नीमराना किले का इतिहास और जानकारी | Neemrana Fort Palace History in Hindi

नीमराना किले का इतिहास और जानकारी | Neemrana Fort Palace History in Hindi

Facebook
WhatsApp
Telegram

Google Web Story – नीमराना किला अलवर राजस्थान की जानकारी

नीमराना किला का इतिहास और जानकारी – Neemrana Fort Palace History in Hindi

नीमराना किले का इतिहास, Neemrana fort palace history in Hindi, नीमराना किले की कहानी, नीमराना फोर्ट अलवर, नीमराना कहां पर है, जयपुर से नीमराणा कितना किलोमीटर है,

नीमराना किले (Neemrana fort Alwar Rajasthan) राजस्थान के अलवर में स्थित एक एतिहासिक किला है। प्रसिद्ध अरावली पर्वतमाला के तराई में स्थित यह किला करीब 550 साल पुरानी मानी जाती है। दिल्ली जयपुर हाईवे के निकट स्थित, जयपुर से नीमराणा करीब 145 किलोमीटर है।

जबकि दिल्ली से नीमराना फोर्ट की दूरी करीब 80 किमी है। राजस्थान के इस किले की गिनती राज्य के सबसे पुराने किले में होती है। माना जाता है की इस किले का निर्माण अरावली पहाड़ी को काटकर उसके तराई में हुआ है।

नीमराना एक ऐतिहासिक फोर्ट होने के साथ-साथ राज्य के खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन में शामिल है। यह किला नीमराना किला देखने में अत्यंत ही विशाल और भव्य प्रतीत होता है। जहाँ ठहरना राजशाही शाही ठाठ का अहसास कराता है।

वर्तमान में अलवर के इस खूबसूरत किले को होटल हेरिटेज में परिवर्तित कर दिया गया है। इस शाही होटल में छुट्टी बिताना एक यागदार लम्हा हो सकता है। आईये राजस्थान के इस किले के बारें में कुछ रोचक जानकारी प्राप्त करते हैं।

नीमराना किला का इतिहास – Neemrana fort palace history in Hindi

अलवर के इस किले का इतिहास 550 वर्ष से भी ज्यादा पुराना है।कहा जाता है की नीमराना शहर का मुखिया निमोला मेओ के नाम पर इस किले का नाम नीमराना रखा गया। नीमराना किले का निर्माणकाल 1464 के आसपास माना जाता है।

READ  राज निवास पैलेस धौलपुर की पूरी जानकारी | Raj Niwas Palace Dholpur information in Hindi

इस किले पर पृथ्वीराज चौहान के वंशजों ने कई दशक तक राज किया। इस किले के अंतिम शासक राजा राजेन्द्र सिंह रहे। साथ ही चौहान वंश के शासक ने यहाँ कई वर्षों तक निवास भी किया।

इस किले का निर्माणकाल 14 वीं सदी के आसपास माना जाता है। यह किला खंडहर में तब्दील होता जा रहा था लेकिन इस किले को मरम्मत कर एक नया रूप दे दिया गया है।

किले की बनावट और संरचना

ऊँची पहाडी पर, करीब 6 एकड़ में फैले इस किले पर प्रकृति ने असीम प्यार लुटाया है। किले के आसपास के सौंदर्य और शानदार प्राकृतिक नजारा बेहद आकर्षक है। अरावली पहाड़ी की गोद में बसा यह किले देखने में बड़ा ही खूबसूरत है।

इस किले के निर्माण में मुगल और राजंपूताना वास्तुकला का सुंदर मिश्रण देखने को मिलता है। किले के अंदर की साज-सज्जा देखते ही बनती है। ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण यह किला 10 मंजिला है जिसमें 50 के करीब कमरे बने हैं।

Nimrana fort Alwar Rajasthan
Nimrana fort Alwar Rajasthan

इस किले पैलेस में निर्मित ओपन स्विमिंग पूल का भी पर्यटक आनंद ले सकते हैं। नीमराना किले के राजमहल, हवामहल, आमखास, पंच महल, आदि देखेने योग्य है। इस किले से आसपास के हरे भरे नजारे और मनोरम दृश्य देखने को मिलते हैं।

