उम्मेद भवन पैलेस जोधपुर राजस्थान | umaid bhawan palace jodhpur history in hindi

उम्मेद भवन पैलेस जोधपुर राजस्थान | umaid bhawan palace jodhpur history in hindi

Facebook
WhatsApp
Telegram

उम्मेद भवन पैलेस जोधपुर राजस्थान | umaid bhawan palace jodhpur history in hindi

उम्मेद भवन जोधपुर राजस्थान, उम्मेद भवन पैलेस का इतिहास, उम्मेद भवन पैलेस जोधपुर राजस्थान, Umaid bhawan palace Jodhpur history in hindi, उम्मेद भवन कहां स्थित है आदि के बारें में जानकारी दी गई है।

उम्मेद भवन जोधपुर का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल और होटल हेरिटेज है। इस पैलेस की गिनीत विश्व के सबसे बड़े निजी आवास महलों में की जाती है। जहाँ आज भी राजपरिवार के लोग निवास करते हैं।

जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस की गिनती भारत की आजादी से ठीक पहले पहले निर्मित्र अंतिम शाही महल में की जाती है। इस महल का निर्माण आजादी से कुछ वर्ष पहले 1943 में हुआ था।

उम्मेद भवन पैलेस जोधपुर राजस्थान | umaid bhawan palace jodhpur history in hindi
उम्मेद भवन पैलेस जोधपुर राजस्थान (Image credit – Social media)

इस महल का नाम महाराजा उम्मैद सिंह के नाम पर उमेद भवन रखा गया है। लेकिन इस महल के इतिहास से पता चलता है की पहले इस महल का नाम चित्तर पैलेस था। वर्तमान समय में उम्मेद भवन का उपयोग एक प्रसिद्ध होटल हेरिटेज में होती है।

इस महल के तीन भाग में बाँट दिया गया है। एक भाग में राजपरिवार के लोग रहते हैं। महल के एक हिस्से को प्रसिद्ध होटल हेरिटेज में बदल दिया गया है। जिसका देख-रेख ताज ग्रुप के द्वारा किया जाता है।

READ  सुलतानपुर का इतिहास - information about sultanpur in hindi

उमेद भवन एक भाग को संग्राहलय में बदल दिया गया है। जहाँ राजा महाराजा से जुड़ी उस बक्त की यादें सँजो कर रखी गई है। आइये इस लेख में जोधपुर के इस प्रसिद्ध महल के बारें में विस्तार से जानते हैं।

उम्मेद भवन पैलेस का इतिहास – Umaid bhawan palace jodhpur history in hindi

जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस का निर्माण राठौर राजवंश के महाराजा उम्मेद सिंह ने 1929 में शुरू करवाया और इसका निर्माण 1943 में जाकर पूरा हुआ।

उम्मेद भवन के इतिहास से पता चलता है की इस महल निर्माण लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए किया गया था। कहा जाता है की एक बार जोधपुर में लगतर कई वर्षों तक सूखा पड़ गया।

सूखे के कारण लोग बेकार हो गए तथा अकाल की समस्या उत्पन्न हो गई। तब तत्कालीन जोधपुर के राजा ने अपने प्रजा को रोजगार देने के उद्देश्य से इस महल का निर्माण करवाया। आज यह राजस्थान के महल में सबसे सुंदर महल है।

बनावट और संरचना

इस महल के वास्तुशास्त्री हेनरी वॉन लैंचेस्टर थे। जिन्होंने इस महल का डिजाइन तैयार किया। कहा जाता है की इस महल का निर्माण 1929 में शुरू हुआ और 1943 तक चला। करीब 26 एकड़ में फैले इस महल परिसर में तीन सौ पचास से भी अधिक कमरे हैं।

उम्मेद भवन पैलेस जोधपुर राजस्थान | umaid bhawan palace jodhpur history in hindi
उम्मेद भवन पैलेस जोधपुर राजस्थान -(Image credit – Social media)

बालुवा पत्थर से निर्मित इस भवन को सुंदर संगमरमर के पत्थर से सजाया गया है। आज राजस्थान के जोधपुर में स्थित उम्मेद भवन पैलेस की गिनती राज्य के एक शानदार और खूबसूरत महल में होती है। अपने वेमिसाल बनावट और संरचना के कारण यह महल पूरे दुनियाँ में प्रसिद्ध है।

READ  एशिया का सबसे बड़ा सोनपुर पशु मेला का इतिहास | Sonpur mela history in hindi

उम्मेद भवन पैलेस म्यूजियम – Umaid Bhawan Palace Museum

जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस म्यूजियम अपने आप में आकर्षण है। इस संग्रहलय में पर्यटक द्वारा उस बक्त के राजाओं के पोशाक, तलवार, कई बेहतरीन कलाकृतियों और सुंदर बर्तन देखने योग्य है।

इस महल परिसर में महाराजाओं के विन्टिज कारें, उस बक्त की घड़ियों और सुंदर तस्वीरों दर्शनीय है। उमेद भवन परिसर में कई दरबार हॉल, बिलियर्ड रूम, स्विमिंग पूल, पुस्तकालय आदि देखे जा सकते हैं।

इस म्यूजियम इंगलेंड की महारानी विक्टोरिया द्वारा महाराजा जसवंत सिंह 1877 ईस्वी में प्रदत ध्वज देखने की चीज है।

वेब स्टोरी ‘उम्मेद भवन पैलेस’ जोधपुर राजस्थान – Web Story umaid bhawan palace jodhpur Rajasthan

उमेद भवन पैलेस के पास अन्य पर्यटन स्थल – Tourist places near Umaid Bhawan Palace

इस भवन के अलावा भी यह पर्यटन की दृष्टिकोण से कई स्थान दर्शनीय है। इन स्थानों में कुछ प्रमुख स्थान के नाम हैं:-

  • मेहरानगढ़ किला,
  • जसवंत थाडा,
  • मंडोर गार्डन,
  • बालसमंद झील,
  • शीशमहल
  • शास्त्री सर्कल
  • फूल महल
  • राय का बाग पैलेस
  • मोती महल
  • सरदार समंद झील
  • मसुरिया हिल गार्डन
  • रानीसर पदमसर
READ  जूनागढ़ क़िला बीकानेर सम्पूर्ण जानकारी | Junagarh fort Bikaner Information in Hindi

उम्मेद भवन कहां स्थित है?

उम्मेद भवन भारत के राजस्थान राज्य के जोधपुर शहर में स्थित है। यह जोधपुर के महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल में से एक है।

उम्मेद भवन पैलेस जोधपुर किस स्थापत्य कला पर बना है?

उम्मेद भवन पैलेस जोधपुर भारतीय और ब्रिटिश स्थापत्य कला का एक सुंदर नमूना है।

बाहरी कड़ियाँ (इक्स्टर्नल लिंक्स)

Umaid bhawan palace jodhpur history in hindi (विकिपीडिया)

Leave a Comment

Trending Posts