकर फ्लाई ओवर होगा।

भारत के पहले राष्ट्रपति ने अपनी शिक्षा छपरा में ही प्राप्त की थी। यह शहर कई ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत को अपने में सँजोये हुए है। कहते हैं की प्राचीन समय में इस स्थल के आस-पास दधीचि ऋषि, गौतम ऋषि और च्यवन ऋषि का भी आश्रम था। 

9. दरभंगा (Darbhanga)

बिहार का यह शहर बागमती नदी के किनारे बसा एक एतिहासिक स्थल है। यह दरभंगा जिले का मुख्यालय भी है। प्राचीन काल में विदेह राज्य का यह क्षेत्र मिथिला से नाम से जाना जाता था।

इतिहास के अनुसार 16 वीं शतवादी में यह शहर दरभंगा राज्य की राजधानी थी। अभी भी दरभंगा महाराज के कीले वहाँ मौजूद हैं।

यहाँ की पर्यटन स्थल में दरभंगा का किला, श्यामा मंदिर, नवादा दुर्गा मंदिर, होली रोजरी चर्च और मजार प्रसिद्ध हैं। शहर से कुछ दूरी पर भगवान शिव को समर्पित अति प्राचीन कुशेश्वर मंदिर स्थित है।

10. हाजीपुर (Hajipur)

गंगा नदी के तट पर बसा हाजीपुर बिहार का एक जाना-पहचान शहर है। हाजीपुर विशेष किस्म के केले के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। हाजीपुर के प्रसिद्ध देखने योग्य जगह में महात्मा गाँधी सेतु है।

READ  मुंगेर का इतिहास और जिले की जानकारी | Information about Munger in Hindi

गंगा नदी पर बना यह पुल एसिया का सबसे लंबा सड़क पुल माना जाता है। इसके अलाबा कोनहारा घाट, नेपाली छावनी मंदिर, रामचौरा मंदिर, पटालेश्वर मंदिर, संगी जामा मस्जिद, मामू भांजा का मजार, वैशाली महोत्सव प्रसिद्ध हैं।

इसके अलावा हाजीपुर के पास सोनपुर में विश्व प्रसिद्ध पशु मेला लगता है। जिसे एसिया का सबसे बड़ा पशु मेला माना जाता है।

विशेष जानने के पढ़ें : – वैशाली का प्राचीन इतिहास और जिले की सम्पूर्ण जानकारी

11. मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur)

मुजफ्फरपुर शहर की गिनती बिहार के विकसित और बड़े शहर में की जाती है। बूढ़ी गंडक के किनारे बसा इस शहर का इतिहास बहुत पुराना है। बिहार का मुजफ्फरपुर लीची के उत्पादन के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है।

यहाँ की लीची की मांग देश भर में की जाती है। इस कारण इसे स्वीट सिटी भी कहा जाता है। इसके अलाबा यह शहर सूती वस्त्र उधोग और शहद उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। बिहार के मुजफ्फरपुर का चयन स्मार्ट सिटी के लिए भी हुआ है।

यहाँ की प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल में बसीकुंड(भगवान महावीर से सम्बद्ध), जुब्बा साहनी पार्क, बाबा गरीब नाथ मंदिर आदि प्रसिद्ध हैं। यहीं पर शहीद खुदीराम स्मारक स्थित है। यहाँ के लोगों की मुख्य भाषा बजजीका, मैथली और हिन्दी है।

इन्हें भी पढ़ें : – बिहार के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल

बिहार में सबसे बड़ा शहर कौन सा है?

बिहार में सबसे बड़ा शहर पहले गया माना जाता था। लेकिन अब बिहार के सबसे बड़ा शहर पटना है।

बिहार का सबसे छोटा शहर कौन सा है?

बिहार का शेखपुरा जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा शहर है।

बिहार का दूसरा सबसे बड़ा शहर कौन सा है?

बिहार का दूसरा सबसे बड़ा शहर में मुंगेर का नाम आता है जबकि पहले स्थान पर पटना और तीसरे स्थान पर भागलपुर है।

Amit

Amit

मैं अमित कुमार, “Hindi info world” वेबसाइट के सह-संस्थापक और लेखक हूँ। मैं एक स्नातकोत्तर हूँ. मुझे बहुमूल्य जानकारी लिखना और साझा करना पसंद है। आपका हमारी वेबसाइट https://nikhilbharat.com पर स्वागत है।

Leave a Comment

Trending Posts