READ  History of Patna in Hindi - जानिये 2000 साल से भी अधिक पुराना है पटना का इतिहास |

नीमराना किले हेरिटेज रिजॉर्ट में तब्दील

राजस्थान अलवर के इस प्रसिड़ नीमराना किले को वर्ष 1986 में होटल हेरिटेज में बदल दिया गया है। इस प्रकार इस इतिहासिक धरोहर को बचाने के एक अच्छा प्रयास किया गया है। यह पर्यटक द्वारा ठहरने, खाने और ओपन स्विमिंग का आनंद लिया जा सकता है।

neemrana fort palace alwar
Neemrana fort palace Alwar Rajsthan (Image credit – Social media)

नीमराना म्यूजिक फाउंडेशन द्वारा यहां हर वीकेंड पर कल्चरल इवेंट का आयोजन होता है। कल्चरल इवेंट के अलावा यहाँ पर्यटक जिप लाइन टूर का भी लुफ़त उठा सकते हैं। यहाँ रुकने वाले पर्यटक विंटेज कार राइड का भी आनंद ले सकते हैं।

नीमराना फोर्ट कैसे जाएँ

यह किले जयपुर दिल्ली हाइवे के पास स्थित है। आप दिल्ली से बस यह कार के द्वारा करीब 145 किमी की दूरी तय कर नीमराना किले तक पहुंचा जा सकता है। अगर आप ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं तो इसके जदीकी रेलवे स्टेशन रेबारी और अलवर है।

रेवाड़ी से इस किले की दूरी 40 किमी और अलवर से करीब 70 किमी. है। नीमराना किले के नजदीकी हवाई अड्डा जयपुर और दिल्ली है। जहाँ से आसानी से इस किले तक पहुचा जा सकता है।

नीमराना किले की रोचक जानकारी –

अलवर के नीमराना का किला, दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर स्थित एक प्राचीन ऐतिहासिक किला है। इस कीले को अव होटल हेरिटेज में तब्दील कर दिया गया है। जहाँ पर्यटक शाही मेहमान नवाजी का आनंद ले सकते हैं।

READ  इतिहास किसे कहते हैं | itihaas kise kahate hain

वर्तमान में नीमराना किला महल की गिनीत राजस्थान के प्रमुख विरासत स्थल में होती है। पिकनिक, शादियों और अन्य कार्यकर्मों के लिए एक आदर्श स्थल है।

अलवर का नीमराना का किला 10 मंजिला है। खूबसूरत लाल बालुवा पत्थरों से निर्मित इस किले की वास्तुकला दर्शनीय है। किले की दीवार पर खूबसूरत डिजाइन निर्मित हैं।

इतिहास और आधुनिकता का अनुपम संगम लिए नीमराना फोर्ट पैलेस, अलवर किले के देवा महल, चंद्र महल, फ्रांसिसी महल, उमा विलास, हारा महल, और शीला महल दर्शनीय है।

यहाँ पर्यटक द्वारा विंटेज कार की सवारी, रोमांचकारी जिप लाइनिंग का मजा, स्पा थेरेपी और ओपन स्विमिंग का भी आनंद लिया जा सकता है।

इस किला को अव होटल हेरिटेज में तबदील कर दिया गया है। इसमें अव 76 कमरे बने हैं जहाँ रात्री ठहरा जा सकता है। किले में घूमने का सही समय अक्टूबर से मार्च के बीच अच्छा है।

नीमराना कहां पर है?

नीमराना राजस्थान के अलवर के पास दिल्ली जयपुर हाइवे के पास स्थित है। यह स्थल प्रसिद्ध नीमराना किला के लिए प्रसिद्ध है।

बाहरी कड़ियाँ (Extrnal links)

नीमराना किले की विस्तृत जानकारी

Amit

Amit

मैं अमित कुमार, “Hindi info world” वेबसाइट के सह-संस्थापक और लेखक हूँ। मैं एक स्नातकोत्तर हूँ. मुझे बहुमूल्य जानकारी लिखना और साझा करना पसंद है। आपका हमारी वेबसाइट https://nikhilbharat.com पर स्वागत है।

Leave a Comment

Trending Posts